Blog

  • Punjab News: Delivery Boy की मौत को लेकर परिजनों में रोष, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: Delivery Boy की मौत को लेकर परिजनों में रोष, की सड़क जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जैन मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत का मामला गरमा गया है। इस मामले को लेकर आज परिजनों द्वारा गिल नहर रोड जाम कर दिया गया है। परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपियों का पक्ष ले रही है और मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है।

    जिसके रोष में आज परिजनों ने सड़क जाम करके इंसाफ की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक बेटे की मौत को लेकर उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, वह सड़क जाम करके प्रदर्शन करते रहेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा मामला दर्ज कर लिया है। परिवार से उनकी बातचीत चल रही है। जिसके बाद जाम खुलवाने के लिए कोशिश की जा रही है।

    मृतक की माता ने कहा कि उनके बेटे का शव सिविल अस्पताल में पड़ा हुआ है। आरोप है कि पुलिस द्वारा बस चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जा रही। यही कारण है कि चालक बस लेकर मौके से चला गया। माता ने कहा कि पुलिस उन्हें बेटे का पोस्टमार्टम करने के लिए बार-बार कह रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही। परिवार का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर लेती, तब तक बेटे का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

    इस मामले को लेकर आज उनके द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति को लेकर परिवार का आरोप है कि पुलिस किसी ओर व्यक्ति को गिरफ्तार करके ले आई है। उन्होंने कहा कि यह आरोपी नहीं है, जिसने उसके बेटे की सड़क हादसे में हत्या की है। परिवार का कहना है कि पुलिस पंचम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आरोपी का साफ पता चल सके। उन्होंने कहा कि गलत व्यक्ति को गिरफ्तार करके पुलिस परिवार को गुमराह कर रही है। परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की अपील की है।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में पुलिस ने रोकी गाड़ी, तलाशी मे मिले कारतूस

    Jalandhar News: पॉश इलाके में पुलिस ने रोकी गाड़ी, तलाशी मे मिले कारतूस

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्टार बक्स के बाहर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी। ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। मौके पर थाना 6 के प्रभारी अजैब सिंह मौजूद थे।

    इस दौरान गलत तरीके से गाड़ी चला रहे कार चालक को पुलिस ने रोका। पुलिस ने देखा कि चालक और उसका दोस्त भी गाड़ी में साथ बैठा हुआ था। पुलिस ने जब गाड़ी की तालाशी ली, तो गाड़ी कारतूस बरामद हुए। गाड़ी में कारतूस देख पुलिस टीम दंग रह गई।

    जिसके बाद पुलिस गाड़ी और लड़कों को लेकर थाने चली गई। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्याशियों के अनुसार गाड़ी में सवार व्यक्ति नाबालिग दिखाई दे रहे थे। हालांकि पुलिस लड़कों के नाबालिग होने की पुष्टि नहीं कर रही है।

     

     

  • Punjab News: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, Mall के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

    Punjab News: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, Mall के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

    बरनालाः जिले के हंडिया गांव में स्थित जी माल में बिजली ठीक करने आए एक प्राइवेट कर्मचारी के साथ हादसा हो गया। दरअसल, कर्मचारी की करंट लगने के कारण मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगाने का कारण जी माल के जेनरेटर में लापरवाही से चलाए गए बैक करंट का आना है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय कालां सिंह पुत्र मघर सिंह, निवासी रोडा फाटक बरनाला के रूप में हुई है। काला सिंह पिछले 13 वर्षों से प्राइवेट तौर पर बिजली का काम कर रहा था। इस मौके पर मृतक काला सिंह के पारिवारिक सदस्यों, मां, भाभियों, पति-पत्नी और बच्चों के सहित लोगों द्वारा जी माल बाहर प्रदर्शन किया गया और गेटों को बंद कर दिया।

    परिजनों ने जी माल के प्रबंधकों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए मृतक काला सिंह की मां, भाभियों और चश्मदीदों ने बताया कि पिछले रात ही काला सिंह को जी माल की बिजली सप्लाई के लिए बुलाया गया था। वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां जी माल में पहुंचा था। काला सिंह के साथी ने बताया कि काला सिंह ने बिजली ठीक करने से पहले मुख्य बिजली सप्लाई काट दी और हाथ लगाकर चेक भी किया कि बिजली अभी नहीं आ रही है।

    उसके बाद वह खंभे पर चढ़ गया, लेकिन जी माल की लापरवाही के चलते बिजली जेनरेटर चला दिया गया, जिसका बैक करंट आ रहा था। इस दौरान काम कर रहे कालां सिंह को करंट का तेज झटका लगा और वह बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। इसके बाद शोर मचाने के बावजूद जी माल का कोई भी प्रबंधक नहीं पहुंचा। आधा घंटा काला सिंह तड़पता रहा। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    चश्मदीदों और परिवार के सदस्यों ने रोते हुए कहा कि यदि समय रहते उन्हें इलाज के लिए लाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि बिजली सप्लाई बंद थी लेकिन जेनरेटर चलाने में हुई बड़ी लापरवाही के कारण उनके पुत्र की मौत हुई है। ऐसे में परिवार ने जी माल के खिलाफ और उनके बेटे काला सिंह को बुलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की करने की मांग की है। इस घटना को लेकर बड़े स्तर पर गरीब बस्ती की तरफ से जी माल के प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जो आधी रात तक चलता रहा।

    मृतक के परिवार के सदस्यों ने कहा कि मृतक कालां सिंह के दो बच्चे हैं जिसमें एक 13 साल की बेटी और 6 साल का लड़का है। उनकी कहा कि उनके बेटे का पालन-पोषण कैसे होगा, जब कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। इस मामले को लेकर जब पुलिस प्रशासन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि एक बिजली कर्मचारी की मृत्यु का मामला सामने आया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, अब घर बैठेगी मिलेगी ये सुविधाएं

    UIDAI ने लॉन्च किया नया आधार ऐप, अब घर बैठेगी मिलेगी ये सुविधाएं

    नई दिल्ली: आधार कार्ड यूजर्स के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब कई नए फीचर्स यूजर्स को मिलेंगे और सिक्योरिटी भी अच्छी होगी। इसकी जानकारी खुद UIDAI अकाउंट ने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है। इस ऐप का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नए आधार ऐप आने के बाद हर जगह अब आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर घूमने की जरुरत नहीं पड़ेगी। पोस्ट के अनुसार, नए आधार ऐप में नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें सिक्योरिटी इनहेंस्ड, ईजी एक्सेस और पूरी तरह से पेपर लेस एक्सपीरियंस होगा। इस पोस्ट में एंड्रॉयड और आईओएस को नए आधार ऐप को डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया है। प्ले स्टोर पर नए आधार ऐप के फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही फोटो को भी लिस्टेड किया गया है। फोटो में यह दिखाया गया है कि मोबाइल ऐप पर ही आधार कार्ड को दिखाया जा सकेगा। इसमें डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर की सिक्योरिटी भी बेहतर होगी। डेट ऑफ बर्थ का सिर्फ ईयर और आधार नंबर के लास्ट चार डिजिट दिखेंगे।

    ऐप से कर पाएंगे बायोमैट्रिक को लॉक

    न्यू आधार ऐप की मदद से मोबाइल से ही आधार नंबर होल्डर्स बायोमैट्रिक को लॉक कर पाएंगे। इसके लिए आपको सिंपल सा प्रोसेस इस्तेमाल करना होगा। मोबाइल ऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको दो ऑप्शन भी मिलेंगे। इसमें एक फुल आईडी डिटेल्स और दूसरा माक्स्ड आईडी डिटेल्स शामिल है।

    आसानी से शेयर कर पाएंगे डिटेल्स

    इस ऐप के जरिए अब आधार डिटेल्स भी आप आसानी से शेयर कर पाएंगे। ऐप में शेयर का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपको कुछ ऑप्शन भी मिलेंगे। इसमें कंप्लीट शेयर और डाउनलोड आधार के ऑप्शन पूछे जाएंगे। इसके बाद जब आप सिलेक्टिव शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो कुछ नए ऑप्शन मोबाइल स्क्रीन पर सामने आ जाएंगे। बताना होगा कि आधार की कौन सी डिटेल्स को शेयर किया जा रहा है और उसके सामने बने बॉक्स पर भी चेक करना होगा। इसके बाद कंटीन्यू करना होगा फिर कंफर्मेशन करने के बाद उस फाइल को मैसेजिंग ऐप या ईमेल की मदद से आप शेयर कर पाएंगे।
  • Punjab News: NSA मामले में सांसद Amritpal Singh को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Punjab News: NSA मामले में सांसद Amritpal Singh को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    अमृतसरः असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया। गौर हो कि सांसद अमृतपाल ने याचिका दायर कर 31 अक्टूबर को एनएसए लगाने का विरोध किया था। इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजनिया की पीठ के समक्ष सुना गया, जहां कोर्ट ने सांसद के वकील से कहा कि आपको यहां आने से पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए। अदालत ने हाईकोर्ट को 6 सप्ताह के भीतर इस मामले की सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    दायर याचिका में भारत सरकार, पंजाब सरकार के अलावा अमृतसर के डीसी, अमृतसर के एसएसपी रूरल व सुपरिटेंडेंट डिब्रूगढ़ जेल को भी पार्टी बनाया गय था। अमृतपाल के वकीलों की दलील दी थी कि एनएसए लगाना उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उनकी हिरासत खत्म की जानी चाहिए। अमृतपाल की याचिका में यह भी मांग की गई थी कि उन्हें संसद सत्रों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए, जिसे अब तक उनकी हिरासत के कारण रोका गया है। अमृतपाल की याचिका में यह भी कहा गया कि एक सांसद का कामकाज रोकना उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोकतांत्रिक​​​​ अधिकारों का उल्लंघन है।

    जिस हत्याकांड को लेकर सांसद अमृतपाल पर एनएसए बढ़ाई गई है, वह मामला 9 अक्टूबर 2024 का है। पुलिस की सीआईटी की जांच में हत्याकांड की साजिश में आतंकी अर्श डल्ला के साथ अमृतपाल का भी नाम सामने आया था। अमृतपाल अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह पर तीसरी बार एनएसए लगाया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ उसके 9 अन्य साथी दो साल साथ रहे। लेकिन इस बार सभी 9 साथियों का एनएसए तो खत्म कर दिया गया, लेकिन सिर्फ अमृतपाल सिंह पर एनएसए एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया।

    अमृतपाल सिंह 23 अप्रैल 2023 से हिरासत में है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही अमृतपाल पर एनएसए लगा दिया गया था। जिसके बाद असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। सरकार ने कहा कि अमृतपाल की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जिसे 2-2 साल के लिए बढ़ाया भी गया। हालांकि अब अमृतपाल के 9 साथियों से 2 साल बाद एनएसए हटा लिया गया लेकिन अमृतपाल पर तीसरी बार एक और साल के लिए इसे बढ़ा दिया गया। इस वजह से अमृतपाल की जमानत से लेकर पंजाब वापसी मुश्किल हो रखी है।

     

  • Punjab University के बाहर प्रदर्शन में पहुंचे किसान नेता बलबीर राजेवाल, सड़के जाम, देखें वीडियो

    Punjab University के बाहर प्रदर्शन में पहुंचे किसान नेता बलबीर राजेवाल, सड़के जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स द्वारा आज यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं स्टूडेंट के प्रदर्शन में किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल भी यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंच गए है। वहीं किसानों सहित स्टूडेंट द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर आने-जाने वाली सारी सड़कें जाम हैं। इस वजह से बच्चों को स्कूल से लाने वाले पेरेंट्स भी फंस गए हैं। वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट्स और पुलिस की धक्कामुक्की के बाद पीजीआई के सामने गेट नंबर 1 को तोड़ दिया गया है। हालांकि उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं, लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने।

    इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। हालांकि अब 1 नंबर गेट पूरी तरह खोल दिया गया है। स्टूडेंट्स और प्रदर्शनकारी यहां से यूनिवर्सिटी के भीतर दाखिल हो गए हैं। जिनमें निहंग भी शामिल हैं। मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर फेज 6 में किसानों ने पुलिस का बैरिकेड तोड़ दिया है। अब वह चंडीगढ़ में पीयू की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। किसान नेता बलवीर राजेवाल ने कहा कि मोहाली में हरियाणा पुलिस लगाई गई थी।

    चंडीगढ़ में घुसने से रोकने जाने पर निहंग YPS चौक मोहाली की तरफ रवाना हो गए हैं। वहां जाम लगने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने उसे चारों तरफ से बंद कर दिया है। वहीं मोहाली में पुलिस ने एक जज की गाड़ी को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया। गाड़ी से ड्राइवर ने उतरकर चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि गाड़ी में जज बैठे हैं लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी वापिस ले गया। पुलिस के इंतजाम देख स्टूडेंट्स ने समर्थकों से अपील की कि पुलिस उन्हें जहां रोकें, वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दें। रविवार रात भी इसको लेकर स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। देर रात तक छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे रहे।

    स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी में आज (10 नवंबर) और कल, 2 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। स्टूडेंट्स की कॉल पर उनके समर्थन में किसान और कई राजनीतिक दल भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 2 हजार मुलाजिम तैनात किए हैं। पूरे शहर में 12 जगह नाकाबंदी की गई है। यूनिवर्सिटी में सिर्फ उन्हीं को जाने की इजाजत है, जिनका कोई काम है। उसके लिए भी उनकी ID देखी जा रही है। यह विवाद पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने से शुरू हुआ। इससे स्टूडेंट्स भड़क उठे तो केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन वापिस ले लिया था।

     

  • Jalandhar News: वीजा न दिलाने पर लोगों ने एजेंट के साथी को घेरा, हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: वीजा न दिलाने पर लोगों ने एजेंट के साथी को घेरा, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधरः नकोदर चौक के पास एक ट्रैवल एजेंट द्वारा स्विट्ज़रलैंड भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एजेंट बलकार की ओर से एक व्यक्ति को विदेश भेजने के लिए करीब 13 लाख रुपये लिए थे। बताया जा रहा है कि बाद में किसी कारणवश यात्रा नहीं हो पाई। पैसे की मांग को लेकर पीड़ित एजेंट के दफ्तर पहुंच था। जिसके बाद एजेंट तो मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने एजेंट के एक साथी को काबू कर लिया और मौके पर काफी हंगामा हुआ।

    इस दौरान एजेंट के साथी ने पीड़ित को 9.45 लाख रुपए वापस कर दिए। बाकी पैसे भी जल्द लौटाने की बात कही जा रही है। फिलहाल मौके पर न तो शिकायतकर्ता मिला न ही एजेंट। एजेंट के साथी ने बताया कि वह उसके साथ भाईवाल है। फिलाहल पीड़ित को उसके पैसे लौटा दिए है। पीड़ित की एजेंट के साथ क्या बात हुई इस बारे में उसे कुछ नहीं पता।

  • सर्दियों में फट रही है पैर की एड़ियां, ये घरेलू नुस्खे दूर करेंगे समस्या

    सर्दियों में फट रही है पैर की एड़ियां, ये घरेलू नुस्खे दूर करेंगे समस्या

    सेहत: मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। ऐसे में कई तरह की दिक्कतें भी होने लगती है। सर्दियों की शुरुआत से ही लोग कई तरह की समस्याओं से घिरने लगते हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है एड़ियों का फटना। सर्दियों की शुरुआत से ही एड़ियों की स्किन मोटी, खुरदरी और फटी हुई दिखती है। कई बार तो दरारें इतनी ज्यादा गहरी हो जाती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि सही समय पर इनकी देखभाल न की जाए तो दर्द और इंफेक्शन तक भी हो सकता है। महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके एड़ियों को नरम मुलायम और सुंदर बना सकते हैं। इस वजह से फटती है एड़ियां एड़ियां फटने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे लंबे समय तक यदि आप नंगे पैर रहते हैं, हमेशा खुले सैंडल या चप्पल पहनते हैं, ठंडे पानी में देर तक रहते हैं, पैरों को मॉइश्चराइज नहीं करते, स्किन को रुखा और डिहाइड्रेटेड रखते हैं तो एड़ियां फट सकती हैं। ऐसे में इन आदतों पर ध्यान देकर और नियमित देखभाल करके एडियों को फटने से रोक सकते हैं। होममेड बाम अगर आपकी एड़ियां ज्यादा फटी हैं तो मोम, हल्दी और नारियल तेल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसको बनाने के लिए थोड़ी सी बीज वैक्स गर्म करें, फिर इसमें ग्लिसरीन, हल्दी पाउडर की एक चुटकी और नारियल या कैस्टर ऑयल मिला दें। ठंडा होने तक इसको डिब्बे में भरकर रखें। रात में सोने से पहले यह बाम लगा लें। इसके बाद जुराबें पहन लें। कुछ दिनों तक आपकी एड़ियां ठीक होने लगेगी।

    स्क्रब करें

    किसी भी नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले एड़ियों की डेड स्किन हटाएं। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें। फिर इसमें थोड़ा सा शैंपू, फिटकरी और नमक डाल दें। इसके बाद पैरों को 15 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। इसके बाद प्यूमिक स्टोन या स्क्रबर से धीरे-धीरे एड़ियों को साफ कर लें। कॉफी, चीनी, शहद और नारियल तेल मिलाकर एक नैचुरल स्क्रब बनाकर आप एड़ियों पर लगा सकते हैं। एड़ियों की स्क्रबिंग करने के बाद मॉइश्चराइजर या फिर तेल जरुर लगा लें।

    ग्लिसरीन

    ग्लिसरीन और नींबू से बना मास्क भी फटी एड़ियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसके लिए आप थोड़ा सा गुलाब जल, नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर किसी बोतल में रख लें। इसके बाद रोज रात में सोने से पहले इस मिश्रण को अपनी एड़ियों और पैरो पर लगाकर हल्की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकार रहेगी और एड़ियां भी मुलायम बनी रहेगी।

    नारियल तेल

    फटी एड़ियों के लिए नारियल तेल भी एक बेहतर मॉइश्चर साबित होगा। यह आपकी त्वचा को अंदर से नमी देगा और रुखापन दूर करेगा। रात में पैरों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर सुखा लें। इसके बाद नारियल तेल से पैरों की मालिश करें। नियमित तौर पर ऐसा करने से कुछ ही दिनों में एड़ियां सॉफ्ट नजर आएगी।  
  • Punjab News: तस्कर के घर रेड करने गई पुलिस पर आरोपी ने की फायरिंग, ASI घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के घर रेड करने गई पुलिस पर आरोपी ने की फायरिंग, ASI घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज तस्कर पवित्र सिंह पुत्र गुरदित्त सिंह निवासी नाजुशाह, गांव मिश्री में पुलिस रेड करने पहुंची। जहां तस्कर द्वारा सरकारी पिस्टल छीनकर एएसआई पर फायरिंग कर दी गई। घटना में एएसआई के जबड़े पर गोली लगी है और वह घायल हो गया। घायल एएसआई की पहचान बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए SPD मंजीत सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को इलाके में तस्कर द्वारा नशा बेचने की सूचना मिली थी। इस मामले में एएसआई कार्रवाई करने पहुंचे तो आरोपी ने एएसआई की पिस्टल छीनकर उस पर हमला कर दिया। घटना में एएसआई के जबड़े पर गोली लगी है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई की हालत खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 4 से 5 मामले दर्ज है।

  • Car और Roadways Bus की आमने-सामने टक्कर, Driver की हालत गंभीर

    Car और Roadways Bus की आमने-सामने टक्कर, Driver की हालत गंभीर

    हरियाणाः यात्रियों से भरी यमुनानगर डिपो की बस सुबह हादसाग्रस्त हो गई। बस सामने से आ रही कार से जा टकराई। इस दौरान कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार दो से तीन यात्री जख्मी हुए हैं। हादसा खानुवाला मोड़ पर हुआ। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस का ड्राइवर साइड हिस्सा टूट गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    बस करीब 20-25 यात्रियों को लेकर डारपुर की ओर जा रही थी। मुख्य रास्ता बंद होने के कारण बस व्यासपुर-लेदी मार्ग से जा रही थी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम के मुताबिक, दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे। फिलहाल हादसे में लापरवाही किसकी थी, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

    कार ड्राइवर की पहचान सौरभ कुमार, निवासी कलेसर, के रूप में हुई है। सौरभ की व्यासपुर में एक कार मैकेनिक की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसा जिस रोड पर हुआ वह सिंगल लेन था, जिसके कारण वाहनों की कतारें लग गईं।