Category: Business

  • एक हफ्ते में 1,299 रुपए तक बढ़ी सोने की कीमतें, चांदी में भी 2,562 रुपए तक का आया उछाल

    एक हफ्ते में 1,299 रुपए तक बढ़ी सोने की कीमतें, चांदी में भी 2,562 रुपए तक का आया उछाल

    बिजनेसः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। प्रतिदिन सोने-चांदी की कीमते ऊचाइयों को छू रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, पिछले शनिवार 8 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 84,699 रुपए था, जो अब 15 फरवरी को 85,998 रुपए पर पहुंच गया है यानी इस हफ्ते इसके दाम 1,299 रुपए बढ़े हैं। वहीं इस हफ्ते चांदी 2,562 रुपए महंगी होकर 97,953 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले शनिवार को ये 95,391 रुपए प्रति किलो पर थी।

    1 जनवरी से अब तक सोना 9,836 रुपए महंगा हुआ है। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 9,836 रुपए बढ़कर 85,998 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,936 रुपए बढ़कर 97,953 रुपए पर पहुंच गया है।

    सोने में तेजी ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ना सबसे मुख्य कारण है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से भी सोना महंगा हो रहा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं जिससे उसकी कीमतों में उछाल आ रहा है।

  • Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की तेजी, Pharma Sector में गिरावट दर्ज

    Stock market: Sensex में 100 अंक से ज्यादा की तेजी, Pharma Sector में गिरावट दर्ज

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 14 फरवरी को सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,160 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.56% की तेजी है।

    एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.50% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.39% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.25% की तेजी है। 13 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,789.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,934.50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 18 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 21 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • लगातार गिरावट के बाद Share Market में लौटी हरियाली, Sensex में 214.08 अंकों की बढ़त

    लगातार गिरावट के बाद Share Market में लौटी हरियाली, Sensex में 214.08 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः आज मार्कीट ने खुलते ही इनवेर्स्ट्स को अच्छे संकेत दिए। लगातार गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 214.08 अंक बढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 69.8 अंक चढ़कर 23,115.05 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 डॉलर पर पहुंच गया।

    वहीं भारतीय शेयर बाजार में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) से लेकर एशियाई बाजारों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।हालांकि, गिफ्ट निफ्टी ग्रीन जोन में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज गोदरेज इंडस्ट्रीज लि., मुथुत फाइनेंस लि., अरबिंदो फार्मा लि., जुबिलेंट फूडवर्क्स लि. हरे निशान पर व्यापार करते नजर आए। वहीं, अशोक लेलैंड और बीएसई लाल निशान पर ही रहे।

  • Stock Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, रियल्टी Sector सबसे ज्यादा गिरा

    Stock Market: Sensex में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, रियल्टी Sector सबसे ज्यादा गिरा

    बिजनेसः सेंसेक्स बुधवार को भी निगेटिव में खुला। 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 75,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 22,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में तेजी और 24 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.14% की गिरावट है।

    एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.19% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.49% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.0068% की गिरावट है। 11 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,486.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,001.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

    वहीं हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज 12 फरवरी से ओपन हो रहा है। यह IPO 14 फरवरी को क्लोज होगा। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 12.36 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है। यह भारत के IT सर्विसेज और एंटरप्राइज टेक सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। अभी तक भारतीय IT सेक्टर में सबसे बड़ा 4,713 करोड़ रुपए का IPO साल 2002 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS का रहा था। यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

  • Stock Market: दूसरे दिन भी Market में गिरावट, लाल निशान पर Sensex

    Stock Market: दूसरे दिन भी Market में गिरावट, लाल निशान पर Sensex

    बिजनेसः सेंसेक्स दूसरे दिन भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 में तेजी और 30 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी सेक्टर 1.01% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

    एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.46% और ताइवान के ताइवान कैपिटलाइज़ेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स में 0.64% की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.16% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

    अदाणी ग्रुप के कई शेयर आज हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज 4 फीसदी और अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे।

    पिछले चार कारोबारी सत्रों में बाजार में लगातार गिरावट देखी गई थी, जिससे निवेशकों को 7.68 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 1,272.01 अंक (1.61%) गिरा, जिससे बाजार में दबाव बना रहा। NSE के डेटा के अनुसार, 10 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,463.72 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,515.52 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

  • Stock market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Energy और IT शेयर्स टूटे

    Stock market: Sensex में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, Energy और IT शेयर्स टूटे

    बिजनेसः शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 2% की गिरावट है।

    आज से ओपन होगा अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO
    अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 13 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 17 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Stock Market: लाल निशान पर कारोबार कर रहा Sensex, Nifty में भी 20 अंक की गिरावट

    Stock Market: लाल निशान पर कारोबार कर रहा Sensex, Nifty में भी 20 अंक की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी शुक्रवार को शेयर बाजार में ओपनिंग के साथ ही गिरावट देखने को मिली।सेंसेक्स में करीब 50 अंक की गिरावट है, यह 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 20 अंक नीचे 23,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी और 25 में गिरावट है।

    NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी स्टॉक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी PSU बैंक और ऑटो में सबसे ज्यादा तेजी है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में वीरवार को भी गिरावट रही।

    दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 16,891.44 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। जो मुनाफा 84% बढ़ा है।

  • Stock Market में उतार-चढ़ाव जारी, Red Zone पर ट्रेड कर रही Sensex-Nifty

    Stock Market में उतार-चढ़ाव जारी, Red Zone पर ट्रेड कर रही Sensex-Nifty

    बिजनेसः Stock Market ने सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को ग्रीन जोन में व्यापार की शुरुआत की, लेकिन देश के दोनों मेन इंडेक्स की चाल निवेशकों को हैरान करती नजर आई।

    सेंसेक्स 242 अंक से ज्यादा चढ़कर ओपन हुआ, तो वहीं निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। फिर कुछ ही मिनटों के कारोबार में ये रेड जोन में ट्रेड करते नजर आने लगे। बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी पूरे दिन शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था और अंत में दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे।

    Sensex वीरवार को अपने पिछले बंद 78,271.28 के लेवल से उछलकर 78,513.376 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में ये 78,551.66 पर कारोबार करता नजर आया। Nifty भी बुधवार के अपने बंद 23,696.30 के लेवल से तेजी लेकर 23,761.95 पर ओपन हुआ। दोनों इंडेक्स की चाल कुछ ही मिनटों में बदली-बदली नजर आने लगी और ये कभी रेड जोन में कारोबार करते दिखे। वहीं करीब 12 बजे के बाद तक मार्कीट में उतराव की गति जारी रही। बाजार में बियर बुल को टक्कर देते हुए नजर आया।

    इस दौरान आज बाजार में टॉप गेनर्स में आईटीसी होटल्स, इनफो एज, सिपला, और टोरंट फार्मा ने अपनी जगह बनाई। तो दूसरी और कोआडरेंट फ्यूचर टेक, केस्ट्रोल इंडिया ने मोस्ट ट्रेड शेयर में अपनी जगह बनाई।

  • RBI की Monetary Policy Committee की मीटिंग आज

    RBI की Monetary Policy Committee की मीटिंग आज

    बिजनेसः RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग आज शुरू हो रही है। यह तीन दिवसीय मीटिंग 7 फरवरी तक चलेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली मीटिंग में ब्याज दर पर फैसला लिया जाएगा। संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में ये पहली मीटिंग होगी। RBI ने फरवरी 2023 से रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है।

    बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटी यानी बोफाएस इंडिया के अर्थशास्त्री (भारत और एशिया) राहुल बाजोरिया और एलारा सिक्युरिटीज की इकोनॉमिस्ट गरिमा कपूर को उम्मीद है कि RBI इस मीटिंग में रेपो रेट 0.25% घटकर 6.25% कर देगा। यदि रिजर्व बैंक ब्याज दरें कुछ कम करता है तो आम लोगों पर EMI का बोझ कम होगा। इससे अतिरिक्त बचत होगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार RBI रेपो रेट में इस साल चरणबद्ध तरीके से रेपो रेट में 1% तक कटौती करके कर सकता है। इससे 2025 के आखिर तक रेपो रेट को 5.50% के स्तर पर लाया जा सकता है। साथ ही कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) 0.50% घटाकर या खुले बाजार से बॉन्ड खरीदकर भी RBI बैंकिंग सिस्टम में कैश बढ़ा सकता है।

    महंगाई से लड़ने का शक्तिशाली टूल है पॉलिसी रेट ​​​​​​
    किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।

    इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

    आखिरी बार फरवरी 2023 में हुआ था बदलाव
    मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की पिछली मीटिंग दिसंबर में हुई थी, जिसमें कमेटी ने लगातार 11वीं बार दरों में बदलाव नहीं किया था। RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।

  • Stock market: Green में खुलने के बाद Market में तेजी थमी, Sensex में 30 अकं की मामूली बढ़त

    Stock market: Green में खुलने के बाद Market में तेजी थमी, Sensex में 30 अकं की मामूली बढ़त

    बिजनेसः सेंसेक्स आज 120 अंक की तेजी के साथ 78,704 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 60 अंक की तेजी है, ये 23,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जिसके बाद बाजार में तेजी थम गई। अभी सेंसेक्स 30 से 40 अंक की मामूली तेजी मेें कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.54% की तेजी है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.18% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.18% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 4 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 809.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 430.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। अमेरिका का डाओ जोंस 0.30% की तेजी के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.72% चढ़कर 6,037 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.35% की तेजी रही।