बठिंडा : मेडिकल स्टोरों पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्वास्थ्य विभाग की ड्रग टीम और पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल दुकानों पर चैकिंग की। जानकारी के अनुसार ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में मेडिकल दुकानों की जांच की गई। पंजाब को नशा मुक्त बनाने और नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आज यह चेकिंग की गई। चेकिंग में कई मेडिकल स्टोर के मालिकों ने बताया कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे। अभियान के तहत आज हमने बठिंडा में पटियाला गेट मेडिकल स्टोर और रेलवे स्टेशन के पास मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान हमें एक दुकान में कुछ नशीली गोलियां मिली। लेकिन कई मेडिकल स्टोर्स पर हमें कुछ नहीं मिला और हमने उनसे अपील की है कि कोई भी नशीली गोलियां न बेचे और बिना डॉक्टर की पर्ची के बिना किसी को दवाई न दें।
Blog
-

Punjab : स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने की चैकिंग, देखें वीडियो
-

Jalandhar : ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का फिसला पैर, RPF जवान ने बचाई जान, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का पैर फिसल गया। इसी दौरान भगवान बनकर आए आरपीएफ जवान ने उसे बचा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14650 शहीद एक्सप्रैस दोपहर 2.48 पर जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना हो रही थी, इसी दौरान पीछे से भाग कर आए यात्री राजेश कुमार का ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन के बीच में फंस गया। दूर खड़े लोगों को साफ नजर आ रहा था कि बड़ा हादसा हो जाएगा।
दूर खड़ा हैड कांस्टेबल सुभाष चंद तेजी से यात्री की तरफ भागा और उसे खिंच कर ट्रेन के नीचे से निकाला। इस दौरान यात्री व पुलिस मुलाजिम पीछे को गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आईं। यदि उक्त यात्री को मौके पर न निकाला जाता तो जानी नुक्सान या बड़ा हादसा हो सकता था। यात्री राजेश कुमार ने इसके लिए हैड कांस्टेबल सुभाष चंद का आभार जताया। -

हमलावरों ने चलती Car पर मारे पत्थर, महिला की मौ’त
जबलपुर : हमलावरों ने चलती कार पर पत्थर मारकर 66 साल की नर्स की हत्या कर दी। सिर में पत्थर लगने से वे नैनो कार की पिछली सीट पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। कार ड्राइव कर रहे भतीजे के मुताबिक हमले के बाद बुआ की चीख तक नहीं निकली। उन्हें अस्पताल ले गए, थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना गत रात 3 बजे की है। हमला जीसीएफ फैक्ट्री से आगे सेंट्रल स्कूल के पास हुआ। यहां दो बदमाश कार के सामने आ गए। उन्होंने देखा कि कार रुक नहीं रही, तो बड़ा सा पत्थर उठाकर मार दिया। वे भतीजे और छोटी बहन के साथ डिंडौरी से लौट रही थीं।
शहर के ग्वारीघाट के दुर्गा नगर की रहने वालीं विराज दुबे 2020 में शासकीय अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद से रिटायर थीं। पति पंकज दुबे का 2014 में निधन हो गया था। बच्चे नहीं थे, इसीलिए भतीजे दीपांशु शुक्ला को साथ में रखा था। उसे पढ़ा-लिखा भी रही थीं। दीपांशु शुक्ला ने बताया ‘हमारे परिवार की डिंडौरी में जमीन है। हर शनिवार को हम डिंडौरी जाते थे, लौटकर रविवार या सोमवार को ही आते थे।
लेकिन रविवार को मेरा एलएलबी का एग्जाम था। ऐसे में हम शनिवार रात 11 बजे ही डिंडौरी से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। कार नॉन एसी है, इसीलिए कांच खोलकर रखे थे। फ्रंट सीट पर साथ में बुआ रश्मि और पिछली सीट पर बड़ी बुआ विराज बैठी थीं। विराज दुबे के भाई नीरज शुक्ला एसआई पद से रिटायर हैं। उनका कहना है कि घटना लूट के इरादे से की गई। जिस तरह से लुटेरों ने कार को टारगेट किया और फिर उस पर पत्थर मारा, ये कोई साधारण घटना नहीं है।
-

हमलावरों ने Businessman को मारे 20 बार चाकू, मौ’त
मुरादाबाद: पीतल कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार रात 1 बजे 2 बदमाशों ने पेमेंट देने के बहाने घर का गेट खुलवाया। जैसे ही कारोबारी ने गेट खोला हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। घर में दौड़ा-दौड़ाकर 20 बार चाकू मारे। हमलावरों ने कारोबारी की 13 साल की बच्ची के सामने घटना को अंजाम दिया।
पत्नी सो रही थी, उसे वारदात का पता नहीं चला। घटना के बाद बेटी ने उसे जगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। कारोबारी पर हमला करते वक्त एक हमलावर के हाथ में चाकू लग गया।
वारदात के बाद भागा लेकिन थोड़ी दूर जाकर गिर गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी भी मौत हो गई। वारदात कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी गाड़ीखाना की है। यहां अनिल चौधरी (32) पत्नी और 2 बेटियों के साथ रहते थे। आयशा हैंडीक्रॉफ्ट के नाम से उनकी फर्म है, जिसमें 4 पार्टनर होने की बात सामने आई है।
अनिल की 13 साल की बेटी मानसी ने बताया कि रात 1 बजे घर की डोरवेल बजी। पिता ने जाकर गेट पर देखा। मोहित और अमोद गेट पर खड़े थे। उन्होंने कहा कि वह फर्म का पैसा देने आए हैं। ऐसा बोलकर उन्होंने गेट खुलवा लिया। जैसे ही पिता ने गेट खोला। दोनों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
-

शादी से पहले 34 बच्चों की मां बनीं यह Bollywood Actress! अब कई सालों बाद कर रही Comeback
नई दिल्लीः फिल्मी सितारों को चार-पांच बच्चे होना तो आम बात है, लेकिन आज हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं उनके 4-5 नहीं बल्कि 36 बच्चे हैं। यह सुपरस्टार एक्ट्रेस शादी से पहले ही 34 बच्चों की मां बन गई थीं। फिर बाद में विदेशी बिजनेसमैन से शादी के बाद एक्ट्रेस सेरोगेसी से 2 जुड़वां बच्चों की मां बनीं। ऐसे में सुपरस्टार एक्ट्रेस आज 36 बच्चों की मां हैं।

शादी से पहले 34 बच्चों की मां बनने वालीं इस सुपरस्टार एक्ट्रेस ने विदेशी बिजनेसमैन से शादी की है। विदेशी बिजनेसमैन से शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दूरी बना ली, फिर विदेश में सेटल हो गई। लेकिन अब सालों के गैप के बाद एक्ट्रेस सनी देओल की फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। हम यहां एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की बात कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा आज भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी खूबसूरती, कमाल अदाकारी और दरियादिली के लिए अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। प्रीति जिंटा ने साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन को बेहद यादगार बनाया था और ऋषिकेश के मदर मिरेकल अनाथालय की 34 बच्चियों को गोद लिया था। यह वह बच्चियां थीं, जिनके माता-पिता नहीं थे।

प्रीति जिंटा ने खुद इसकी जानकारी इंटरव्यू में दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में कहा था कि मैंने 34 बच्चियों को गोद लिया है। मैं इनकी एजुकेशन से लेकर खाने, कपड़े सभी चीज की देखभाल करुंगी।

प्रीति ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था- यह बच्चे अब मेरे हैं, मेरी जिम्मेदारी हैं। मैं इनसे हमेशा कनेक्टेड रहूंगी और इनसे साल में 2 बार मिलने आया करुंगीं।

प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2016 में अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी की थी। प्रीति जिंटा शादी के बाद लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो गई थीं। शादी के 5 साल बाद 2021 में सेरोगेसी से जु़ड़वां बच्चों की मां बनी हैं। और शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब सालों के बाद एक्ट्रेस सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।
-

Jalandhar : CP Swapan Sharma ने आतंकी लंडा के 5 गुर्गों की गिरफ्तारी पर किए खुलासे, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कमिशनरेट पुलिस ने आतंकी लंडा के 5 गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा पुत्र स्वर्गीय स्वर्ण सिंह निवासी गांव संगतपुरा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पुत्र निशान सिंह निवासी गांव यमराय, दिलबाग सिंह उर्फ बागा पुत्र तहिल सिंह निवासी गांव बड़े साबरा, दिलप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव हरिके, साजनदीप सिंह उर्फ साजन पुत्र सुखवंत सिंह निवासी गांव कुट्टीवाला के रूप में हुई है।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने खुलासा करते हुए कहा कि संगठित अपराध पर एक बड़ा झटका देते हुए। जालंधर पुलिस ने इन खूंखार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया, जो हत्या और जबरन वसूली जैसे जघन्य अपराधों में शामिल थे। पुलिस ने परमजीत सिंह उर्फ पम्मा से एक 30 बोर पिस्तौल और एक कारतूस और दूसरे आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मा ने एक 32 बोर पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किये है।
दिलप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह उर्फ बग्गा,साजनदीप सिंह उर्फ साजन सहित पांचो आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लांडा के संपर्क में थे और तरनतारन, अमृतसर में व्यापारियों, आढ़तियों और दुकानदारों से फिरौती मांगने की वारदातों को अंजाम देते थे। दिलबाग सिंह के खिलाफ एक मामला लंबित है, अन्य गैंगस्टरों का अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
थाना डिवीजन नंबर 1 में 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 95 दिनांक 29-06-2024 दर्ज किया गया था। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया गया था। कमिशनरेट पुलिस ने लंडा गैंग के कुल 13 गुर्गो को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
-

CRPF के काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 3 पुलिसकर्मी घायल
मणिपुर : जीरीबाम में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किया। यह अटैक घात लगाकर किया गया। इस हलमे में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने की खबर है। शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवान की पहचान बिहार के रहने वाले अजय कुमार झा (43) के रूप में हुई है। बदमाशों ने यह हमला आज सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर किया गया। जानकारी के मुताबिक 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी।
इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के वक्त करीब तीन जवान घायल भी बताए जा रहे है। इसके अलावा एक सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त सुरक्षा दल 13 जुलाई को हुई गोलीबारी की घटना से संबंधित तलाशी अभियान चलाने के लिए जीरीबाम जिला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोनबंग गांव के पास जा रहा था। हमले में जिस जवान की मौत हुई है, वो सीआरपीएफ का हिस्सा था। वहीं जिरीबाम पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित राज्य को तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
मणिपुर में पिछले काफी दिनों से हिंसा का माहौल देखने को मिल रहा है और हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां कुकी और मैतेई समुदाय के बीच संघर्ष का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों अप्रैल में 2 सशस्त्र उपद्रवी समूहों के बीच एक बार फिर गोलीबारी हुई है। बताया गया कि उपद्रवियों ने तीन जिलों कांगपोकपी, उखरूल और इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन जिले में एक दूसरे पर फायरिंग की। इस दौरान गोलीबारी में कुकी समुदाय के 2 लोगों की मौत हो गई थी।
-

तेज रफ्तार Bike ने युवक को कुचला, मौ’त
रांची: झारखंड के रांची जिले में एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मृतक की पहचान पवन मुंडा के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के कांके थाना अंतर्गत बुकरू चौक के पास का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने पवन मुंडा को टक्कर मार दी। आनन-फानन में मुंडा को अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 2 बाइक सवारों को पकड़ लिया है। पवन की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
-

कल से अनिश्चितकाल तक School रहेंगे बंद, जानें मामला
नर्मदापुरम: जबलपुर के बाद अब नर्मदापुरम प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों पर सख्त कदम उठाए हैं। शिक्षा विभाग ने फीस बढ़ाने पर 79 स्कूलों की लिस्ट बनाई है। इन स्कूलों ने 10% से 200% तक फीस बढ़ाई है। स्कूल के मैनेजमेंट को 15, 16 और 18 जुलाई को कार्यालय बुलाया गया है। सेशन 2020-21 से 2023-24 तक बढ़ाई गई फीस की जानकारी मांगी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी एसबीएस बिसेन के मुताबिक 79 स्कूल में से 23 स्कूलों को पहले नोटिस जारी किए गए। 14 स्कूल बढ़ी हुई फीस पेरेंट्स को लौटाने को तैयार हैं। बाकी 56 स्कूलों को पक्ष रखने का मौका दिया है। इन्हें भी जिला शिक्षा समिति नोटिस जारी करेगी। जवाब नहीं मिलने पर इन स्कूलों पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना समेत संचालक को सजा हो सकती है।
उधर, शिक्षा विभाग के इस एक्शन पर जिले भर के सभी स्कूलों ने 15 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा कर दी है। कल से सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। प्राइवेट स्कूल संचालकों के संगठन सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स के जिला अध्यक्ष आलोक राजपूत का कहना है कि शिक्षा विभाग के पोर्टल में खामियां हैं। इस वजह से स्कूल संचालकों को जानकारी अपलोड करने में दिक्कत आ रही है। हम अपनी बात शिक्षा मंत्री तक रखेंगे। हल नहीं निकला तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
स्कूल मैनेजमेंट अगर 10% से ज्यादा फीस बढ़ाता है, तो इस स्थिति में उसे जिला शिक्षा समिति से परमिशन लेना जरूरी है। फीस क्यों बढ़ा रहे हैं? इसकी वजह भी बतानी होती है। अगर फीस बढ़ोतरी 10% से कम भी करते हैं, तब भी जिला शिक्षा समिति को इसकी सूचना देना जरूरी है या फिर यह जानकारी एजुकेशन पोर्टल पर भी अपलोड की जा सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार जानकारी मांगने पर 80% स्कूलों ने फीस की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की। 79 स्कूलों के नाम सामने आए हैं।
-

तेज रफ्तार कार ने मोची और छात्र को रौंदा, परिजनों ने किया रोड जाम
बांकाः धोरैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने घोगा-पंजवारा स्टेट हाईवे स्थित अहीरों गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक दिव्यांग मोची को रौंदा दिया। वहीं बीच बचाव में कार के सामने आए एक छात्र को भी कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास बांस-बल्ला लगाकर और दोनों शव को रखकर सड़क जाम कर दिया।
पुलिस के काफी लेट से पहुंचने पर स्थानीय लोग और गुस्सा गए। घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर 2 घंटे तक सड़क रखी। बताया जा रहा है कि कार चालक काफी तेज रफ्तार में था और उसकी लापरवाही के कारण दोनों की जान गई है। सूचना के बाद डीएसपी विपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिव्यांग मोची सह किसान कैलाश दास (45) अपने खेत को देखने के लिए गया हुआ था। सड़क किनारे खड़ा था। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दिया। वहीं टक्कर मारने के बाद कार और तेजी से भागने लगी। इस दौरान सामने खड़े अहीरों गांव निवासी 17 साल के सन्नी कुमार को भी कुचल दिया।