- भारतीय किसान यूनियन ने 6 नवंबर को नेशनल हाईवे-54 को जाम करने की घोषणा की है।
- किसानों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे वे नाराज हैं।
- यूनियन नेताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि मामला रद्द कर दिया गया है, जो कि किसानों के लिए अस्वीकार्य है।
Blog
-

Punjab News: किसानों का ऐलान, अब National Highway-54 किया जाएंगा जाम
Highlights: -

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने GST विभाग के Assistant Commissioner की मौत
जालंधर, ENS: ट्रेन की चपेट में आने से GST विभाग के Assistant Commissioner की मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार Phagwara के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान 59 वर्षीय सेवा राम के रूप में हुई है और वह जीएसटी विभाग में असिटेंट कमिश्नर के पद पर जालंधर में तैनात था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि जालंधर-फगवाड़ा नंगल रेलवे फाटक पर यह हादसा हुआ है।

थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक ने फाटक बंद होने के दौरान कार साइड पर खड़ी कर दी और फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इस दौरान दोनों ओर से ट्रेने आ रही थी और फोन में व्यस्त होने के चलते मृतक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मृतक नंगल रेलवे फाटक के साथ लगती जमीन का माप लेने के लिए आया हुआ था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
-

India News: Cylinder में Blast से घर हुआ तहस-नहस, डेढ़ साल की मासूम समेत 2 की मौत
कैथल, 4 नवंबर 2024 – हरियाणा के कैथल जिले में एक भीषण सिलेंडर विस्फोट की घटना में डेढ़ साल की एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना चीका के वार्ड नंबर 17 में सुबह लगभग 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि पूरा घर तबाह हो गया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, इस विस्फोट के समय घर के अंदर मौजूद दो लड़कियाँ मलबे के नीचे दब गईं, जिससे उनकी जान चली गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।हादसे का विवरण
हादसे में जान गंवाने वाली एक बच्ची की उम्र डेढ़ साल है, जबकि दूसरी की उम्र 16 साल बताई जा रही है। इसके अलावा, दोनों बच्चियों की माँ, दादी और दादा भी मलबे के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला अस्पताल रेफर किया गया है। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके कारण आस-पास के कई घरों की दीवारों में दरार आ गई और कई घरों के शीशे भी टूट गए। कुछ गवाहों का कहना है कि दो सिलेंडर एक साथ फटने के कारण यह भयंकर धमाका हुआ था।घायलों की स्थिति
परिजनों ने बताया कि हादसे में घायल परिवार के सभी सदस्यों को पहले गुहला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में बच्चियों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। प्रशासन ने भी स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने और गैस सिलेंडर के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है। -

Police कर्मी की तेज रफ्तार XUV Car की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो
Highlights:- फरीदाबाद में तेज रफ्तार XUV कार की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला द्रोपती की मौत।
- कार के पीछे और आगे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
- मृतका के पति ने कर्ज के बोझ तले जीवन व्यतीत करने की कहानी सुनाई, न्याय की गुहार लगाई।
XUV Car की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो
-

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष Kultar Singh Sandhwan ने किसानों से उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की
चंडीगढ़, 4 नवंबर 2024 – पंजाब विधानसभा अध्यक्ष Kultar Singh Sandhwan ने किसानों से आगामी गेहूं की बुवाई के मौसम में विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित मात्रा के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उर्वरकों का अत्यधिक और अनावश्यक उपयोग भूमि की उर्वरता को कम करता है। संदवान ने किसानों को सलाह दी कि वे यूरिया के उपयोग को कम करें और विशेषज्ञों द्वारा बताए गए अनुसार DAP उर्वरक का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि NPK का उपयोग फास्फोरस के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने अन्य जैव उर्वरकों के उपयोग की भी सिफारिश की।उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के लाभ
संदवान ने कहा कि किसानों को अधिक जानकारी के लिए वीर किसान कॉल सेंटर (टोल-फ्री: 18001801551) से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि धान के भूसे के इन-सिटू प्रबंधन से मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि होती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कृषि विभाग ने डीलरों द्वारा अनावश्यक DAP उत्पादों की मजबूर बिक्री को रोकने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। संदवान ने उन किसानों की सराहना की जिन्होंने पराली जलाने से परहेज किया और अन्य किसानों को इस पारिस्थितिकी अनुकूल अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। Kultar Singh Sandhwan की अपील किसानों को न केवल उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करती है, बल्कि यह पंजाब में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और पर्यावरण की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उर्वरकों का सही और संतुलित उपयोग न केवल फसल उत्पादन में सुधार करेगा, बल्कि भूमि की दीर्घकालिक उर्वरता को भी बनाए रखेगा। -

Jalandhar News: Truck और Bike की टक्कर में चालक की मौत
जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां लोहियां-मलसियां मार्ग पर ट्रक की सीधी टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सागर निवासी गांव जलालपुर खुर्द, लोहियां खास के रूप में हुई है। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक अपने गांव से काम पर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक के साथ बाइक सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची लोहियां पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: पराली जलाने की घटनाओं में 68% की कमी, किसानों ने खरीदीं हज़ारों CRM मशीनें
Highlights:- पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 68% की कमी दर्ज
- किसानों ने 14,000 से ज्यादा CRM मशीनें खरीदीं
- सरकार द्वारा 21,958 मशीनों की मंजूरी, सब्सिडी का लाभ
पराली जलाने में 68% की गिरावट, पर्यावरण के लिए राहत
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के इन ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में इस वर्ष अब तक 68% की गिरावट दर्ज की गई है। 3 नवंबर तक, राज्य में कुल 4,132 खेत में आग की घटनाएं रिपोर्ट की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 12,813 थी। यह गिरावट सरकार और किसानों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है, जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।सब्सिडी से किसानों को लाभ
पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए सरकार ने किसानों को CRM उपकरणों पर सब्सिडी प्रदान की है। व्यक्तिगत किसान CRM उपकरणों की कीमत पर 50% तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, जबकि सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) और पंचायतों के लिए 80% सब्सिडी उपलब्ध है, जो कि अधिकतम सीमा तक सीमित है। कृषि मंत्री खुधियान ने किसानों से पराली जलाने से बचने की अपील की, ताकि पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त रहे और उनके द्वारा किया गया यह प्रयास समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी समाधान का रूप ले सके।किसानों और सरकार के प्रयासों की सफलता
पंजाब में पराली जलाना एक लंबे समय से चुनौतीपूर्ण मुद्दा रहा है। पराली जलाने से निकलने वाले धुएं से दिल्ली सहित उत्तर भारत में वायु प्रदूषण की समस्या गहरी हो जाती है। इसे नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कृषि विभाग के अनुसार, CRM मशीनों के वितरण में तेजी लाई गई है और छोटे किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए सब्सिडी और किराए पर मशीनरी की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई है। इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में आई गिरावट एक सकारात्मक संकेत है कि किसानों और सरकार के बीच सामंजस्य से पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। किसानों के सहयोग और सरकार के सक्रिय प्रयासों से यह संभव हुआ है कि इस वर्ष राज्य में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।पराली जलाने के खिलाफ जन जागरूकता अभियान
पंजाब सरकार न केवल CRM मशीनों के वितरण पर ध्यान दे रही है, बल्कि जन जागरूकता अभियान भी चला रही है, जिसमें किसानों को पराली जलाने के विकल्पों के बारे में जानकारी दी जा रही है। सरकार के सहयोग से विभिन्न पंचायतों में वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पराली जलाने के पारंपरिक तरीके से किसानों को न केवल पर्यावरणीय नुकसान का सामना करना पड़ता था, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी घटती थी। नई तकनीकों और CRM मशीनों के उपयोग से न केवल मिट्टी की सेहत बेहतर होगी, बल्कि किसानों को अगले सीजन की खेती के लिए उपजाऊ जमीन भी प्राप्त होगी। -

Punjab News: Navjot Kaur से मिले BJP नेता Taranjit Sandhu, गरमाई राजनीति
अमृतसरः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू परिवार ने एक बार फिर राजनीति में एंट्री लेने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डाॅ. नवजोत कौर ने भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की है। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल होने की कोशिशें कर रहा है। डाॅ. नवजोत कौर के साथ उनकी बेटी राबिया भी मौजूद थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सिद्धू परिवार भाजपा के निकट आने की तैयारी में है।
कांग्रेस में जाने के उपरांत सिद्धू परिवार का राजनीतिक ग्राफ नीचे को आना शुरू हो गया था। अब एक बार फिर सिद्धू परिवार ने राजनीति का सहारा लेने की कोशिश शुरू कर दी है। तरनजीत संधू ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि समुद्री हाउस में डाॅ. नवजोत से मिलना और अमृतसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना एक सुखद अनुभव रहा। नवजोत कौर सिद्धू ने हमेशा ही नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीति में काफी सहयोग किया था।
वर्ष 2004 में नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार अमृतसर संसदीय सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़कर कांग्रेस के नेता रघुनंदन लाल भाटिया को हराया था। 2007 के चुनाव में डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू ने नवजोत सिद्धू के चुनाव प्रचार की कमान संभाली। नवजोत कौर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के कार्यालय की जिम्मेदारी भी कुछ समय के लिए संभाली थी। नवजोत कौर सिद्धू ने 2012 में सरगर्म राजनीति में प्रवेश किया था। भाजपा की टिकट पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत प्राप्त कर पहली बार विधायक बनीं और अकाली-भाजपा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहीं।
-

Punjab News: ज्योति कत्लकांड में कंबल से चाकू बरामद, Post Mortem रिपोर्ट में हो सकते बड़े खुलासे, देखें वीडियो
लुधियानाः आजाद नगर में 30 अक्तूबर को 21 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी की किचन कपबोर्ड (अलमारी) से शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि बदबू आ रही थी। शव को कंबल में लपेट कर बदमाश कंपबोर्ड में छिपा कर फरार हो गया। 3 दिन बाद जब शव के पोस्टमार्टम में कई खुलासे हुए। सूत्रों मुताबिक युवती के गले को करीब 17 CM लंबाई से काटा गया है। जिस कंबल में उसका शव पड़ा मिला उसी कंबल में हत्यारे ने वारदात में इस्तेमाल किया खंजर रख दिया। आम चाकुओं की जगह यह खंजर कुछ बड़ा है और इसकी हत्थी पर लकड़ी का हेंडल बना है। खंजर पर हत्यारे अंगुलियों के निशान है जिसे फारेंसिक टीम के सुपुर्द किया जाएगा।
दरअसल, पोस्टमार्टम दौरान युवती के करीब 10 स्वेप सेंपल लिए गए है, जिन्हें रिपोर्ट के लिए खरड़ भेजा गया है। इन सेंपल से खुलासा हो पाएगा कि हत्यारे ने उससे रेप किया है या नहीं। सूत्रों युवती के शरीर पर पहले कपड़े और अंडरगारमेंट्स तक फारेंसिक जांच के लिए भेजे गए है। युवती के अंडरगारमेंट्स से छेड़छाड़ हुई है जिस कारण डाक्टरों ने स्पेव के सेंपल लिए है ताकि रेप की बारे पूर्ण रूप से जानकारी मिल सके। 3 दिन तक शव कंबल से लपेट कर कपबोर्ड में बंद रहा है जिस कारण शव से बदबू नहीं आई थी। शव की हालत बहुत ही खराब है। उधर, इस मामले में पुलिस मकान मालिक पर एक्शन लेने की तैयारी में है। पता चला है कि जिस मकान में युवती परिवार के साथ रहती थी वहां आरोपी विश्वजीत पिछले 15 साल से रह रहा है लेकिन उसकी वेरीफिकेश नहीं करवाई गई थी। विश्वजीत की सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद उसके चेहरे की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। फिलहाल देर रात युवती के शव का पोस्टमार्टम हुआ है लेकिन उसका शव अभी भी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। जानकारी देते हुए मृतका की मां पिंकी ने बताया कि वह अपनी छोटी बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। इस बीच उसकी बेटी कमरे में थी, लेकिन जब वह वापस लौटी तो बेटी कमरे में नहीं मिली। बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चला। पड़ोस में रहने वाले पंडित विश्वनाथ पर शक हुआ क्योंकि वह तीन दिन से कमरे में नहीं आया। आरोपी पहले भी महीने में कुछ दिन ही कमरे में रहता था बाकी दिन वह बाहर ही रहता था।Punjab News: ज्योति कत्लकांड में कंबल से चाकू बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकते बड़े खुलासे MORE INFO; https://t.co/d3NJ6SuZZe#PunjabNews#sharemarket #PAKvsAUS #BusAccident pic.twitter.com/9CISeAXDjp
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2024 -

आंखों और शुगर के लिए फायदेमंद है ये फल
हेल्थः सर्दियां शुरू हो चुकी है, इन दिनी लोग शक्करकंद जरूर खाते है। जो स्वाद के साथ-साथ आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। बीकानेर के बाजार में जगह-जगह यह सब्जी देखने को मिल जाएंगी। शक्करकंद की सब्जी के अलावा यहां हलवा भी बनता है जो काफी स्वादिष्ट होता है। शकरकंद एक मीठा आलू है। इसका सीजन अक्टूबर से शुरू होता है जो मार्च तक रहता है। इन दिनों यह सब्जी पंजाब से आ रही है।
आयुर्वेदिक ने अनुसार शक्करकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए की बड़ी मात्रा आंखों को हेल्दी रखने में मदद करती है। आंखों की कई बीमारियों से बचाने में शक्करकंद फायदेमंद हो सकता है। यह सब्जी मैक्युलर डीजनरेशन से बचा सकती है, जो बढ़ती उम्र में विजन लॉस की वजह बनता है। आंखों को लंबी उम्र तक हेल्दी रखने के लिए शक्करकंद का सेवन करना बेहद लाभकारी हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शक्करकंद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कंपाउंड ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। शक्करकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जिसकी वजह से शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है।