प्राईमरी स्कूल के 9.30 लाख से निर्मित भवन का किया लोकार्पण
सम दृष्टि क्षमता विकास की वैठक आश्रय स्कूल देहलां में संपन्न
ऊना/ सुशील पंडित : सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ( सक्षम) जो की दिव्यांगों के साक्षक्तिकरण हेतु समर्पित एक राष्ट्रीय संगठन है की हिमाचल इकाई की बैठक स्थानीय आश्रय स्कूल देहलां में आज संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अभय परगना जी जो की सक्षम के राष्ट्रीय सह सचिव हैं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी विश्वनाथ जी ( उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री) जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश ऐरी अध्यक्ष मानव अधिकार प्रकोष्ठ ऊना द्वारा की गई।
बैठक में सक्षम हिमाचल के अध्यक्ष श्री तिलक राज वर्मा, सचिव राजीव कुठियाला, महिला प्रमुख श्रीमती स्वाति बंसल, उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र विशिष्ट भी सम्मिलित हुए। इसके अलावा कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, की इकाइयों के प्रधान एवं सचिव भी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में स्वामी विश्वनाथ जी ने दिव्यांगों के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए तथा हिमाचल के प्रत्येक जिला में सक्षम की इकाई गठन करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि माननीय अभय जी ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि ब्लॉक स्तर पर सभी दिव्यांगों का सम्मेलन करके सक्षम को उनके और सरकार के सुविधाओं के बीच एक कड़ी का कार्य करना है ताकि प्रत्येक दिव्यांग स्वावलंबन की तरफ बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में दिव्यांग सहायता केंद्र खुलने चाहिए तथा उसके लिए सक्षम के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रयत्न चाहिए । हमारा सच्चा कार्य यही है कि दिव्यांगों के बीच जाकर उनकी हर प्रकार की समस्याओं का निदान करना है हमारी भावना होनी चाहिए और उन्हें सरकार की तरफ से चलाई जा रही कार्यकारी स्कीमों के बारे में अवगत कराया जाए ताकि वह उसका लाभ ले सकें।
इस बैठक में ऊना जिला के शम्मी जैन ( सदस्य), अश्विनी कालिया सचिव), अनिल कालिया, कमल किशोर जिलाध्यक्ष, जय सिंह राणा, डॉ महेंद्र सिंह ( ज्वालाजी), डॉ प्रतिमा (कथोग) एवं सुश्री नेहा कालिया, सुश्री आशी शर्मा जीबी सम्मिलित हुई।
मुआवजा राशि कम मिलने पर ग्रामीणों ने रोका रेलवे कार्य
SHUATS के कुलपति आरबी लाल को STF और क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज: नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस (SHUATS) के कुलपति आरबी लाल को एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने नैनी स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी किस मामले में हुई है यह अभी साफ नहीं है।

शुआट्स कुलपति और उसे उसके भाई विनोद बी लाल के खिलाफ, धर्मांतरण, रेप जैसे कई मुकदमें दर्ज हैं। उसके भाई विनोद बी लाल को पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण का सामूहिक हवन के साथ किया आगाज
भगवान राम हैं भारत माता की आत्मा – कुलवीर आर्य
बददी/ सचिन बैंसल : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बीबीएन वासियों में गहरा जोश है जिसके लिए बद्दी नगर के 31 मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाएगा। 24 घण्टों का अखण्ड रामायण पाठ होगा तथा 21 जनवरी की पूर्व संध्या पर कीर्तन और 22 जनवरी को सामूहिक यज्ञ के उपरांत विशाल भन्डारे का आयोजन सभी मंदिरों में एक साथ किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए किशोर योग एकेडेमी में सामूहिक यज्ञ किया गया तथा बीबीएन के प्रत्येक घर तक अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत को निमंत्रण स्वरूप पहुंचाने के लिए छोटी छोटी टोलियों का गठन किया गया। बद्दी नगर संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि 22 जनवरी तक कोई भी अयोध्या न जाये बल्कि अपने पास के मंदिरों की साज सज्जा करके 1 जनवरी से 22 जनवरी तक दीवाली उत्सब मनाए। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक बीबीएन के हर घर तक प्रभु श्रीराम का निमंत्रण पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे लेकर टोलियों को काम सौंपा गया है।
यज्ञाचार्य कुलवीर आर्य ने कहा कि भगवान राम हमारे भारत की आत्मा है और जन जन मैं ही नहीं कण कण में राम बस्ते हैं । उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा सौभाग्य है कि हम सभी अपनी आंखों के सामने भव्य राम मंदिर का निर्माण ही नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम को रामलला में विराजते हुए देख रहे हैं। इसलिए हमें जीवन में एक बार अवश्य अयोध्या जाना चाहिए।
इस अवसर पर किशोर योग अकेडमी में योगी आफ द मन्थ का आयोजन भी किया गया जिसमें सोनू बंसल को लगातार 7 महीनों की उपस्थिति दर्ज करने और अपने शरीर एवम मन को योग द्वारा पूरी तरह स्वस्थ बनाने के लिए बेस्ट योगी साधक चुना गया।
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मान सिंह हाणा, सिंधु बाबू रंजन, आरती ठाकुर, हर्षिता ठाकुर, बचित्र सिंह पटियाल, अश्वनी तायल, हंसा नंद झा, सुनील शर्मा, लाल बाबू यादव, डॉ श्रीकांत शर्मा, कुलवीर आर्य, सोनू बंसल, डॉ किशोर ठाकुर, सुरेंदर शर्मा, मोहिंदर, नरेश पंवार, निशा देवी, कविता गोयल, अर्चना मिश्रा, कर्मजीत कौर, पूजा बंसल, अनुराधा नागपाल, नीतू पाल, रजनी शर्मा, निशा तायल, जीवन कुमारी, मुस्कान, जसवंत, सुरेंदर आदि अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
ਪੰਜਾਬ : ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਕੁੱਟਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸਮਝਾਉਣ ਗਏ ਨਿਹੰਗਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਈ ਬਦਸਲੂਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਲਯੁੱਗੀ ਮਾਂ ਆਪਣੀ ਢਿੱਡੋਂ ਜੰਮੀ ਦੱਸ ਸਾਲ ਦੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਹਰ ਰੋਜ ਕੁੱਟਦੀ ਸੀ। ਨਿਊਜ਼ ਚੈਨਲਾਂ ਤੇ ਚੱਲੀ ਖ਼ਬਰ ਦੇਖਕੇ ਨਿਹੰਗ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਬੱਚੀ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਾਹੌਲ ਏਨਾ ਗਰਮ ਹੋ ਗਿਆ ਕਿ ਗੱਲ ਹਥੋਪਾਈ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਈ। ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੁਹੱਲੇ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਵੀ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਂ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਬੜੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦੀ ਹੈ।
ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਕੁਝ ਖਾਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੀ, ਜੇ ਮੁੱਹਲੇ ਵਾਲੇ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਉਲਟਾ ਮੁੱਹਲੇ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਹੀ ਗਾਲ੍ਹਾਂ ਕੱਢਣ ਲੱਗ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਮੁੱਹਲੇ ਵਾਲਿਆਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬੱਚੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਚਾਈਲਡ ਕੇਅਰ ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪਰ ਉਹ ਬੱਚੀ ਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਕੇ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਕੋਈ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਜਾਂ ਚਾਈਲਡ ਕੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦਖਲ ਦੇਕੇ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾ ਪਾਉਂਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਨਹੀਂ।
रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 100 लड़के-लड़कियां हिरासत में
ड्रग्स और शराब सहित 25 बाइक जब्त
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में नए साल से एक दिन पहले पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गत रात तकरीबन 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि हमें देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।
पार्टी ऑर्गेनाइज कराने वाला 19 और 23 साल के दो युवक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से 70 ग्राम चरस, एमडीएमए, एलएसडी (0.41 ग्राम), एक्सटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले तेजस अनिल कुबल (23), सुजल महादेव महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस अलर्ट है और कार्रवाई की जा रही है। एमडी समेत ड्रग्स बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।
नियमों की अवहेलना करने पर काटे 87 चालान
ड्राइवर को पीटकर घायल किया, मामला दर्ज
बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन हुआ रिलीज
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जुझते आम आदमी की कहानी है कॉमन मैन
गाने को लिखने और गाने का बस इतना मकसद सरकार के कानों तक पहुंचे आम आदमी की आवाज : जस्सी
बददी/ सचिन बैंसल : इस मुलख दे माड़े सिस्टम दी नित आम बंदे नु मार पेंदी, न कोई फर्क हकूमत नु एह किथे साडी सार लेंदी। कुछ ऐसे ही बोलों के साथ साल के आखरी दिन 4 बजे बद्दी वाले जस्सी का गाना कॉमन मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। सिस्टम की कमियों, महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुदों के बीच पिसते आम आदमी के दर्द को जस्सी का गाना कॉमन मैन बयान करता है। आम आदमी, गरीब मजदूर के दर्द को लिखकर सन्तुष्टि मिलने की सोच रखने वाले जस्सी इससे पहले भी अपने गानों के माध्य्म से सिस्टम पर हमला बोल चुके हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए लेखक व गायक जस्सी ने बताया कि उनका गाना कॉमन मैन आम आदमी की दुख दर्द की बयान करता है। वह आम आदमी जो आजादी के 76 साल बाद भी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों का गुलाम है और इस गुलामी से उसे न तो कोई सरकार बाहर निकाल रही है और न ही कोई राजनेता। जस्सी ने कहा कि आज भी हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। 2 वक़्त की रोटी के लिए आम आदमी को जदोजहद करनी पड़ती है। उनका ये ऑडियो गाना कॉमन मैन उसी आम आदमी को समर्पित है जो रोज इस गंदे सिस्टम की वजह से कहराता है और उसके इस दर्द इस तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं। सड़क पर पड़े गड्ढों से हादसे में अपनों को खोने का दर्द, महंगाई की मार से परिवार के लिए दो वक़्त की रोटी न जुटा पाने का दर्द, रिश्वत न पैसे न होने पर काम न होने का दर्द, ऐसे दर्द रोज कहीं न कहीं दम तोड़कर रह जाते हैं जिनकी दर्द की टीस सरकारों तक पहुंच ही नहीं पाती।
जस्सी ने कहा के इस गाने को लिखने और गाने बस यही मकसद है के आम आदमी की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे। जस्सी ने बताया के कॉमन मैन गाने को मैन 4 बजे यू ट्यूब चैनल बद्दीवुड स्टुडियो पर रिलीज किया गया। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों से गुहार लगाई है के इस गाने को एक बार जरूर सुने ओर शेयर करें। कहीं न कहीं इस गाने के बोल आम आदमी को अपनी आवाज अपना दर्द लगेगा। जस्सी ने कहा के इससे पहले भी लोगों ने उनके गानों को प्यार दिया है। उन्हें पूरी उम्मीद है के उनका यह गाना कॉमन मैन लोगों के दिलों को छुएगा और आम आदमी की दर्द की टीस सरकार के कानों तक पहुंचेगी।