Blog
-

Canada के PM Mark Carney ने मांगी ट्रंप से माफी, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा
नई दिल्ली: कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने शनिवार को यह मान लिया है कि एक विवावदित राजनीतिक विज्ञापन के कारण उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है। ट्रंप ने इससे पहले कनाडा के साथ ट्रेड संबंधित सारे बातचीत खत्म करने का फैसला किया था और साथ ही कनाडा पर 10% टैरिफ बढ़ाने की भी धमकी दी थी। दोनों देशों के बीच सालों से काफी ट्रेड चल रहा है। ट्रंप के इस फैसले से दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है। इसी बीच अब कनाडा के पीएम ने माफी मांग कर बात को खत्म कर दिया है। -

Punjab News: अमेरिका जा रहे 2 नौजवानों से डोंकरों ने मांगी फिरौती, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो
होशियारपुरः अच्छे भविष्य की तलाश में अमरीका रवाना हुए 2 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहेब सिंह निवासी गांव मोरियां दसूहा और युवराज सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार साहेब सिंह और युवराज सिंह डंकी लगाकर अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। जहां गोहाटा माला में फिरौती ना मिलने कारण डोंकरों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार साहेब सिंह मां-बाप का इकलौता बेटा और 2 बहनों का भाई था।
परिजनों ने बताया कि अक्टूबर 2024 को घर से सुनहरे भविष्य का सपना लेकर अमरीका के लिए घर से निकले 21 साला नौजवान साहिब सिंह रास्ते में डोंकरों द्वारा कत्ल करने का मामला सामने आए हैं। साहेब के पिता ने अपनी सारी जमीन, पशु और घर के जेवर बेचकर उसे अमरीका के लिए भेजा था।
जानकारी देते हुए साहेब के जीजा गुरदीप सिंह ने बताया कि जब साहेब गोवाटा माला नजदीक पहुंचे तो वहां पर उन्हें और अन्य नौजवानों को मानव तस्करों ने पकड़ लिया और उनका पिटाई का वीडियो बनाकर भेजा ताकि हमसे फिरौती ले सके। पैसे ना मिलने के कारण उन्होंने साहेब और उसके साथ अन्य नौजवान युवराज जो हरियाणा से संबंधित था उसकी हत्या कर दी। हमें कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी मिली।
परिवार का कहना है कि कुल 45 लाख रुपए हमने एजेंटों को दिए पर उन्हें हमें धोखा दिया क्योंकि एजेंटों ने हमें कहा था कि एक नंबर में साहेब को अमरीका पहुंचाएंगे। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए एजेंटों के विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाही की मांग की है।
-

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में गंदे पानी के नाले से मिला युवक का शव, देखें वीडियो
मोगाः जिले के बोहना रोड पर गंदे पानी के नाले से युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। युवक का शव मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।
दूसरी ओर घटना को लेकर थाना फोकल पॉइंट चौकी के इंचार्ज अवि बांसल ने बताया कि उन्हें जब घटना की सूचना मिली तो वह तुरंत फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान नहीं हुई है। जिसके कारण समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से लाश को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है और पुलिस द्वारा इसकी पहचान के लिए पोस्टर भी लगाए जा रहे है।
-

Punjab News: Online Gaming के जरिए लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो
मोहालीः साइबर क्राइम पुलिस मोहाली को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने 3 करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी को होने से पहले ही रोकने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम पुलिस द्वारा की गई है, जिन्होंने इस गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त किया और ठगी के मामले में अहम सुराग हासिल किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए हैं। इन सामानों में 20 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 41 बैंक एटीएम कार्ड और नौ अलग-अलग खातों की चेक बुक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इन उपकरणों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों को ठगने के लिए किया था। गिरोह के सदस्य डिजिटल उपकरणों की मदद से बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करते थे और इस तरह बड़ी मात्रा में धन हड़पते थे।
जानकारी देते एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के माध्यम से लोगों को आकर्षित करता था और उनका डेटा चुराकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था। ठगी की इस तकनीक में गिरोह ने काफी चालाकी से डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल किया। गिरोह के सदस्य लोगों से विभिन्न प्रकार के फर्जी ऑफ़र, इनाम, और बोनस का लालच देकर उनकी जानकारी प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद इस जानकारी का दुरुपयोग कर ठगी की जाती थी।
एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, पुलिस ने एक व्यक्ति को दो करोड़ रुपये की डिजिटल ठगी होने से पहले ही रोक लिया। साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ठगी के प्रयास को नाकाम कर दिया, जिससे एक बड़ी वित्तीय हानि से बचाव हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार, चेतन व सितेश के रूप में हुई है जिनमें एक हरियाणा और 2 गुजरात के निवासी हैं जो सन्नी एनक्लेव में कॉल सेंटर चलाते थे। पुलिस ने इनकी रिमांड हासिल की है जिनसे अन्य सबूत मिलने की उम्मीद है। एसएसपी हंस ने इस घटना के बाद आम लोगों से आग्रह किया है कि वे ऑनलाइन गेमिंग और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते वक्त अत्यधिक सतर्क रहें।
-

Shehnaaz Gill ने कम किया 12 किलो वजन, इस खास डाइट को बनाया Daily Routine का हिस्सा
सेहत: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ को लेकर वह फैंस से लाइमलाइट ले रही हैं। फिल्म में शहनाज हर लुक में काफी सुंदर नजर आ रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने करीबन 12 किलो वजन कम किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बात करते हुए अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलासा किया है।इंजेक्शन से नहीं घटाया वजन
शहनाज ने बात करते हुए कहा कि – ‘मैं डाइट नहीं करती हूं कई लोगों को लगता है कि वजन घटाने के लिए मैंने इंजेक्शन लिए हैं। मुझे पता भी नहीं है कि ये क्या होते हैं, मुझे फर्क भी नहीं पड़ता क्योंकि मुझे पता है कि मैंने कैसे वजन घटाया है’। शहनाज आगे बोली कि – ‘मैं 67 किलो की थी। अब मैं 55 किलो की हूं कई बार मेरा वजन 52 किलो भी हो जाता है। एक साल तक मैंने सात्विक खाना खाया। मैंने बिना लहसुन और प्याज के खाना खाया। मैंने खुद को काफी कंट्रोल किया है और मेरा वजन फिर घटता गया है’।एक्सरसाइज को भी किया शामिल
इसके साथ ही शहनाज ने कहा कि – ‘मैंने थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी की। वजन को कंट्रोल मे रखने के लिए डाइट का भी ध्यान रखा’।अच्छी नींद लेती हैं एक्ट्रेस
शहनाज का मानना है कि क्वालिटी स्लीप और स्ट्रेस मैनेजमेंट का भी हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए खास रोल है। वह सारे दिन में खूब पानी पीती हैं और अपनी बॉडी की सुनती हैं। वह अपनी जरुरत के अनुसार, डाइट और रुटीन में बदलाव भी करते हैं।मखाना भी खाती हैं शहनाज
शाम को शहनाज एक मुट्ठी भर घी में भुना हुआ मखाना खाती हैं। मखाना प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह आपका पाचन बेहतर बनाता है और हल्की भूख भी शांत करता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। -

Punjab News: भगवान कार्तिक के एकमात्र मंदिर में मेले शुरू, दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो
बटालाः भगवान शंकर के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिक स्वामी महाराज के विश्व के एकमात्र मंदिर अजलेश्वर धाम में महोत्सव का नौवां और दसवां मेला शुरू हो गया है। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए सुबह 2 बजे से ही लाइनों में लग गए हैं। बातचीत के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि यह मेला एक ऐतिहासिक मेला है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालु सुबह 2 बजे से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोग बड़ी श्रद्धा से मंदिर आते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मन्नते मांगते हैं। श्रद्धालुओं ने भी कहा कि वे आज के मेले को लेकर बहुत खुश हैं।
इस दौरान मेले में पहुंची खजूरी गेट निवासी नित्या ने बताया कि मेले में पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है और भगवान से सभी के भले की प्रार्थना की। वहीं श्रद्धालु सुखदेव राज ने बताया कि भगवान कार्तिक ने हमें कई शिक्षाएं दी हैं जिसके चलते हमें उन्हें पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में पहुंचकर उन्होंने बटाला शहर की तरक्की की कामना की और भगवान भोलेनाथ तथा कार्तिके से विनती की है कि शहर के लोग मिलझुलकर प्रेम और भाइचारे के साथ रहें और कोई भी ऐसी घटना न हो जिससे लोगों के मनों में ठेस पहुंचे।
-

Punjab News: वाल्मीकि संगठन का प्रदर्शन, बेअदबी और जातीय भेदभाव के लगाए आरोप, देखें वीडियो
अमृतसर: थाना राजासांसी के बाहर वाल्मीकि समाज से जुड़े संगठनों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा विवाद में बेअदबी और जातीय भेदभाव के आरोप लगाते प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के अध्यक्ष डॉ. जैमल सिंह रडाला ने बताया कि बीते दिनों गांव हर्षशीनां उचा कलां में गुरुद्वारे को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके समाज के लोगों के साथ न केवल जातीय भेदभाव किया गया, बल्कि गुरुद्वारे के अंदर बेअदबी की गई।
रडाला ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने बातचीत के बहाने बुलाकर उनके साथ गुंडागर्दी की, ईंट-पत्थर फेंके और तेजधार हथियारों से धमकाया गया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरपंच और गुरुद्वारा कमेटी के कुछ सदस्यों ने जातीय अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और धार्मिक स्थल का अपमान किया। सभी साक्ष्य प्रशासन के पास हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं धार्मिक सिख समुदाय से जुड़े जसपाल सिंह भिन्दा ने बताया कि दिवाली के अवसर पर जब उन्होंने गुरुद्वारे को सजाने की इच्छा जताई, तो कमेटी ने जातिगत आधार पर मना कर दिया। इस पर उन्होंने सोशल मीडिया पर भेदभाव के खिलाफ पोस्ट की, जिसके बाद उन्हें गुरुद्वारे में बुलाकर हमला किया गया। धरने के दौरान वाल्मीकि संगठनों ने प्रशासन को दो घंटे की मोहलत दी और चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे रोड जाम और भूख हड़ताल शुरू करेंगे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला संवेदनशील है और दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। जो भी कानून के अनुसार उचित होगा, वही कार्रवाई की जाएगी।
-

Diabetes में क्यों लगती है बार-बार प्यास, जानिए Expert की राय
हेल्थः डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम बीमारियों में से एक बन चुकी है। क्योंकि हर उम्र के लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर के कई हिस्सों को धीरे-धीरे प्रभावित करती है।अक्सर मरीजों की शिकायत होती है कि उन्हें बहुत बार पेशाब आता है और बार-बार प्यास लगती है।
जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज होती है तो उसके शरीर में इंसुलिन नामक हार्मोन सही मात्रा में नहीं बनता या काम नहीं करता। इंसुलिन का काम होता है खाने से मिलने वाले शुगर को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाना ताकि उसे ऊर्जा में बदला जा सके, जब इंसुलिन की कमी होती है तो ग्लूकोज खून में जमा होने लगता है। इस बढ़े हुए शुगर लेवल को कम करने के लिए शरीर उसे पेशाब के रास्ते बाहर निकालने की कोशिश करता है।
बार-बार पेशाब आने का कारण
जब खून में शुगर की मात्रा बहुत बढ़ जाती है, तो किडनी को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है ताकि वह अतिरिक्त शुगर को फ़िल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकाल सके। इसके चलते पेशाब की मात्रा और बार-बार पेशाब आने की आवृत्ति दोनों बढ़ जाती हैं। इसे पॉलीयूरिया (Polyuria) कहा जाता है, यानी ज़्यादा बार और ज़्यादा मात्रा में पेशाब आना।बार-बार प्यास लगने का कारण
जब शरीर से पेशाब के जरिए पानी बार-बार बाहर निकलता है, तो शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) होने लगती है। इस वजह से मरीज को बार-बार प्यास लगती है ताकि शरीर में पानी की कमी पूरी की जा सके। इसे पॉलीडिप्सिया (Polydipsia) कहा जाता है यानी लगातार प्यास लगना।कब सतर्क होना चाहिए?
– बार-बार पेशाब आना, खासकर रात में
– बहुत ज़्यादा प्यास लगना
– बिना वजह वजन घटना
– थकान या कमजोरी महसूस होना
– धुंधला दिखाई देनाक्या करें और क्या न करें
– नियमित ब्लड शुगर जांच करवाएं, इससे बीमारी पर नियंत्रण बना रहता है
– डाइट पर ध्यान दें, कम शुगर, ज्यादा फाइबर और संतुलित आहार लें
– पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन अत्यधिक नहीं
– डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयां या इंसुलिन नियमित रूप से लें
– व्यायाम करें, रोज़ाना 30 मिनट की वॉक बहुत मददगार होती है। -

Tulsi Vivah 2025: इस शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानें पूजा करने की विधि
धर्म: देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह धूमधाम के साथ किया जाता है। हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और विष्णु का विवाह तुलसी देवी (वृंदा) के साथ करवाया जाता है। यह दिन कार्तिक मास की सबसे शुभ तिथियों में से एक माना जाता है। इस दिन तुलसी और शालीग्राम (भगवान विष्णु का स्वरुप) का विवाह विधि-विधान के साथ किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह करवाने से जीवन में वैवाहिक सुख, संतुलन, सफलता और शांति बनी रहती है। इस दिन से हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों के शुभ कार्मों की शुरुआत भी हो जाती है। देवउठनी एकादशी तक शादी, गृहप्रवेश, मुंडन जैसे शुभ और मांगलिक काम वर्जित माने जाते हैं लेकिन तुलसी विवाह के बाद इन सभी कामों के लिए शुभ मुहूर्त शुरु हो जाता है।2 नवंबर को मनाया जाएगा तुलसी विवाह
पंचागों के अनुसार, कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 2 नवंबर सुबह 7:33 मिनट से शुरु होगी। इस तिथि का समापन 3 नवंबर सुबह 2:07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल 2 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा।विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त की यदि बात करें तो शाम 5:35 मिनट से शुरु होगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5:35 से शुरु होकर 6:01 मिनट तक रहेगा। तुलसी विवाह वाले दिन ब्रह्मा मुहूर्त सुबह 4:50 मिनट से लेकर 5:42 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:42 से लेकर दोपहर 12:26 तक रहेगा। तुलसी विवाह पर व्याघात योग भी रहेगा। इसके अलावा सवार्थ सिद्धि योग इस दिन शाम 5:03 से लेकर 3 नवंबर की सुबह तक रहेगा।विवाह की विधि
इस दिन सबसे पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई करें। पूजा करने वाले व्यक्ति को पीले वस्त्र पहनने चाहिए क्योंकि पीला रंग सौभाग्य और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। अब एक साफ लाल कपड़े के साथ मंडप बनाएं। मंडप को फूलों, आम के पत्तों और केले के तन्नों के साथ सजाएं। तुलसी के पौधे को मंडप मे रखे और उनके बाद भगवान शालिग्राम जी की स्थापना करें। शालीग्राम जी को नए कपड़े पहनाएं। तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं। इसके बाद शालिग्राम जी और मां तुलसी को फूलों की माला पहनाएं। अब दोनों का विवाह संस्कार पूरा करने के लिए सात फेरे करवाएं। जब फेरे पूरे हो जाएं तो पूरे परिवार के सदस्यों को मिलकर फूलों की बारिश करवानी चाहिए। भगवान विष्णु तथा तुलसी माता से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें। अंत में तुलसी और शालिग्राम जी की आरती करें और उन्हें मिठाई और मौसमी फलों का भोग लगाएं। -

जमीनी विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, कुल्हाड़ी मारकर 2 की हत्या
जशपुरः जिले में जमीन विवाद को लेकर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-एक युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) है, जो पाकरगांव के बैगापारा के निवासी थे। दोनों खेती-किसानी का काम करते थे। सरकारी जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों में हमेशा झगड़ा रहता था। 30 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद नागवंशी परिवार के करीब 12 लोग हथियारों के साथ गिरोधर यादव के घर पहुंचे। इस दौरान पुस्तम नागवंशी परिवार के हथियारबंद लोगों ने गिरोधर यादव के घर के दरवाजे और खिड़कियां को तोड़ने की कोशिश की। उस समय गिरोधर घर के अंदर मौजूद था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने अपने बड़े भाई चकरो यादव को मदद के लिए कॉल किया। इसके बाद जैसे ही चकरो यादव मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुस्तम नागवंशी और उसके परिवार के लोगों ने चकरो यादव को कुल्हाड़ी से काट डाला। कुल्हाड़ी से कई वार की वजह से चकरो यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जमीन पर खून ही खून बिखर गया।
इसी दौरान गांव में ही पास में यादव समाज का एक कीर्तन कार्यक्रम चल रहा था। जब कीर्तन में शामिल लोगों को हमले की सूचना मिली, तो बड़ी संख्या में वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। हालांकि, उनमें से एक युवक नान्ही नागवंशी लोगों के हाथ लग गया। इसके बाद यादव परिवार की भीड़ ने नान्ही नागवंशी को जमकर पीटा। नान्ही नागवंशी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद लोगों ने मर्डर की सूचना पत्थलगांव पुलिस को दी। साथ ही यादव समाज ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्थलगांव में चक्काजाम भी किया।
मामले की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिचवेशन तो कंट्रोल किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद पर वारदात हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।