Category: Breaking News
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल को मिला एक ओर नेशनल अवार्ड
ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में एजुकेशन टुडे ग्रुप की तरफ से वशिष्ट पब्लिक स्कूल को शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड दिया गया । एजुकेशन टुडे ग्रुप एक बहुत बड़ा ग्रुप है जो भारत में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षा संस्थानों को सम्मानित करता है। देशभर के सर्वश्रेष्ठ 500 स्कूलों के सर्वे के बाद हिमाचल प्रदेश का एकमात्र वशिष्ट पब्लिक स्कूल को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस सम्मान को वशिष्ट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने ग्रहण किया । सतपाल वशिष्ट ने इस अवार्ड को ग्रहण करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग को इस उपलब्धि का आधार बताया।विद्यालय को यह सम्मान नवाचार पूर्ण शिक्षण पद्धतियों, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम, खेल व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन, और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। अभिभावकों और छात्रों में भी इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि आगे भी वशिष्ट पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस राष्ट्रीय सम्मान के साथ वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है, जो आने वाले वर्षों में अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। -

Punjabi गीतकर निम्मा लोहारका का निधन, कई गायकों को बनाया था स्टार, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गीतकार निम्मा लोहारका उर्फ निरमल सिंह (48) का निधन हो गया है। कुछ दिनों से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहरका तहसील अजनाला, अमृतसर में किया जाएगा।
24 मार्च 1977 को एक किसान परिवार में जन्मे निम्मा लोहारका ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गीत लिखे और 150 से अधिक गायकों को हिट करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी लेखनी ने कई कलाकारों को स्टार बना दिया था। उनके पिता दर्शन सिंह और मां दलबीर कौर कृषि से जुड़े थे। परिवार में उनका एक बेटा है, जो खुद भी गीत लिखता है। निम्मा लोहारका के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा शोक है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और उनकी योगदान की सराहना की है।
अपने कई इंटरव्यू में निम्मा लोहारका ने यह बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि जिन्होंने इंडस्ट्री में कई कलाकारों को चमकाया, वही लोग उनके बुरे वक्त में साथ नहीं खड़े हुए। आजकल के गानों में बढ़ते गन कल्चर और बदमाशी वाले गीतों की ओर इशारा करते हुए वे कहते थे कि ऐसे दौर में उनके जैसे रचनात्मक और भावपूर्ण गीतों के खरीदार कम हो गए हैं। अंतिम समय में निम्मा का सबसे बड़ा दुख यही था कि इंडस्ट्री बहुत जल्दी अपने लोगों को भूल जाती है, चाहे उन्होंने इस इंडस्ट्री को कितना ही कुछ क्यों न दिया हो। उनका योगदान आने वाले समय में भी पंजाबी संगीत की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बना रहेगा।
निम्मा के लिखे गीत गाकर कई गायक स्टार बनेः दिलजीत दोसांझ, रविंदर गरेवाल, मलकीत सिंह, फिरोज़ खान, हरभजन शेरा नछतर गिल, इंद्रजीत निक्कू, अमरिंद गिल, लखविंदर वडाली, कुलविंदर ढिल्लों जैसे तमाम गायकों को निम्मा के लिखे गीतों से पहचान मिली। कुलविंदर ढिल्लों का गाया और निम्मा का लिखा एक गीत तो अमर हो गया है, जिसके बोले हैं…जलों पैंदी आ तरीक किसे जट्ट दी, कचैरियां च मेले लगदे (जब किसी जट्टी की कोर्ट में तारीख होती है तो वहां पर उसे देखने के लिए मैला लग जाता है)। इसी तरह दिल दित्ता नईं सी ठोकरां लवाण वास्ते, की समझावां एहना नैण कमलेयां नूं सहित पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिट गीत दिए।
-

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना के खिलाफ हुए घरवाले, जमकर किया एक्टर का विरोध
मनोरंजन: बिग बॉस 19 आए दिन दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। जैसे-जैसे फिनाले पास आ रहा है वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स अपने असली रंग दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड के वॉर में नीलम और अभिषेक बजाज घर से बेघर हो गए। अब आने वाले दिनों में भी कई बड़े धमाके दिखेंगे। हाल ही में शो में कैप्टेंसी और राशन टास्क हुआ। इसमें ऐप रुम खोल दिया गया और बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट्स को बुलाया गया। उसके बाद कंटेस्टेंट्स को कुछ ऑप्शन भी दिए गए। एक था कि वो अपने सोशल मीडिया के फॉलोअर्स जान सकते हैं और उसके साथ उन्हें 10 प्रतिशत राशन कुर्बान करना होगा।घरवालों ने चुना यह ऑप्शन
इसके अलावा दूसरा ऑप्शन था कि फॉलोअर्स के बारे में मत जानें और 10 प्रतिशत राशन अपने वीकली राशन में एड करवा लें। अशनूर और प्रणित ने टास्क में दूसरा वाला ऑप्शन चूज किया। वहीं मालती कुनिका, तान्या और अमाल ने सोशल मीडिया वाला ऑप्शन चूज किया। इसके बाद राशन 60 पर्सेंट रह गया। जब गौरव की बारी आई तो उनको यह दोनों ऑप्शन नहीं मिले।
गौरव को बिग बॉस ने दो नए ऑप्शन दिए। इसमें पहला ऑप्शन यह था कि वो कैप्टन बन जाए। उन्हें छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट होगा और 30 पर्सेंट राशन मिलेगा दूसरा ऑप्शन था कि शहबाज को कैप्टेंसी देकर 100 पर्सेंट राशन भी ले लें और कोई नॉमिनेट नहीं होगा।View this post on Instagramगौरव पर भड़के घरवाले
गौरव ने इसके बाद पहला ऑप्शन चुना और घर के नए कैप्टन बन गए। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को जब इस बारे में पता चला तो वह भड़क गए। कुछ ने तो बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगा दिया। बिग बॉस इन आरोपों को सुनकर नाराज हो गए। उन्होंने फिर सभी को एसेंबली में बुलाया। इस दौरान उन्होंने सभी को पेन पेपर देकर कहा कि वो गौरव-शहबाज में से उस सदस्य का नाम लिखे जिसको वो कैप्टन बनाना चाहते हैं।गौरव से छिनी कैप्टेंसी
इसके बाद शहबाज को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो नए कैप्टन बन गए। ऐसे में सिर्फ एक घंटे में ही गौरव से कैप्टेंसी छिन ली गई हालांकि बिग बॉस ने 30 प्रतिशत राशन और सभी घरवालों को नॉमिनेट करने का फैसला नहीं बदला। -

चुनाव से पहले BJP में संगठनात्मक फेरबदल, 4 नए महासचिव नियुक्त
मुबंईः महाराष्ट्र में जनवरी में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव होने से पहले भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिला हैं। बीजेपी ने अपनी मुंबई इकाई में 4 नए महासचिव नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने राजेश शिरवाडकर, गणेश खापरकर, आचार्य पवन त्रिपाठी और श्वेता पारुलेकर को मुंबई भाजपा के महासचिव के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दरअसल, चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के चलते बीजेपी ने चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किया है।

-

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 12 को करेंगे ऊना कॉलेज में यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री श्री राजेश धर्माणी 12 नवंबर को राजकीय महाविद्यालय, ऊना में एचपीयू यूथ फेस्टिवल (ग्रुप-III) का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर स्टेट राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय परिसर में होगा। यह महोत्सव 12 से 15 नवंबर तक चलेगा। आयोजन में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, आधुनिक कोरियोग्राफी और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
-

Ex Wife को लेकर तोड़ी अभिषेक बजाज ने चुप्पी, बोले – ‘मैं नहीं चाहता कि वो परेशान हो’
मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इन दिनों हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते शो में सीधे दो एविक्शन हो गए हैं। दोनों ही एविक्शन फैंस के लिए काफी शॉकिंग थे खासतौर पर अभिषेक बजाज का तो किसी ने नहीं सोचा था। अभिषेक जब से घर से बाहर हुए है तब से सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा हुआ है। फैंस का कहना है कि अभिषेक बजाज के साथ गलत हुआ है। जब अभिषेक बिग बॉस के घर में थे तो उस समय उनकी एक्स वाइफ अकांक्षा जिंदल ने भी उनके बारे में काफी कुछ बोला था। अब इस पर अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है।मैं नहीं चाहता कि वो परेशान हो
आकांक्षा ने अभिषेक पर चीटिंग के आरोप भी लगाए हैं। ऐसे में अब एक्टर ने उनको करारा जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि शो में जाने के बाद कुछ भी नहीं पता चलता कि आखिर बाहर क्या हो रहा है। उन्हें शो के दौरान लगा था कि एक शख्स उनसे जुड़ा हुआ और उसकी लाइफ भी उनके साथ डिस्कस होगी। अभिषेक ने कहा कि – ‘यदि वो इंसान अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई है और सेटल हो गई है तो मैं कभी भी नहीं चाहता हूं कि मेरी वजह से उन्हें परेशानी हो मैं अपनी तरफ से उनका नाम बेवजह कभी भी नहीं घसीटना चाहूंगा लेकिन ये सब वो बाते हैं जो मैं पहले सोचा करता था अब मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ कई सारी बातें बोल गई तो मुझे बहुत बुरा लगा’।मेरा पहला प्यार थी
अभिषेक ने कहा कि – ‘वो मेरा पहला प्यार थी जब मेरी शादी हुई तो मैं बच्चा था उस समय चीजें ठीक से नहीं संभल पाई और हम सहमति से अलग हो गए। मैंने इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए दिन रात मेहनत की है। एक एक्टर के तौर पर काफी रिजेक्शन झेलना पड़ता है। इंडस्ट्री में मुझे किसी ने सपोर्ट नहीं किया और इस दौरान कोई नीचा दिखाए तो ये बहुत गलत है। मीडिया को ऐसे सामाजिक कीड़ों और फेम डिगर को एंटरटेन नहीं करना चाहिए’। -

सर्दियों में फट रही है पैर की एड़ियां, ये घरेलू नुस्खे दूर करेंगे समस्या
सेहत: मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। ऐसे में कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती है। सर्दियों की शुरुआत से ही लोग कई तरह की समस्याओं से घिरने लगते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है एड़ियों का फटना। सर्दियों की शुरुआत से ही एड़ियों की स्किन मोटी, खुरदरी और फटी हुई दिखती है। कई बार तो दरारें इतनी ज्यादा गहरी हो जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि सही समय पर इनकी देखभाल न की जाए तो दर्द और इंफेक्शन तक भी हो सकता है। महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके एड़ियों को नरम मुलायम और सुंदर बना सकते हैं। इस वजह से फटती है एड़ियां एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे लंबे समय तक यदि आप नंगे पैर रहते हैं, हमेशा खुले सैंडल या चप्पल पहनते हैं, ठंडे पानी में देर तक रहते हैं, पैरों को मॉइश्चराइज नहीं करते, स्किन को रुखा और डिहाइड्रेटेड रखते हैं तो एड़ियां फट सकती हैं। ऐसे में इन आदतों पर ध्यान देकर और नियमित देखभाल करके एडियों को फटने से रोक सकते हैं। होममेड बाम अगर आपकी एड़ियां ज्यादा फटी हैं तो मोम, हल्दी और नारियल तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसको बनाने के लिए थोड़ी सी बीज वैक्स गर्म करें, फिर इसमें ग्लिसरीन, हल्दी पाउडर की एक चुटकी और नारियल या कैस्टर ऑयल मिला दें। ठंडा होने तक इसको डिब्बे में भरकर रखें। रात में सोने से पहले यह बाम लगा लें। इसके बाद जुराबें पहन लें। कुछ दिनों तक आपकी एड़ियां ठीक होने लगेगी।स्क्रब करें
किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले एड़ियों की डेड स्किन हटाएं। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। फिर इसमें थोड़ा सा शैंपू, फिटकरी और नमक डाल दें। इसके बाद पैरों को 15 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से धीरे-धीरे एड़ियों को साफ कर लें। कॉफी, चीनी, शहद और नारियल तेल मिलाकर एक नैचुरल स्क्रब बनाकर आप एड़ियों पर लगा सकते हैं। एड़ियों की स्क्रबिंग करने के बाद मॉइश्चराइजर या फिर तेल जरुर लगा लें।ग्लिसरीन
ग्लिसरीन और नींबू से बना मास्क भी फटी एड़ियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसके लिए आप थोड़ा सा गुलाब जल, नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर किसी बोतल में रख लें। इसके बाद रोज रात में सोने से पहले इस मिश्रण को अपनी एड़ियों और पैरो पर लगाकर हल्की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकार रहेगी और एड़ियां भी मुलायम बनी रहेगी।नारियल तेल
फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल भी एक बेहतर मॉइश्चर साबित होगा। यह आपकी त्वचा को अंदर से नमी देगा और रुखापन दूर करेगा। रात में पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें। इसके बाद नारियल तेल से पैरों की मालिश करें। नियमित तौर पर ऐसा करने से कुछ ही दिनों में एड़ियां सॉफ्ट नजर आएगी। -

MLA Anmol Gagan Mann सहित इन नेताओं को लेकर Court का आया फैसला
चंडीगढ़ः पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को चंडीगढ़ की कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। मान पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस चल रहा था। इसी के साथ उस पर कोरोना का प्रोटोकॉल तोड़ने के भी आरोप लगे थे।
मान के साथ AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर गिल और अर्शदीप सिंह को भी सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सचिन यादव की अदालत ने सुनाया।

AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया जानकारी मुताबिक, यह मामला 4 अगस्त, 2021 का है। उस समय आप नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झड़प हो गई। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रदर्शन की फाइल फोटो। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने AAP नेताओं पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि गिल, अनमोल गगन मान, आहलूवालिया और अर्शदीप समेत कई अन्य आप महिला विंग कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए थे और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके अलावा कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाने के नियमों की भी उल्लंघना की गई थी।
पुलिस ने मौके से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। आप की महिला विंग की नेता राजविंदर कौर और अनमोल गगन मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला था। वहीं अब चंडीगढ़ कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी को केस से बरी कर दिया है।
-

Jalandhar News: EPFO का बड़ा ऐलान, PF निकालने के 13 नियम खत्म, अब सिर्फ 3 आसान Categories से मिलेगा पैसा
जालंधरः EPFO ने सदस्यों को दी बड़ी राहत दी। कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाते कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ा फैसला लिया है। अब PF निकालने के पुराने 13 जटिल नियमों को समाप्त कर दिया गया है। जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त पंकज कुमार ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत PF निकासी को 3 सरल कैटेगरी में बांटा गया है। जिससे सदस्यों को पैसे निकालने में अब परेशानी नहीं होगी।
PF निकासी की नई 3 कैटेगरी
– जरूरी आवश्यकताएं
– बीमारी के इलाज के लिए
– बच्चों की एजुकेशन फीस चुकाने के लिए
– विवाह जैसी पारिवारिक जरूरतों के लिएमकान और निर्माण
– मकान खरीदने या बनाने के लिए
– लोन चुकाने या घर की मरम्मत के लिएविशेष परिस्थितियां
– नौकरी छूटने, दिव्यांगता या किसी अन्य आपात स्थिति में।एक साल नौकरी पूरी करने पर भी निकाल सकेंगे पैसा
अब नए नियमों के तरत 1 साल नौकरी पूरी करने पर भी पैसा निकाला जा सकता है। पहले यह समय सीमा एक साल से ज्यादा थी। एजुकेशन और मैरिज के लिए भी पैसा निकालने की सीमा बढ़ाई गई है। PF सदस्य अब नौकरी के दौरान एजुकेशन के लिए 10 बार और विवाह के लिए 5 बार तक राशि निकाल सकते हैं। पहले इन दोनों कामों के लिए 3 बार ही पैसा निकाला जा सकता था।पूरा पैसा भी निकाल सकते हैं कर्मचारी
PF कटवाने वाले कर्मचारी अपने खाते से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान सहित कुल राशि का 100% तक निकाल सकेंगे, लेकिन खाते में कम से कम 25% राशि बनी रहनी चाहिए। इस शेष राशि पर 8.25% ब्याज मिलता रहेगा। नौकरी छोड़ने के बाद अंतिम सेटलमेंट का समय अब एक साल कर दिया गया है। जबकि पेंशन का पैसा 3 साल बाद निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत EPS-95 पेंशनधारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अब घर बैठे मुफ्त में मिल सकेगा। इसके लगने वाले 50 रुपए भी EPFO खुद देगा। -

मुख्यमंत्री ने की हिमुडा परियोजनाओं की समीक्षा, चंडीगढ़ के पास नई टाउनशिप विकसित करने के दिए निर्देश
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने हिमुडा को राज्य के लोगों की सुविधा और आवास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चंडीगढ़ के निकट नई टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिमला शहर के निकट प्रस्तावित जाठिया देवी टाउनशिप की भी समीक्षा की और हिमुडा को परियोजना को गति प्रदान करने के लिए शीघ्र एक सलाहकार नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाठिया देवी सैटेलाइट टाउन शिमला शहर में भीड़भाड़ को कम करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि टाटा इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी द्वारा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और आवासीय सुविधा के साथ लोगों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सैटेलाइट टाउन की रूपरेखा को तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने शिमला शहर के विकासनगर में बनने वाले वाणिज्यिक परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित परिसर शहर के सबसे आधुनिक भवनों में से एक होगा, जिसमें सरकारी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आगामी आवासीय परियोजनाओं की भी समीक्षा की और राज्य के लोगों की सुविधा के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के.के. पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्र वशिष्ठ, निदेशक नगर एवं ग्राम नियोजन हेमिस नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।