Blog

  • इस मामले में England के घातक गेंदबाज को Jasprit Bumrah ने छोड़ा पीछे

    इस मामले में England के घातक गेंदबाज को Jasprit Bumrah ने छोड़ा पीछे

    नई दिल्लीः आईसीसी ने पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर की घोषणा आज कर दी। आईसीसी ने जसप्रीत बुमराह को ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था। अब इस खिलाड़ी ने आईसीसी अवॉर्ड में अपना झंडा गाड़ा है। बुमराह साल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 71 विकेट लेकर दुनिया के तमाम गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

    उनके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज गस एटकिंसन हैं, जिन्होंने 52 विकेट झटके हैं। बुमराह ने साल 2024 में 357 ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने 2.96 की शानदार औसत के साथ रन खर्च किए। बुमराह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट चटकने के मामले में चौथे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। वह, कपिल देव, अनिल कुंबले और आर अश्विन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में 70 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक दुनिया के 17 गेंदबाजों ने एक कैंलेंडर ईयर में 70 से अधिक विकेट झटके हैं।

    लेकिन बुमराह इन 17 गेंदबाजों में सबसे कम औसत के साथ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस मैच की दोनों ही पारियों में बुमराह ने 8 विकेट अपने नाम किए थे और साल का बेहतरीन आगाज किया। इसके बाद बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 19 विकेट चटकाए। उनके दमदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 4-1 से टेस्ट सीरीज जीती थी।

    ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी बुमराह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस सीरीज में घातक गेंदबाज ने टेस्ट प्रारूप में 200 विकेट लेने का कारनामा भी अपने नाम किया था। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अब तक 45 टेस्ट मैचों में 205 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 89 वनडे मैच में उनके नाम 149 विकेट झटके हैं। वहीं 70 टी-20 मैच में उन्होंने 89 विकेट अपने नाम किए हैं।

     

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बार की पार्षद BJP में शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 बार की पार्षद BJP में शामिल

    चंडीगढ़ः मेयर चुनाव से पहले आप पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। तीन बार की कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत अपने पति के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। जिससे भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। भाजपा के अब कल पार्षदों की संख्या 16 हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 20 है। ऐसी सूचना है कि मेयर उम्मीदवार की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के कई पार्षद नाराज है, जिसकी नाराजगी का भाजपा फायदा लेना चाहती है।

    सूत्रों के अनुसार आप पार्टी के एक पार्षद की भाजपा में शामिल होने की बात भी चल रही है। गुरबख्श रावत के भाजपा में शामिल होने से अब कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 रह गई है। पिछले मेयर चुनाव में गुरबख्श रावत की तस्वीर आप पार्टी में शामिल होने की भी वायरल हुई थी। नगर निगम के कुल 35 पार्षद है। सांसद मनीष तिवारी भी मेयर चुनाव के लिए मतदान करेंगे। पार्टी में शामिल होने के बाद गुरबख्श रावत ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुई है।

    मालूम हो कि इस समय भाजपा के मेयर पद का उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला है जो कि कांग्रेस की टिकट पर ही चुनाव जीती थी और चुनाव जीतने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी ऐसे में रावत और बबला दोनों ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस के 3 पार्षद अपनी पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि आप पार्टी का एक पार्षद बीजेपी में शामिल हुआ है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मेयर चुनाव पर नजर हर राजनीतिक दल पर है।

    30 जनवरी को मेयर सहित सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए चुनाव होना है। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो पूरी चुनाव प्रक्रिया के समय वहां शारीरिक रूप से मौजूद रहेगा। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाए और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

  • Punjab News: चाइना डोर ने रेता School Teacher का गला, हालत गंभीर

    Punjab News: चाइना डोर ने रेता School Teacher का गला, हालत गंभीर

    फिरोजपुरः बंसत पंचमी का त्यौहार नजदीक आते ही चाइना डोर का आंतक शुरू हो जाता है। हर साल की तरह इस साल भी चाइना डोर की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे है। वहीं कस्बा ममदोट में चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूल टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, टीचर के गले में चाइना डोर फंस गई। हादसे में घायल टीचर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल की टीचर की पहचान जगदीश लाल के रूप में हुई है। जगदीश लाल स्कूल के काम के लिए ममदोट से बाइक पर जा रहा था। जब वह गांव जामा रखईया हठाड़ के पास पहुंचा तो अचानक उसके गले में चाइना डोर फंस गई और गले को चीरती हुई चाइना ने जगदीश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में जगदीश के गले पर गहरा घाव आ गया है, जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम चाइनीज डोर बिक रही है और लोग इस घातक डोर से पतंग उड़ा रहे हैं, लेकिन प्रशासन चाइना कुछ गट्टू डोर के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है।

    जबकि हकीकत यह है कि आए दिन कोई न कोई किलर चाइना डोर की चपेट में आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित की बहन परमजीत कौर ने राज्य सरकार से मांग की है कि चाइना डोर बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि यह इंसानों और जानवरों की कीमती जान के लिए खतरा न बने। इस बीच ममदोट सिविल अस्पताल में तैनात ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेशन बीईई अमन कंबोज ने कहा है कि घायल व्यक्ति की गर्दन पर तीन टांके लगे हैं और उसकी हालत अब स्थिर है।

  • वाहन की चपेट में आने से Homeguard जवान की मौत

    वाहन की चपेट में आने से Homeguard जवान की मौत

    पंचकूलाः सेक्टर-5 पुलिस थाना के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात वहान ने रैली चौक के पास चौराहे पर बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में घायल होमगार्ड जवान को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अकाश राणा निवासी गांव तोगा खरड़, मोहाली के रूप में हुई है। होमगार्ड जवान पंचकूला क्यूआरटी-3 में तैनात था। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच टीम सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वाहन चालक की तलाश करने में जुटी है।

    जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान अकाश ड्यूटी के काम से रैली चौक की तरफ से जा रहा था। तभी रात 9 बजे दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही वाहन से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से होमगार्ड के जवान अकाश राणा जमीन पर गिर गया। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर दुर्घटना होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गले की नस, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गले की नस, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के नामदेव रोड पर एक्टिवा सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना को लेकर आज पुलिस ने चाइना डोर का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि बीते दिन कन्हैया चौक निवासी टोनी एक्टिवा पर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान वह चाइना डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।


    घायल टोनी के दिल्ली हार्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हालांकि अब उसकी हालत में सुधार है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 9 के तहत केस दर्ज दर्ज किया है। वहीं उन्होंने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल ना करने की अपील की है। थाना प्रभारी के अनुसार चाइना डोर के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते रोजाना सर्च ऑप्ररेशन चलाया जा रहा है।

  • Punjab News: हाथों में पिस्तौल लेकर बाइक सवार युवक उड़ा रहे कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    Punjab News: हाथों में पिस्तौल लेकर बाइक सवार युवक उड़ा रहे कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल

    लुधियानाः नेशनल हाईवे के गिल रोड़ फ्लाईओवर पर 3 बाइक सवारों की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवकों के हाथ में पिस्तौल पकड़ी हुई है। इस दौरान किसी भी वाहन के पास से गुजरने के दौरान युवक पिस्तौल को बाहर निकालता हुआ दिखाई दे रहा है ताकि राहगीरों के मन में खौफ पाया जा सके। वहीं इस वीडियो को वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवकों के हाथ में पकड़ी पिस्तौल असली है या नहीं। लेकिन युवकों द्वारा राहगीरों से सामने पिस्तौल को हाथों में लेकर घूमने के दौरान लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि हाथों में पिस्तौल लेकर बाइक पर घूम रहे युवक सरेआम लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ा रहे। जबकि पुलिस द्वारा हथियार को प्रमोट करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में अब देखना यह है कि उक्त युवकों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

    वीडियो में बाइक का नंबर PB 91S-42** भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नजर में भी ये क्लिप आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर लिया।इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। पुलिस अब बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, गर्भवती महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प, गर्भवती महिला सहित 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सुभाष नगर में दो पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोने के कुंडल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस घटना में गर्भवती महिला सहित दूसरे पक्ष की महिला भी घायल हो गई। गर्भवती महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अफजल ने बताया कि महिलाओं पर आकर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार देर रात भी पड़ोसियों द्वारा गाली गालौच निकाली गई। आरोप है कि पड़ोसी और वह दोनों किराये पर रहते है, आज घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जिसके चलते पड़ोसियों ने महिलाओं पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    अनवर ने कहा कि बच्चों पर पड़ोसियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को पैसे दिए गए, जिसके चलते आज पुलिस द्वारा उन्हें धमकी दी गई। महिला ने कहा कि पड़ोसी ने खुद पर हमला करके हमारे परिजनों के खिालफ शिकायत दे दी है। महिला ने अनुसार घर पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था तो पुलिस कैसे उन्हें आकर थप्पड़ मारने की धमकी देते हुए साहिल को थाने में पेश होने की धमकी दे रही है।

    वहीं दूसरी ओर आसमा ने कहा कि साहिल ने सोने के कुंडल छीन लिए। जिसके बाद अब देने से मना करते हुए हाथापाई कर दी। आसमा ने कहा कि उसकी मां पर साहिल ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। आसमा के अनुसार उसके पास वीडियो मौजूद है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

    उधर, पुलिस का कहना है कि उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। वहीं एक पक्ष द्वारा पैसे लेने के आरोपों को पुलिस ने बे बुनियाद बताया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने साहिल को इसलिए थाने बुलाया है क्योंकि उस पर सोने के कुंडल छीनकर रखने का आरोप है, जिसके चलते अब उसके परिजन पुलिस पर पैसे लेने के झूठे आरोप लगा रहे है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलाया है।

  • Jalandhar के बाद अब इस जिले में कल बंद की कॉल, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद अब इस जिले में कल बंद की कॉल, किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को युवक द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई। युवक ने प्रतिमा पर हथौड़े से वार किए। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि इस मामले में लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज सहित अन्य संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज जालंधर के बाद लुधियाना में दलित समाज द्वारा कल बंद की कॉल दी गई। दरअसल, आज वाल्मीकि समाज, दलित समाज सहित अन्य संगठनों में इस घटना को लेकर मीटिंग की गई। जिसके बाद अब उन्होंने कल लुधियाना बंद रखने का ऐलान किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए दलित समाज के नेता यशपाल चौधरी, विजय दानव ने कहा कि इस नालायक इंसान द्वारा कल अमृतसर से शर्मनाक घटना की गई। जिसके रोष में कल बंद की लुधियाना में काल दी गई। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी के खिलाफ एनएसए एक्ट लगाकर उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाए। इसी के साथ उक्त आरोपी को सीढ़ी लाकर देने वाले सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान दुकानदारों को इस बंद की काल में सहयोग देने की अपील है ताकि पंजाब का माहौल खराब करने वाले शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: घर में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के संगत मंडी में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर संगत मंडी के सहारा एनजीओ और पुलिस द्वारा शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया। दूसरी मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि वह व्यक्ति द्वारा उठाए गए कदम को लेकर पूछताछ कर रहे है।

    वहीं संगत मंडी के सहारा एनजीओ के एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि संगत मंडी में एक घटना हुई है जब हमने मौके पर आकर देखा तो एक प्रवासी कार्यकर्ता जो यूपी का रहने वाला है और उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना तुरंत थाना संगत को दी गई और शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के मोची में रखवा दिया गया।

  • कल बंद रहेंगा Jalandhar, वाल्मीकि समाज सहित अन्य संगठनों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    कल बंद रहेंगा Jalandhar, वाल्मीकि समाज सहित अन्य संगठनों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में वाल्मीकि समुदाय और दलित समुदाय सहित अन्य संगठनों में कल जालंधर बंद की कॉल दी है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के कबीर टाइगर फोर्स सहित अलग अलग संगठनों के अध्यक्ष अनिल हंस, अरुण सदंल, सोमा गिल द्वारा यहग कॉल दी गई। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ छेड़छाड करने के विरोध में बंद की कॉल दी गई है।

    उन्होंने आरोप लगाए है कि 25 जनवरी को दल खालसा और शिरोमणि अकाली दल (अ) द्वारा आज पैदल रोष मार्च के दौरान प्रतिमा साथ छेड़छाड़ की गई थी। जिसके विरोध में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर कल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंद की कॉल को लेकर वह डीसी हिमांशु अग्रवाल से और ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा से मुलाकात करके मांग पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि खालसा पंथ द्वारा बाबा अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की थी।

    इस दौरान उन्होंने सविधान को लेकर बाबा साहेब पर झूठे इल्जाम लगाए गए थे। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि उक्त आरोपियों के खिलाफ एनएसए एक्ट लगाकर मामला दर्ज करे और उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि वह हैरान है कि पुलिस को इस मामले के बारे में कुछ पता नहीं है। लेकिन इस मामले को लेकर प्रशासन को वीडियों सौंप दी गई है। इसी मामले को लेकर कल जालंधर बंद की कॉल दी गई। अगर पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में संघर्ष ओर तेज किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद की कॉल रहेंगी।