Blog
-

Donald Trump ने किया बड़ा दावा, टैरिफ से अमेरिकी लोगों को मिलेंगे 2000 डॉलर
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ नीति का बचाव किया है। ट्रंप ने यह दावा कर दिया है कि इस नीति के कारण अमेरिका दुनिया में सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बना है। अपने विरोधियों को ट्रंप ने मूर्ख कहते हुए यह दावा किया है कि अमेरिकी लोगों को जल्द ही जमा किए गए टैरिफ में कम से कम 2,000 डॉलर दिए जाएंगे।सोशल मीडिया ट्रूथ पर दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा है कि – ‘जो लोग टैरिफ के खिलाफ है वो मूर्ख है’। उन्होंने यह दावा किया है कि उनके कार्याकाल में अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सम्मानित देश बन गया है। इसमें रिकॉर्ड स्टॉक वैल्यू, हाई 401 (K) बैलेंस और कारखानों में हर जगह बढ़ोतरी हो रही है। ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिका की आर्थिक मजबूत के तौर पर मुख्य कारक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने इसकी आलोचना करने वालों पर भी निशाना साध दिया है। ट्रंप ने यह तर्क दिया है कि टैरिफ ने निवेश और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दिया है।हर अमेरिकी को मिलेंगे 2000 डॉलर
टैरिफ के आलोचकों को ट्रंप ने मूर्ख बता दिया है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल मीडिया में एक बड़ा वादा किया है कि यूएस टैरिफ रेवन्यू से लगभग सभी अमेरिकियों को टैरिफ डिविडेंड के हिस्से के तौर पर 2,000 डॉलर का पेमेंट किया जाएगा हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि पेमेंट कैसे और कब होगा।टैरिफ से कम होंगे कर्ज
ट्रंप ने आगे कहा कि टैरिफ से आ रहे रेवेन्यू से अमेरिको को खरबों डॉलर की इनकम हो रही है। इसका इस्तेमाल अमेरिका पर मौजूद राष्ट्रीय ऋण का भुगतान शुरु करने के लिए किया जा सकता है यह ऋण अब 37 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। टैरिफ को लेकर ट्रंप का ये ताजा दावा उस समय पर में आया है जब उनका ये टैरिफ प्रोग्राम कानूनी अनिश्चितता का सामना कर रहा है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बीते दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर काफी बहस हुई थी। करीबन ढाई घंटे तक चली सुनवाई में जजों ने टैरिफ की वैधता पर सवाल किए थे। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल डी. जॉन सॉअर से यह भी कह दिया था कि टैरिफ अमेरिकियों पर टैक्स लगाने के जैसा है। अमेरिका के संविधान के अनुसार, टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस के पास ही है। -

Punjab News: कोल्ड स्टोर मैनेजर पर कार सवार व्यक्ति ने चलाई गोलियां, बेटा घायल
लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला कूमकलां के गांव लक्खोवाल गद्दोवाल इलाके से सामने आया है, जहां रविवार रात को एक व्यक्ति ने कोल्ड स्टोर के मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में छर्रा मैनेजर सतवंत सिंह के बेटे के पैर पर लगा और वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान जोबनप्रीत सिंह के रुप में हुई है। जोबनप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसीपी इंडस्ट्री एरिया ए इंद्रजीत सिंह और थाना कूमकलां की पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल से गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने मैनेजर सतवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोल्ड स्टोर के मैनेजर सतवंत सिंह ने बताया कि रविवार रात 8 बजे वह अपने बेटे जोबनप्रीत के साथ मौजूद थे।
इसी दौरान कार में सवार एक व्यक्ति आया और घर के बाहर खड़े होकर उनके साथ गाली-गलौच करने लग गया। जिसके बाद उसने पिस्तौल निकाल ली और घर के दरवाजे की ओर 8-10 से अधिक बार फायरिंग की। इस घटना में गोली का एक छर्रा जोबनप्रीत के पैर में लगा और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गया। जोबनप्रीत को उसके परिवारिक सदस्यों ने निजी अस्पताल दाखिल कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि गोली चलाने वाले के बारे में कोई सुराग मिल सके। हालांकि घर के दरवाजे पर गोलियों के निशान भी पाए गए। एसीपी इंडस्ट्री एरिया ए इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सतवंत सिंह के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले के खिलाफ हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने कितनी गोलियां चलाईं और क्यों चलाईं, इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: 150 की स्पीड से गाड़ियों की लगी रेस, वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो
घटना में गाड़ी के खुले एयरबैग
लुधियानाः जिले में लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। वहीं घटना को लेकर काफी लंबा जाम लग गया। दरअसल, जमालपुर चौक के पास गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, दो वरना गाड़ियों में सवार नौजवान रेस लगा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण एक कार सवार ने 2 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि रेस लगाने को लेकर यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान अनमोल नामक नौजवान ऑटो में सवार होकर चला गया। लोगों ने बताया कि कार सवार होकर नौजवान रेस लगा रहे थे। इस दौरान वह पीछे भी कई वाहनों को टक्कर मारने से बचे, लेकिन जमालपुर चौक के पास कार में बाइक सवार की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि 2 वरना गाड़ियां 150 से अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। इस दौरान एक गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरी वरना गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए। वहीं कुछ लोग घटना में घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों के अनुसार इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। जिसमें एक दोपहिया वाहन में दपंति सवार थे। वहीं बाइक सवार महिला और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। दूसरी ओर तेज रफ्तार गाड़ी को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों को शांत करवाया जा रहा है। लोगों का कहना हैकि इसी जगह पर पुलिस का लोगों के चालान काटने के लिए सुबह नाका लगा रहता है। लेकिन शाम होते ही पुलिस भी यहां पर मौजूद नहीं रहती। यही कारण है कि इस जगह पर हादसे हो रहे है। इस घटना के दौरान भी मौके पर कोई पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं था। -

अब फेल नहीं होंगे 10वीं में छात्र, सरकार ने इस नीति को दी मंजूरी
शिमलाः हिमाचल में प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की इंप्रूवमेंट पॉलिसी (सुधार नीति) को औपचारिक मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब जारी नई नीति के अनुसार10वीं कक्षा के विद्यार्थी फेल नहीं होंगे। दरअसल, फैसले के लागू होते ही मार्च 2026 से होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कोई भी विद्यार्थी न फेल होगा और न कंपार्टमेंट आएगी।
नई नीति से विद्यार्थियों पर शैक्षणिक दबाव घटेगा और पढ़ाई में सुधार का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत शिक्षा बोर्ड वर्ष में 2 बार परीक्षा लेगा। पहली परीक्षा मार्च में होगी, जबकि दूसरी सुधार परीक्षा जून-जुलाई में होगी। जो विद्यार्थी मार्च की मुख्य परीक्षा में असफल होंगे, उन्हें जून-जुलाई में दूसरा मौका मिलेगा।
इससे उनका पूरा साल बर्बाद नहीं होगा। नई नीति में फेल और कंपार्टमेंट जैसे शब्द खत्म हो जाएंगे। पॉलिसी पहले चरण में 10वीं कक्षा के लिए लागू होगी। शिक्षा विभाग अब इसे 12वीं कक्षा में लागू करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इंप्रूवमेंट पॉलिसी को सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
-

Punjab सरकार का स्कूलों को लेकर Notification जारी, देखें वीडियो
प्रार्थना सभा में गुरु जी के इतिहास बारे में विद्यार्थियों को करना होगा जागरूक
होशियारपुर: शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और बच्चों में धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों की समझ बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं अब बच्चों को गुरुओं के इतिहास और उनकी शहादत के बारे में जागरूक करने के लिए खास इतंजाम किए जा रहे है। श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पूरे पंजाब में लाइट एंड साउंड प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन, बलिदान और शिक्षाओं को रोचक व दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में पंजाब सरकार ने सभी स्कूलों को एक नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्देशों के अनुसार, सुबह की प्रार्थना के समय 10 से 15 मिनट तक बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़ी घटनाओं और उनकी शहादत के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों में धार्मिक इतिहास, मानवीय मूल्यों और बलिदान की भावना को बढ़ावा देना है। सरकार का यह उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास और गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ना। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और नैतिक विकास पर बल देना। -

Punjab University के बाहर भारी पुलिस तैनात, छात्रों को रोकने पर हंगामा शुरू, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाबी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आज छात्रों द्वारा प्रदर्शन करने का ऐलान किया हुआ है। इसी को लेकर आज भारी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर पहुंच रहे है। वहीं यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर पुलिस ने छात्रों को रोकने को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने कहा कि वह खाली हाथ पहुंच रहे है, लेकिन पुलिस उनके साथ तरह का बर्ताव कर रही है जैसे कि वह जानवर है।
वहीं एक छात्र ने बताया कि 86 वर्षीय बुजुर्ग माता यूनिवर्सिटी में पहुंची है। इस दौरान माता ने कहा कि वह इस यूनिवर्सिटी में 1954-55 सन् में पढ़ी हुई है। ऐसे में वह यूनिवर्सिटी के अंदर जाने के लिए पहुंची है। इसी मामले में वह वह माता को देखने के लिए गेट नंबर 2 पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें धक्के मारकर भेजा जाने लगा। इसी को लेकर छात्रों में विरोध पाया जाने लगा और गेट नंबर 2 पर हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने बताया कि बुजुर्ग माता को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करने यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचे है, लेकिन पुलिस उनके साथ जानवरों के जैसा बर्ताव करते हुए उनके पीछे भाग रही है। छात्रों ने कहा कि सुबह से किसी भी पुलिस अधिकारी के साथ गलत व्यवहार उनके द्वारा नहीं किया गया, लेकिन उसके बावजूद उन्हें यूनिवर्सिटी के किसी भी गेट के बाहर खड़े होने की इजाजत नहीं दी जा रही, जिसको लेकर जमकर हंगामा शुरू हो गया।
दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों की एंट्री बंद की हुई है। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के बाहर छात्रों द्वारा सतनाम वाहेगुरु का जाप किया जा रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शांतिमय ढंग से छात्रों द्वारा नाम का उचारण किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों को पंजाब यूनिवर्सिटी में लागू नहीं होने देंगे।
-

चलती Train से सफाई कर्मी ने ट्रैक पर फेंका कचरा, रेलवे ने किया नौकरी से बर्खास्त
अजमेरः चलती ट्रेन से कचरा फैंकना एक कर्मचारी को महंगा पड़ गया। जिसके चलते कर्मी को अपनी नौकरी से हाथ गंवाना पड़ा। जानकारी अनुसार अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से कचरा बाहर ट्रैक पर फेंकने का वीडियो सामने आया था। जिस पर कार्रवाई करते कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। मामला 4 नवंबर का है। उसने आगरा के पास ट्रैक पर कचरा फेंका था। इस दौरान एक यात्री ने इसका वीडियो बना लिया और बाद में रेलवे को भेज दिया। 7 नवंबर को मामला प्रशासन की जानकारी में आया।
प्रशासन ने जांच के बाद 9 नवंबर को संविदा कर्मचारी संजय सिंह को बर्खास्त कर दिया। इस मामले में ठेका फर्म को भी पेनल्टी लगाई है। अजमेर मंडल के सीनियर डीसीएम मिहिर देव ने बताया कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए OBHS कर्मचारियों को केवल सिलेक्टेड स्टेशनों पर ही कचरा फेंकने के लिए निर्देश दिया है। तत्काल प्रभाव से परामर्श अभियान शुरू किया गया है।
यात्री को कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालना होता है। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गीला और सूखा कचरे के संग्रह के लिए अलग-अलग रंग के डस्टबिन रखे होते हैं। अधिकृत विक्रेताओं और फेरीवालों को कूड़ा इकट्ठा करने के लिए अपने पास कूड़े की टोकरियां या कंटेनर रखने का नियम है। लंबी दूरी की महत्वपूर्ण मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान उत्पन्न कचरे को इकट्ठा करने और कूड़ेदानों को खाली करने के लिए ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विसेज योजना के तहत कर्मचारी तैनात होते हैं। ट्रेनों और स्टेशनों से एकत्र किए गए कचरे को अंतिम निपटान के लिए नगर निगम/नगर पालिका जैसे स्थानीय निकायों द्वारा नामित स्थानों पर भेजा जाता है। इन नियमों का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करना है।
-

घर की छत गिरने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत
पटनाः बिहार के पटना जिले के दानापुर इलाके में देर रात घर की छत गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। यह दुखद घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव में हुई, जो घर गिरा वह इंदिरा आवास योजना के तहत बना था। मृतकों में गृहस्वामी बबलू खान (32), उनकी पत्नी रौशन खातून (30), बेटा मो. चांद (10), बेटी रूकशार (12) और सबसे छोटी बेटी चांदनी (2) शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब पौने 10 बजे परिवार रोज की तरह खाना खाकर सोने चला गया था। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ घर का छत भरभराकर गिर पड़ां। गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे परिवार को निकालने की कोशिश शुरू की।
सूचना मिलते ही अकिलपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। लेकिन जब तक परिवार को बाहर निकाला गया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस और बचाव दल ने शवों को मलबे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जाँच शुरू कर दी गई है। पुलिस और बचाव दल ने शवों को मलबे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जाँच शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: Singer पर फायरिंग के मामले में फरार आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो
मोहालीः चंडीगढ़ सेक्टर-38 में घर के बाहर कुछ दिन पहले गोलियां चलाने और उसके बाद सिंगर बंटी बैंस पर फायरिंग करने के मामले में गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे की पुलिस के साथ सीआईए खरड़ ने भुखडी रोड पर मुठभेड़ हो गई। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान रणबीर सिंह राणा के रूप में हुई है।
दरअसल, 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं रणबीर सिंह राणा की तालाश में लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना मिलने पर सुबह 8.20 पर आरोपी को उसकी निशानदेही से काबू करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में एक गोली लगी। इस मुठभेड़ के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।
मामले की जानकारी देते हुए हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी वाटेंड था और उसकी काफी समय से तालाश जारी थी। इन आरोपियों ने चंडीगढ़ में रजेंटा होटल के संचालक पर फायरिंग की थी। जिस पर कार्रवाई की जा रही थी। इस मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों के पास हथियार मौजूद है और वह घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस मामले में अर्शजोत और जश्न को मोहाली पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन तीसरा साथी फरार चल रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निशानदेही पर रणबीर राणा आज सुबह ट्रैप लगाकर पकड़ने के लिए पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 3 फायर किए। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में आरोपी की पैर में गोली लगी। अर्श पहले गायक बंटी बैंस पर फायरिंग मामले में फरार था। आरोपियों के खिलाफ पहले से 3-3 मामले दर्ज है। आरोपी लक्की पटियाल गैंग के साथी है। बीते दिन आरोपियों से एक हथियार बरामद हुआ था, वहीं आज फिर एक और हथियार बरामद हुआ है।
