Blog

  • पंजाबः अकाली नेता का हुआ निधन

    पंजाबः अकाली नेता का हुआ निधन

    संदौड़ः मालेरकोटला जिले के गांव शेरगढ़ चीमा की पूर्व सरपंच बीबा मंजीत कौर के पति जत्थेदार जोरा सिंह चीमा (57) का बीमारी के कारण निधन हो गया है। अमृतपाल सिंह मान ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जत्थेदार जोरा सिंह को लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जत्थेदार जोरा सिंह चीमा का पूरा परिवार कनाडा में है और उनका अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों के लौटने पर शुक्रवार 21 जुलाई को किया जाएगा।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM का हुआ निधन

    बड़ी खबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व CM का हुआ निधन

    नई दिल्ली: कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी का आज सुबह (18 जुलाई) को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केरल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज उस राजा की कहानी का दुखद अंत हुआ जिसने अपने प्रेम से दुनिया में विजय पाई। उन्होंने आगे लिखा कि आज मैं बेहद दुख से यह बताना चाहता हूं कि हमारे समय के महान व्यक्तियों में से एक ओमान चांडी का निधन हो गया। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्मा में गूंजती रहेगी।

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और एक कट्टर कांग्रेसी नेता ओमन चांडी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, जो जनता के नेता के रूप में खड़े रहे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता और दूरदर्शी नेतृत्व ने केरल की प्रगति और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनको लोगों के प्रति उनके समर्पण और सेवा के लिए याद किया जाएगा। परिवार और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनके निधन के बाद एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं उनसे पिछले साल उनके जन्मदिन पर मिला था मुझे दुख है कि अब मैं उनको इस साल शुभकामनाएं नहीं दे पाऊंगा। अपने दूसरे ट्वीट में थरूर ने एक कोट लिखा जिसमें उन्होंने कहा, मृत्यु प्रकाश को बुझाना नहीं है; यह केवल दीपक को बुझा रहा है क्योंकि भोर आ गई है।

    शशि थरूर के अलावा भारतीय यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि हम केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री ओमन चांडी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह विकास, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के समर्थक थे। उन्होंने अपने समर्पण और करिश्मा से युवा नेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया। हम उनकी आत्मा और उनके शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं। केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि केरल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि हमारे सबसे प्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमान चांडी को विदाई देते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनके नेतृत्व और ऊर्जा की कमी खलेगी।

  • हैंगर से विमान टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

    हैंगर से विमान टकराकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

    वारसॉः पोलैंड में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक छोटा विमान वारसॉ के पास हवाई क्षेत्र में एक हैंगर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पोलैंड के स्वास्थ्य मंत्री एडम निडजिल्स्की ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं और पांच की मौत हो गई है।

    एडम निडजिल्स्की ने कहा कि चार हेलीकॉप्टर और 10 एम्बुलेंस वारसॉ से 47 किलोमीटर दूर स्थित चिरसिन्नो गांव में दुर्घटना स्थल पर भेजे गए हैं। वहीं, स्थानीय अग्निशमन विभाग ने कहा कि यह घटना क्रिसिनो के हवाई क्षेत्र में हुई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विमान का पिछला हिस्सा हैंगर से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा है।

    समाचार एजेंसी द्वारा संपर्क किए जाने पर स्थानीय पुलिस प्रवक्ता जोआना वीलोचा ने कहा कि दुर्घटना के बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। पोलिश मीडिया ने कहा कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह सेसना 208 था। समाचार एजेंसी ने अग्निशमन विभाग की प्रवक्ता मोनिका ने कहा कि विमान दुर्घटना के लिए मौसम एक संभावित कारण हो सकता है।

  • पंजाबः आप विधायक के घर के बाहर लोगों ने किया हंगामा

    पंजाबः आप विधायक के घर के बाहर लोगों ने किया हंगामा

    लुधियानाः जिले में विधायक गुरप्रीत गोगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक गोगी के घर के बाहर लोगों ने नारेबाजी करके हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनके इलाके में बिजली के कट लग रहे हैं। रात 3.30 बजे हंगामा किया गया। विधायक के गनमैन ने उन्हें समझाने की काफी कोशिश की थी कि सुबह आकर बातचीत करें, लेकिन वह लोग माने नहीं। काफी मशक्कत के बाद उन लोगों को पुलिस कर्मचारियों ने लौटाया। वहीं विधायक गोगी ने कहा कि हंगामा करने वाले युवक आम जनता से संबंधित नहीं थे।

    वे सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के भेजे शराबी लोग थे। बिट्‌टू मंदबुद्धी बच्चे हैं। गोगी ने कहा कि उन्होंने जब सुबह उन लोगों के बारे में पता करवाया तो खुलासा हुआ कि सभी लोग सांसद बिट्‌टू के भेजे शराबी लड़के थे। गोगी ने बिट्‌टू को मंदबुद्धि बच्चा बताया। गोगी बोले कि चुनाव नजदीक आने पर बिट्‌टू बौखला चुका है। विधायक गोगी ने कहा कि पिछले 4 साल लोगों का हाल तक नहीं जाना, अब कुभकर्णी नींद से जाग कर आए दिन ड्रामेबाजियां कर रहे हैं। लोग बिट्‌टू के झांसे में इस बार आने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू अपना आपा खो चुके हैं।

    महानगर में राजनीतिक जमीन की तालाश कर रहे हैं। लोगों का अब बिट्‌टू से मोह भंग हो चुका है। गोगी ने कहा कि जल्द ही वह प्रेस वार्ता करके कई खुलासे करेंगे। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने विधायक गुरप्रीत गोगी को शकुनि नाम से संबोधित करके कहा कि शकुनि और पप्पी जैसे विधायकों के कारण, लुधियाना का 55 करोड़ का फंड जालंधर को मिला गया। बिट्‌टू ने आरोप लगाया था कि शहर में बारिश हुई नहीं, लेकिन पानी बाढ़ की तरह मोहल्लों में घुस गया। महानगर के विधायकों ने बारश से पहले कोई योजना नहीं बनाई कि किस तरह से मानसून से निपटा जाए। बिट्‌टू ने आरोप लगाया था कि महानगर में आप पार्टी निगम चुनाव करवाने से डरती है। महानगर में मेयर या पार्षद न होने के कारण भी निगम की कार्यशैली सही से चल नहीं पा रही।

  • भारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए लापता

    भारी बारिश का कहर जारी, एक ही परिवार के 11 लोग हुए लापता

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिल जारी है। कई इलाकों में आज मंगलवार (18 जुलाई) को भी बारिश हो रही है। प्रदेश में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग परेशान हो गये है। कूल्लू जिले में सोमवार सुबह बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के लोगों को अभी भारी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में बारिश से भी हालात और ज्यादा खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    रामनगरी अयोध्या के नगर पंचायत कुमारगंज के पिठला गांव से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली के निकले एक ही परिवार के 11 लोग अचानक लापता हो गए हैं। किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी लोगों का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। अयोध्या से कुल्लू गए लोगों के परिजनों को अनहोनी होने की आशंका सता रहा है। परिजनों ने कुमारगंज पुलिस से मदद् की गुहार लगाई है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक पिठला गांव निवासी अब्दुल मजीद अपने पूरे परिवार और दामाद के साथ मिलकर कुल्लू में मजदूरी करते हैं। जून महीने में अब्दुल अपने परिवार के साथ पिठला गांव आए थे। अब्दुल अपने परिवार के साथ 9 जुलाई को चंडीगढ़ बस अड्डे से ढाई बजे वाली रोडवेज बस से कुल्लू के लिए रवाना हुए थे। अब्दुल लगातार अपने दामाद और ससुर के साथ संपर्क में था और कह रहा था कि 10 जुलाई की रात 12 बजे मनाली बस अड्डे पर पहुंच जाएगा। वहीं पर मिलना आकर। अब्दुल का मनाली बसअड्डे पर इंतजार करते रहे लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद संपर्क किया गया लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया सभी के मोबाइल फोन बंद हो गए।

  • पंजाबः पंजाब रोडवेज में होगा पनबस की 371 बसों का विलय

    पंजाबः पंजाब रोडवेज में होगा पनबस की 371 बसों का विलय

    चंडीगढ़ः वित्त विभाग ने पनबस की 371 कर्ज मुक्त बसों को पंजाब रोड़वेज के बेड़े में विलय की मंजूरी दे दी है। विभाग की तरफ से इस वित्तीय वर्ष के दौरान इस फैसले के कारण आने वाले 73 करोड़ रुपए के खर्चे को पूरा करने के लिए बजट को भी मंजूर किया गया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब रोडवेज को फिर विकास की राह के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज के बेड़े में सिर्फ 115 बसें रह गई थी और इस विलय से यह संख्या 486 हो जायेगी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि यह फैसला पंजाब रोड़वेज को मजबूत करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के प्रस्ताव में शामिल अनुमानों अनुसार पूरे वित्तीय साल 2023- 24 के लिए पंजाब रोड़वेज की तरफ से इन 371 बसों को चलाने पर 138.70 करोड़ रुपए की आय के साथ 109.61 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्चा होने की संभावना थी। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय साल के बाकी रहते 8 महीनों के संशोधित अनुमानों अनुसार, पंजाब रोड़वेज को 90 करोड़ रुपए की कमाई और 73 करोड़ रुपए के खर्चे निकालने के उपरांत 17 करोड़ रुपए का लाभ होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः आज होशियारपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाबः आज होशियारपुर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक सप्ताह के बाद भी बाढ़ का कहर जारी है। वहीं आज भी पंजाब के 3 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। सुबह पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के आसपास के इलाकों दसूहा व मुकेरियां में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। यहां रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं।

    वहीं बीते दिनों दूसरी बार पौंग डैम से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन ब्यास अभी भी खतरे के निशान से नीचे है और स्थिति कंट्रोल में है। घग्गर के किनारे बसे गांवों में अभी भी लोग बाढ़ से परेशान हैं। जिन खेतों से पानी निकल गया है, वहां गार भर चुकी है। किसान राज्य सरकार की तरफ से राहत पैकेज मिलने के इंतजार में हैं, ताकि किसान आगे की तैयारियां कर सकें। विपक्षी दलों ने इसे लेकर पंजाब सरकार को घेरना भी शुरू कर दिया है।

  • जालंधरः हमलावारों ने केबल ऑपरेटर के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः हमलावारों ने केबल ऑपरेटर के घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ में कुछ युवकों ने केबल ऑपरेटर सागर के घर में घुस कर देर रात 11:30 बजे के करीब तेजधार हथियारों से जान लेवा हमला कर दिया। हमलावरों से बचाव करने के लिए पीड़ित सागर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दो रौंद फायर भी किए। जिससे डर कर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले दौरान तीन लोग गंभीर घायल हो गए, जिनको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोबिंदगढ़ मोहल्ला निवासी पीड़ित सागर ने बताया कि वह केबल का काम करता है, उसका किसी से पुराना लेन देन कि वजह से रंजिश चल रही थी।

    जिसको लेकर कुछ युवक देर रात को उसके घर मे घुस कर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। जिस दौरान परिवार के तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सागर ने बताया कि उसके लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर करते ही हमलावर फरार हो गए वरना वह जान से मारने की नीयत से ही हमला करने आए थे। मौके पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। थाना बारादरी के प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है, इलाके और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही पीड़ितों के बयान पर कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2023 

    आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज से अधिक मास शुरू हो रहा है। आज सुबह 9 बजकर 36 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगलवार के दिन भौम व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। गायन के शौक़ीन लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज किसी पार्क में घूमने का अवसर पाएंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है, आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा, किसी नयी कार्य योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला है। विद्यार्थियों को आज पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। इस राशि के कंस्ट्रक्शन कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। दांपत्य रिश्ते में हो रही नोक-झोंक आज दूर होगी, आज आप अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। आज आपको बाहर के मसालेदार खाने से बचना चाहिए। आज परिवार में कोई खुशखबरी मिलने के संकेत है।

    कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे, जिससे अपनी कुछ सेविंग्स करने के बारे में सोचेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी। आज आप मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज ऑफिस के काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आज अपने ईगो को छोंड़कर अपने माता पिता की बातों को ध्यान से सुने, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। 

    सिंह राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आप अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। फैशन डिजाइनर का कारोबार अच्छा चलेगा, आज आपको किसी डील से काफी अच्छा लाभ होगा। मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी। 

    कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बड़े की सलाह से आज व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी जरूरी काम के कारण लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    तुला राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। आज आप कोई नया कार्य करने की योजना बनाएंगे। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप घर की जिम्मेदारियों को बेहतर समझेंगे। आज ऑफिस में दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज आपके दोस्त अपने किसी कार्य को पूरा करने में आपकी मदद लेंगे। 

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का अवसर पाएंगे। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। आज अधिक रुपए खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। आज घर की बड़ी बेटी को सफलता हासिल होगी, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज स्टूडेंट्स किसी महत्वपूर्ण टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे। आप नए व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज पारिवारिक रिश्तों में सुख शांति बढ़ेगी। आज आप ऑफिस के कार्यो को करने में व्यस्त रहेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको धैर्य व निष्ठा के साथ अपना काम करना है। इसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। 

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। सोशल मीडिया में रूचि लेने वाले लोग आज किसी पोस्ट पर ज्यादा लाइक व कमेन्ट पाएंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवहार में शालीनता रखने की जरूरत है। आज परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे। 

    कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज छात्रों को किसी नए प्रैक्टिकल को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन की डोर और मजबूत बनेगी। आज कारोबार में तजुर्बेदार लोगों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आप शांत माहौल पसंद करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।

    मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज किसी दोस्त की मदद से आपको जॉब मिलेगी, आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। मैकेनिकल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आज आपको किसी खास रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़ों की बातों पर अमल करें, आगे आपके लिए कारगर साबित होगी। राजनीति के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आज वाहन खरीदने का विचार अपने परिवार के साथ करेंगे।

  • जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने धोखा धड़ी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला भूत कॉलोनी , दीपक उर्फ सैम पुत्र जोगराज निवासी  विवेक नगर के तौर पर  हुई है। 

    थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि 15 जुलाई को संजीव सोनी पुत्र अशोक सोनी संतोखपुरा ने शिकायत दी थी कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 20 जून 2023 को रागा होंडा फोकल प्वाइंट में एक नई एक्टिवा फाइनेंस करवाने के लिए प्रीति पुत्री तरसेम सिंह निवासी न्यू कोटला, दीपक उर्फ सैम आए।  उसने प्रीति के दस्तावेजो पर एक्टिवा फाइनेंस कर दी। मगर जब ओ.टी.पी न मिलने पर बाकी की बकाया रकम डीलर को नहीं पहुंची तो उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद जब 25 दिन बाद भी पेमेंट नहीं पहुंची तो वह  घर के पते पर पहुंचा तो पता चला कि प्रीति नाम की कोई लड़की वहां रहती ही नहीं। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई टहल दास ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर  दोनों को रागा मोटर रामामंडी के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को  दोनों के कब्जे से 3 नई एक्टिवा बिना नं के बरामद हुई।