Category: Punjab>Moga

  • Punjab: Teacher ने 9वीं कक्षा के छात्र व कबड्डी कप्तान को डंडों से पीटा, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: Teacher ने 9वीं कक्षा के छात्र व कबड्डी कप्तान को डंडों से पीटा, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के मुख्य मंत्री का एक तरफ मैसेज खूब वायरल हुआ था कि अब कोई भी अध्यापक स्कूल में किसी भी बच्चे की पिटाई ना कि जाए। लेकिन इसके बावजुद भी एक ऐसा मामला मोगा डरोली भाई के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। जिसमें बीते दिन स्कूल के अध्यापक परमजीत सिंह की ओर छात्र की पिटाई की गई। वही बच्चे को काफी चोटे लगी। बच्चा सेकंडरी स्कूल डरोली भाई में 9वीं कक्षा में पढ़ता है, बच्चे का नाम सहजदीप सिंह है। जिसको माता पिता ने मोगा के सरकारी हस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया है। पुलिस प्रशासन और मोगा का डी.ई.ओ विभाग गहराई से जांच कर रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए बच्चे की माता ने बताया की मेरा बेटा 9 वी कक्षा का विद्यार्थी है और स्कूल की कब्बडी टीम का कप्तान भी है। वही स्कूल के टूर्नामेंट होने वाले थे तो अध्यापक को बेटे ने बताया कि मेरे सिर की प्रॉब्लम के कारण मै नहीं खेल सकता। मेरा छोटे भाई जो की 6वी कक्षा में पड़ता है उसको टूर्नामेंट में ले जाए। इसी बात को लेकर अध्यापक ने बुरी तरह डंडों से पिटाई डाला। ओर अपशब्द भी बोले। लेकिन मेरा बेटा पंजाब के लिए कब्बड़ी की टीम में कुछ करना चाहता है। हमे इंसाफ मिलना चाहिए।

    वही अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना भेज दी गई है। पुलिस अस्पताल में जाकर बच्चों की जांच कर रही है। कहा कि बनती करवाई करेगी।

  • Punjab: चंद पैसों के लिए किया प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: चंद पैसों के लिए किया प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    मोदाः पंजाब के ज़िला मोगा के गांव घलकलां से चंद पैसों के लिए एक खेत मज़दूर का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर बिहार राज्य जिला सहरसा का है जो पिछले कई सालों से मौगा ज़िले में मजदूरी का काम  करता था।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम चंटू राम बताया जा रहा है। मृतक का गुरप्रीत सिहं के साथ पैसों का कुछ लेनदेन था जिसे लेकर गुरप्रीत सिंह देर रात 9 बजे के करीब मृतक मज़दूर से अपने पैसे लेने के लिए गया। वहीं इनमें दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके चलते खेत मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। घायल मज़दूर को मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    वही जानकारी देते हुए एस.आई. गुरसेवक सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 साल निवासी बिहार का रहने वाला था जो यहां मज़दूरी करता था । कुछ पैसों के लेनदेन को लेकर इन मज़दूर ओर गुरप्रीत सिहं के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें मज़दूर गंभीर जख्मी हो गया। उसे असप्ताल पहुंचाने का मज़दूर की मौत हो चुकी थी। पुलिस नें इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तालाश की जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • Punjab: मामूली विवाद को लेकर इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली विवाद को लेकर इस इलाके में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला से सामने आया है। जहां दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस गोलीबारी में 3 लोग घायल हुए है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में बाइक पैर पर चढ़ने को लेकर विवाद हो गया था।

    जिसके बाद दोनों पक्षों में बढ़े विवाद के दौरान प्रवासी बृजलाल बीच-बचाव करने आया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल बृजलाल को फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी परमजीत सिंह संधू ने कहा कि घटना के दौरान कर्मे के पैर पर बाइक चढ़ गया।

    इस दौरान प्रभजोत तेज, गुरी भी बाइक पर आए और दोनों में झगड़ा हो गया। जिसमें कर्मा ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष अन्य युवकों को लेकर आ गया और गोली चला दी। इस घटना में गोली लगने से प्रवासी घायल हो गया, जबकि अन्य 2 लोगों को मामूली चोटें लगी है। डीएसपी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    Punjab : कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    मोगा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगसीर सिंह(28) पुत्र जगतार सिंह के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के राजेआना गांव के पास हुआ है। जगसीर बाइक पर सवार होकर मोगा से अपने गांव सेखा कला जा रहा था। मृतक के पिता जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जगसीर पारस फैक्ट्री में काम करता था।

    वह ड्यूटी के बाद अपने गांव सेखा कला बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान जब वह ​​​​​​​राजेआना गांव ​​​​​​​पहुंचा, इस दौरान तेज रफ्तार केंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जगसीर को गंभीर हालत में बाघा पुराना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिली लड़की की लाश, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मिली लड़की की लाश, देखें वीडियो

    मोगाः साधा वाली बस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर एक लड़की की लाश मिली है। जिससे इलाके में दहशत का माहोल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से लड़की की लाश को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। निगम मेयर बलजीत सिहं चानी ने बताया की हमें पुलिस का फोन आया था कि सड़क पर एक लड़की शव मिला है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। लड़की पहचान की लेकिन हो नहीं पाई। जिसके बाद पहचान के लिए शव को मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मेयर बलजीत सिंह ने बताया कि आसपास से पता चला है कि लड़की को यहां कई बार घूमते फिरते देखा गया है। अभी पहचान के लिए शव को 72 घंटो के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अगर पहचान नहीं हुई तो समाज सेवा सोसायटी इसका अंतिम संस्कार कर देगी।
  • Punjab : Petrol छिड़ककर युवक को लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab : Petrol छिड़ककर युवक को लगाई आग, देखें वीडियो

    मोगा : युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। जिले के गांव समाध भाई के रहने वाले 19 वर्षीय युवक पर गांव के ही लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुरविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पीड़ित की माता कुलविंदर कौर ने कहा कि उसका बेटा दूध लेने गया था।

    इसी दौरान गांव के रहने वाले लाडी और उसके साथियों ने उनके बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाघा पुराना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसके बाद डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित मां ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है।

    पीड़ित गुरविंदर सिंह के चाचा ने जानकारी देते हुए कहा कि गांव के ही कुछ लड़कों के साथ नशे को लेकर बहस हो रही थी। इसी दौरान गुरविंदर सिंह ने इसका विरोध किया और वहां से निकलने ही लगा, तो उक्त युवकों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
  • Punjab: महिला का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: महिला का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो

    मोगाः गांव खोसा रणधीर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान महिंदर कौर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया घटना की सूचना इलाका निवासियों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए सरपंच जरनैल सिंह ने बताया के मृतक महिंदर कौर का पति दर्शन सिंह 11 बजे के करीब घर से मेरे पास मिलने आया था। जब वह 12 बजे के करीब वापिस घर आया तो देखा उसकी पत्नी ऊपर तेजधार हथियारों से हमला किया हुआ था। इस घटना में महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद उसने मुझे ओर अपने बेटे को फोन के जरिए घटना के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बताया कि दर्शन सिंह के दो बेटे है। जिसमें से एक बेटा गांव में ही अलग घर में रहता है और दूसरा बेटा दुबई गया हुआ है। उन्होंने बताया कि उसकी पुत्रवधू साथ के मकान में रहती है।

    सरपंच ने कहा कि दर्शन सिंह और उसकी पत्नी दोनो ही यहां अकेले रहते थे। सरपंच ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने महिंदर कौर का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। उन्होंने बताया कि दर्शन सिंह के परिवार का उनकी पुत्रवधू के साथ वूमन सेल में केस चल रहा था, कल उसकी तिथि है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी अमरजीत सिंह ने बताय कि हमें सूचना मिली थी कि खोसा रणधीर गांव में महिला का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास लोगों को परिवारिक मैंबर से पूछताछ कर रहे है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

  • Punjab : Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : रेल ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चमन लाल(55) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार नानक नगरी के रहने वाले चमन सुबह मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहे था कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। वही मृतक के भाई जग्गी ने बताया की उसके भाई की थोड़ी नजर कमजोर है और टांग का भी ऑप्रेशन हुआ है और आज जब मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रहा था तो यह हादसा हो गया। समाज सेवा सोसाइटी के गुरसेवक सिंह ने बताया की उनको पुलिस की कॉल आई थी और वह शव को अस्पताल की मोर्चरी में छोड़ने जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार के लोग यहाँ पहुंच गए है। रेलवे पुलिस कर्मचारी ने बताया की परिवार के बयानों के मुताबिक अगली कारवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
  • Punjab :  नहर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : नहर में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    मोगा : बस्ती लंडेके में 11वीं के छात्र की नहर में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान जसप्रीत जस्सू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जसप्रीत स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नही पहुंचा तो, परिवार वालों ने उसकी तलाश की। जानकारी देते हुए बच्चों ने बताया की जस्सू नहर में नहाने गया था और वह वही डूब गया।

    पुलिस ने देर रात उसकी लाश को नहर से निकाल लिया और जस्सू का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सोंप दिया है। जस्सू की एक सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि जस्सू अपना बस्ता उठाए घर की ओर आ रहा था कि रास्ते में अचानक वह नहर की ओर मुड़ गया।

  • Punjab :  नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

    Punjab : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

    मोगा : नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह (28) के तौर पर हुई है। गांव समाध भाई की दाना मंडी में बनी एक कोठी में राजपाल को कुछ एक युवक अपने साथ ले जाकर नशे का ओवर डोज टीका लगाया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर बाकी चार युवक वहां से फरार हो गए। जिसके बाद राजपाल की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के चारों साथियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि गांव समाध भाई के रहने वाले जसकरण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसका बेटा नशा करने का आदी था। सुबह लगभग 6 बजे गांव के पूर्व सरपंच धनइंदर सिंह ने उसे आकर बताया कि उसका बेटा राजपाल सिंह दाना मंडी में बनी कोठी में बेहोशी की हालत में पड़ा है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा उसके बेटे राजपाल की मौत हो चुकी थी।

    मृतक के पिता के बयानों पर पुलिस चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और केवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।