जालंधरः बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीपत से आ रहा गौ मांस से भरा हुआ ट्रक पठानकोट चौक पर पकड़ा है। मामले की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पानीपत से गौ मांस से भरा हुआ ट्रक आ रहा है, इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उक्त ट्रक का पीछा किया। कार्यकर्ता ने बताया कि पठानकोट चौक पर ट्रैफिक होने के कारण ट्रक चालक गाड़ी को भागने में नाकाम रहा।
जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत मामले की सूचना थाना 8 के पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर ट्रक चालक सहित तीन लोगों को मौके पर काबू कर लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काबू किए ट्रक में से भारी मात्रा में गौं मांस बरामद होने के कारण भारी रोष पाया जा रहा है। काफी देर तक पठानकोट चौक पर हंगामा होने के बाद थाना 8 के एसएचसो ने ट्रक कब्जे में ले लिया है और काबू किया युवकों को ट्रक सहित थाने ले गए।
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 10 बजे तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 47 मिनट वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 35 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे जिसमे परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, बच्चो में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपको आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आज आपके दयालु स्वभाव कोई कोई अनजान आदमी फायदा उठाना चाहेगा। अनजान लोगो से आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। आज माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डाइबिटीज सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।
मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छी कम्पनी में होने के योग बने हुये है । आज आपको पिता जी कोई सरप्राइज मिलेगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जायेंगे।
कर्क राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूर-दराज़ के लोगों से सम्पर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य आज पूरा हो जायेगा। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा होगा । जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों की कविता या कहानी आज लोगों को काफी पसंद आएगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन नयी-नयी खुशियाँ लेकर आएगा। अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगीं, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।
कन्या राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। विरोधी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत करेगा। आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना सकते है। आपका भविष्य अच्छा बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो लोग वकील है, आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस भी मिल सकता है।
तुला राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते है। आज आपके सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। शेयर मार्किट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरुर लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा करने का आज सही समय है। आप पाने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ लिए नए तरीके अपनाएंगे। आपका काम समय रहते पूरा भी हो जायेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन आपके लकी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सिंगगिंग में अपना करिअर बनाना चाहते है उनके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरुरत है। अच्छा परिणाम आएगा। आज आपके दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आज आप फिजूल में अपना समय ना विताएं। कार्यों को पूरा करने पर ध्यान लगायें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी की हेल्प आपके लिए कारगार साबित हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जायेगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है, तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि छात्र आज अपनी स्टडी में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिससे जल्द ही सफलता मिल सकती है।
कुम्भ राशि
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसको सब साथ मिलकर पूरा करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ कही मंदिर घूमने जायेंगे, जिससे उनमे काफी प्रेम बढ़ेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी उच्चाधिकारी से होगी, जहाँ आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन किसी और की सलाह लेने से बचे।
मीन राशि
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम को आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। जिन स्टूडेंट्स का कोर्स कम्पलीट हो गया है वह नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जमींन जायदाद सम्बन्धी कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान कार्य पर रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
जालंधर, ENS: भाजपा की तीनों प्रदेशों में प्रचंड विजय के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर द्वारा पार्टी कार्यालय शीतला मंदिर में जश्न मनाया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला जालंधर के अध्यक्ष पंकज जुल्का ने अपने साथियों संग इस खुशी के अवसर पर लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी. इस दौरान जुल्का ने कहा कि यह जीत आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले स्पष्ट बहुमत है।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूर्य मिश्रा ने कहा की तीनों राज्यों में जीत से पूरे देश के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजई होकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुधीर अहीर,वरुण दुबे,अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ऊना/ सुशील पंडित: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी से हरोली भाजपा ने लड्डू बांटे है। हरोली भाजपा नेताओं सतीश ठाकुर , देसराज राणा, नरेंद्र राणा, विश्वास शर्मा , जरनैल सिंह जसवाल आदि ने डोल की थाप पर जीत का जश्न मनाया । इन नेताओ ने विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व व भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पूरे देश में विकास के नाम पर केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ही गारन्टी हिट है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समस्त देशवासियों को मिल रहा है जिसका परिणाम चुनावों के नतीजे बयान कर रहे हैं।
भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाई कमान को बधाई
ऊना/ सुशील पंडित:ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुमार पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा नेता रामकुमार ने तीन राज्यों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ मिली बड़ी जीत के लिए पार्टी हाई कमान को बधाई दी है और उन्होंने इस पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह है वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है और अब यह तय हो गया है कि वर्ष 2024 में भाजपा पुणे प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारी थी लेकिन जनता ने कांग्रेस को बुरी तरह जानकारी दिया हिमाचल की ही तरह इन दोनों राज्यों में भी कांग्रेस ने जनता से वही वायदे किए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। लेकिन इसके ठीक विपरीत मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और जनता ने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के सुशासन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत प्रदान किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी बीते एक साल में कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है और अब हिमाचल की जनता भी एक साल में कांग्रेस का असली चेहरा देख चुकी है। अगले साल लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को उसकी वादाखिलाफी का जवाब देगी। इस मौके पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया वा शामिन्हास, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ,ऊना मंडल महामंत्री अशोक धीमान ,धर्मेंद्र राणा ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी ,उर्मिला चौधरी ,ममता कश्यप, सीमा दत्ता ,इंदुबाला ,ऊना मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेंद्र दहल, खामोश जैतिक ,वरुण महन, कैप्टन चरण दास ,अंतरिक्ष शर्मा आकाश पुरी ,जसविंदर मोनू, शुभम सैनी ,धीरज चौधरी वा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।