इंदौरः दिनदहाड़े बंदूक के दम पर बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस इंदौर लेकर आई है और यहां पूछताछ करेगी। जांच में यह बात सामने आई है कि नौकरी नहीं मिल पाने और कर्ज से आरोपी परेशान था। मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है।
बता दे विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बदमाश ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उनके घर से 3 लाख बरामद किए थे वह अपनी पत्नी और बच्ची को पैसे देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पत्नी और बच्ची से पूछताछ के बाद निशानदेही के बाद आरोपी अरुण सिंह को काबू किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी पर काफी कर्ज था औऱ जीजा के इलाज के लिए उसे पैसे की ज़रूरत थी। इसलिए उसने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
वही एसीपी कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि आरोपी इंदौर में वारदात को अंजाम देकर बस के द्वारा आगरा पहुंचा और वहां से मैनपुरी पहुंचा। जानकारी अनुसार आरोपी काफी दिनों से बेरोजगार था, कई जगहों पर भी नौकरी का प्रयास किया लेकिन नौकरी नहीं मिली जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में आ गया और संभवत इसी के चलते उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।
Blog
-

दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू
-

कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार ने दुकानदारों को दिए आदेश
लखनऊ: कांवड़ यात्रियों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ने कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर ‘ नेमप्लेट’ लगाने का आदेश दिया है। इन आदेशों में काह गया है कि हर हाल में दुकानों पर मालिक का नाम लिखा होना चाहिए, इसके साथ ही उसे अपनी पहचान के बारे में भी बताना होगा।
आपको बता दें कि भगवान शिव के भक्त हर साल सानव के महीने कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस साल यह पवित्र यात्रा 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। इस यात्रा में भक्तों की सुविधा के लिए सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के संबंध में बकायदा एक एडवाइजरी जारी की है। महीनेभर चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और धार्मिक गाने तय सीमा के भीतर बजाए जाएंगे ओर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
-

Punjab: Jagdish Bhola मामले में कोर्ट का आया बयान
चंडीगढ़ः मोहाली की सीबीआई कोर्ट में आज अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रुस्तम-ए-हिंद और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला ड्रग्स केस को लेकर सुनवाई हुई। हालांकि इस सुनवाई को लेकर कहा जा रहा था कि कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है। लेकिन आज सुनवाई के बाद माननीय जज ने अगली तारीख 26 जुलाई तय कर दी है।
बता दें भोला ड्रग का यह मामला नवबंर 2013 का है। 2013 में इस केस के दौरान करोड़ों की ड्रग्स का खुलासा हुआ था। हालांकि इस ड्रग तस्करी मामले में भोला समेत 25 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है। बता दें कि जगदीश सिंह भोला को पहली बार नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया था। ड्रग मामलों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उससे पूछताछ की गई थी। भोला को मोहाली की सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने ड्रग्स के तीन मामलों में 24 साल की सजा सुनाई थी।
ईडी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला था कि इस केस में शामिल आरोपियों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। जबकि इन लोगों ने इनकम टैक्स तक नहीं भरा था। वहीं, उनकी आमदन से आय बहुत अधिक है। इससे साफ हो गया था कि उक्त लोग किसी अन्य कारोबार में शामिल थे। इसके बाद ईडी ने आरोपियों की प्रॉपर्टी काे अटैच किया था।
-

Truck और Car की भीषण टक्कर, 6 की मौ’त
बीकानेर : गत रात भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई। सभी मृतक कार में सवार थे। मरने वाले सभी लोग हरियाणा के डबवाली के रहने वाले थे।
जानकारी के मुताबिक पंजाब के डबवाली से बीकानेर जा रही तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई। कार से दो लोग उछल कर सड़क पर गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार को काटकर शव बाहर निकाले गए।
एसएचओ कश्यप सिंह ने बताया कि डबवाली से कार में महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग बीकानेर जा रहे थे। कार को काटकर बड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
-

मिड-डे मील खाने में मिली छिपकली, 14 बच्चे बीमार
नालंदाः स्कूलों में शुरू की गई मिड-डे मील योजना पर आए दिन सुर्खियों में रहती है। कहीं साफ-सफाई को लेकर मामला गर्मा जाता है तो कहीं भोजन में कीड़े-मकोड़े और छिपकली मिलने की शिकायत मिलती रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा से आया है, जहां मिड डे मील में मरी हुई छिपकली मिली। वहीं भोजन खाने के बाद 14 से अधिक बच्चे बीमार हो गए।
मामला अम्बा पंचायत के देकपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र का है, जहां मिड-डे मील के खाने में मरी छिपकली पाई गई। दूषित भोजन का सेवन करने के बाद 14 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने सेविका और सहायिका को घेर लिया एवं कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इस पूरे मामले पर डीपीओ ने जांच की बात कही है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
-

Jalandhar: Kunal Paasi को लेकर Jyoti Nooran का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायक ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ज्योति नूरां पर उसके पति कुणाल पासी ने हमलावारों को बुलाकर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर ज्योति नूरां और कुणाल पासी दोनों ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं इस मामले में ज्योति नूरां का बयान सामने आया है।
वीडियो जारी कर ज्योति नूरां ने कहा कि कुणाल काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था और फोन करके उसे ब्लैकमेल कर रहा था। ज्योति ने कहा कि देर रात फोन करके उसे बुलाया था। इस दौरान ज्योति नूरां और अविनाश कुमार ने कहा कि कुणाल उन्हें ब्लैकमेल करके मेंटली हरास कर रहा था। आरोप है कि व्हट्सएप्प के जरिए वह गलत मैसेज भी कर रहा था। इस दौरान अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।वहीं अविनाश कुमार ने कहा कि कुणाल सोशल मीडिया के जरिए फोन करता था और कहता था उसके पास कुछ प्रूफ है जोकि वह मीडिया को भेज देगा। इस दौरान देर रात उसने फोन करके लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पास बुलाया। अविनाश कुमार ने कहा ज्योति ने उसे बताया नहीं कि कुणाल का फोन आया है और वह उससे मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर जा रही है।
आरोप है कि ज्योति नूरां वहां पर कुणाल से मिलने के लिए लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची, जहां उसके साथ अन्य गाड़ी में 4 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे, जोकि ज्योति के साथ गलत हरकतें करने लगे। इस दौरान ज्योति ने उसे फोन किया। अविनाश कुमार ने कहाकि वहांं पर उसके 2 दोस्त मौजूद थे और उसने दोनों को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा। इस दौरान जब उसके दोस्त वहां पर पहुंचे तो कुणाल गाड़ी लेकर भाग गया।
गाड़ी की तेज रफ्तार होने के चलते वेरका मिल्क प्लांट के पास कुणाल की गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई और उसकी गाड़ी का टायर फट गया। लेकिन इसके बावजूद उसने गाड़ी भाग लगी। अविनाश ने कहा कि टायर फटे पर गाड़ी भगाता हुआ पठानकोट बाईपास के पास पहुंचा, जहां कुणाल की उसके दोस्तों से बहस हो गई। अविनाश का आरोप हैकि कुणाल ने उसके दोस्तों पर दांत मारते हुए हमला किया। आरोप है कि कुणाल ने उसके दोस्तों पर किरपाण से हमला भी किया, जिसके बाद वह कुणाला को थाना 1 में लेकर चले गए।
अविनाशा का आरोप हैकि उसे रामामंडी थाने लेकर जाना था लेकिन उन्हें पता नहीं था और वह थाना 1 में कुणाल को लेकर चले गए। इस दौरान ज्योति और वह थाना 1 में पहुंचे, जहां थाना 1 की पुलिस ने रामामंडी पुलिस को सूचित कर वहां पर बुला लिया। आरोप है कि 5 माह पहले भी कुणाल के खिलाफ नकोदर चौक रोकने की कोशिश के मामले में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कुणाल वहां पर भी नहीं पहुंचा। आरोप है कि कुणाल उन्हें कभी गालियां देता है और कभी धमकियां देता है। उन्होंने कहा कि अब भी ज्योति ने थाने में कुणाल के खिलाफ शिकायत दे दी है।
-

Punjab: बर्खास्त DSP Jagdish Bhola Drugs मामले में आज होगी अहम सुनवाई
चंडीगढ़ः मोहाली की सीबीआई कोर्ट में आज अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रुस्तम-ए-हिंद और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला ड्रग्स केस को लेकर अहम सुनवाई होगी। इस मामले में कोर्ट कोई बड़ा फैसला सुना सकता है। बता दें भोला ड्रग का यह मामला नवबंर 2013 का है। 2013 में इस केस के दौरान करोड़ों की ड्रग्स का खुलासा हुआ था। हालांकि इस ड्रग तस्करी मामले में भोला समेत 25 लोगों को सजा सुनाई जा चुकी है।
बता दें कि जगदीश सिंह भोला को पहली बार नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में ईडी ने उसे हिरासत में ले लिया था। ड्रग मामलों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उससे पूछताछ की गई थी। भोला को मोहाली की सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने ड्रग्स के तीन मामलों में 24 साल की सजा सुनाई थी।
ईडी ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला था कि इस केस में शामिल आरोपियों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई हुई है। जबकि इन लोगों ने इनकम टैक्स तक नहीं भरा था। वहीं, उनकी आमदन से आय बहुत अधिक है। इससे साफ हो गया था कि उक्त लोग किसी अन्य कारोबार में शामिल थे। इसके बाद ईडी ने आरोपियों की प्रॉपर्टी काे अटैच किया था।
-

Punjab: बिजली कटों से परेशान लोगों ने घेरा दफ्तर, देखें वीडियो
बटालाः बिजली कट से परेशान बाजवा कॉलोनी के लोगों ने जालंधर रोड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर धरना देते नारेबाजी की। वहीं लोगों का कहना है कि जब तक उनकी परेशानी का स्थाई हल नहीं हो जाता वह धरना नहीं उठाएंगे। मौके पर मौजूद बाजवा कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले एक महीने से बिजली कटों की समस्या लगातर बढ़ती जा रही है।
आए दिन पूरा-पूरा दिन बिजली कट लग रहे है। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है और घरों का काम भी काफी प्रभावित हो रहा है। कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन आज तक कोई हल नहीं निकाला गया। इलाके के लोग खुद पैसे इकट्ठा कर बिजली की तारे बदलवा रहे है, इसके बावजूद भी पावरकॉम उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाल रहा है। आज भी सुबह से बिजली गुल है। लेकिन अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन धरना देना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन को तेज करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। -

Punjab: व्यक्ति ने सुसाइड कर पत्नी और Amritpal Singh पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
गुरदासपुरः बटाला के गांव पुरिया में व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली है। वहीं व्यक्ति के परिजनों के आरोप है कि पत्नी, उसके भाई अमृतपाल सिंह और ससुराल वालों से तंग आकर जीवनलीला समाप्त की है। मृतका की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मृतक ने मरने से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी पत्नी किरनदीप कौर 3 साल से घर से चली गई है। गुरप्रीत ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से घर से गई है।
जिसके बाद वह उस पर और उसके परिवार पर झूठे केस दायर कर रही है। व्यक्ति ने कहा कि वह जो जीवन लीला समाप्त कर रहा है, लेकिन उसका निवेदन है कि झूठे केसों में उसके परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। गुरप्रीत ने लिखा है कि पत्नी के साथ इस केस में उसका ससुर कुलवंत सिंह, सास और साला अमृतपाल सिंह शामिल है। गुरप्रीत ने आगे लिखा कि उसका अपनी पत्नी के साथ कोई संबंध नहीं है और ना ही उसकी संपंति में उसका कोई हिस्सा है। वहीं मृतक के बुजुर्ग माता-पिता द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। -

Punjab : हिंदू नेता के घर पर पहुंचे Raja Warring, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कई दिनों बाद शहर में वापस लौटे है। गत रात वह नौघरा स्थित शिव सेना के नेता संदीप गोरा थापर के घर उनका हाल जानने पहुंचे। पत्रकारों द्वारा संदीप गोरा थापर के हाल जानने में देरी और शहर में अभी तक सांसद का स्थायी दफ्तर ना होने के सवाल की भनक लगते ही वड़िंग पत्रकारों से किनारा करते हुए चलते बने। बता दें शहर में विपक्ष भी वड़िंग को दफ्तर ना खोले जाने पर लगातार घेर रहा है।
संदीप थापर गोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 से 5 मिनट वड़िंग उनके घर पर रुके है। वड़िंग ने पानी तक नहीं पिया। थापर ने कहा कि जिस दिन उन पर निहंगों ने तलवारों से हमला किया था उसी दिन सांसद होने के नाते वड़िंग को लुधियाना में आना चाहिए था। आज भी वड़िंग ने कोई खास बातचीत नहीं की। पत्रकारों ने थापर से सवाल किया कि-क्या वड़िंग ने परिवार की कोई आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया तो जवाब में थापर ने कहा कि वड़िंग ने परिवार को किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं दिया।संदीप थापर के साथी हिन्दू नेता नीरज वर्मा ने कहा कि एक सांसद होने के नाते राजा वड़िंग को घटना के तुरंत बाद संदीप गोरा थापर का हाल जानना चाहिए था। सभी लोगों ने वोट देकर उन्हें अपना सांसद बनाया है। लेकिन वड़िंग आज 13 दिन बाद थापर का हाल जान रहे है। इस तरह की खानापूर्ति का कोई लाभ नहीं है। परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हो गया है। परिवार का एकमात्र सहारा संदीप थापर बेड पर पड़े है।