टोक्योः जापान के टोक्यो में भूकंप के तेज झटके लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जापान के टोक्यो में शुक्रवार को दोपहर 3.39 बजे भूकंप का झटका आया। इसकी तीव्रता 6.4 आंकी गई। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 1488 किलोमीटर दूर था। भूकंप 50 किलोमीटर की गहराई में था।
Blog
-
करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ’त
नई दिल्ली : राजस्थान में उदयपुर जिले के लसाड़िया क्षेत्र की ढिकिया ग्राम पंचायत के बोडफला गांव में करंट लगने से एक ही परिवार के 4लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट से घर में करंट फैल गया। इससे ओंकार के पिता गंगा मीणा करंट से झुलस गए। जिसको बचाने के लिए पत्नी, बेटा और बेटी दौड़े। लेकिन, चारों करंट चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौत पर हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने ढिकिया सरपंच पुनम चंद मीणा को दी।
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली कि बोडफला गांव में शॉर्ट सर्किट से एक घर में करंट फैल गया। हादसे में ओंकार मीणा (68), पत्नी भमरी (65), पुत्र देवीलाल (25) और पुत्री मांगी (22) की मौके पर मौत हो गई। घटना की सुचना मिलने पर आरआई गौतम लाल मीणा, पटवारी जयदीप सिंह, लसाडिय़ा सरपंच रूप लाल मीणा, विरम लाल मीणा, लक्ष्मण लाल मीणा, नाथुलाल मीणा, पुनम चंद मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
-
पंजाब : पराली जलाने को लेकर पुलिस और प्रशासन हुआ सख्त, देखें वीडियो
फिरोजपुर : पराली को आग लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जहा फिरोजपुर में पुलिस और प्रशासन खेतों में उतर कर कही किसी गांव के खेत में किसान की तरफ से पराली को आग लगाई जा रही है। वहां पर पुलिस और प्रशासन आग बुझाते हुए नजर आ रहे है। जो किसान पराली को आग लगा रहे है उन पर मामलें दर्ज किए जा रहे।
पराली जलाने पर पुलिस ने 24 मामलें दर्ज किए है। वही एसपीडी रणधीर कुमार ने जानकारी दी की फिरोजपुर में पराली जलाने पर पुलिस ने 24 मामलें दर्ज किए है। उन्होंने कहा की डिप्टी कमिश्नर के पराली ना जलाने के आदेश है और अभी भी कई जगह पर पराली जलाई जा रही है। जिसको लेकर मामलें दर्ज किए गए। एसपीडी रणधीर कुमार ने किसानों से पराली ना जलाने के लिए अपील की है।
-
बड़ी खबरः केजरीवाल के साथ हो सकती है बड़ी घटना, संजय सिंह ने किया खुलासा, देखें वीडियो
नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। संजय सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान मीडिया के सामने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ बड़ी साजिश है। कड़ी सुरक्षा के बीच राउज ऐवेन्यू कोर्ट में लाए गए संजय सिंह ने मीडिया के सामने दावा किया कि केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं ये लोग। बहुत बड़ी घटना को अंजाम देंगे।’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि कौन संजय सिंह के खिलाफ साजिश कर रहा है या कैसे उन्हें यह जानकारी मिली।
केजरीवाल के साथ क्या घटना हो सकती है इस पर भी उन्होंने कोई बात नहीं कही। उधर कोर्ट ने संजय सिंह को एक बार फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आम आदमी पार्टी के सांसद को 24 नवंबर तक के लिए जेल भेजा गया है। कथित शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए संजय सिंह ने हाल ही में अपने साथ एनकाउंटर की भी आशंका जाहिर की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को समन किया था। हालांकि, केजरीवाल ने इसे अवैध बताते हुए पेशी से किनारा कर लिया। आम आदमी पार्टी ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को समन किए जाने से पहले संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। मनीष सिसोदिया इस साल फरवरी से ही जेल में बंद हैं।
-
जालंधरः महिला का आरोप, सास और ननद ने लगाई आग, झुलसा मुंह
जालंधर, ENS: महानगर के देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव जौहला में महिला में सास और ननद पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित महिला के अनुसार सास और ननद ने मिलकर उससे मारपीट कर जलाने की कोशिश की। इस हादसे में महिला के मुंह का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया। घटना के बाद तुरंत महिला को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस हादसे में घायल पिंकी ने कहा कि वह लुधियाना की रहने वाली है। उसकी जालंधर के सुखविंदर नामक युवक के साथ लव मैरिज हुई है। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने उसे फोन कर जालंधर बुलाया था। जिसके बाद वह पति से मिलने के लिए वह जौहला गांव पहुंची थी।पीड़िता का आरोप है कि उसने घर पहुंच कर जब सास के पांव छुए तो सास और ननद दोनों ने मिलकर महिला के कपड़े को आग लगा दी। पीड़िता ने कहा कि उसके साथ मौजूद पारिवारिक सदस्यों उसे घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में उसका मुंह बुरी तरह से झुलस गया। पिंकी ने कहा कि वह लुधियाना में बातौर ब्यूटीशियन काम करती है। करीब साढ़े पांच साल पहले जालंधर के रहने वाले सुखविंदर नाम के व्यक्ति के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों लिव-इन में आ गए। 5 साल पहले दोनों की शादी हो गई थी। मगर सास और ननद इस शादी से खुश नहीं थी, जिसके चलते आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। वहीं इस मामले की सूचना देहात पुलिस को दे दी गई है।
-

बाइक में लगी आग से झुलसे छात्र की मौत
बरेली : चलती बाइक में अचानक आग लगने से उस पर सवार बी फार्मा का छात्र व उसकी बुआ का लड़का गंभीर रूप से झुलस गया। जिसमें छात्र को अस्पताल ले जाते समय उस की मौत हो गई। जबकि उसके बुआ के बेटे की हालत गंभीर है। थाना फतेहगंज पश्चिमी के मंडोली निवासी अशोक गंगवार का 20 वर्षीय बेटा अंकित बी फार्मा का छात्र था।
बीती रात वह अपनी बुआ के बेटे रूपेश के साथ अपनी बाइक से अटामाडा जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे अंकित और रूपेश दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
-
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਵਧੀ ਗਹਿਮਾ ਗਹਿਮੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਤਾਂ ਜੋ ਅਮਨ ਕਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਹਾਲ ਰੇਹ ਸਕੇ। ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਕਾਫੀ ਭੀੜ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ਚ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਮੋੱਕੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਚੱਕ ਗਲਤ ਹਰਕਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਸਕਦਾ ਹੈ।
ਜਿਸ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਬਨਾਉਣ ਲਈ ਅੱਜ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੈਰ ਕਨੂੰਨੀ ਹਰਕਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ। ਕਿਉਕਿ ਪੁਲਿਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਕੜੀ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਮਹੋਲ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕੇ ਇਸ ਬਾਰ ਗਰੀਨ ਦੀਵਾਲੀ ਮਨਾਓ ।
-
2 शिक्षकों ने छठी कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म
नई दिल्ली : ओडिशा के नवरंगपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के शौचालय में 2 शिक्षकों ने 11 वर्षीय आदिवासी छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रधानाध्यापक के साथ एक अन्य शिक्षक ने कथित रूप से शौचालय में जबरन प्रवेश किया और छठी कक्षा की छात्रा से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना नौ नवंबर को उस समय सामने आई, जब लड़की ने पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस किया और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस के मुताबिक लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न होने की आशंका जताई।
पुलिस के मुताबिक परिजनों के कुंडेई थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नवरंगपुर स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
-
मंदिर में बिजली का तार टूटने से लोगों को लगा करंट, मची भगदड़
कर्नाटकः हसन के हसनम्बा मंदिर में कुछ लोगों को कथित तौर पर करंट लग गया। इस घटना के बाद हसनम्बा मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर हसन एसपी मोहम्मद सुजीता ने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे पास में टूटे तार के कारण बिजली का झटका लगा। लोग घबरा गये और भागने लगे। घटना के बाद से केईबी और हेस्कॉम के अधिकारी यहां पर मौजूद हैं। वे जाँच कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि तीन लोगों को अस्पताल भेजा गया, कुछ अन्य को भी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि वे सभी खतरे से बाहर हैं। दर्शन के लिए समय कम है इसलिए भीड़ अधिक है। हमने अब सब कुछ ठीक से व्यवस्थित कर लिया है।
-
बड़ी खबरः सुक्खा काहलवां का हत्यारा गैंगस्टर दलेर कोटिया गिरफ्तार
नई दिल्लीः अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुक्खा काहलवां के हत्यारे गैंगस्टर दलेर कोटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दलेर कोटिया को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो से गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर दलेर कोटिया बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है।
पुलिस हिरासत के दौरान विक्की गौंडर ने दलेर कोटिया के साथ मिलकर गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की हत्या कर दी थी। दोनों के बीच काफी समय से गैंगवार चल रही थी। बताया जाता है कि 2010 में सुक्खा काहलवां ने विक्की गौंडर के दोस्त लवली बाबा की हत्या कर दी थी और विक्की गौंडर ने सुक्खा काहलवां की हत्या कर अपने दोस्त की मौत का बदला लिया था। 26 जनवरी 2018 को विक्की गौंडर को उसके दो साथियों प्रेमा लाहौरिया और सुखप्रीत के साथ मुठभेड़ में मार गिराया था।
लेकिन विक्की गौंडर के एनकाउंटर के बाद भी गैंगवार नहीं रुकी। विक्की के साथी गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ राणा खंडवालिया की हत्या की गई थी। जिसकी जिम्मेदारी विरोधी गैंग के जसदीप सिंह उर्फ भगवान पुरिया ने ली थी, जो अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सरगना है। इसके बाद दलेर कोटिया अपने विरोधी गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवान पुरिया और लॉरेंस बिश्नोई को अपना दुश्मन मानता है। बताया जा रहा हैकि दलेर ने उन दोनों को मारने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका।