Category: Punjab
-

Punjab News: लुटेरी दुल्हन बन लोगों को बनाया निशाना, वसूले करोड़ों रुपये, देखें वीडियो
खन्ना: बाहर देने का झांसा देकर लोगों से ठगी के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। आए दिन ऐसी वारदातें सामने आती है जिसमें शादी का झांसा देकर लोगों से पैसे ठग लिए जाते हैं। अब एक ऐसा ही मामला खन्ना के दरोहा से सामने आया है जहां पर जिले की पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह विदेश में रहने वाली लड़कियों से शादी करवाने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। पुलिस ने इस गिरोह की मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए लड़की की मां सुख दर्शन कौर, भाई मनप्रीत सिंह और एक अन्य साथी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। विदेश में रहने वाली लड़की हरप्रीत कौर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। -

NAS Survey 2024 में Punjab बना अव्वल राज्य: CM Mann, देखें Live
संगरूर: National Achievement Survey 2024 की रिपोर्ट में पंजाब के अव्वल नंबर राज्य बनने पर सरकार ने संगरूर में टीचरों के सम्मान में एक सभा का आयोजन किया। जिसका संबोधन करते हुए CM Bhagwant Singh Maan ने आप सरकार की इस उपलब्धि पर टीचरो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब NAS की सर्वे रिपोर्ट में 29वें वें नंबर पर था।
आप सरकार ने शिक्षा में क्रांति लाने का संकल्प दिल्ली से लिया था। पंजाब में आप की सरकार बनते ही पहला लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में सुधार लाना था, जिसका सदका सबके सामने है और आज पंजाब नंबर वन राज्य बन बनकर उभरा है। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में जब आप सरकार बनी, तो टीचर पानी की टंकी पर चढ़े हुए मिलते थे। टीचर अपनी मांगो को लेकर धरना पर बैठे रहतेथे और सरकारें हल निकालने की बजाय उन्हें अनदेखा कर देती थीं। आप सरकार ने टीचरों की परेशानियों को सुनकर उनका हल निकाला। सरकारी टीचरों को अपग्रेड करने के लिए विदेश भेजा। पंजाब सरकार राज्य की तरक्की के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि पहली सरकारों ने पंजाब मे सरकारी टीचरो को कभी अपने साथ नहीं बिठाया था और न ही उनके सुझाव लिए थे। पंजाब सरकार के राज्य मे टीचरो को मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री से मिलने के लिए धरने नहीं देने पड़ते। सरकार खुद सरकारी टीचरो के साथ मिलकर पंजाब की शिक्षा प्रणाली मे क्रांति लाने का काम कर रही है। जिसका नतीजा आप सबके सामने है। -

Punjab News: DSP दफ्तर में विजिलेंस की Raid, गनमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह व्यक्ति कोई ओर नहीं बल्कि भुच्चो मंडी के डीएसपी का गनामैन है। विजिलेंस ने डीएसपी के गनमैन को एक लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गनमैन ने व्यक्ति का काम करवाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
लेकिन सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। दरअसल, नथाणा थाना क्षेत्र में व्यक्ति पर एक मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर गनमैन ने पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग की थी। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसमें पीड़ित की पत्नी से पर्चा रद्द करवाने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने डीएसपी दफ्तर में रेड की और डीएसपी के गनमैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
दरअसल, महिला ने पति को केस से बाहर निकालने और केस को रद्द करवाने के लिए डीएसपी भुच्चो मंडी के गनमैन से अनुरोध किया था। लेकिन गनामैन ने पीड़ित महिला से केस को रद्द करवाने के बदले में 2 लाख रुपये मांगे, और इसकी शिकायत पीड़ित महिला की तरफ से विजीलेंस बठिंडा को की। आज उनकी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
-

Jalandhar News: अस्पताल के बाहर से नर्स का मोबाइल छीनकर झपटमार फरार
जालंधर (ENS): जिले में लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पिम्स अस्पताल के बाहर से सामने आया है। जहां, एक्टिवा सवार झपटमारों ने नर्स का मोबाइल छीन लिया। नर्स ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वे भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद नर्स ने मामले की शिकायत थाना-7 को सूचित की। थाना-7 की पुलिस ने जांच के दौरान झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए परमिंदर कौर निवासी गांव मचाकी कलां सदर ने बताया कि वह पिम्स अस्पताल में नर्स है और वह बुधवार शाम मार्केट से सामान लेने के लिए अस्पताल से बाहर निकली तो उसे किसी पारिवारिक सदस्य की काल आ गई। उसने बात करने के लिए जेब से मोबाइल निकाला तो पीछे से एक्टिवा सवार लुटेरे ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। इस दौरान उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना-7 के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने मार्केट के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से उन्हें कई इनपुट मिले है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
-

Punjab News: मौसम विभाग ने गर्मी पर Yellow Alert किया जारी
चंडीगढ़: पंजाब मे बड़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा Yellow Alert जारी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इस बार गर्मी के रिकार्ड टूटेंगे। सुबह होते ही सूरज की तपिश ऐसी लगती है कि मानो आसमान आग उगल रहा हो।
जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘लू’ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले हफ्ते के तीन दिनों में संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, पटियाला और मोगा में लू की संभावना है। इन जिलों मे रहने वाले लोग दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें अगर कोई जरुरी काम है, तो तभी बाहर जाये। खासकर बुजुर्ग और गर्भवती महिलाये घर से बाहर निकलने से गुरेज ही करे।
मौसम के बदलते हालातो को देखते हुए कहा जा रहा है कि भीषण गर्मी से निजात केवल मानसून से ही दिला सकता है। पंजाब मे मानसून जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत मे आता है। तब तक लोगो को गर्मी से बचने के लिए सफर को टालना ही एक मात्र उपाय है।
-

Punjab News : तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 2 घायल
फाजिल्का : तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने का मामला सामने आया है। यह हादसा जिले के अबोहर में शनिवार देर रात को हुआ। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरशविंदर सिंह निवासी रामपुरा नारायण पुरा और मनप्रीत सिंह निवासी भीटीवाला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से सीतो की तरफ से आ रही थी। तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि कार में गुरशविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह सवार थे। टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार की अधिक गति हादसे का कारण सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे
होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में होशियारपुर के एक परिवार से उनके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 45 लाख ठगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक 5 महीने से लापता है। वहीं डोंकरों ने युवक की मारपीट का वीडियो भेजकर परिजनों से पैसों की भी मांग की है।
जानकारी देते हुए पीड़ित साहिब सिंह के पिता सुच्चा सिंह निवासी दसूहा ने बताया कि उनका बेटा सुनहरे भविष्य के लिए अमेरिका जाकर काम करना चाहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में करनाल के संघोई के ट्रैवल एजेंट दविंदर सिंह से हुई। एजेंट ने पहले इटली स्टडी वीजा का प्रस्ताव रखा और 12 लाख रुपए में डील तय हुई। एजेंट ने पासपोर्ट के साथ 2 लाख रुपए एडवांस लिए। बाद में उक्त एजेंट ने सितंबर 2024 में वीजा बंद होने की बात कहकर अमेरिका भेजने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए उसने 45 लाख रुपए मांगे। परिवार ने अक्टूबर में साहिब सिंह को अमेरिका के लिए रवाना किया। 15 सितंबर तक परिवार से उसकी बात होती रही। अब पिछले 5 महीने से साहिब सिंह की परिजनों से बात नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोहाटी में लापता हुआ है। उसके साथ हरियाणा का एक अन्य युवक विराज भी है जिनकी कुछ दिनों पहले मारपीट का वीडियो परिजनों को आई जिसमें कुछ युवक पिस्तौल ताने दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों युवकों ने परिजनों से पैसों की मांग की है और कहा है कि इनको पैसे दे दो नहीं तो ये हमें मार देंगे। परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। परिवार की शिकायत पर दसूहा पुलिस ने एजेंट दविंदर सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दविंदर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि रमनदीप कौर फरार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एजेंट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को यह कहकर मना करता रहा कि अगर शिकायत दर्ज करवाई तो वह बेटे को जान से मार देंगे। जब 3 माह तक कोई हाल नहीं निकला तो 8 मार्च को हमारे द्वारा जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी जिसकी जांच दसूहा के डीएसपी द्वारा करकर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया।Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 2 युवकों को किया अगवा, परिजनों को मारपीट का Video भेज मांगे पैसे NEWS:https://t.co/qDFj7n3Txc#PunjabNews #KidnappingCase #HumanTrafficking #AbductionForMoney pic.twitter.com/5fStaMjDcY
— Encounter India (@Encounter_India) May 28, 2025 -

Punjab News: 2 दिन लगातार बढ़ेगा तापमान, बारिश के कोई आसार नहीं
चंडीगढ़ः राज्य मेें गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज पंजाब में मौसम शुष्क रहने वाला है। इतना ही नहीं, आज व अगले 2 दिन पंजाब में ना बारिश व न ही तेज हवाएं चलने का कोई आसार है। बीते 2 दिनों से लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही थी, जिसके बाद अब तापमान में हल्का उछाल आएगा।
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के रूपनगर व पठानकोट में हल्की तकरीबन 1 एमएम के करीब बारिश देखने को मिली थी जिसके बाद राज्य के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान राज्य में सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में बठिंडा जिला सबसे अधिक गर्म रहा जिसका तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया है।
आज जालंधर में धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे और तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं अमृतसर में धूप खिलेगा और हल्के बादल भी छाएंगे। शहर का तापमान 29 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में भी तेज धूप रहेगी और तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला में धूप खिलेगा, हल्के बादल भी छाएंगे। तापमान 29 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं मोहाली में अच्छी धूप खिलेगा। शहर का तापमान 30 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
-

Punjab News: MP Channi को मिलेगा Sansad Ratna पुरस्कार
नई दिल्ली : देश के 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। वही 15 साल बाद पंजाब के सांसद का नाम इस सूचि मे शामिल किया गया है। जिसके तहत जालंधर के संसद चरनजीत सिंह चन्नी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार सांसदों के गैर सरकारी विधेयक लाने, संसद में सवाल पूछने, बहसों में हिस्सा लेने समेत कई अन्य कार्यों के आधार पर तय किया जाता है। इस साल संसद में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है। इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की है। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए संसद में उत्कृष्ट योगदान दिया है उन्हें यह पुरस्कार दिया जायेगा।
-

Jalandhar Route की एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा- तफरी
चंडीगढ़ : जालंधर आ रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस अत्ंयोदय एक्स्प्रेस में दोपहर के समय यात्रियों ने धुआं उठता दिखाई दिया। लोगों ने अफरा-तफरी में ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। जैसे ही गाड़ी रुकी लोगों में भगदड़ जैसा माहौल दिखाई दिया। इस दौरान जी.आर.पी. व आर.पी.एफ के जवान भी नीचे उतरे और लोगों को शांति बनाने रखने के लिए कहा।
बता दें कि ट्रेन दरभंग से जालंधर आ रही थी। जब वह दोपहर करीब खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से पहले मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची तो ट्रेन धीमी गति से चलने लगी। ट्रेन अचानक से शास्त्रीनगर इलाके के पास रूकी। वहीं ट्रेन रुकी तो स्टाफ सदस्यों ने देखा कि एक ब्रेक पैड से धुआं निकल रहा था जिसके बाद कंट्रोल और खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को सूचना दी गई।
ट्रेन में लगी आग को अग्निशमन यंत्र का इस्तेाल कर उठते धुएं पर काबू पाया गया। ब्रेक बाइंडिंग को बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। गनीमत रही कि किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं रेलवे की एक्सपर्ट टीम ने जांच की तो सामने आया कि ट्रेन का ब्रेक बाइंडिंग पूरी तरह से पहिए से चिपक गया था जिसके चलते धुआं निकल रहा था।