Blog
-

सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें-डॉ. रणेश राणा
तथ्यों को जानने व आवाज उठाने का सशक्त माध्यम है मीडिया
बद्दी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाला में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान शनिवार को आयोजित विशेष सत्र में जिला सोलन के वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रणेश राणा ने छात्रों को पत्रकारिता और जनसंचार का समाज में महत्व विषय पर प्रेरणादायक विचार सांझा किए। डॉ. राणा ने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है, जो न केवल तथ्यों को उजागर करता है बल्कि आम जनता की आवाज भी बनता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया तीन प्रमुख हिस्सों में कार्य कर रहा है —प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया। उन्होंने कहा कि सबसे पुराना और विश्वसनीय माध्यम प्रिंट मीडिया है, जिसे समाचार पत्रों के रूप में जाना जाता है और जो आज भी सूचना का सबसे प्रमाणिक स्रोत माना जाता है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यानी न्यूज चैनल आए, जो सैटेलाइट सिस्टम के तहत संचालित होते हैं और सरकार के पास विधिवत पंजीकृत हैं। तीसरा और सबसे व्यापक माध्यम सोशल मीडिया है, जो आज जनसंचार का सबसे तेज़ और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बन चुका है।
हालांकि, डॉ. राणा ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया एक गैर-पंजीकृत और विदेश से संचालित प्लेटफॉर्म है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक मीडिया तथ्यपरक और संपादकीय नियंत्रण में होता है, वहीं सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और सोशल मीडिया को केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाएं।
अंत में डॉ. राणा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मीडिया का सही उपयोग व्यक्ति को जागरूक, जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील बनाता है। उनके विचारों से छात्र अत्यंत प्रेरित हुए और जनसंचार के महत्व को गहराई से समझा।
-

Punjab News: पूर्व DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से फिर मिला रिमांड, देखें वीडियो
उधर, विजिलेंस ने कोर्ट में भुल्लर के प्रोडक्शन वारंट की लगाई अर्जी, आज सुनवाई
मोहालीः मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आज भुल्लर को सीबीआई अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद भुल्लर का 5 दिन का रिमांड बढ़ाने के आदेश जारी हुए है। सीबीआई ने अदालत में रिमांड हासिल करने की अर्जी लगाई हुई थी। दरअसल, सीबीआई भुल्लर से पूछताछ करना चाहती है। जिसके चलते कोर्ट ने अर्जी मंजूर करते हुए 5 दिन का रिमांड सीबीआई को भुल्लर का दिया है। उधर, पंजाब विजिलेंस भी भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की कोशिश कर रही है। पंजाब विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट हासिल करने के लिए अर्जी लगाई है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। दरअसल, पंजाब विजीलेंस ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भुल्लर को रिटायर करने पर भी विचार किया जा रहा है। -

एक बार फिर तलाक पर बोली Mahhi Vij, फैंस को कहा – ‘जब सबूत हो तभी बात करें’
मनोरंजन: जय भानुशाली और माही विज इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों टीवी की मशहूर जोड़ी है और फैंस इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। अब पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि दोनों का तलाक हो रहा है। शादी के 13 साल बाद कपल तलाक लेने वाला है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है था कि दोनों ने जुलाई और अगस्त 2025 के बीच तलाक फाइनल कर लिया है। इन सब बातों पर अब माही विज ने एक बार फिर रिएक्ट किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर माही ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।जब सबूत हो तो ही बात करें
सोशल मीडिया पर दोनों के टूटते रिश्ते पर काफी बात हो रही है। ये भी कहा जा रहा है कि माही ने एलिमनी में 5 करोड़ रुपये लिए हैं। अब एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि जब कोई सबूत हो तभी बात करें। मुझे एलिमनी ही समझ नहीं आता मेरे लिए अगर एक इंसान पैसा कमाता है तो एक औरत का उस पर हक नहीं बनता। जब आफ रिश्ते से अलग हो जाते हो। मैं ये बात अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए, एक औरत के तौर पर कह रही हूं। मुझे लगता है कि वो पैसे उस इंसान के हैं जिसने कमाए हैं। अगर कोई व्यक्ति अपनी देखभाल खुद कर सकता है तो बहुत अच्छी बात है। एलिमनी सिर्फ उन्हीं महिलाओं के लिए सही है जिन्होंने कभी काम नहीं किया। माही ने यह भी कहा है कि जो औरतें काम करने में सक्षम है। उन्हें खुद ही मेहनत करनी चाहिए अपने पिता या पति के पैसों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि खुद फाइनेंशियली इंडिपेंडेट बनना चाहिए।हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें
माही ने आगे कहा कि जब रास्ते अलग हो जाते हैं तो अपना खुद कमाओ। जब साथ में हो तब भी हर लड़की को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना चाहिए न कि अपने पिता या पति के पैसों पर डिपेंडेंट। एलिमनी के बारे में जब तक आप लोग मेरे मुंह से नहीं सुनते किसी भी न्यूज पर मत जाओ। माही ने अभी तक यह साफ नहीं बताया है कि क्या वो और जय सच में तलाक लेने वाले हैं या नहीं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि – कृप्या किसी भी खबर पर विश्वास मत कीजिए जब तक मैं खुद न कहूं हमारी, हमारे बच्चों, परिवार और माता-पिता की प्राइवेसी का सम्मान करें। हमें अकेला छोड़ दें। यदि हमें कभी कुछ बताने की जरुरत महसूस होगी तो हम खुद बताएंगे। जय मेरा परिवार है और हमेशा रहेगा। वो मेरे बच्चों के लिए एक शानदार पिता है और बहुत अच्छे इंसान हैं। गौरतलब है कि जय और माही ने 2011 में शादी की थी। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं। कपल ने राजवीर और खुशी को गोद लिया था वहीं तारा का जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ था। -

Punjab News: नहर से लगातार दूसरे दिन शव बरामद
लुधियानाः जिले के माछीवाड़ा साहिब में लगातार दूसरे दिन सरहिंद नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन भी पुलिस को एक शव बरामद हुआ था। वहीं आज माछीवाड़ा पुलिस को एक और व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी कि गढ़ी पुल से नीले की तरफ कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसके बाद थाना मुखी हरविंदर सिंह और सहायक थानादार जर्नैल सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पुलिस का कहना है कि शव कुछ दिनों पुराना लग रहा था, जिसमें उसने चॉक बिस्कुट रंग की शर्ट, काली पैंट और सफेद बूट पहने हुए थे और उसके बाल खुले हुए थे। पुलिस द्वारा शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए समराला के सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं घटना को लेकर आसपास के थानों को सूचित कर दिया है।
-

Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे
आवारा पशु के कारण हुआ हादसा
अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में सादुलशहर रोड पर आज 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कार ड्राइवर घायल है। घटना की सूचना लोगों द्वारा 112 हेल्पलाइन और नर सेवा टीम को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रोहित कुमार निवासी सादुलशहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतीश सीतो गुन्नो में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे सीतो सादुलशहर रोड पर अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीतो चौकी के एएसआई बलवीर सिंह की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने घायल कार चालक रोहित कुमार को सीतो गुन्नो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -

हटली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन गांव रिवाड़ में पवन देव शर्मा ने दी ऑर्गेनिक खेती की जानकारी
ग्रीन हाउस में फल सब्जी उगाकर कैसे बने आत्म निर्भर इस पर दी जानकारी,यूनिट को दोपहर का करवाया भोजन,
ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन रिटायर्ड प्रधानाचार्य पवन देव शर्मा रीवाड़ के सान्निध्य में किया गया। उन्होंने इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत करते हुए विद्यार्थियों को ऑर्गेनिक खेती, किचन गार्डन और पॉलीहाउस की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।
पवन देव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से न केवल मिट्टी की गुणवत्ता घट रही है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो धरती की उर्वरता को बनाए रखता है और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन देती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि घरों में छोटे-छोटे स्थानों पर किचन गार्डन तैयार किए जा सकते हैं, जहां सब्जियों की खेती बिना किसी रासायनिक खाद के की जा सकती है। उन्होंने पॉलीहाउस के महत्व को समझाते हुए कहा कि सीमित भूमि में अधिक उत्पादन लेने के लिए यह तकनीक अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है।
पॉलीहाउस में फसलों को मौसम के प्रतिकूल प्रभावों से बचाया जा सकता है और वर्षभर विभिन्न सब्जियों व फूलों की खेती की जा सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पॉलीहाउस लगाने पर किसानों को अनुदान (सब्सिडी) भी दी जाती है, जिससे युवाओं को खेती की ओर आकर्षित किया जा सके। शिविर में उपस्थित एनएसएस स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ पवन देव शर्मा से प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों से प्रेरणा ली। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांवों में लोगों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल सरोही, एनएसएस प्रभारी सुशील शर्मा, सह-प्रभारी श्रीमती मीनू, तथा प्रवक्ता श्रीमती अनीता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर विद्यार्थियों को इस ज्ञानवर्धक सत्र से सीख लेने और इसे व्यवहार में लाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के अंत में पवन देव शर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी इस पहल की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की। एनएसएस यूनिट के छात्रों ने पवन देव शर्मा के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस प्रकार के सत्र उन्हें जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। तीसरे दिन का यह कार्यक्रम न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि की दिशा में एक नई सोच का प्रेरक स्रोत भी बना।
-

NSS शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने चंबोआ शिव मंदिर के आसपास श्रमदान किया
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने सुबह के सत्र में माता सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद स्कूल परिसर से शिव मंदिर चंबोआ तक प्रभात फेरी निकाली उसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करते हुए मंत्रमुग्ध किया उसके बाद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओंकार दास शास्त्री व अन्य सदस्यों ने सभी स्वयंसेवियों को चाय-पान करवाया उसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर तथा प्राकृतिक जल स्त्रोतों सहित सड़क के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई छंटाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

बौद्धिक सत्र मेंजिला ऊना के समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा ने स्वयंसेवियों को एन एस एस के प्रति जागरूक किया और बताया कि एन एस एस द्वारा लगाए जा रहे ऐसे शिविरों द्वारा हमारे आने वाले जीवन में बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।बहीं पर नशे से दुरी बनाए रखने तथा पढ़ाई-लिखाई की तरफ ज्यादा ध्यान देने का आह्वान किया। इसके अलावा बच्चों के आने वाले भविष्य संबंधित महत्वपूर्ण बातों संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य मदन लाल एन एस एस प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा सह प्रभारी कांता देवी, प्रवक्ता राजीव शर्मा सुनील संधू अमित कुमार पंकज कुमार राकेश चंद विशन दास ज्योति डोगरा तेजा देवी पलवी बंसल रजनी देवी रजनी कांता सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
-

Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग करना पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में शादी के प्रोग्राम के दौरान डीजे पर हवा में फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जहां गाने पर नाचते हुए 2 नौजवानों ने हथियार के साथ हवाई फायरिंग की थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में 2 नौजवानों ने हवाई फायरिंग करके उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके चलते हथियारों पर बैन किए हुए डिप्टी कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन किया गया।
इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए दोनों नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि आगे से कोई भी व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार से फायर करता है और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देता है, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया जाएगा।
-

Jalandhar के पड़ोसी जिले में शिवसेना वर्कर पर हुआ हमला, बाइक छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो
फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में लूटपाट की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं व्यक्ति को पर हमलावारों ने लूट की नीयत से हमला करके घायल कर दिया और उससे बाइक छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान नवदीप सिंह के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पीड़ित नवदीप सिंह ने बताया कि वह दोस्त को मिलने के लिए खोथड़ा जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में 4 से 5 नशेड़ी किस्म के व्यक्तियों ने घेर लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद हमलावरों ने उससे मोटरसाइकिल छीन लिया। पीड़ित ने कहा कि उसने घटनास्थल से भाग कर जान बचाई। उक्त पीड़ित शिव सेना शिंदे पार्टी का वर्कर है।
दूसरी ओर शिव सेना शिंदे के नेता मनीष सूद ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लूटपाट की नियत से हमला किया गया है। उन्होंने ही इस मामले की महेली चौकी के जांच अधिकारी पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज करके बंगा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मरीज की हालत खतरे से बाहर है।
