संगरूरः धुरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनकी घर वापसी पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में हुई। दरअसल, कुछ समय पहले गोल्डी ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए थे।
हालांकि, अब वे कांग्रेस में वापस आ गए हैं और उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी का इज़हार किया है। कांग्रेस की नेतृत्व ने उनके फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के लिए ताकत का संकेत बताया है। राजनीतिक हलकों में गोल्डी की घर वापसी को आने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
संगरूरः धूरी के दोहला फाटक के पास एक बारदाने के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं गोदाम के मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने कहा कि गोदाम के पास बिजली का ट्रांसफार्मर है। मालिक के अनुसार इस घटना से उन्हें 4 से 5 लाख का नुकसान हो गया।
उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने की गुहार लगाई है। दूसरी ओर घटना को लेकर दमकल विभाग के अधिकारी का कहना है कि जब आग लगने की सूचना मिली, तो तुरंत गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। घटना स्थल पर देखा कि आग ने भयंकर रूप धारण किया हुआ था, जिसके चलते अन्य गाड़ियां मौके पर मंगवाई गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
संगरूरः देश भर में आज ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं इस अवसर पर आवाम को मुबारकबाद देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मालेरकोटला की बड़ी ईदगाह पर पहुंचे। जहां सवा 9 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर मालरेकोटला के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द करने का एलान किया। केंद्र सरकार के सहयोग से यह मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, जिसके लिए जमीन ले ली गई है। यहां एमबीबीएस की सौ पोस्टों का सेशन आरंभ किया जाएगा, जहां इलाके के नौजवान मेडिकल की शिक्षा हासिल कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज सहित ही मालेरकोटला के सिविल अस्पताल को भी अपग्रेड करने का भरोसा दिलाया।
मान ने कहा कि मालेरकोटला नया जिला स्थापित हुआ है। ऐसे में मालेरकोटला में जल्द ही जिला प्रबंधकीय परिसर, नया बस स्टैंड, गांवों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। आसपास के गांवों में खेल मैदान स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए नए स्कूल की शानदार इमारत का निर्माण हो चुका है, जहां जल्द ही स्कूल को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने इलाके के नौजवानों से अपील की कि गांवों में बंद पड़े बसों के रूट जल्द ही आरंभ किए जाएंगे। नौजवान इसके लिए अप्लाई करें, उन्हें परमिट दिए जाएंगे। साथ लगते हलका अमरगढ़ पर भी 150-200 करोड़ रुपये के विकास कार्य खर्च किए जाएंगे। उन्होंने मालेरकोटला के आवाम को ईद की बधाई दी।
गौरतलब हो कि कांग्रेस सरकार के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मालेरकोटला को जिला बनाए जाने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण का एलान किया था, लेकिन जमीनी विवाद के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण आरंभ नहीं हुआ। सत्ता परिवर्तन के बाद आप सरकार ने भी इस एलान को दोहराया व पिछले लंबे समय से मेडिकल कॉलेज के निर्माण जल्द करवाने का भरोसा दिलाया जाता रहा। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद-उल-फितर के समागम दौरान मालेरकोटला पहुंचे तो फिर मेडिकल कॉलेज का वादा दोहराते हुए जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ करने का वादा किया। दावा किया कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चयनित कर ली गई है व केंद्र सरकार के सहयोग से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। केंद्र सरकार 60 फीसद व राज्य सरकार 40 फीसदी योगदान देगी।
संगरूरः शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने के बाद से किसानों द्वारा सामान चोरी के आरोप लगाए जा रहे थे। किसानों द्वारा लगातार कहा जा रहा था कि उनके ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गए है। वहीं इस मामले में संगरूर एसएसपी सरताज की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, 20 मार्च को खनौरी बॉर्डर से एक किसान की ट्राली चोरी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी। इस दौरान सामने आया कि खनौरी बॉर्डर पर किसान की ट्राली को पुलिस कर्मी अपना आईडी देकर ले गया था। इस मामले की गहनता से जांच की गई और ट्रेस करके वीडियो व आडियो ग्राफी के बाद पता लगा लिया गया। पुलिसकर्मी से ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आगे पहुंचा दिया था। फिलहाल ट्राली को वापस ले लिया गया है। SSP सरताज का कहना है कि इस मामले में धारा 49 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है।
संगरूरः शंभू और खनौरी बार्डर पर किसानों का आंदोलन खत्म हो चुका है। ऐसे में कई किसानों की ओर से उनका सामान चोरी होने के आरोप लगाए जा रहे है। ऐसी शिकायतों के बाद पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू खनौरी बार्डर पर जायजा लेने पहुंचे।
जानकारी देते उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों का पूरा सामान एक जगह पर डंप कर रखा गया था। जिसके बाद किसानों की ओर से आरोप लगाए जा रहे थे कि हमारा सामान खनौर और शंभू बार्डर से चोरी किया जा रहा है। आज उन्होंने उक्त जगह का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसानों का जो भी सामान हमारे पास था वह सामान किसानों को वापिस कर दिया है। जो-जो किसान सामान लेकर चले गए है उनका आईडी प्रूफ हमारे पास है।
संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में युवक-युवती द्वारा जहरीली वस्तु निगलने की खबर है। जानकारी के अनुसार दोनों मित्र थे और उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप गोयल और 23 वर्षीय कोमल गर्ग के रूप में हुई है।
गगनदीप गोयल ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा है। जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए 7 लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गगनदीप गोयल और कोमल गर्ग सुनाम के कच्चा पाहा इलाके में किराये के घर में रहते थे। उनका किसी अन्य व्यक्ति से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था।
इस मामले मे थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह सुनाम के सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस जांच मे सामने आया कि कुछ दिन पहले कच्चा पाहा इलाके में गगनदीप गोयल अपनी महिला मित्र कोमल गर्ग के साथ रहने आया था। जहरीली वस्तु निगलने के बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संगरुरः किसान लंबे समय से एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। आज किसानों की केंद्र के साथ चंडीगढ़ में 7वें दौर की मीटिंग की मीटिंग चल रही है। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल भी आज चंडीगढ़ में केंद्र के साथ मीटिंग में शामिल हुए। वहीं एक तरफ चंडीगढ़ में खनौरी बार्डर और शंभू बार्डर पर किसान नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों की बैठक चल रही है तो दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिले के लड्डा कोठी में सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल एकत्र हो रहा है।
मौके पर 3 से 4 जिलों की पुलिस को इकठ्ठा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में पुलिस की अपनी गाड़ियां होने के बावजूद पुलिस ने PRTC की 40 बसें बुक करवाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में बैठक में किसानों को आज अंतिम प्रस्ताव दिया जाएगा। अगर किसानों के नेताओं ने इसे स्वीकार नहीं किया, तो खनौरी और शंभू मोर्चे पर बैठे किसानों को पुलिस द्वारा हटाने का काम किया जाएगा। इस तरह की स्थिति में कोठी के निकट की दुकानों और ढाबों पर भी बड़ी संख्या में पुलिस का जमावड़ा हो रहा है। निकट के एक बड़े खाली खेत में लगभग 40 सरकारी और प्राइवेट बसें, एंबुलेंस, वॉटर कैनन टैंकर सभी तैयार रखे गए हैं।
संगरूरः एमएसपी की कानूनी गारंटी व अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार के साथ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) से जुड़े किसान नेताओं की बैठक आज सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगी। किसानों के साथ 7वें दौर की यह बैठक सेक्टर-26 के महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में होगी। वहीं इस मीटिंग के लिए किसान नेता जगजीत डल्लेवाल एबुलेंस की जरिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 200 किसानों के काफले के साथ जगजीत सिंह डल्लेवाला खनौरी से रवाना हुए है।
उनके साथ पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम का भी प्रबंध किया गया है। दरअसल, दाता सिंह वाला-खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला का अनशन 114वें दिन भी जारी रहा। हालांकि इस बैठक को लेकर पहले 19 मार्च को शाम 5 बजे होने का समय निर्धारित था। लेकिन अचानक सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया। इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा और किसानों का पक्ष पूरी मजबूती से रखेगा।
बता दें कि एसकेएम (गैर-राजनीतिक) से जुड़े किसान पिछले एक वर्ष से खनौरी व शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने बताया कि बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेकर किसानों का पक्ष पूरी मजबूती से रखेगा। ज्ञात हो कि किसानों ने 5 मार्च को राजधानी चंडीगढ़ में धरना दिया था। अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्य रूप से पंजाब के किसान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले चंडीगढ़ की ओर बढ़े। इस बीच किसानों के आंदोलन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात करके शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया था और यात्रियों को इन मार्गों से बचने की सलाह जारी की थी।
ज्ञात हो कि 26 नवंबर, 2024 को पंजाब पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल को डिटेन किया था। उन्हें साढ़े तीन बजे खनोरी बॉर्डर से ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने किसानों की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया। न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई अन्य मांगों को लेकर फरवरी, 2024 से किसान धरने पर बैठे हैं। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले चार महीने से आमरण अनशन पर हैं। किसानों और केंद्र के बीच छह बार बातचीत हुई है। लेकिन इस वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
सुनामः पंजाब में मान सरकार की अगुवाई ने तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं संगरूर के सुनाम में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जहां आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के गृह क्षेत्र में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्कर के घर को और दुकान पर बुलडोजर चलाया। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि यह इमारत सुनाम की नई अनाज मंडी परिसर के भीतर बनी हुई थी।
एसएसपी का दावा है कि इमारत की उसारी भी अवैध रूप से की गई थी और यहां से नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं जिसकी कई शिकायतें पुलिस के पास हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि इसी अनाज मंडी परिसर में अवैध रूप से निर्मित दर्जनों घर और इमारतों के समक्ष यह कार्रवाई बौनी दिखाई दी। इस माैके पर एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा, एसएचओ प्रतीक जिंदल, एसएचओ जतिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
संगरुर : पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। संगरूर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में संगरूर पुलिस ने बस स्टैंड पर यात्रियों के बैग की जांच की। पुलिस ने बस स्टैंड पर पहुंची महिलाओं की भी जांच की। मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी संगरूर सुखदेव सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत हमारी ओर से यह चेकिंग की जा रही है।
उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह नशा बेचने का काम बंद कर या फिर यह शहर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि हम उन्हें इस शहर में ऐसा कोई कारोबार नहीं करने देंगे।