Category: Punjab>Moga

  • पंजाब : डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें वीडियो

    मोगा : आज कल के मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। वही इस साल भी मौसम के परिवर्तन के कारण इस साल भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वही अगर सरकारी अस्पताल की बात की करे तो अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए है। वही इन मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए है। मरीजों के इलाज के लिए सभी दवाई फ्री में दी जा रही है।

    वही डाक्टरों के कहने के मुताबिक की अगर मरीज के हाथ पाव दर्द कर रहे है या थोड़ा बुखार होता है। तो तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर को जरूर दिखाए। सरकारी हस्पताल में हर तरह के टैस्ट और दवाई मुफ्त में दी जाती है। वही इस समय मोगा में 8 मरीज दाखिल है। जिनका इलाज चल रहा है। मरीजों ने बताया की उनका इलाज यहां पर सही ढंग से हो रहा है सभी दवाई भी यही से फ्री मिल रही है।

  • पंजाबः पुलिस और हमलावारों में चली गोलियां, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः पुलिस और हमलावारों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस ने हथियारों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी जे एलन चैलियन ने बताया कि गांव भलूर के रहने वाले कुलदीप सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि वह पेलो कंपनी में काम करता है और वह उगराही कर वापिस अपने गांव आ रहा था। रास्ते में नकाबपोश 2 युवकों ने उसे रोक कर पिस्टल दिखाते हुए उसका मोबाइल और 4200 रुपए छीन लिए और उसके जरूरी कागजात साथ ले गए।

    पुलिस की तरफ से जांच करते हुए एक आरोपी सतिकार सिंह पुत्र बेअंत सिंह गांव कोट करोड़ तलवंडी भाई को गिरफ्तार किया गया और उसका दूसरे साथी खड़क सिंह की तलाश की जा रही है। वहीं सतिकार सिंह से पूछताछ में पता चला कि उसका एक और साथी जो उनके साथ घटनाओं को अंजाम देता था। वरिंदर सिंह उर्फ बोबी पुत्र तरसेम सिंह तहसील जीरा का रहने वाला है पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वरिंदर की ओर से पुलिस पर फायरिंग भी की गई। इन दोनों के पास से  2 पिस्टल 4 जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोल बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे और पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने थाना समालसर में मामला दर्ज कर लिया है। 

  • पंजाबः पूछताछ के लिए थाने गए व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया धरना

    मोगाः गांव धुरकोट रणसिंह में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पता चला है कि उक्त व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जिसके बाद उसने रात में आत्महत्या कर ली। इंद्रपाल सिंह के परिवार वालों ने किसान संगठन के समर्थन से निहाल सिंह वाला थाने के सामने धरना लगा दिया है। परिजनों का कहना है कि निहाल सिंह वाला थाने के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। 

    बताया जा रहा है कि धुरकोट रणसिंह के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के मामले में नामजद सुखदीप सिंह सोहना के पिता इंद्रपाल सिंह नो कल रात पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसके बाद मृतक इंद्रपाल सिंह के परिजनों ने थाना प्रभारी निहाल सिंह पर कश्मीर सिंह पर इंद्रपाल सिंह को अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए किसान यूनियन डकौंदा के सहयोग से निहाल सिंह वाला गेट के सामने धरना दिया है। ।

  • पंजाबः युवक की मारपीट के बाद हुई मौ’त, वीडियो वायरल

    मोगाः गांव माड़ी मुस्तफा में चोरी के मामले में युवक की बुरी तरह से मारपीट की गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसकी ईलाज के दौरान मारपीट के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर की युवक के साथ मारपीट की वीडियो है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान युवक पर गुरुद्वारा साहिब में चोरी के इल्जाम लगा था। जिसके चलते गांव के लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई थी।

    पुलिस अधिकारी के अनुसार लोगों द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान युवक के माता-पिता की काम के सिलसिले से गांव से बाहर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार उस समय युवक की मां ने कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि पता चला है कि अब उक्त युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद अब युवक की मां ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में एसएसपी ने एक्शन ने लेते हुए 6 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव माड़ी मुस्तफा में एक युवक की मौत हो गई थी। उस युवक पर गुरुद्वारा साहिब से चोरी का आरोप था। ग्रामीणों की मारपीट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज उस युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए एस एस पी जे एलन चैलियन के निर्देश पर बाघा पुराना थाने में मादी मुस्तफा गांव के 6 लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • पंजाब : साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक, देखें वीडियो

    मोगा : चुनावों में वोट डालना हमारा मौलिक अधिकार है। जिससे हम एक अच्छी सरकार चुन सकते है। वही इसको लेकर मोगा में एलकेशन कमीशन की हिदायतों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए वोटर जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी देकर की।

    इस मौके पर शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के इलावा स्कूली बच्चों ने भाग लिया और आम नागरिकों को जागरूक किया गया। वही नए वोटर को अपनी वोट बनवाने और उसका सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया और कहा कि हम को अपने वोट का सही इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हम एक अच्छी सरकार चुन सके।

  • पंजाबः मौजूदा पार्षद सहित 2 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो 

    मोगाः थाना सिटी साउथ के अधीन आते मौजूद पार्षद की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, मौजूदा काउंसलर जगजीत सिंह जीता और उनके पति शिंदा बराड़ सहित एक अन्य पर जमीनी फ्रॉड के चलते 420 का पर्चा दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन आरोपियों ने जमीन की खरीदफरोख्त के मामले में धोखाधड़ी की थी। कोर्ट के आदेश के बाद यह केस दर्ज हुआ है। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज इकबाल हुसैन ने बताया कि वरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने कोर्ट में दर्खास्त दी थी। जिसमें उसने बताया कि मोगा के पार्षद जगजीत सिंह जीता और शिंदा बराड़ साल 2017 में उसके पास आए। उन्होंने कहा कि विदांत नगर में 100 किल्ले में एक कॉलोनी बन रही है। उसमें से एक किला जमीन हम ले लेते हैं।

    वह उनकी बातों में आ गया और आरोपियों ने उससे 5 लाख के चेक और 4 लाख कैश ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस जगह की रजिस्ट्री नहीं कराई। यही नहीं, 2022 में वह जगह बेच दी। उसे पता चला कि उस जगह की कीमत ज्यादा थी लेकिन बदले में इन्होंने मुझे कम कीमत बताकर चेक दे दिए। इस मामले में पुलिस को शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वरिंदर सिंह ने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने 25 अक्टूबर को जगजीत सिंह और शिंदा बराड़ पर कार्रवाई के आदेश दे दिए। पुलिस ने अब उनके खिलाफ IPC की धारा 420, 120B के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः खड़े टिप्पर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मोगाः ​​​​​​​जीटी रोड पर खड़े टिप्पर में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते टिप्पर धूं धूं कर जल गया। इस दौरान आग लगने की सूचना मिलते ही वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक यह टिप्पर वहां ड्रेन पर चल रहे काम में इस्तेमाल किया जा रहा था।

    वहीं घटना की सूचना देते हुए टिप्पर चालक जसवंत सिंह ने बताया के जीटी रोड पर ड्रेन का काम चल रहा है। हम टिप्पर को लोड करवा रहे थे कि अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि इससे कैबिन में धुआं ही धुआं हो गया। फायर बिग्रेड ने आकर जब तक आग बुझाई, तब तक टिप्पर का कैबिन पूरी तरह जल चुका था। हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाबः व्यक्ति से 7.15 लाख की मारी ठगी, केस दर्ज

    मोगाः जिले में व्यक्ति से 7 लाख 15 हजार रुपए ठगी का मामला सामने आया है। जहां 2 व्यक्तियों ने जमीन खरीदने के लिए पीड़ित को तीसरा पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठगी मारी। पीड़ित के अनुसार 9 लाख रुपए लेने के बाद 1 लाख 85 हजार रुपए वापस कर दिए, लेकिन जमीन खरीदने में पार्टनर नहीं बनाया गया और ना ही बाकी की रकम वापस की। कोर्ट के आदेश पर थाना सिटी साउथ में दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी मुखविंदर सिंह ने कहा कि वरिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी पहाड़ा सिंह चौक का रहने वाला है। उसने 3 अप्रैल 2023 को कोर्ट में दरखास्त दी थी कि जगजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी प्रीत नगर बोहना चौक ओर जसविंदर सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रहने वाले हैं।

    उन्होंने जमीन खरीदने के लिए मेरे से बात की थी। तीसरा पार्टनर बनाने की बात कहकर मेरे से 9 लाख रुपए ले लिए। कुछ दिनों बाद मेरे को 1 लाख 85 हजार रुपए वापस कर दिए। न ही उन्होंने मुझे तीसरा पार्टनर बनाया और न ही पैसे वापस किए। बार-बार बोलने पर बाकी के रुपए नहीं दे रहे। कोर्ट के आदेशों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः 100 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, 2 गाड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः त्योहारों को देखते हुए मोगा पुलिस दुबारा जिले में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी मुस्तैदी की जा रही है। वही दशहरे पर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वही जिले में नाका बंदी भी की गई।

    इसी नाके बंदी की चेकिंग के दौरान सी आई ए स्टाफ की ओर से थाना बढ़नी के एरिया में आने जाने वालो की चेकिंग की जा रही थी। वहा से गुजर रही एक स्कार्पियो गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी को रोक कर जब उनकी चेकिंग की गई तो उनमें से एक गाड़ी में 48 पेटी और दूसरी गाडी से 52 पेटी देसी शराब पंजाब मार्का बरामद की। जो टोटल 1200 बोतल बनी वही पुलिस ने थाना बढ़नी में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भागने में सफल हो गए जिनकी पुलिस दुबारा तलाश की का रही है।

  • पंजाबः कबड्डी खिलाड़ी पर गोलियां चलाने के मामले में मास्टरमाइंड का ऑडियो वायरल, दी धमकी

    पंजाबः कबड्डी खिलाड़ी पर गोलियां चलाने के मामले में मास्टरमाइंड का ऑडियो वायरल, दी धमकी

    मोगाः थाना निहाल सिंह वाला के अधीन गांव धुरकोट रणसिंह में अंतरराष्ट्रीय कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंद्री की उसके घर पर आकर फायरिंग कर दी गई, जिसमें खिलाड़ी बिंद्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि इस मामले में थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने 5 लोगों को नामजद किया है, जबकि 2 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी निहाल सिंह वाला मंजीत सिंह ढेसी और थाना प्रमुख कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विदेश में बैठे मास्टरमाइंड जगदीप सिंह जग्गा, उसके पिता जतिंदर सिंह, हरभजन सिंह सोनी, निर्मल सिंह और सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जबकि 2 अज्ञात शूटरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जतिंदर सिंह और हरभजन सिंह सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार विदेश में मौजूद इस घटना के मास्टरमाइंड जगदीप सिंह जग्गा का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह कबड्डी खिलाड़ी से कह रहा है कि वह उसके द्वारा भेजे गए गिफ्ट को स्वीकार कर ले और अगर वह अब भी सरपंची का चुनाव लड़ने की कोशिश करता है तो उसके सिर में गोली मार देंगे।

    वह यह भी कह रहे हैं कि उसकी कबड्डी खिलाड़ी से दोस्ती थी लेकिन उन्होंने अपने दुश्मनों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्हें धोखा दिया है। इस कथित ऑडियो में उसने इस मामले में गवाह बनने वालों को परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। हरबिंदर सिंह बिंद्री जो कि एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हैं, कुछ समय पहले अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्हें आम आदमी पार्टी ने धुरकोट रणसिंह से सरपंच उम्मीदवार भी घोषित किया है। जबकि जगदीप सिंह जग्गा जो रणसिंह गांव धुरकोट से संबंध रखते हैं और 10 साल से विदेश में बैठे हैं। इस बात से वह परेशान था, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।