Blog

  • अचानक Air India Express की Flight में निकला धुआं, बाल-बाल बची 148 यात्रियों की जान

    अचानक Air India Express की Flight में निकला धुआं, बाल-बाल बची 148 यात्रियों की जान

    तिरुवनंतपुरमः एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुवनंतपुरम-मस्कट फ्लाइट में धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, उड़ान भरने के बाद अचानक धुंआ उठने से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX- 549) की आज तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
    बताया जा रहा है कि मस्कट जा रहे इस फ्लाइट में 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के IX- 549 फ्लाइट ने सुबह करीब 10.30 बजे टेक-ऑफ की थी।

    कुछ दिनों पहले नई दिल्ली से बहरीन जा रही उड़ान के टेकऑफ के कुछ ही देर पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। घटना पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की यह घटना सोमवार की है।

  • Theater में Release से पहले Film ने कमाए 90 Crore

    Theater में Release से पहले Film ने कमाए 90 Crore

    Bollywood News: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बताते है। सबसे पहले बात करते हैं आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा की जिसको लेकर आज चर्चा हो रही है। खबरें हैं कि इस फिल्म ने थिएटर में रिलीज से पहले ही अपने बजट निकाल लिया है। फिल्म को लेकर एक डील हुई है जिसकी कीमत करीब 90 करोड़ है। इस डील में सैटेलाइट से लेकर ओटीटी राइट्स तक शामिल है। फिल्म को बनाने में करीब 80 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया गया था, जबकि प्रिंट और प्रचार के लिए 10 करोड़ रुपये लगे थे।

    वहीं दबंग एक्ट्रेस सई मांजरेकर की कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैँ। इन तस्वीरों में वो फोटोशूट के लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैँ। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सई काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • 20 सवारियों से भरी नाव पलटी

    20 सवारियों से भरी नाव पलटी

    किशनपुर : सुपौल में शुक्रवार की सुबह सवारियों से भरी नाव कोसी में पलट गई। नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। हादसा किशनपुर थाना इलाके के पिरगंज ठाड़ी धत्ता के पास कोसी नदी में हुआ है। ये हादसा शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हुआ। मौके पर मौजूद आपदा मित्र की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर नाव पर सवार 20 लोगों की जान बचाई। जबकि दुर्घटनाग्रस्त नाव की खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि छोटी नाव (डेंगी) पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार होकर नदी पार कर रहे थे।

    इसी बीच अनियंत्रित होकर नाव पलट गई। नदी के तेज बहाव में नाव भी बह गई। लेकिन नाव पर सवार 20 लोगों की जान बच गई। किशनपुर थाना क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से पीरगंज से दुबियाही जाने वाली सड़क लगभग 20 फीट की दूरी में कटकर बह चुकी है. इसलिए लोग नाव के सहारे ही आवागमन कर रहे थे। आपदा मित्र मो. समीउल्लाह ने बताया कि कोसी नदी की तेज धारा होकर क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार होकर आवागमन कर रहे थे।

    इसी बीच आपदा मित्र की टीम कटिंग होकर सुजानपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में जा रहे थे। उन्होंने आंखों देखी घटना होते देखा। इसके तुरंत बाद सहयोगी आपदा मित्र मो. आदम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। घटना की सूचना किसनपुर के अंचलाधिकारी और बीडीओ को संबंधित सूचना दी गई है। थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि डेंगी नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं।

  • Punjab News: बच्ची से पर्ची निकलवाकर चुना सरपंच

    Punjab News: बच्ची से पर्ची निकलवाकर चुना सरपंच

    फिरोजपुरः पंजाब में पंचायती चुनाव के दौरान कई गांवों में सर्वसम्मति से सरपंच चुने जा रहे है। वहीं ताजा मामला गुरुहरसहाये से सामने आया है। जहां गांव बस्ती नाहरियां में गांव वासियों द्वारा सर्वसम्मति के साथ नई पंचायत चुनी गई। इस दौरान राज सिंह को सरपंच चुना गया।

    इसके अलावा वीरो बाई, महिंदर कौर, प्यारा सिंह, मंगल सिंह, जसवन्त सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि नई पंचायत का चुनाव पर्ची डालकर किया गया है। जिसमें एक छोटी बच्ची से पर्ची निकलवाई गई।

    जिसमें राज सिंह का नाम सरपंच के लिए सामने आया। इस दौरान सभी ने सहमति जताते हुए राज सिंह को गांव का सरपंच घोषित किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच राज सिंह ने सभी गांव वासियों का धन्यवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले 5 सालों में हम गांव को प्रगति की ओर ले जाएंगे और इसी तरह गांव का नाम रोशन करेंगे।

  • अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत

    अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत

    पानीपत : जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी।  हादसे के बाद राहगीरों ने मां और बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है।

    हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है, जब वह पेप्सी पुल के पास था।

    तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया।

  • 8 Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    8 Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम

    तिरुचिरापल्लीः तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर के आठ स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए स्कूलों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    Highlights:

    • तिरुचिरापल्ली शहर के 8 स्कूलों को ई-मेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी
    • सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट
    • मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम ने शुरू की जां
    गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बड़ी संख्या में स्कूलों में बम विस्फोट की धमकी मिली थी। स्कूलों के अलावा कई शॉपिंग मॉल्स को भी ऐसी धमकी मिली थी। जिससे खासा हड़कंप मचा था, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह की ईमेल भेजने के लिए अमूमन साइबर अपराधी वीपीएन टूल का इस्तेमाल करते हैं। इस टूल की मदद से अपनी डिवाइस (मोबाइल या लैपटॉप) में डाउनलोड करके शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए आरोपी जान-बूझकर विदेशी सर्वर का चुनाव करते हैं। दिल्ली-एनसीआर की तरह ही लखनऊ के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी मिली थी। ऐसा ही गुजरात के कुछ स्कूलों के साथ भी हुआ था। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी है।
  • Haryana Election Update: Voting कल, Inter-State नाके पर पुलिस ने पकड़े 10 लाख

    Haryana Election Update: Voting कल, Inter-State नाके पर पुलिस ने पकड़े 10 लाख

    हरियाणाः 90 विधानसभा सीटों के लिए कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होने जा रही है। इसके लिए प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए पोलिंग टीमों को रवाना करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही उन्हें EVM और वीवीपैट मशीनें देकर रवाना किया जाएगा।

    वहीं चुनाव को लेकर पुलिस भी अलर्ट पर है। जिले भर में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की है। इस बीच रात को वाहनों की जांच के दौरान एक गाड़ी से 10 लाख 96 हजार रुपए बरामद किए गए। चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए इंटर स्टेट नाके भी पुलिस ने लगाए हैं।

    जानकारी के अनुसार यूपी-हरियाणा को जोड़ने वाले कुंडली क्षेत्र में लगाए इंटर स्टेट नाके पर यूपी की तरफ से आई एक कार की तलाशी ली गई तो उसमे 10 लाख 96 हज़ार रुपए की नकदी बरामद हुई। जब कार के ड्राइवर से पूछताछ की गई तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बरामद हुई नकदी को सोनीपत ट्रेजरी में भेज दिया गया है। इनकम टैक्स अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में सरपंच के बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सरहदी गांव गड्ढी रहीमेके में एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। उक्त युवक सरपंच करतार सिंह का बेटा है। मृत युवक की पहचान हरप्रीत सिंह (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार की ओर से युवक को नशे की दलदल से बचाने के काफी प्रयास किए गए थे, लेकिन वह नहीं बच सका। परिवार की ओर से जमीन बेचकर लाखों रुपए खर्ज कर इलाज भी करवाया जा रहा था। मृत युवक हरप्रीत सिंह की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। परिवार के अनुसार वह कुछ साल पहले ही नशे की दलदल में फंसा था।

  • Punjab News : Shiromani Akali Dal में हुई वापसी के बाद सुच्चा सिंह लंगाह का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News : Shiromani Akali Dal में हुई वापसी के बाद सुच्चा सिंह लंगाह का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह की एक बार फिर से अकाली दल में एंट्री हो गई है। पार्टी की तरफ अपनी पोस्ट में बताया गया है सुच्चा सिंह लंगाह की ओर से अनुरोध के तौर पर एक पत्र मिला है।  जिसमें उन्होंने पार्टी के सामने यह बात रखी है कि अदालत ने उन पर लगे सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले को उनके विरोधियों द्वारा खालसा पंथ की सर्वोच्च अदालत श्री अकाल तख्त साहिब में ले जाया गया था और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सभी कार्यवाही के बाद अब उन्हें फिर से खालसा पंथ में शामिल कर लिया गया है।जब उन पर आरोप लगे तो उन्होंने तुरंत पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा है कि वह जन्म से अकाली थे और आखिरी सांस तक अकाली ही रहेंगे। उन्होंने पार्टी की सेवा करने का अवसर दोबारा लेने का सरल अनुरोध भी किया है। पार्टी से लंगाह द्वारा दिए गए अनुरोध पर उनके द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आलोक में विचार करने के बाद एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में फिर से सेवा करने का मौका देने का निर्णय लिया गया है।

    सुच्चा सिंह लंगाह का आया बयान, देखें वीडियो

  • 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद चौकी में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    24 वर्षीय युवक की मौत के बाद चौकी में हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    अमरावतीः शहर के गांव गांव बी.सी. डब्लू सूरजपुर रजीपुर में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने चौकी के बाहर धरना लगाकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। मृतक की बहन गीतांजलि ने पुलिस को बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई रितिक जोमैटो में काम करता था। करीब 10 दिन पहले उसका कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। जहां पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले गई थी। हिरासत के दौरान शराब के नशे में एक पुलिस वाले ने उसके भाई को पीटा, परंतु बाद में उनका फैसला हो गया था।

    मृतक की बहन ने बताया कि 2 दिन बाद रितिक जब घर पर था। तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे पंचकूला के सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी तबीयत दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई डॉक्टर ने रितिक की बिगड़ती हालत देखकर उसे चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल में भेज दिया। जहां पर वीरवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिजनों का कहना है कि रितिक की मौत पुलिस की अवैध हिरासत के दौरान हुई पिटाई के के कारण हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है ओर अमरावती पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दे आए हैं। पुलिस अधिकारी ने जनाकारी देते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है ओर जांच के दोरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    मृतक के परिवार वालों ने कहा कि जब तक आरोपी पर मामला दर्ज नही होगा तब तक हम
    पोस्टमार्टम या संस्कार नहीं करेंगे। वह अपने गांव में कोई भी पोलिंग बूथ नहीं लगने देंगे क्योंकि हमारे बच्चे की मौत के बाद कोई भी विधायक या कोई भी मंत्री हमारे घर पर पूछने तक नहीं आया।