Home Blog Page 2245

रिटायर्ड Teacher से दिनदहाड़े चोरी, फर्जी पुलिस वाले बनकर ढाई लाख के जेवरात लूटे

0

महाराष्ट्रः दिनदहाड़े एक रिटायर्ड टीचर से ढाई लाख के जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी फर्जी पुलिस वाले बनकर पहुंचे थे। आरोपियों ने पीड़ित को रास्ते में रोककर कहा कि शहर में चोरी हुई है इसलिए जांच-पड़ताल की जा रही है। लूट के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

72 साल के रिटायर्ड टीचर उत्तमराव विट्ठलराव शिंदे ने बताया कि वह किराने का सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान बाइक पर दो युवक उनके पीछे आए और रास्ते में रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते बाइक सवारों ने टीचर से कहा कि शहर में चोरी की वारदात हुई है, इसलिए वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों ने शिंदे से स्कूटी और उनकी तलाशी लेना शुरू कर दिया।

उन्होंने वृद्ध शिक्षक से कहा कि वह अपनी दवाइयां, 500 रुपये कैश, हाथ की घड़ी, उंगलियों की दो सोने की अंगूठियां और गले का लॉकेट एक रूमाल में बांध दें। आरोपियों ने रूमाल की गाठ बांधकर वापस शिंदे को थमा दिया और जल्दी घर जाने की सलाह दी।. घर पहुंचकर जब शिंदे ने रूमाल खोला तो उसमें से सोने की अंगूठियां और लॉकेट गायब थे।
यह देखते ही उनके होश उड़ गए। टीचर ने तुरंत अंबड पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लूटी गई ज्वेलरी की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Punjab News: देश-विदेश के 100 टन फूलों से सजेगा श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

0

आलोकिक दर्शनों के लिए उमड़ेगी भीड़

अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब को 100 टन से अधिक फूलों से सजाया जाएगा। सजावट के लिए फूल कोलकाता, केरल, पुणे, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों से आ चुके हैं, जबकि मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, बैंकॉक, हॉलैंड, न्यूजीलैंड, केन्या और दक्षिण अफ्रीका से भी फूल भेजे गए हैं। 24 अगस्त को होने वाले समागम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। वहीं सजावट के काम के लिए विशेष रूप से कोलकाता, दिल्ली और मुंबई से 100 से अधिक विशेषज्ञ कारीगर अमृतसर पहुंच चुके हैं, जो दिन-रात निरंतर सेवा दे रहे हैं। उनकी मदद के लिए लगभग 100 श्रद्धालु मौजूद हैं, जो आज रात तक सजावट पूरी कर लेंगे। इस वर्ष की सजावट में जहां फूलों से मालाएं, झूमर और जंजीरें बनाई जा रही हैं, वहीं खंडा और एक ओंकार के प्रतीक भी विशेष झालरों के रूप में तैयार किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल गेंद और पत्तों का हो रहा है, जिन्हें विदेशी फूलों के साथ मिलाकर लड़ियों और सुंदर आकृतियों में तैयार किया जा रहा है। यह आयोजन ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रथम ग्रंथी बाबा बुड्ढा जी ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाशन किया था, जिसका संपादन 5वें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने श्री रामसर साहिब, अमृतसर में किया था। इस दौरान भक्तों ने कहा कि श्री दरबार साहिब में इन फूलों की सजावट बहुत ही सुंदर लग रही है। यहां पर 35 से 40 तरह के फूल जो देश और विदेश के कई स्थानों से लाए गए हैं, बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। इन फूलों को एयर कंडीशनर ट्रकों में लाया गया था, ताकि फूल फ्रैश रहें। वहीं भक्त भी श्री दरबार साहिब को सजाने के लिए सेवा निभा रहे हैं।

Donald Trump पर फिर भड़के Economist, अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ बोल दी ये बात

0
नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान ने दुनिया भर के देशों में खलबली मचा रखी है। भारत-चीन जैसे देशों से संबंध भी खराब हो चुके हैं। भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया है और 27 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और लगाने वाले हैं। इसी बीच एक अमेरिकी इकोनॉमिस्ट ने ट्रंप के इस फैसले की जमकर आलोचना कर दी है। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के पूर्व सलाहाकार और टॉप इकोनॉमिस्ट स्टीव हैंके ने ट्रंप टैरिफ को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह सिर्फ शुरुआत है इसके नतीजे और भी ज्यादा गंभीर होने वाले हैं। एक इंटरव्यू में हैंके ने यह चेतावनी दी है कि ट्रंप की व्यापार नीतियां भारत से उनका दूर हटाना और पाकिस्तान के साथ उनका दोस्ताना व्यवहार आर्थिक और भू-राजनीतिक संकट पैदा करेगा। हैंके ने कहा कि ट्रंप एक ऐसे आदमी है जो सुबह मोदी के साथ हाथ मिलाते हैं और रात में उनकी पीठ में छुरा घोंप सकते हैं। उन्होंने यह तर्क दिया है कि भारत अमेरिका की गर्मजोशी पर लंबे समय तक निर्भर नहीं रह सकती है। चीन ज्यादा प्रभावशाली है जैसे कि हम कह रहे हैं कि उनके पास खनन, धातु विज्ञान और भौतिक विज्ञान के रुप में बड़े हथियार हैं। चीन इन तीनों पर ही दबादबा बनाए हुए है।

पाकिस्तान पर इसलिए मेहरबान है अमेरिकी राष्ट्रपति

हैंके का कहना है कि चीन के इस दबदबे ने ट्रंप को फिर से गठबंधन करने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि ट्रंप के भारत से दूर होकर पाकिस्तान की ओर रुख करने का यही कारण है कि पाकिस्तान को भी इस तस्वीर में लाना है लेकिन अचानक ऐसा क्यों क्या वो एक स्थिर अर्थव्यवस्था है? हैंके के अनुसार, इसका कारण भू राजनीति है बल्कि इकोनॉमी नहीं। हैंके ने कहा है कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल पिछले महीने दो बार अमेरिका में गए हैं। वो ईरान पर एक और हमले या फिर संभावित हमले की तैयारी कर रहे हैं।

टैरिफ से बढ़ेगी कीमतें

हैंके ने आगे टैरिफ को लेकर कहा है कि अमेरिका के कंज्यूमर्स के लिए यह एक छिपा हुआ टैक्स है। यह टैक्स कही ओर से नहीं आता बल्कि अमेरिका से ही आता है क्योंकि भारतीय प्रोडक्ट्स खरीदते समय अमेरिका के लोग ही इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा है कि टैरिफ से बढ़ती कीमतों के परिणाम बहुत आगे तक जाएंगे। पिछले ढाई सालों में अमेरिकी मुद्रा बहुत कमजोर हुई है। उनका मानना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था अब डगमगा रही है। उन्होंने इस पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका मंदी की कगार पर है। ट्रंप की ये नीतियां विनाश की ओर ले जा रही हैं। अमेरिका के डिप्लोमैट पीटर नवारो ने कहा था कि भारत हमें सामान बेचकर पैसा कमाता है और फिर उसी पैसे से वो तेल खरीदता है जिसको फिर रिफाइनरी के जरिए प्रोसेस किया जाता है और वहां से खूब पैसा बनाते है। इसके अलावा नवारो ने भारत को रुस का धुलाई मशीन और टैरिफ का महाराजा भी कहा था।  

तेंदुए पर ही भारी पड़ी चाल, कुत्तों ने तेंदुए को जबड़े में दबोच 300 मीटर तक घसीटा

0

महाराष्ट्रः नासिक जिले में एक अलग सा मामला सामने आया है, जहां तेंदुए और कुत्तों के बीच भिड़ंत हो गई। दरअसल तेंदुआ ने दो कुत्तों पर हमला करने की कोशिश की। इसी बीच कुत्ते ने पलटवार करते तेंदुए को अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब 300 मीटर तक घसीटा। इस दौरान तेंदुए ने जान बचाने के लिए चालाकी दिखाई, वह बिल्कुल स्थिर हो गया। यह देख कुत्ते ने पकड़ ढीली की तो मौका मिलते ही तेंदुआ जान बचाकर भाग निकला।

यह मामला नासिक के निफाड़ तालुका के नंदूर मध्यमेश्वर इलाके का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कुत्तों पर हमला करने की नीयत से आया, लेकिन यह कोशिश उसके लिए भारी पड़ गई। कुत्तों ने पलटवार करते तेंदुए को घेर लिया। एक कुत्ते ने उसके मुंह को अपने जबड़े में दबोच लिया।

कुत्ते ने इतनी ताकत से पकड़ बनाई कि तेंदुआ हिल तक नहीं पाया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। तेंदुआ असहाय नजर आ रहा था। कुत्ते के जबड़े में दबा तेंदुआ स्थिर हो गया। कोई हलचल न देख कुत्ते ने पकड़ ढीली कर दी। इतने में ही तेंदुए ने जान बचाकर जंगल की तरफ दौड़ लगा दी।

BBA Student को कुत्तों ने बनाया शिकार, मुंह को बुरी तरह नोचा, 17 टांके लगे

0

कानपुरः कॉलेज से घर आ रही बीबीए छात्रा पर अवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और नोचते हुए सड़क पर गिरा दिया। कुत्तों ने उसके गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया। इससे उसका गाल दो हिस्सों में बंट गया। वहीं नाक से भी मांस नोच लिया। छात्रा का शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। लोगों ने डंडों से मारकर कुत्तों को हटाया।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਕਾਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦਾ ਹਮਲਾ, ਬੀਬੀਏ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ

जानकारी देती आशुतोष निगम निवासी श्याम नगर के मकान नंबर ई-59 केडीए कॉलोनी देहली सुजानपुर रामपुरम फेस-1 ने बताया कि उनके दिवंगत भाई वीरेंद्र स्वरूप साहू का परिवार उनके साथ रहता है। उनकी 21 साल की भतीजी वैष्णवी साहू एलन हाउस रूमा में बीबीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। 20 अगस्त की दोपहर वह कॉलेज से घर लौट रही थी। मोहल्ले के मुधवन पार्क के पास आवारा कुत्ते का झुंड और बंदरों में झगड़ा हो रहा था। इस दौरान तीन कुत्तों ने उसके ऊपर अटैक कर दिया और उसे नोचने लगे। कुत्तों ने उसका मुंह और नाक के साथ शरीर पर कई जगह काट लिया।

कुत्तों ने इस कदर काटा कि दाहिनी तरफ का पूरा गाल दो हिस्सों में बंट गया। कुत्तों ने नाक में नोच लिया। चेहरे के साथ ही शरीर में कई जगह काटा। वह भागी थी, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोचकर गिरा लिया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग डंडा लेकर दौड़े तब जाकर उसे किसी तरह छुड़ाया, लेकिन तब तक वह पूरी तरह खून से लथपथ हो चुकी थी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे कांशीराम अस्पताल में एडमिट कराया। जहां पर उसके चेहरे पर करीब 17 टांके लगे हैं। इस घटना से आवारा कुत्तों को लेकर इलाके के लोगों में खौफ है। लोगों ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है। कुत्ते के हमले के बाद छात्रा सदमे में है, रह-रह कर चौंक जाती और चीखने लगती है। छात्रा के चाचा आशुतोष ने बताया कि उनकी भतीजी की हालत बेहद गंभीर है। वह कुछ खा-पी नहीं पा रही है। डॉग अटैक से वह इस कदर डर गई कि सदमें में पहुंच गई है।

Punjab News: LPG टैंकर फटने के मामले में CM Mann का आया बयान, मृतकों के परिवार को दिए जाएंगे 2-2 लाख

0

होशियारपुरः जिले के गांव मंडियालां में देर रात LPG गैस से भरे एक टैंकर के फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग इस घटना में झुलस गए। वहीं इस घटना की मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निंदा की है। घटना को लेकर सीएम मान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।

Read in English:

Punjab CM Announces Compensation for Victims of Hoshiarpur LPG Tanker Blast

वहीं एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 लोग झुलसे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एसपी मेजर सिंह ने कहा कि रात 11:15 बजे मंडियाला गांव के नजदीक हुए हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। लोगों का आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जा रही है, उस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल रास्ता क्लियर करवाया जा रहा है। हादसे के बाद से ही होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद है।

वहीं, मुआवजे और मामले की जांच को लेकर लोगों ने धरना दिया। SDM के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया। आग में झुलसे गुरमुख सिंह ने बताया कि टैंकर के पलटते ही इतना जोरदार धमाका हुआ मानो बम फटा हो। टैंकर से तेजी के साथ गैस का रिसाव होने लगा और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि उसने चंद सेकेंड में आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया।

मेरे परिवार के 6 लोग झुलस गए। दूसरी ओर होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती गुरबख्श सिंह ने बताया कि इस हादसे में मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और पोता झुलस गए। मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है। जिस टैंकर में ब्लास्ट हुआ, वह भी इसीलिए यहां आया था। उसी समय एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

Cylinder लीक होने से घर में लगी भीषण आग, 14 लोग घायल, मचा हड़कंप

0

आगराः गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक एक ही परिवार के 14 सदस्य झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को आगरा रेफर कर दिया गया। सभी 14 घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुरा जसोल निवासी जितेंद्र पुत्र भागीरथ के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने पर जितेंद्र रसोई में चले गए थे। तभी अचानक आग लग गई। जितेंद्र दरवाजा नहीं खोल पाए और अंदर ही फंस गए। जब यह नजारा पत्नी और बच्चों ने देखा तो वह शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए और किसी तरह दरवाजा खुला। रसोई से आग की लपटों में घिरे पिता जितेंद्र को देखकर उनकी दोनों बेटियां कुमकुम और दिव्या बचाने दौड़ गईं। वह पिता को बचाने के लिए उनसे लिपट गईं थीं, जिससे दोनों झुलस गईं। जितेंद्र को बचाने के चक्कर में बहन प्रीति, पिता भागीरथ भी झुलस गए। दोनों बेटियां 30 से 40 फीसदी झुलसी हैं, जबकि बहन प्रीति और पिता भागीरथ 60 से 70 फीसदी तक झुलस गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही जितेंद्र ने रसोई का दरवाजा खोला, आग से लिपटे जितेंद्र को बचाने के चक्कर में एक-एक कर सभी आग की चपेट में आ गए। सब कुछ महज 3 मिनट में हो गया। आग की लपटों में घिरे लोग बचाओ, बचाओ का शोर मचाते हुए छत पर इधर-उधर भाग रहे थे। अस्पताल में जलन की दर्द से कराहते हुए इधर उधर दौड़ रहे थे। हालांकि, बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

घटना में घायल लोगों की पहचान लक्ष्मण पुत्र बधाईलाल, जितेंद्र पुत्र भागीरथ, प्रीति पुत्री भागीरथ, कुमकुम पुत्री जितेंद्र, केशव देवी पत्नी सिद्धेश्वर, देवेंद्र पुत्र पन्नालाल, आनंद प्रताप पुत्र पन्नालाल, सुरेंद्र प्रताप पुत्र सिद्धेश्वर, सौरभ पुत्र सुरेंद्र प्रताप, उमाशंकर पुत्र पातीराम, चंद्रावती पत्नी उमाशंकर, अगला पुत्र उमाशंकर, दिव्या पुत्री जितेंद्र और भागीरथ पुत्र बनखंडीलाल के रूप में हुई है।

क्या अब सच में भारतीय चला पाएंगे Tiktok? जानें यहां पूरा सच

0

नई दिल्ली: इन दिनों एक सोशल मीडिया पर एक न्यूज काफी वायरल हो रही है कि टिकटॉक की वापसी होने वाली है। कई यूजर्स इसको लेकर एक्साइटेड भी हो गए हैं कि अब वो दोबारा से इस प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो शेयर कर पाएंगे। 5 साल पहले बंद हुआ यह प्लेटफॉर्म अब सुर्खियों में आ चुका है। आपको बताते हैं कि क्या सच में टिकटॉक भारत में चलने वाला है।

साल 2020 में सरकार के द्वारा टिकटॉक के साथ-साथ 59 ऐप्स राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते भारत में बैन कर दिए थे। अब भारत में इस ऐप की वेबसाइट ओपन हो रही है। इसके बाद अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस ऐप से बैन हट जाएगा। सरकारी सूत्रों की मानें तो इस ऐप से बैन नहीं हटाया गया है। यदि आप टिकटॉक की लॉग इन सर्च करेंगे तो भारत में इसका लॉगइन पेज दिखेगा।

आपको लॉगइन का ऑप्शन मिलेगा। क्लिक करने के बाद लॉगइन के लिए तमाम ऑप्शन मिलेंगे। आप गूगल, मोबाइल नंबर और दूसरे ऑप्शन से इस पर लॉगइन कर सकते हैं। जैसे ही आप गूगल अकाउंट के जरिए लॉगइन का प्रोसेस आगे बढ़ाएंगे तो अकाउंट लॉगइन हो जाएगा हालांकि इसके बाद टिकटॉक ओपन नहीं होगी।

इसके बाद आपको एक मैसेज दिखेगा जिसमें यह लिखा होगा कि 29 जून 2020 को सरकार ने टिकटॉक समेत 59 ऐप्स ब्लॉक करने का फैसला किया है। टिकटॉक के पेज पर दिख रहे इस मैसेज में कुछ भी नया नहीं है। ऐसे में यह साफ है कि टिकटॉक से बैन नहीं हटाया है। URL में आपको नॉट फाउंड नजर आएगा। इसका ऐप गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल ऐप स्टोर पर नहीं मिलेगा। फ्यूचर में इस ऐप से बैन हटेगा या फिर नहीं इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

 

 

 

Punjab News: प्लाट में मिले 4 हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने किया इलाका सील

0

बटाला: गुरदासपुर ज़िले के बटाला में 4 हैंड ग्रेनेड मिलने की घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में स्थित गांव पुरियां से ये ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। दरअसल, हैंड ग्रेनेड बटाला-अमृतसर रोड पर स्थित गांव बलपुरियां के एक खाली प्लॉट से बरामद किए गए हैं।

मामले की पुष्टि एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने की है। हालांकि पुलिस इस बारे में ज्यादा जानकारी देने के लिए तैयार नहीं है और पूरे गांव को सील करके जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि यह भी पुष्टि नहीं की गई कि यह जिंदा ग्रेनेड हैं या बेकार है।

पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि ग्रेनेड के साथ एक रिमोट कंट्रोल और एक छोटा सा बॉक्स भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव का एक व्यक्ति जब इस खाली प्लॉट के पास ही एक अपील की जगह की सफाई कर रहा था, तो उसे लिफाफे में ग्रेनेड पड़े दिखे, जिसने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी और सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल पुलिस गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।

Punjab News: आपस में भिड़े 2 टिप्पर, 1 चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

0

मोहालीः जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित छत लाइट प्वाइंट पर एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस कर्मचारी ने बताया कि दो टिप्पर मोहाली से आ रहे थे, जैसी ही वह पटियाला की ओर मुड़ रहे थे तो एक टिप्पर दूसरे के पीछे से टकरा गया, जिससे पीछे वाले टिप्पर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके बगल में बैठा सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों टिप्पर ओवरलोड थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शायद हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना हो सकता है। वहीं घटना के बाद चारों तरफ लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है जिसे पुलिस कर्मियों की मदद से खुलवा दिया गया। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।