जालंधर (वरुण)। थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विक्रम महे उर्फ विकास पुत्र परमजीत, राजेश कुमार उर्फ राजा पुत्र राम लुभाया, रजिंदर सिहं पुत्र हरभजन सिहं निवासी मिट्ठापुर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुखपाल सिंह रंधावा, थाना लांबड़ा प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित पिंड वडाला पुली के निकट नाकेबंदी दौरान मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि विक्रम महे, राजेश कुमार, रजिंदर सिहं जो कि चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हए 3 आरोपियों को काबू किया। पूछताछ करने पर इन्होंने माना कि 6 मई को एक व्यक्ति से मोबाइल फोन की छीना झपटी की थी। इसके इलावा इन्होंने और 4 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल किया सामान बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
Category: Punjab>Amritsar
-

देहात पुलिस ने 4 नशा तस्कर और ठगी का आरोपी किया गिरफ्तार …
जालंधर (वरुण)। एसएसपी स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर अलग-अलग थानों की पुलिस ने 4 नशा तस्करों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान वर्मा उर्फ लूटा पुत्र लाल चंद निवासी मोहल्ला बागवाला, सुच्चा सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह निवासी थमूवाल के तौर पर बताई गई है। डीएसपी जसबिंदर सिंह, थाना शाहकोट प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि एएसआई लखबीर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक पड़ने पर एक युवक को चैकिंग के लिए रोका। जिसने अपनी पहचान हन्नी वर्मा के तौर पर बताई।उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 5 ग्राम हैरोइन, 20,450 भारती करंसी बरामद हुई।

इसी तरह एएसआई बलबीर चंद ने पुलिस टीम सहित बुढणवाल मोहल्ला बागवाला ने मोटरसाइकिल पीबी08 सीजी7920 को रोका, सवार चालक ने अपनी पहचान सुच्चा सिंह के तौर पर बताई। मोटरसाइकिल के पीछे प्लास्टिक का बोरा बांधा हुआ था। जब उसे खोला तो उसमें बजनदार ट्यूब निकली। तलाशी लेने पर उसमें से 60 बोतलें अवैध शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामलें में आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जसबिंदर सिंह, थाना लोहियां प्रभारी अवतार सिहं ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह पुत्र बूड़ सिंह के खिलाफ 21-2-2021 को धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ तिरलोचन सिहं पुत्र इंद्र सिंह निवासी रामपुर थाना सुल्तानपुर लोधी कपूरथला के बेटे प्रीवार को विदेश भेजने के नाम पर 55 लाख रुपए की ठगी मारी थी। आरोपी इस मामले में फरार चल रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया।
-

Jalandhar: 6 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना 7 की पुलिस ने 6 ग्राम हैरोईन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र बिहारी लाल वासी कादियांवाली जालंधर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एएसआई गुलशन कुमार पुलिस टीम सहित गशत व चैकिंग के दौरान पंजाबी बाग 66 फुटी रोड पर मौजूद थे, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राहुल जोकि नशा सप्लाई करने का काम करता है।
वह सप्लाई करने के लिए खुरला किंगरा मिट्ठापुर की ओर आ रहा है, जिसे राजा गार्डन पंजाब पैलेस के नजदीक 6 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया गया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
-

Jalandhar: खिलौना पिस्तौल दिखाकर दुकानदार को लूटने वाला गिफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना 8 के अधीन पड़ती फोक्ल प्वाईंट चौकी की पुलिस ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार उर्फ हनी पुत्र लेखराज वासी संतोखपुरा के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 15 मई फोक्ल प्वाईंट चौकी के इंचार्ज सुरिंद्रपाल सिंह औप उनकी टीम गशत के दौरान गदईपुर की पुली पर मौजूद थे, तभी नरेश शर्मा वासी शिवनगर ने उन्हें सूचना दी कि वह अपनी दुकान पर दोपहर 3.20 पर था तभी अजात लुटेरे पिस्तौलनुमा चीज दिखाकर उसके गल्ले से 4500 रुपए निकाल कर फरार हो गए।
जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने हनी को लूट की राशि और खिलौना पिस्तौल सहित काबू कर लिया है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में छापामारी कर रही है।
-

Jalandhar: देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला 8 व्यक्तियों सहित गिरफ्तार
जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। रामामंडी की पुलिस ने देह व्यपार का धंधा करने वाली महिला सहित 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हे सुचना मिली थी कि गांव शेखे में गुरप्रीत कौर उर्फ ज्योति पत्नी सुखविंदर सिंह वासी बचिंत नगर किराए का मकान लेकर शेखे में देह व्यपार का कारोबार चला रही है।
पुलिस ने जब ज्योति के घर रेड की तो आपत्तिजनक हालत में पुरुष और औरतों को काबु किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र राजेश कुमार वासी अमरीक नगर, इंद्रजीत सिंह पुत्र हरिपाल वासी खजुरला फगवाड़ा जिला कपूरथला, दविंदरपाल पुत्र हरबंस लाल वासी संतोखपुरा, दिनेश पुत्र शाहिद वासी ढन्न मोहल्ला, सुदर्शन पुत्र राम परवेश वासी मुस्लिम कालोनी काली रोड, शाहरुख पुत्र मोहम्मद मेहताब वासी अटारी बाजार और बलगुल रहमान पुत्र जहार वासी लसूड़ी मोहल्ला बस्ती दानिशमंदा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर 3/4/5 इमोटल ट्रैफिक प्रेवेंशल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

ਜਲੰਧਰ : 1.05 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ
ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਐਕਟ ਤਹਿਤ 11 ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
ਜਲੰਧਰ (ਵਰੁਣ)। ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਨੂੰ 1.05 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ .32 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਹਥਿਆਰ ਅਤੇ ਤਿੰਨ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, 1.72 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਤੂਰ, ਡੀ ਸੀ ਪੀ ਜਸਕਿਰਨ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਅਤੇ ਏ.ਡੀ.ਸੀ.ਪੀ ਗੁਰਬਾਜ਼ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ, ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਤਸਕਰ ਦੀ ਪਛਾਣ ਦੀਪਕ ਕਪੂਰ ਉਰਫ਼ ਦੀਪੂ ਵਾਸੀ ਗਾਂਧੀ ਕੈਂਪ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੀਪਕ (38), ਜੋ ਕਿ 7ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਸਕੂਲ ਡਰਾਪਆਊਟ ਹੈ, ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਧੰਦਾ ਕਰਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਸਮੇਂ ਥਾਣਾ ਲਾਲੜੂ (ਮੁਹਾਲੀ) ਅਤੇ ਸਦਰ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਦਰਜ ਦੋ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮਾਨਤ ’ਤੇ ਸੀ।
ਸੀਪੀ ਤੂਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਕਿ ਦੀਪੂ ਬਾਬੂ ਜਗਜੀਵਨ ਰਾਮ ਚੌਕ ਤੋਂ ਘਾਹ ਮੰਡੀ ਤੱਕ ਸੜਕ ’ਤੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਖੇਪ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਸਤੈਦੀ ਨਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ ਦੀਪੂ ਨੂੰ ਬਾਬੂ ਜਗਜੀਵਨ ਰਾਮ ਚੌਕ ਨੇੜਿਓਂ 1.05 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, ਇੱਕ .32 ਬੋਰ ਦੇਸੀ ਹਥਿਆਰ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਜ਼ਿੰਦਾ ਕਾਰਤੂਸ, 1.72 ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਹੀਰੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ (ਨੰਬਰ ਪੀਬੀ 08 ਸੀ ਯੂ 3581) ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਡਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 5 ਵਿਖੇ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ. ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ 21, 61-85 ਅਤੇ ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਦੀ ਧਾਰਾ 25-54-59 ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੂਰੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੇਸ ਦੀ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਲਾਈਨ ਨੂੰ ਤੋੜਨ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ ਪੂਨਮ, ਰਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਤੇ ਬਿੰਨੀ, ਗੁਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਰਾਹੁਲ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੰਗਲ ਸਿੰਘ, ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਰਾਜੂ, ਮਨੋਹਰ ਲਾਲ ਉਰਫ ਮਨੀ, ਜਾਰਜ ਉਰਫ ਗੋਪੀ ਅਤੇ ਅਖਿਲੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸਮੇਤ 11 ਹੋਰ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਖੇਪ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੀਪੀ ਤੂਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।
-

चोरी और सनैचिंग को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार 2 फरार
जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। थाना 1 की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार उत्तर सुरेंद्र कुमार वासी काजी मोहल्ला नजदीक इंडिया गेट जालंधऱ के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा नंबर 62 दिनांक 17/05/2022 को डिवीजन नंबर एक में उमेश कपूर पुत्र लेट बलदेव कपूर वासी फ्रेंड कॉलोनी के घर चोरी के संबंध में दर्ज किया था। उसके संबंध में आज दोषी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपी पंकज कुमार से वारदात के दौरान चोरी की गई LCD मार्का हेयर और 20000 रुपए भारतीय करंसी कैश चोरीशुदा मोटरसाइकिल बिना नंबर हीरो होंडा पेशन प्लस नीले रंग का बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी तरह लूटपाट की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साजन पुत्र राजू वासी मोहल्ला संतोखपुरा जालंधर के तौर पर हुई है। थाना सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि उक्त आरोपी ने अजय साहनी पुत्र सरमन साहनी वासी राजनगर से अपने 2 अन्य साथियों सहित मोबाइल फोन की सनैचिंग की थी। जिसकी शिकायत थाना 1 में पीड़ित अजय ने करवाई थी, जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी को छीने गए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम मंदीप सिंह और करण के साथ दिया था। जिनकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
-

चोरी की गेहूं और नशीले पदार्थ सहित 3 गिरफ्तार
जालंधर (वरुण)। थाना मेहतपुर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर और नशीले पदार्थ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेज सिंह उर्फ साबा पुत्र गुरनाम सिंह वासी कस्बा मुहल्ला, लखविंदर सिंह उर्फ लक्की पुत्र निर्मल सिंह वासी आदरामान, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र हरबंस सिंह वासी बागीवाल मेहतपुर के तौर पर बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी एसआई महेंद्रपाल सिंह को गुरप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी हवेली से गेहूं, सरसों और बैटरी वह अन्य सामान चोरी हो गया है। उस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लक्की और पम्मा को चोरी की गेहूं और सरसों सहित काबू कर लिया है। इसी तरह आरोपी साबा को साढे 900 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों को ऊपर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
-

इनोसेंट हार्टस में सांझ केंद्र के सदस्यों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन तथा रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में सांझ केंद्र के सदस्यों के द्वारा कक्षा सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को समाज में पनप रही आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा सांझ केंद्र द्वारा लोगों की किस प्रकार सहायता की जा सकती है, उसके बारे में बताया। उन्होंने सांझ केंद्र द्वारा जारी किए गए विभिन्न समस्याओं से संबंधित भिन्न-भिन्न हेल्पलाइन नंबर बच्चों को बताए कि अगर बच्चों को इस प्रकार की किसी भी समस्या का समाधान करना पड़ता है तो वे सांझ केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पासबुक बनाने, किराए पर रह रहे लोगों की शिनाख्त करने व आधार कार्ड संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दीं।
उन्होंने बताया कि विदेश जाने से पहले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट उनके पास होना अनिवार्य है। उन्होंने व्हाट्सएप, नेट बैंकिंग, एटीएम तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं में होने वाले फ्रॉड (धोखाधड़ी) से सतर्क रहने के लिए छात्रों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को सडक़ पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का अनुसरण करने के लिए कहा कि उन्हें गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखना चाहिए। सडक़ पर लड़कियों के साथ होने वाली छेडख़ानी, अपराधिक गतिविधियों हेतु उन्हें हेल्प नंबर देकर तुरंत संपर्क करने के लिए कहा। अगर कोई स्त्री घर के बाहर है और उसके पास कोई भी आने जाने का साधन नहीं है तो उसके लिए भी जारी किए गए हेल्प नंबर के बारे में बताया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (सीपीआरसी), इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर (डब्ल्यू एच डी डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज), कॉन्स्टेबल रीमा (पीपीएमएम), एच सी रजनी (पीपीएमएम), एनजीओ जसप्रीत कौर (एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन) उपस्थित थे।
-

आदमपुर पुलिस ने 2 नौसरबाजों और वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार…
जालंधर (वरुण)। थाना आदमपुर की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी और 2 नौसरबाजो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किशन कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी धालीवाल कादिया वरिंद्र कुमार उर्फ गोल्डी पुत्र लेखराज वासी जोगिंदर नगर के तौर पर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को गांव कपूर में बेसन की चक्की चलाने वाला अशोक कुमार पुत्र सरदारी लाल वासी ग्रीन पार्क ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त आरोपियों ने उसे फोन कर 40 बोरियां चना दाल का आर्डर दिया था और पैसे डिलीवरी पर देने तय हुए थे दोनों आरोपियों ने पहले बड़ी चालाकी से दाल की बोरियां एक दुकान में रखवाई और बाद में पैसे लेने के लिए डिलीवरी वाली गाड़ी को अपने पीछे आने का कह कर मौके से फरार हो गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।

इसी तरह एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा नंबर 113 में वांछित आरोपी सागर पुत्र थॉमस वासी लसेडीवाल को काबू कर माननीय अदालत में पेश कर दिया।
