Category: Breaking News

  • बड़ी खबरः गैंगस्टर Goldy Brar आतंकी घोषित 

    नई दिल्लीः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को आतंकी घोषित कर दिया है। सरकार ने UAPA के तहत गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई का नाम आया था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।

    गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है और वह कई हत्याओं में शामिल रहा है। नोटिस मे कहा गया कि बरार राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल था।

  • Blinkit से कस्टमर्स ने मंगवाए 10 हजार कंडोम, 65 हजार लाइटर

    कंपनी ने होर्डिंग लगाकर किया सम्मानित 

    नई दिल्लीः व्यापार जगत में हमेशा कुछ न कुछ रोचक होता रहता है। हाल ही में जोमाटो ने एक लिस्ट जारी की थी, जिससे पता चला था कि देश में सबसे ज्यादा ऑनलाइन आर्डर बिरयानी के किए जाते हैं। अब जोमाटो के ही स्वामित्व वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) ने साल 2023 में विभिन्न शहरों से आए ऑर्डर की लिस्ट अनूठे तरीके से जारी की है। कंपनी ने जगह-जगह इन ऑर्डर के अलग-अलग होर्डिंग लगाकर इन ग्राहकों को सम्मानित किया है। ब्लिंकिट के सीईओ और को फाउंडर अलबिंदर ढींडसा ने बताया कि साल 2023 में कुछ मजेदार बिक्री रुझान सामने आए हैं। खरीदारी का यह पैटर्न सामाजिक बदलाव का संकेत देता है। इनके मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के एक उपभोक्ता ने क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से 9,940 कंडोम का ऑर्डर दिया। ‘ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023′ के अनुसार, गुरुग्राम ने 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया। शहर ने इस साल शीतल पेय से अधिक टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) का ऑर्डर दिया।

    ब्लिंकिट ने कहा कि किसी ने एक महीने में 38 अंडरवियर का ऑर्डर दिया था। एक अन्य उपभोक्ता ने 972 मोबाइल चार्जर का ऑर्डर दिया. ऑनलाइन मार्केटिंग की बात करें तो इस साल स्विगी ने बताया कि सबसे ज्यादा बिरियानी ऑर्डर की गई। इसके अलावा विभिन्न शहरों में खरीदी गई अलग-अलग डिश की लिस्ट भी जारी की थी। ब्लिंकिट पर आधी रात के बाद लगभग 3,20,04,725 मैगी पैकेट वितरित किए गए। एक उपभोक्ता ने एक ऑर्डर में 101 लीटर मिनरल वाटर खरीदा था। इस वर्ष ब्लिंकिट के माध्यम से लगभग 80,267 गंगाजल की बोतलें वितरित की गईं। 2023 में किसी ने 4,832 नहाने के साबुन खरीदे थे। इस साल सुबह 8 बजे से पहले लगभग 351,033 प्रिंटआउट वितरित किए गए और 1,22,38,740 आइसक्रीम और 8,50,011 आइस क्यूब पैकेट के साथ 45,16,490 ईनो पाउच का ऑर्डर दिया गया। हैदराबाद से किसी ने 2023 में 17,009 किलोग्राम चावल का ऑर्डर दिया।

  • राम मंदिर, CM और STF के ADG को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    लखनऊ: नए साल से पहले एक बार फिर से परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, श्री राम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। वहीं धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने के बाद यूपी 112 के इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। बता दें कि भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। देवेंद्र तिवारी को ही यह ई-मेल प्राप्त हुआ था। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवार को जुबेर खान नाम के एक शख्स की ई-मेल आईडी से धमकी भेजी गई थी। इस ई-मेल में जुबेर ने खुद को आईएसआई से जुड़ा हुआ हुआ बताया था। वहीं अब एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच में एटीएस और एसटीएफ को भी लगाया दिया गया है।

    इसके साथ ही ईमेल करने वाले शख्स की तलाश में कई जांच एजेंसियां जुट गई हैं। देवेंद्र तिवारी ने यूपी 112 को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर टैग करते हुए मामले की जानकारी दी है। देवेंद्र को 27 दिसंबर की शाम को जुबेर खान के नाम से ई-मेल भेजा गया था।देवेंद्र तिवारी को प्राप्त ई-मेल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश और देवेंद्र तिवारी को गौ सेवक बताते हुए बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। देवेंद्र तिवारी का कहना है कि इससे पहले भी उन्हें इस तरह की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई है, पुलिस की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है।

  • सुबह सुबह सड़क हादसे में 6 की मौ’त, 2 गंभीर

    जमशेदपुरः नए साल की सुबह जमशेदपुर मे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक सभी सरायकेला-खरसावा जिला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले है। घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले। 

    लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमें उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आरआईटी के बाबा आश्रम जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया है।

  • नए साल पर Mata Vaishno Devi दरबार में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, भारी मात्रा में पहुंचे श्रद्धालु

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। नए साल की पूर्व संध्या पर माता के दर्शन के लिए कटरा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, जिसके कारण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) को थोड़े समय के लिए यात्रा रोकने का फैसला करना पड़ा। यह खबर ऐसे समय में आई है जब साल 2023 में यात्रियों की संख्या ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल अब तक करीब 97 लाख लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

    इस साल भी 1 जनवरी तक यह आंकड़ा 1 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मां वैष्णो देवी भवन के साथ-साथ आधार शिविर कटड़ा की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां भी तैनात की गई हैं। ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जाएगी। नए साल 2024 के आगमन पर 31 दिसंबर को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कई कदम उठा रहा है।

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बोर्ड मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक विशेष स्टिकर के साथ एक आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्रदान करेगा, ताकि श्राइन बोर्ड को भवन तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी मिल सके। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते श्राइन बोर्ड ने फैसला लिया है कि अब श्रद्धालुओं को बिना मास्क के यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • कोहरे और खराब मौसम की वजह से 21 ट्रेनें लेट, जारी की लिस्ट

    नई दिल्ली : उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी  है। ऐसे में जहां नए साल की शुरूआत हो चुकी है वहीं अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। वहीं रेलवे ने बताया है कि कोहरे की वजह से दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में आज हल्की धुंध, बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।

  • ISRO ने नए साल के पहले ही दिन रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः साल 2024 के पहले ही दिन  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। ISRO ने साल के पहले दिन दुनिया का दूसरा और देश का पहला ऐसा सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जो पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा और रेडिएशन आदि की स्टडी करेगा। इसका नाम एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) है। इसके साथ ही 10 अन्य पेलोड भी लॉन्च किए गए हैं। इस उपग्रह की लाइफ पांच साल की है। PSLV-C58 को आज सुबह 9:10 बजे लॉन्च किया गया। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट श्रृंखला का 60वां प्रक्षेपण है। XPoSat की लॉन्चिंग से एक दिन पहले वैज्ञानिकों ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

    यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। उनके स्रोतों की तस्वीरें लेगा। इसमें लगे टेलिस्कोप को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। यह सैटेलाइट ब्रह्मांड के 50 सबसे ज्यादा चमकने वाले स्रोतों की स्टडी करेगा। जैसे- पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बाइनरी, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई,  नॉन-थर्मल सुपरनोवा. सैटेलाइट को 650 km की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा। इस मिशन की शुरूआत इसरो ने साल 2017 में की थी। इस मिशन की लागत 9.50 करोड़ रुपए है।

    लॉन्चिंग के करीब 22 मिनट बाद ही एक्सपोसैट सैटेलाइट अपनी निर्धारित कक्षा में तैनात हो चुका है। इस सैटेलाइट में दो पेलोड्स हैं। पहला – पोलिक्स (POLIX) और दूसरा एक्सपेक्ट (XSPECT)। पोलिक्स इस सैटेलाइट का मुख्य पेलोड है। इसे रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने मिलकर बनाया है। 126 किलोग्राम का यह यंत्र अंतरिक्ष में स्रोतों के चुंबकीय फील्ड, रेडिएशन, इलेक्ट्रॉन्स आदि की स्टडी करेगा। यह 8-30 keV रेंज की एनर्जी बैंड की स्टडी करेगा। पोलिक्स अंतरिक्ष में मौजूद 50 में से 40 सबसे ज्यादा चमकदार चीजों की स्टडी करेगा। 

  • भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    काठमांडू: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है, इसी बीच नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम से गए।

    लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि कई जगहों पर लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी बीच नेपाल के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के साथ-साथ भारत के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    नई दिल्ली :  हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

    सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

  • छेड़खानी के विरोध में युवती को गर्म कढ़ाहे में फेंका

    GTB अस्पताल में चल रहा इलाज

    नई दिल्ली: बागपत से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता अपने परिवार के साथ धनौरा सिल्वर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर लेबर का काम करती है।

    पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कोल्हू पर कार्य कर रही थी। तभी कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की। जब उसकी बहन ने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। 

    परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354, 504, 307, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।