Blog

  • जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार

    जालंधरः इस इलाके में पुलिस की रेड, 8 गिरफ्तार

    जल्द प्रेस वार्ता दौरान पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

    जालंधर, वरुण/हर्षः गढ़ा परशुराम नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने रेड कर परशुराम नगर से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से प्रिंटर और तेजधार हथियार सहित अन्य सामान बरामद किए है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी पिछले एक माह से किराए पर यहां रह रहे थे। इस रेड के दौरान एडीसीपी आदित्या भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आरोपी नकली नोट छापने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस सभी लोगों को थाने पूछताछ के लिए ले गई है। इस संबंध में पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकती है। 

    बता दें कि इससे पहले देर रात गढ़ा रोड़ पर देर रात दो पक्षों में झगड़े दौरान गोलियां चली। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसेजौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमा नामक युवक की वासू नामक युवक से कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस रंजिश दौरान कुछ दिन पहले प्रेमा नामक युवक पर हमला भी हुआ था। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਫਸਲ ਦੀ ਅਨਲੋਡਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ‘ਚ ਫਸਲ ਦੀ ਅਨਲੋਡਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਪਰੇਸ਼ਾਨਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਮੰਡੀਆਂ ਅੰਦਰ ਕਣਕ ਦੇ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧ ਅਤੇ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ-ਢੁਆਈ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦੇ ਰੱਖੀਆਂ ਸਨ ਤਾਂਕਿ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ, ਲੇਕਿਨ ਜੇਕਰ ਜਿਲੇ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਥੇ ਖਰੀਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅਤੇ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਤਾਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਪਰ ਟਰੱਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਡ ਫਸਲ ਨੂੰ ਅਨਲੋਡ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਟਰੱਕ ਡ੍ਰਾਇਵਰਾਂ ਅਤੇ ਟ੍ਰਾੰਸਪੋਰਟ ਠੇਕੇਦਾਰ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨੂੰ ਭਾਰੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਫਸਲ ਨਾਲ ਲੋਡ ਟਰੱਕਾਂ ਨੂੰ ਸੜਕ ਤੇ ਖੜੇ ਰਿਹ ਕੇ ਚਾਰ ਚਾਰ ਦਿਨ ਇੰਤਜਾਰ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਫਸਲ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਗੋਦਾਮਾਂ ਵਿੱਚ ਅਨਲੋਡ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ,ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਟਰੱਕ ਡਰਾਈਵਰ ਅਤੇ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਠੇਕੇਦਾਰ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਲੈਬਰ ਦੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕੇ ਜਲਦ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਰੋਡ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਗੋਦਾਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅਨਲੋਡਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦਿਨ ਰਾਤ ਲਾਈਨਾਂ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਰਹਿੰਦੇ ਟਰੱਕਾ ਦੇ ਕਾਰਨ ਜਿਥੇ ਕਈ ਕਈ ਘੰਟੇ ਜਾਮ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜਨਤਾ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਟਰੱਕ ਡ੍ਰਾਇਵਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਚੋਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਸਤਾਉਂਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਟਰੱਕ ਡ੍ਰਾਇਵਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਇਹੋ ਸੀਜਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਮਾਈ ਦਾ ਪਰ ਜੇਕਰ ਚਾਰ-ਚਾਰ ਦਿਨ ਫਸਲ ਦੇ ਭਰੇ ਟਰੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਗੋਦਾਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਅਨ ਲੋਡਿੰਗ ਦੇ ਇੰਤਜਾਰ ਵਿੱਚ ਖੜੇ ਰਹਿਣਗੇ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਕਮਾਵਾਂਗੇ ਕੀ ਤੇ ਖਾਵਾਂਗੇ ਕੀ ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਤਰਫ ਵੀ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। 

    ਓਥੇ ਹੀ ਬਟਾਲਾ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਤੋਂ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ-ਢੁਆਈ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟ ਠੇਕੇਦਾਰ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਆੜ੍ਹਤੀ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ  ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਬਟਾਲਾ ਅੰਦਰ ਬਾਕੀ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਹਨ, ਪਰ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਇਹ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਕੇ ਜਿਸ ਠੇਕੇਦਾਰ ਕੋਲ ਅਨ ਲੋਡਿੰਗ ਦੀ ਲੇਬਰ ਦਾ ਠੇਕਾ ਹੈ ਉਸ ਠੇਕੇਦਾਰ ਕੋਲ ਸਰਕਾਰੀ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਲੇਬਰ ਹੀ ਪੁਰੀ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਹ ਲੇਬਰ ਵੱਧ ਲਗਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਦੇ ਭਰੇ ਟਰੱਕਾਂ ਨੂੰ ਤਾਂ ਜਲਦ ਹੀ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾ ਦਿੰਦਾ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਦੂਸਰਿਆਂ ਦੇ ਭਰੇ ਟਰੱਕ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਚਾਰ-ਚਾਰ ਦਿਨ ਖੜ੍ਹੇ ਰੱਖਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਕੋਲੋ ਵੱਧ ਲੈਬਰ ਲੈਕੇ ਹੀ ਟਰੱਕ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਉਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਅਨ ਲੋਡਿੰਗ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਜਦੋ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਲੈਬਰ ਠੇਕੇਦਾਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੱਡਾ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੀ ਆ ਰਹੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਮੰਨਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • नहीं होगा खालिस्तान जनमत संग्रह’, प्रशासन ने कैंस‍िल की परम‍िशन

    नहीं होगा खालिस्तान जनमत संग्रह’, प्रशासन ने कैंस‍िल की परम‍िशन

    स‍िडनीः सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के जनमत संग्रह कार्यक्रम को लेकर लगातार श‍िकायतें म‍िल रही थीं। ऑस्ट्रेलिया के अध‍िकार‍ियों ने सिडनी के ब्लैकटाउन सिटी में होने वाले खालिस्तानियों के इस जनमत संग्रह कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला क‍िया है। ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सिडनी में SFJ द्वारा प्रस्तावित जनमत संग्रह मूल रूप से ब्लैकटाउन लीज़र सेंटर स्टैनहोप में होने वाला था। लेकिन ऑस्‍ट्रेल‍िया के अध‍िकार‍ियों ने कर्मचारियों, लोगों की सुरक्षा और काउंसिल की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर इस कार्यक्रम को रद्द कर द‍िया है। ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल के प्रवक्ता ने द ऑस्ट्रेलियन टुडे को बताया, “काउंसिल ने आज सुबह इस बुकिंग को रद्द कर दिया है क्योंकि यह लागू काउंसिल पॉलिसी के ख‍िलाफ है। काउंसिल कर्मचारियों, पर‍िषद की संपत्ति और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा सकती है।


    अरविंद गौड़ की ओर से परिषद को एसएफजे से संबंध‍ित कार्यक्रम की श‍िकायत की गई थी। गौड़ ने सिख फॉर जस्टिस प्रचार कार्यक्रम द्वारा पोस्टर और बैनर के माध्यम से आतंकवादियों की प्रशंसा किए जाने की शिकायत की थी। गौड़ ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया कि उन्हें परिषद की सीईओ केरी रॉबिन्सन से एक जवाब मिला है जिसमें बताया गया है कि परिषद के अधिकारियों द्वारा अनधिकृत बैनर और पोस्टर हटाए जा रहे हैं और उन्होंने एनएसडब्ल्यू पुलिस से सलाह मांगी है। रॉबिंसन कहती हैं क‍ि हम शहर के चारों ओर सार्वजनिक संपत्ति पर लगे बैनर और पोस्टर हटा रहे हैं क्योंकि ये हमारी स्वीकृति के बिना लगाए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया टुडे का मानना है क‍ि एनएसडब्ल्यू पुलिस, एएसआईओ, एएफपी और डीएफएटी ने खालिस्तान प्रचार कार्यक्रम के लिए दी गई अनुमति को वापस ले ल‍िया है। यह भी बताया गया है कि विक्टोरिया में रज‍िस्‍टर्ड ‘सिख फॉर जस्टिस प्राइवेट लिमिटेड’ को लेकर जांच भी चल रही है। इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया क‍ि हम बेहिसाब पैसे के लेन-देन के संबंध में जांच कर रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया टुडे ने सिख फॉर जस्टिस प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया है, हालांकि, उन्हें अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस सप्ताह की शुरुआत में खालिस्तान समर्थकों द्वारा BAPS स्वामीनारायण मंदिर रोजहिल पर हिंदू-विरोधी बर्बरतापूर्ण हमला भी क‍िया गया था। हिंदू, इस्लामिक और सिख धार्मिक नेताओं ने हमले की निंदा की और अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया। ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल के एक प्रवक्ता ने द ऑस्ट्रेलिया टुडे को बताया, “काउंसिल का निर्णय किसी भी तरह से भारत या पाकिस्तान के आंतरिक मामलों से संबंधित किसी भी राजनीतिक स्थिति का समर्थन या आलोचना नहीं है और इसे किसी विशेष राजनीतिक स्थिति के समर्थन के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।” उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ब्लैकटाउन सिटी काउंसिल के इस फैसले पर खुशी जताई है। आरपी सिंह ने ट्वीट किया कि मैं खालिस्तान जनमत संग्रह कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के लिए ब्लैकटाउन नगर परिषद, सिडनी के फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे आशा है कि ऑस्ट्रेलिया की अन्य नगर परिषदें भी इसका पालन करेंगी।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार मां-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान पार्क के पास एक्टिवा सवार मां-बेटे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हाे गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विवान के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला पहचान मोनिका के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह मोनिका अपने नर्सरी में पढ़ते बेटे विवान को नारायणा स्कूल में स्कूटी पर छोड़ने के लिए जा रही थी। मोनिका भी एक निजी स्कूल में वाइस प्रिंसिपल है। जैसे ही वह वर्धमान पार्क के पास पहुंची तो सरिए से लदे ट्रक के पिछले पहिये ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद एक्टिवा काफी दूर जाकर गिरी। विवान की सिर पर टायर चढ़ने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका के पैरों को टायर ने कुचल दिया। वहीं ट्रक का ड्राइवर भागने लगा तो लोगों ने उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी ड्राइवर को लोगों ने थाना जमालपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद विवान के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • पंजाबः इस इलाके में दो गुटों में विवाद दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक की मौत अन्य घायल

    पंजाबः इस इलाके में दो गुटों में विवाद दौरान ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक की मौत अन्य घायल

    होशियारपुर/सोनू थापर: होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पिपलांवाला के पास दो गुटों के बीच हुई झगड़ा होने दौरान गोलियां चलने मामला सामने आया है। इस घटना दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल हो गया। है। इस घटना के दौरान आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व उच्चाधिकारियों ने पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस फायरिंग में तीन से चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस जिम के सामने यह झगड़ा हुआ है वह भाजपा नेता महिंदर कौर जोश के बेटे करमजीत सिंह बबलू जोश का बताया जा रहा है। वहीं घायल साजन नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसके सिर में गोली लगी है।

  • पंजाबः गैस लीक मामले में Primo chemical फैक्ट्री के खिलाफ दर्जनभर गांव वासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः गैस लीक मामले में Primo chemical फैक्ट्री के खिलाफ दर्जनभर गांव वासियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्माः प्राइमो केमिकल लिमिटेड के खिलाफ आज दर्जनभर गांव वासियों ने संकेतिक धरना लगा दिया है। बता दें कि बीते दिन गैस लीक मामले को लेकर गांव वासियों ने प्राइमो केमिकल लिमिटेड के गेट के समक्ष संकेतिक धरना लगाया है। इस दौरान गांव वासियों मांग है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उनका कहना कि कल गैस लीक मामले को देखते हुए खतरा लगातार बरकरार है। बता दें कि  पंजाब व हिमाचल बॉर्डर पर स्थित नंगल शहर में वीरवार को गैस लीक हो गई थी। इस हादसे में सेंट सोल्जर स्कूल में 30 से 35 छोटे बच्चों समेत कई अन्य लोग भी गैस की चपेट में आ गए थे। जांच के बाद सामने आया है कि गैस का रिसाव स्कूल के पास स्थित औद्योगिक इकाई एनएफएल से हुआ था। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

    हालांकि गैस की चपेट में आई बच्चों और अध्यापकों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव बच्चों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल गए। जिसके बाद डीसी ने बताया कि इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिस जगह गैस लीक हुई वहां 300 से 400 लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं। लेकिन दूसरी ओर गैस फैक्ट्री के पास बने स्कूल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि गैस फैक्ट्री के पास स्कूल खोलने की परमिशन किसने दी थी। शिक्षा मंत्री बैंस ने जल्द ही इस घटना की जांच के आदेश देने की बात कही है। सेंट सोल्जर स्कूल के पास घटी इस घटना ने हरियाणा में घटी उस घटना की याद दिलवा दी जब मंडी डबवाली में 23 दिसम्बर 1995 को चौटाला रोड पर एशिया के सबसे भीषण अग्निकांड में सैंकड़ो लोग मारे गए थे।

  • पंजाबः अमृतसर धमाके में गिरफ्तार अमरीक सिंह के माता पिता और गांव वासी का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतसर धमाके में गिरफ्तार अमरीक सिंह के माता पिता और गांव वासी का बयान आया सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः ज़िला अमृतसर धमाके में गिरफ्तार आरोपित अमरीक सिंह गुरदासपुर के गांव आदिया का रहने वाला है जो गुजरात में ट्रक ड्राइवर है। 27 फरवरी को आखिरी बार घर से गया था, गांव पूरोवाल कराइयां निवासी मंदीप कौर के साथ आठ जून 2022 को उसकी लब मैरिज हुई थी । आरोपित के बड़े भाई पलविंदर सिंह को थाना दोरांगला पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    अमरीक सिंह के घर जब हमारी टीम पहुंची तो अमरीक सिंह के घर के हालात ज्यादा बेहतर नजर नही आए। अमरीक सिंह के पिता और पड़ोसी लखविंदर सिंह खालसा ने कहा के अमरीक सिंह ने अम्रत पान कर रखा है पहले तो बहुत अच्छे स्वभाव का मालिक था लेकिन जिस घटना को उसने अंजाम दिया है वह बहुत ही दुखदाई है, उन्होंने कहा के जब अपने लोग ही गुरु घरो में ऐसे काम को अंजाम दें तो वह बहुत शर्मनाक होता है। वही उन्होंने कहा के अगर वह आरोपी है तो उसके खिलाफ करवाई होनी चाहिए। वही उसकी माता ने कहा के अमरीक सिंह परमात्मा को मानने वाला इंसान है वह ऐसा काम नही कर सकता वह तो अपनी पत्नी के साथ वहाँ गया था वहा क्या हुआ कैसे हुआ वह नही जानती।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः गढ़ा रोड़ पर  देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हाथापाई हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गढ़े में दोनों पक्षों की लड़ाई दौरान 4 गोलियां चलने की बात कही जा रही है।वहीं घायल युवक को जौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमा नामक युवक की वासू नामक युवक से कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस रंजिश दौरान कुछ दिन पहले प्रेमा नामक युवक पर हमला भी हुआ था।

    जिसके संबंध में प्रेमा ने  थाना 7 में  पर्चा भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद देर रात फिर से वासू ने साथियों सहित प्रेमा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वासू और उसके साथियों ने प्रेमा और उसके साथी पर गोलियां चलाई। इसमें एक गोली बल्लू नामक युवक को लगी। जिसे जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलते थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस को घटना स्थल से खोल भी बरामद हुए है। वासू और उसके साथी फरार बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने घायल बल्लू नामक युवक के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੁਹੱਬਤ ਚੜੀ ਪ੍ਰਵਾਨ, 8 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲਿਆ ਵੀਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੁਹੱਬਤ ਚੜੀ ਪ੍ਰਵਾਨ, 8 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਮਿਲਿਆ ਵੀਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਦੋ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜਿਹਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਮੰਗਣੀ ਤਾਂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਪਰ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੀ ਸਰਹੱਦ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਵਿਆਹ ਵਿਚਾਲੇ ਕੰਧ ਬਣੀ ਹੋਈ ਸੀ। ਪਿਛਲੇ ਅੱਠ ਸਾਲ ਤੋਂ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਦਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵੀਜ਼ੇ ਦੀ ਉਡੀਕ ਵਿਚ ਨਜ਼ਰਾਂ ਵਿਛਾ ਕੇ ਬੈਠੇ ਸਨ, ਹੁਣ ਕਰੀਬ ਅੱਠ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਵੀਜ਼ਾ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਕੱਲ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜਾ ਵਿਆਹ ਦੇ ਵੰਧਨ ਵਿੱਚ ਬੱਝਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਮਾਮਲਾ ਹੈ ਭਾਰਤ ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿਚ ਰਹਿੰਦੇ ਨਮਨ ਲੂਥਰਾ ਦਾ ਅਤੇ ਪਕਿਸਤਾਨ ਚ ਲਹੌਰ ਦੇ ਸਮਾਨਾਬਾਦ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸ਼ਾਹਲੀਨ ਦਾ, ਇਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ 2015 ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ 2016 ਵਿੱਚ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਮੰਗਣੀ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਸੱਤ ਸਾਲ ਤੋਂ ਦੋਨੋ ਹੀ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਦੀ ਉਡੀਕ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾ ਦੇ ਵਿਆਹ ਦੇ ਰਾਹ ਵਿੱਚ ਪੱਥਰ ਬਣਿਆ ਹੈ ਵੀਜ਼ਾ ਜੋ ਕੇ ਮਿਲਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਪਰ ਹੁਣ ਜਦ ਵੀਜ਼ਾ ਮਿਲਿਆ ਤਾਂ ਲੜਕੀ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੁਹੰਚੀ ਕਿਉਕਿ ਬਾਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਅਜੇ ਵੀ ਵੀਜਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਕੱਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰੀਤੀ ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਦੋਵਾਂ ਦਾ ਵਿਆਹ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਜਿਥੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲੀ ਜੋੜੀ ਖੁਸ਼ ਹੈ ਓਥੇ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਖੁਸ਼ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਓਥੇ ਹੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਐਮ ਐਲ ਏ ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਅਤੇ ਐਮ ਪੀ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ, ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਵੀਜ਼ਾ ਮਿਲਣ ਚ ਆਸਾਨੀ ਹੋਈ। ਓਥੇ ਹੀ ਦੋਵਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕੇ ਆਪਸੀ ਨਰਾਜਗੀ ਛੱਡਦੇ ਹੋਏ ਸਹੀ ਕੇਸਾਂ ਵਿਚ ਵੀਜ਼ੇ ਜਲਦ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

  • जालंधरः शरारती अनंसरों ने 10 गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधरः शरारती अनंसरों ने 10 गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: मास्टर तारा सिंह नगर शरारती अंनसरों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। देर रात 3 बजे 2 शरारती अंनसर एक्टिवा पर सवार होकर आए और कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि जिस जगह पर शरारती अंनसरों ने घटना को अंजाम दिया। उसके कुछ ही दूरी पर पुलिस तैनात रहती है। लेकिन इसके बावजूद बेखौफ शरारती अंनसर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित प्रवीण जैन ने कहा कि रात 3 बजे 2 एक्टिवा सवार व्यक्ति कालोनी में आए। जिसके बाद उन्होंने कई गाड़ियों के शीशे तोड़े। इस दौरान उन्होंने उनकी गाडी slavia- TO323HR0314R और उनके भाई की गाड़ी के शीशे भी तोड़े। दूसरी ओर कमलदीप अग्रवाल ने बताया कि कालोनी में ओर भी कई लोगो की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए है। घटना संबंधी कालोनी निवासियों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।