Blog

  • Punjab News: इस इलाके में बदमाशों की दहशत, 5 घरों में घुसकर सामान से की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बदमाशों की दहशत, 5 घरों में घुसकर सामान से की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव मलकपुर में 2 पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। करीब दूसरे पक्ष के 5 घरों को निशाना बनाया गया। जहां हमलावरों ने घर में खिड़कियों के शीशे, अलमारी, दरवाजों के साथ-साथ रसोई में घुसकर बर्तनों सहित फ्रीज को भी नुक्सान पहुंचाया है। हर तरफ कांच ही कांच बिखरे पड़े है।

    इस संबंध में पूर्व सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके गांव में बीती रात 2 पक्षों में किसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया था। वह मौके पर पहुंचे औऱ दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह विवाद बिगड़ता गया। उन्होंने नहीं पता था कि आरोपी उनके घर पर भी हमला करेंगे। एक पक्ष के आरोपियों ने पांच घरों पर हमला कर दिया। घर का सारा सामान तोड़-फोड़ दिया और कुछ घरों से नकदी व सोना भी चोरी कर ले गए।

    दूसरी तरफ पीड़िता शांति ने कहा कि वह अपने घर में टीवी देख रहे थे कि विरोधी पक्ष ने बाहर से लोगों को बुलाकर उनके घरों पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने मेहनत-मजदूरी कर अपना घर बनाया था, लेकिन आरोपियों ने घर के सारे सामान से तोड़-फोड़ की। घर के अंदर रखी नकदी व आभूषण भी आरोपी ले गए। उन्होंने बताया कि करीब 4 लाख रुपए कैश रखा था जो आरोपी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि हमें पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया गया, मेरी गर्भवती बहन को धक्का दिया गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

    इस संबंधी थाना रामदास के एसएचओ भाग्यपाल सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घर में दाखिल हो कर नुक्सान पहुंचाया था। दोनों पक्षों में से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है।

  • Jalandhar News: Vijay Jewellers पर हुई लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Vijay Jewellers पर हुई लूट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    खुलासाः नशे और होटल में अय्याशी पर किया पैसा खर्च

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप स्थित विजय ज्वेलर्स में लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, इसी आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी की थी और इसकी सूचना आरोपियों को दी थी। आरोपी की पहचान सोमनाथ निवासी न्यू सुराजगंज के रूप में हुई है। दरअसल, सोमनाथ पर दुकान की रेकी कर मुख्य आरोपी को सूचना देने का आरोप है। घटना के बाद से सोमनाथ जालंधर से फरार हो गया था और पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी तलाश में थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर में रेड की और उसे काबू कर लिया। जांच में बात सामने आई है कि वारदात वाले दिन सुबह दुकान खुलते ही सोमनाथ वहां पहुंचा था। उसने देखा कि दुकान पर मालिक अजय कुमार का बेटा अकेला बैठा हुआ है। इसी दौरान उसने मुख्य आरोपी कुशल को फोन पर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद कुशल व उसके साथियों ने हथियारों के साथ दुकान पर धावा बोल दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस पहले ही कुशल समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सोमनाथ की गिरफ्तारी के साथ पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या रेकी में उसके साथ कोई और भी शामिल था। इसी सिलसिले में आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि लूट की रकम का एक बड़ा हिस्सा आरोपी कुशल और उसके साथियों ने नशे और होटल में अय्याशी पर खर्च कर दिया। आरोपी लंबे समय से नशे के आदी थे और इलाके में अक्सर मारपीट और झगड़ों के कारण बदनाम थे। लोगों ने बताया कि ये लोग दिनभर नशे में और गलत संगत में रहते थे, जिसके चलते इन्होंने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। बता दें कि यह लूटकांड 30 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे हुआ था। तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल और दातर लेकर विजय ज्वेलर्स में घुसे और दुकान मालिक अजय कुमार के बेटे को धमकाकर गहने व नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
  • बड़ी साजिश नाकामः 300 किलो RDX, AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    बड़ी साजिश नाकामः 300 किलो RDX, AK-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    फरीदाबादः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है। दरअसल, पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किए डॉक्टर आदिल अहमद राठर की निशानदेही पर की है। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल राठर की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इससे पहले कश्मीर में उसके लॉकर से एक AK-47 राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए गए थे। फिलहाल डॉक्टर आदिल जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

    आतंकी डॉक्टर आदिल इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है। जांच में सामने आया है कि एक और डॉक्टर, डॉ. मुजमिल, जो कश्मीर का रहने वाला है, उसने ही फरीदाबाद में हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा छिपा रखा था। दोनों अब जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में हैं, जहां उनसे पूछताछ जारी है। डॉक्टर आदिल से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 300 किलो आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में कारतूस व अन्य हथियार बरामद किए।

    बरामद विस्फोटक की मात्रा को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। यह कार्रवाई श्रीनगर पुलिस के ऑपरेशन का हिस्सा बताई जा रही है, जिसके तहत डॉक्टरों के एक नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और गजवत-उल-हिंद से संबंध हो सकते हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि डॉ. मुजमिल फरीदाबाद के अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था।

  • Jalandhar के नौजवान का सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव, देखें वीडियो

    Jalandhar के नौजवान का सरकारी अस्पताल के बाथरूम में मिला शव, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के सरकारी अस्पताल के अर्थों वार्ड के बाथरूम से नौजवान का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों में दहशत का माहौल पाया गया। दरअसल, नौजवान की लाश मिलने से मरीजों के परिजन डर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि अस्पताल का मरीज बाथरूम में गया तो पता चला कि बाथरूम में एक नौजवान बेसुध हालत में पड़ा है। जिसके बाद उसने वहां के वार्ड इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। अस्पताल के स्टाफ ने उक्त नौजवान को बाथरूम से उसे उठाकर इमरजेंसी में पहुंचाया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद डॉक्टरों ने घटना को लेकर संबंधित पुलिस थाने में फोन करके सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक शरीर को मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक की तालाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड पुलिस को बरामद हुआ। आधार कार्ड को देख कर पता चला कि उसका नाम श्री चंद है और उस पर मोगा का पता लिखा हुआ है परन्तु उसके घर वाले जालंधर के रहने वाले है। जिसके बाद पुलिस ने जालंधर परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जालंधर का ये नौजवान है और उसका आधार कार्ड मोगा का बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में वह क्यों आया और उसकी मौत अस्पताल में कैसे हुई इन सभी का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी हरिजंदर सिंह ने कहा कि परिजनों के आने के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा।
  • Punjab University में आज छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab University में आज छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ ने बड़े विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसमें पंजाब के कई धार्मिक और सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, गायक और कलाकार हिस्सा लेंगे। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पहले 6 डीएसपी, 18 इंस्पेक्टर और 1200 जवान तैनात थे। विवाद बढ़ने पर यह संख्या बढ़ाकर 2000 कर दी गई है।

    पुलिस चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर निगरानी रख रही है और 12 स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट को लेकर केंद्र सरकार ने भले ही अपना नोटिफिकेशन वापस ले लिया हो, लेकिन छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

    देर रात तक छात्र यूनिवर्सिटी गेट पर धरने पर बैठे रहे। अब वे छात्र सीनेट के सभी 91 सदस्यों के लिए चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव की तारीख घोषित होने तक उनका विरोध जारी रहेगा जब तक चुनाव की तारीख़ घोषित नहीं हो जाती, तब तक…” विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और पुलिस के ख़िलाफ़ नारे लगाए।

  • Stock Market: 250 अंक चढ़ा Sensex, आज मार्केट में List होगा Lenskart का IPO

    Stock Market: 250 अंक चढ़ा Sensex, आज मार्केट में List होगा Lenskart का IPO

    बिजनेसः भारतीय शेयर मार्केट में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स 250 अंक की तेजी के साथ 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 25,560 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर में तेजी और 6 में गिरावट देखने को मिल रही है। BEL, इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 1% की तेजी है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 7 नवंबर को सेंसेक्स 95 गिरकर 83,216 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही, ये 25,492 के स्तर पर बंद हुआ था।

    आज मार्केट में लिस्ट होगा Lenskart का IPO

    लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज से खत्म हो रहा है। कंपनी का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा। जिन निवेशकों ने इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाया है उनके लिए ग्रे मार्केट से कुछ राहत भरी खबर आई है। लिस्टिंग से पहले जीएमपी में उछाल दर्ज की गई है। हालांकि, यह उछाल बहुत मामूली है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस आईपीओ का जीएमपी 10 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। जोकि 2.49 प्रतिशत की लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। 27 अक्टूबर 2025 को आईपीओ सबसे अधिक 108 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा था। उसके बाद इस स्तर पर ग्रे मार्केट में लेंसकार्ट का आईपीओ नहीं पहुंच पाया।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चला रहे कारोबारी बेटे ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 3 दोस्त, देखें CCTV

    Jalandhar News: तेज रफ्तार कार चला रहे कारोबारी बेटे ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे 3 दोस्त, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: बस्ती पीरदाद इलाके में कारोबारी के बेटे का कारनामा सामने आया है। जहां तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे कारोबारी के बेटे ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी के बेटे ने तेज रफ्तार दौरान 3 दोस्तों की जान भी खतरे में डाल दी। कहा जा रहा है कि कारोबारी के बेटे ने अचानक हैंडब्रेक लगा दी, जिसके बाद कार बेकाबू हो गई। इस घटना का दिल देहला देने वाली वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेकाबू कार दूसरी कार को टक्कर मारती नजर आ रही है।

    लोगों ने बताया कि कार सवारों का बचाव हो गया है। इन्हें हलकी चोट आई हैं। मोहल्ले में ये घटना रात साढ़े 10 बजे के करीब हुई। कार की आवाज सुन लोग बाहर आ गए। कार किसी कारोबारी की बताई जा रही है, जिसे उसका बेटा चला रहा था। गाड़ी में उसके साथ उसके दोस्त भी मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनकी जान को भी कारोबारी के बेटे ने जोखिम में डाल दिया। लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।

    अभी कारोबारी के बेटे और उसके साथ युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। बस्ती बावा खेल पुलिस का कहना है कि वे कार का नंबर ट्रेस कर मालिक की पहचान कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि किन हालातों में ब्रेक लगाई गई, ये तो चालक के मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। ये लोग स्टंटबाजी कर रहे थे या कार के सामने कुछ आ गया जिससे इतनी जोर की ब्रेक लगानी पड़ी, ये सब जांच के बाद ही क्लियर हो पाएगा।

  • आज का राशिफल, 10 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 10 नवंबर 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे।पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा होजायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है।आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने सेआपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।

    सिंह राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको ख़ुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरुरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे। आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बात-चित करेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

     

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बितायें, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा|कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नये साधन भी मिलेंगे।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए,इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें तथा उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा|आप जिस तरह से अपना कामकरते हैं, वैसे ही करते रहें। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा|किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • Punjab News: हरगोबिंद नगर रोड पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, लड़की को लेकर आपस में भिड़े दो गुट

    Punjab News: हरगोबिंद नगर रोड पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, लड़की को लेकर आपस में भिड़े दो गुट

    लुधियाना। शहर के हरगोबिंद नगर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक केक की दुकान के बाहर अचानक झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने दो युवकों को घेरकर तेजधार हथियार निकाल लिए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हिंसक हो गया। हमलावर युवकों ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    युवती को लेकर हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा किसी युवती को लेकर शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर डर के मारे अपनी दुकानों के अंदर चले गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को लेकर जताई नराजगी घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि इस इलाके में पुलिस की गश्त बहुत कम होती है, जिसके कारण आए दिन झगड़े और विवाद होते रहते हैं।

    मोहल्ले के एक निवासी ने कहा यहां कभी पुलिस की गश्त नहीं होती। न ही कोई राउंड ऑफ होता है। हम हर समय डर में रहते हैं कि कहीं फिर से कोई झगड़ा न हो जाए। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी कोई घटना होती है, पुलिस मौके पर सिर्फ औपचारिकता निभाकर लौट जाती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।

    पुलिस ने जांच शुरू की घटना की जानकारी मिलते ही एएसआई परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। एएसआई ने कहा कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
  • इंस्पेक्टर की गाड़ी पर उतरा लोगों का गुस्सा, लगाई आग, देखें वीडियो

    इंस्पेक्टर की गाड़ी पर उतरा लोगों का गुस्सा, लगाई आग, देखें वीडियो

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज शहर के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते साधु चौक के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया और फरार हो गया। वहीं इस स्कॉर्पियो के ठीक पीछे सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी। लोगों को लगा उसकी गाड़ी से हादसा हुआ है। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को रौंद दिया और फरार हो गया। वहीं इस स्कॉर्पियो के ठीक पीछे सर्किल इंस्पेक्टर की गाड़ी थी। लोगों को लगा उसकी गाड़ी से हादसा हुआ है।

    जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन वह स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद, वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग साधु चौक पर जमा हो गए। लोगों में पुलिस की लापरवाही और घटना के बाद कर्मियों के भाग जाने को लेकर भारी आक्रोश था। भीड़ ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साई भीड़ ने पास खड़े दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पुलिस की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, गोपालगंज के कई थानों की पुलिस और वरीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी आक्रोशित लोगों को शांत कराने और शव को हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यातायात को बहाल किया जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक, साधु चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने का लगातार प्रयास कर रही है।