Blog

  • पत्नी ने पति को कुत्ते से कटवाया, Jewellery पहनने को लेकर छिड़ा था विवाद

    पत्नी ने पति को कुत्ते से कटवाया, Jewellery पहनने को लेकर छिड़ा था विवाद

    झारखंडः एक अजीब सा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को कुत्ते से कटवा डाला। जानकारी अनुसार हजारीबाग में त्रिवेणी सैनिक कोल माइंस में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत रोहित जैन ने 8 नवंबर को कुछ मेहमानों से मिलने पत्नी के मायके पहुंचे थे और वहीं रात रुके। अगले दिन सुबह नाश्ते के दौरान एक सामान्य सी सलाह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रोहित ने रूपा को सोने के जेवर की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहनने की सलाह दी थी, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

    रोहित ने बताया कि बहस के दौरान अचानक रूपा ने अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते को हमला करने के लिए उकसाया। जिसके बाद कुत्ता उन पर झपट पड़ा और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घर में मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से छुड़ाया। तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, रोहित के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं। घटना के बाद रूपा और उसके परिवार की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर मामले को संज्ञान में ले लिया है।

    थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने पुष्टि की है कि रोहित जैन के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार दोनों का विवाह इसी वर्ष 24 जनवरी को हुआ था। दोनों के बीच शुरुआत से ही दांपत्य जीवन में खटपट हो रही थी।

  • Bigg Boss 19: अभिषेक के Eviction पर नाराज हुए फैंस, Pranit More को किया ट्रोल

    Bigg Boss 19: अभिषेक के Eviction पर नाराज हुए फैंस, Pranit More को किया ट्रोल

    मनोरंजन: एक्टर अभिषेक बजाज पिछले ढाई महीनों से बिग बॉस के घर में थे। उन्होंने घर में काफी अच्छा खेला। फैंस भी अभिषेक की गेम से काफी खुश थे परंतु बीते दिन उनका सफर घर से खत्म हो गया। जब सलमान ने यह अनाउंस की किया कि वो घर से बेघर हो रहे हैं तो हर कोई काफी इमोशनल हो गया। हर घरवाले का यही कहना था कि अभिषेक बजाज का शो से जाना सही नहीं था।

    अभिषेक का एविक्शन फैंस को लगा शॉकिंग

    बीते दिन के एपिसोड में सलमान खान ने प्रणित मोरे को यह खास पावर दी थी कि वह घर में किसी को भी एलिमिनेट होने से बचा सकते हैं। प्रणित के इस फैसले से पहले सलमान ने उन्हें समझाया था कि वो ये फैसला इस सोच को ध्यान में रखकर ही लें कि शो में किसने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। इस पर प्रणित ने अभिषेक और अशनूर में से अशनूर को चुना। उनके इस फैसले के बाद अभिषेक घर से बेघर हो गए और उनका बिग बॉस में सफर खत्म हो गया। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने प्रणित के इस फैसले को सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि अभिषेक शो में रहना डिजर्व करते थे। एक्टर के जाने से अशनूर काफी इमोशनल हो गई। इसके अलावा घर में लगभग सभी लोग रोते हुए दिखे।

    एक्टर के सपोर्ट में उतरे फैंस

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अभिषेक ने ढाई महीने के सफर में बिग बॉस में अपना स्ट्रांग फैन बेस बना लिया था। उनके लिए जनता भर-भरकर सपोर्ट कर रहे थे। ऐसे में उनका अचानक इस तरह शो से चले जाना कई लोगों के लिए शॉकिंग था। सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट में कई तरह के ट्रैंड भी चला रहे हैं। अनबीटेबल अभिषेक बजाज नाम के हैशटैग एक्स पर ट्रैंड भी कर रहा था। फैंस ने प्रणित मोरे को भी इस दौरान ट्रोल कर दिया है।

    ट्रोल हुए प्रणित

    कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर प्रणित को ट्रोल कर दिया है। फैंस उनको दोगला कह रहे हैं। उनका कहना है कि प्रणित ने अपने खास दोस्त अभिषेक बजाज को एविक्ट कर दिया। फैंस यह दावा कर रहे हैं कि कॉमेडियन ने ये सबकुछ गेम के कारण किया है। एक यूजर ने अभिषेक के बेघर होने पर लिखा – ‘प्रणित मोरे तुम अभिषेक बजाज का 1% भी नहीं हो सकते और न ही कभी हो पाओगे जब तुम्हारे अपने वैल्यूज तुम्हारे अनुसार बदल जाएं तो उसके वैल्यूज पर सवाल उठाने की हिम्मत मत करना। अभिषेक तुम इससे कहीं बेहतर के हकदार थे’।

    बॉयकॉट करेंगे बिग बॉस 19

    कुछ फैंस ने तो यह भी कह दिया है कि अब वो बिग बॉस नहीं देखना चाहेंगे क्योंकि उनका फेवरेट अभिषेक शो का हिस्सा नहीं है। फैंस ने मेकर्स पर कई सारे आरोप भी लगाए हैं। अभिषेक के एविक्शन पर बिग बॉस की पुरानी कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि – ‘ओह तो ये प्लान था बुरी किस्मत अभिषेक क्या खेलते हो यार बिग बॉस बेचारे प्रणित को भी पछतावे में डाल दिया’। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक बजाज के जाने के बाद अब अशनूर का गेम कैसा होगा। शो के फिनाले में सिर्फ एक महीना रहता है। ऐसे में ऑडियंस को जल्द टिकट टू फिनाले टास्क देखने को मिलेगा।
  • Jalandhar News: रूस में फंसे हरमिंदर की जान को खतरा, पासपोर्ट-दस्तावेज किए जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस में फंसे हरमिंदर की जान को खतरा, पासपोर्ट-दस्तावेज किए जब्त, देखें वीडियो

    खतरे की आशंका के कारण नहीं बता रहा एजेंट का नाम

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन में अभी तक जंग जा रही है। वहीं रूस में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के कई नौजवान फंसे हुए है। हाल ही में रूस में फंसे मोहल्ला गोबिंदगढ़ में रहने वाले हरमिंदर सिंह की वीडियो जारी हुई थी। जिसमें उसने केंद्र सरकार और एबेंसी ने रूस से निकालने की गुहार लगाई थी। वहीं अब हरमिंदर सिंह की एक और वीडियो सामने आई है, जिसमें उसने पूरी दास्तां बताई है। खतरे की आशंका के चलते हरमिंदर सिंह उसको विदेश भेजने वाले एजेंट का नाम भी नहीं बता रहा है। वीडियो में हरमिंदर सिंह बता रहा है कि खाने के नाम पर सिर्फ रोजाना दो ब्रेड के पीस देते हैं। जिस जगह पर उन लोगों को रखा गया है, वहां ड्रोन गिरते हैं, जिनसे उनकी जान को खतरा है। इन लोगों ने अपने स्तर पर इंडियन एंबेसी और रशियन एंबेसी से भी संपर्क किया है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इनके पासपोर्ट और कागजात भी रख लिए हैं। हरमिंदर सिंह ने बताया कि 5 माह पहले एक एजेंट के माध्यम से वह टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। उसे कहा गया था कि उसको एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के साथ पीआर (स्थायी नागरिकता) भी मिल जाएगी। करीब दो माह बाद उसे बताया गया कि रूस की सेना के ट्रेनिंग सेंटर में निर्माण का काम है, जिसमें काम करने के लिए उन लोगों से जबरन एक साल का करार कर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में उसे ट्रेनिंग देने का काम शुरू किया गया। इसके बारे में कहा गया कि सेल्फ डिफेंस के लिए उसे यह ट्रेनिंग दी जा रही है। करीब 20 दिन की ट्रेनिंग के बाद ही उसके ग्रुप को मोर्चे पर लड़ने के लिए भेज दिया गया, जहां भीषण गोलीबारी हो रही थी। विरोध करने पर उनको एक जगह पर रखा गया है, जहां उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। हरिमंदर सिंह के दोस्त ने बताया कि हरमिंदर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक छोटा भाई है और बहन की शादी हो चुकी है। हरमिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से गुहार लगाई है कि उन लोगों को यहां से निकालकर वापस भारत लाया जाए।  
  • इस राज्य में Electric Vehicle खरीदने पर बचेंगे लाखों रुपए, नहीं देना पड़ेगा Road tax

    इस राज्य में Electric Vehicle खरीदने पर बचेंगे लाखों रुपए, नहीं देना पड़ेगा Road tax

    लखनऊः अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इससे बेहतर समय नहीं है। खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। यूपी में अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदना और भी सस्ता हो गया है। EV खरीदारों को अब रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस जमा नहीं करनी होगी। परिवहन विभाग ने अपने पोर्टल में संशोधन कर इस छूट को तत्काल लागू कर दिया है। यह राहत 13 अक्टूबर, 2027 तक जारी रहेगी। धनतेरस और दीपावली के दौरान EV खरीदने वाले वाहन स्वामियों से वसूला गया टैक्स और शुल्क भी वापस किया जाएगा। 14 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच जिन्होंने भुगतान किया है, उन्हें रिफंड के लिए संबंधित एआरटीओ ऑफिस में आवेदन देना होगा।

    उत्तर प्रदेश सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का उद्देश्य स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना और राज्य की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है। इस योजना के तहत, नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क पर 100% छूट मिलेगी। 10 लाख की कार के लिए, इसका मतलब है लगभग 90,000 की तत्काल बचत।

    औद्योगिक विकास विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति 2022 के तहत 17 अक्टूबर, 2025 को आदेश जारी किया था। इसके बाद परिवहन विभाग ने भी इस नीति को लागू करने के लिए कदम उठाया। अब पोर्टल को इस तरह अपडेट किया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन बिना किसी टैक्स या शुल्क के हो सकेगा। पहले 14 अक्टूबर से EV खरीदारों को वित्तीय छूट नहीं मिल रही थी।

    यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा 2024 की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। पिछले साल 1 लाख 55 हजार 889 रजिस्ट्रेशन के साथ यूपी देश में सबसे अधिक EV उपयोग वाला राज्य बन गया। अप्रैल 2019 से मार्च 2024 तक यूपी में कुल 6 लाख 65 हजार 247 यूनिट्स की बिक्री हुई। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने के मामले में यूपी की हिस्सेदारी 4.34 फीसदी रही। दूसरा स्थान महाराष्ट्र का है, जहां 4 लाख से ज्यादा का आंकड़ा है।
    यूपी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया है। यह छूट सभी कैटेगरी के EV पर लागू है। चाहे 2 व्हीलर हो, 3 व्हीलर, 4 व्हीलर, ई-बस, ई-कार, ई-रिक्शा, ई-ऑटो या ई-गुड्स वाहन।

  • Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के खिलाफ एडवोकेट ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के खिलाफ एडवोकेट ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: तरनतारन में हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर से देश के गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ की गई गलत शब्दावली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं आज एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों प्रेस क्लब पहुंचे, जहां उन्होंने राजा वडिंग पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं एडवोकेट ने डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट लीगल, ह्यूमन राइट एंड आरटीआई डिपार्टमेंट के पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि राजा वडिंग की जान बूझकर यह बयान दिया गया है। हालांकि राजा वडिंग का कहना हैकि वह किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

    एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस के दलित नेता इस मामले को लेकर राजा वडिंग के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर रहे है। एडवोकेट ने दिल्ली कांग्रेस हाईकमान से राजा वडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी किसी कांग्रेस के दलित नेता के साथ कोई भी बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वह जल्द किसान नेताओं और दलित भाईचारे के साथ मिलकर राजा वडिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

    उनका आरोप है कि राजा वडिंग के अंदर मैं भरी हुई है, उन्होंने कांग्रेस पर राजा वडिंग के पंजाब प्रधान बनाए जाने पर भी सवाल उठाए है। एडवोकेट ने कहा कि राजा वडिंग द्वारा आए दिन विवादित बयान दिए जा रहे है। इसको लेकर वह कांग्रेस पार्टी को भी नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर दोफाड़ के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि लुधियाना उपचुनाव के बाद यहां पर भी कांग्रेस नेता पद की होड़ में लगे हुए है, जिसको लेकर नेताओं द्वारा पार्टी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

    उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से राजा वडिंग को प्रधानगी से हटाने की मांग की है। एडवोकेट ने राजा वडिंग की गिरफ्तारी की भी मांग की है। एडवोकेट का कहना है कि अगर कोई नेता दलित भाईचारे के खिलाफ गलत टिप्पणी करता है तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर धरने लगाकर बैठ जाती है, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी के प्रधान द्वारा लगातार गलत टिप्पणियां की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता अब चुप्प बैठे हुए है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में बैठने लगी जमीन, दीवारों में आई दरारें, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में बैठने लगी जमीन, दीवारों में आई दरारें, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके के 120 फुटी रोड़ पर स्थित पारस एस्टेट में लोगों के घरों की नींव बैठ गई है। वहीं दीवारों में दरारें आ गई है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि 2 साल उनको मकान लिए हुए है। महिला ने कहा कि 2 महीने के बाद ही टाइलें नीचे बैठने शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने डीलर को सूचना भी की थी।

    इस दौरान पहले तो डीलर आता रहा, लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रहा। उन्होंने कहा कि लगातार जमीन बैठने से वह परेशान हो गई है। पारस एस्टेट गली नंबर 1 की यह घटना है। वहीं परिवार ने डीलर कोछड़ पर जमीन बैठने को लेकर घटिया मटीरियल लगाने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि 2 साल पहले घर लेने के 2 माह के बाद ही टाइलें बैठनी शुरू हो गई।

    पीड़ित ने कहा कि उसने 25 लाख रुपए का लोन करवाया था, लेकिन अभी तक जमीन बैठने को लेकर वह परेशान हो गए है। परिवार ने कहा कि इससे पहले मिट्ठू बस्ती में 35 साल से किराये पर रहे थे, लेकिन डीलर द्वारा पारस एस्टेट गली नंबर एक में घर नया खरीदा था। परिवार ने कहा कि वह दूसरी से तीसरी बार घर को ठीक करवा चुके है। लेकिन अब दोबारा से घरों में दरारें आने से वह परेशान हो गए।

    घर पर गलत मटीरियरल लगाने के पीड़ित परिवार ने डीलर कोछड़ पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी भी लगातार परेशान हो रहे है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो वह इस मामले को लेकर प्रशासन से डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। परिवार ने डीलर से मांग की है कि वह मकान दोनों मकान को ठीक करवाकर दें। वह लगातार घर को रिपेयर करवा-करवाकर परेशान हो चुके है।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में पहुंचे Sukhbir Badal, राजा वड़िंग के बयान पर घेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में पहुंचे Sukhbir Badal, राजा वड़िंग के बयान पर घेरा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सचखंड श्री दरबार साहिब में पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेककर पंथ की चढ़दी कला और अकाली दल की जीत के लिए गुरु साहिब के समक्ष अरदास की। उन्होंने कहा कि वह गुरु साहिब के चरणों में प्रार्थना करने आए हैं कि पंथ और पंजाब को चढ़दी कला में रखा जाए और खालसा पंथ की एकता सदैव बनी रहे। सुखबीर बादल ने इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब में भी माथा टेका और कहा कि वे गुरु साहिब की कृपा से पंथक एकता, शांति और अकाली दल की जीत के लिए प्रार्थना करते हैं।

    पंजाब गुरुओं की धरती है और हम इस धरती की सेवा और मर्यादा की रक्षा के लिए सदा तैयार हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते पंजाब की वर्तमान सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आशा जताई कि गुरु साहिब की कृपा से खालसा पंथ की संगठन फिर सत्ता में आएगी और पंजाब को खुशहाली के मार्ग पर ले जाएगी।

    कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते सुखबीर बादल ने कहा कि एक व्यक्ति जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी वाली पोस्ट पर बैठा है, यदि वह ऐसे बयान देता है तो यह बहुत दुखद बात है। ऐसे बयानबाजी करने वाला व्यक्ति उस पद पर बने रहने लायक नहीं है। शिरोमणि अकाली दल हमेशा पंथक हितों की रक्षा और पंजाबी सभ्यता की सेवा के लिए खड़ा रहेगा। सुखबीर बादल ने सभी सिख संगतों से अपील की कि वे एकजुट होकर पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना करें और गुरु साहिब के दर पर सच्ची सेवा में लगे रहें।

  • Punjab News: राज्यपाल से मुलाकात के बाद SC कमिशन के चेयरमैन गढ़ी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यपाल से मुलाकात के बाद SC कमिशन के चेयरमैन गढ़ी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज सुबह 11 बजे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ आयोग के सदस्य गुरप्रीत सिंह इट्टांवाली, रूपिंदर सिंह शीतल, गुलजार सिंह बॉबी भी मौजूद रहे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने अनुसूचित जाति आयोग के मुद्दों को लेकर बात की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में 32 प्रतिशत आबादी अनूसूचित जाति के लोगों की है। लेकिन 15 सालों के कैंडल ग्रोथ को देखा जाए तो अब तक 38 प्रतिशत अनुसूचित जाति हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं द्वारा गलत शब्दावली का उपयोग किया जा रहा है, गुरु महाराजाओं की तस्वीरों को लेकर निरादर किया जा रहा है, इन सब मुद्दों को लेकर राज्यपाल से चर्चा की गई।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्यपाल इन मुद्दों को लेकर हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग द्वारा देश के गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर एक बार फिर से गढ़ी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सूटोमोटो नोटिस उनके द्वारा लिया गया। यह कार्रवाई पीड़ित परिवार की शिकायत पर की गई।

  • खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर आए Diljit Dosanjh, सरेआम मिल रही सिंगर को धमकियां

    खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर आए Diljit Dosanjh, सरेआम मिल रही सिंगर को धमकियां

    मनोरंजन: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में बन गए हैं। सिंगर इन दिनों अपने ओरा टूर पर हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से वह खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुए उनके लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

    बीच शो में पहुंचे खालिस्तानी समर्थक

    सूत्रों की मानें तो पर्थ में दिलजीत दोसांझ के शो के दौरान कुछ खालिस्तानी समर्थक दर्शकों के बीच में घुस गए। उन्होंने मंच के पास जाकर नारेबाजी की हालांकि मौके पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे जिन्होंने स्थिति को तुरंत काबू में किया। दिलजीत ने भी अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी और हजारों लोगों की भीड़ ने तालियों के साथ उनका हौंसला बढ़ाया है। यह पूरी घटना उस समय हुई है जब पहले ही पन्नू ने दिलजीत को धमकी दी थी कि वह विदेशों में उनके आयोजन को बाधित करेगा।

    ऑकलैंड में भी शो रोकने की दी धमकी

    रिपोर्ट्स की मानें तो खालिस्तानी समर्थकों के समूहों ने अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होने वाले दिलजीत दोसांझ के अगले कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी दे डाली है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए संदेशों में पन्नू ने यह दावा किया है कि वह दिलजीत का शो नहीं होने देगा और इसके लिए उसने समर्थकों को एक्टिव भी कर दिया है।

    इस वजह से दी जा रही सिंगर को धमकियां

    सिख फॉर जस्टिस और गुरपतवंत सिंह पन्नू का यह कहना है कि अमिताभ बच्चन ने ही 1984 की हिंसा के दौरान भीड़ को उकसाया था। उनके शब्दों ने ही नरसंहार को अंजाम दिया था। ऐसे में उनके पैर छूकर दिलजीत दोसांझ ने 1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और अनाथ का अपमान किया है।    
  • Punjab University में छात्रों का प्रदर्शन, गेट खोलकर घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें Live

    Punjab University में छात्रों का प्रदर्शन, गेट खोलकर घुसे प्रदर्शनकारी, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों द्वारा आज प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। ऐसे में भारी संख्या में छात्रों सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता पहुंच रहे है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स आज प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने है। पुलिस ने 2 नंबर गेट से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्टूडेंट्स भड़क उठे। वह PGI के सामने 1 नंबर गेट खेलकर यूनिवर्सिटी में घुस गए हैं। इस दौरान पुलिस-स्टूडेंट्स के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

    हालात बिगड़ते देख चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं निहंग संगठन भी स्टूडेंट्स के समर्थन में आ गए हैं। निहंगों के ग्रुप को चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस ने बुड़ैल जेल के पास रोक दिया है। यहां पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे वहां टकराव के हालात बनते हुए दिख रहे हैं। वहीं मोहाली में पुलिस ने एक जज की गाड़ी को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया। गाड़ी से ड्राइवर ने उतरकर चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि गाड़ी में जज बैठे हैं लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी वापस ले गया। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। हालांकि छात्रों द्वारा शांतिमय ढंग से बैठकर सतनाम वाहेगुरु पाठ का जाप किया जा रहा है।

    छात्रों में रोष है कि उन्हें पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी के किसी भी गेट से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। दूसरी ओर पुलिस की मुल्लापुर बैरियर पर भी सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं लोगों की भी चंडीगढ़ पुलिस चैकिंग कर रही है। चैकिंग के बाद ही प्रत्येक गाड़ी को चंडीगढ़ में दाखिल होने की इजाजत दी जा रही है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस पंजाब की सीमा में चेकिंग का काम कर रही है, लेकिन पंजाब पुलिस एक तरफ खड़ी होकर देख रही है।