Blog

  • कांग्रेस ने MP Sukhjinder Randhawa को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    कांग्रेस ने MP Sukhjinder Randhawa को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को 7 विधानसभा हलकों का इंचार्ज बनाया है। इन विधानसभा हलकों में कालका, नई दिल्ली, मालवीय नगर, अंबेडकर नगर, दिल्ली कैंट, राजौरी गॉर्डर व हरि नगर शामिल है। यहां पर पंजाब वोटरों की संख्या अधिक है।

    इससे पहले कांग्रेस की तरफ 17 जनवरी को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। जिसमें पंजाब के तीन नेताओं को ही शामिल किया गया था। जिसमें रंधावा का नाम शामिल नहीं था। इन नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा का शामिल थे। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा की सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा शामिल है।

    आप पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अगर पंजाब के नेताओं की बात करे तो उसमें सबसे पहला नाम सीएम भगवंत मान का है। उसके बाद राज्यसभा सांसद राघव चडढा, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह मीत हेयर, राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. बलबीर, लालजीत सिंह भुल्लर, तरनप्रीत सिंह सोंध, डॉ. रवजोत सिंह, हरदीप मुंडिया, बलजिंदर कौर व शैरी कलसी शामिल हैं।

  • Punjab News: आज पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद होगा मेयर का चुनाव, BJP निभाएगी विरोधी पक्ष की भूमिका

    Punjab News: आज पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद होगा मेयर का चुनाव, BJP निभाएगी विरोधी पक्ष की भूमिका

    अमृतसरः नगर निगम के चुनाव के 37 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आज पार्षदों का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। वहीं शाम 4 बजे होने वाले शपथ ग्रहण के बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। मिली जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित 85 पार्षदों का आज शपथ ग्रहण आज सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होगा।

    मेयरशिप को लेकर सत्ताधारी आप पार्टी और कांग्रेस में घमासान चल रहा है। आप के पास 39 सदस्यों का समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास 41, लेकिन दोनों के पास ही बहुमत के 46 पार्षदों का आंकड़ा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम अमृतसर के मेयर के चुनाव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भाजपा अमृतसर नगर निगम में विपक्ष की भूमिका निभाएगी और किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी।

    बता दें कि अमृतसर नगर निगम का मेयर बनाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होड़ मची हुई है। इस संबंध में आज एक बैठक आयोजित की गई है। भाजपा और अकाली दल के समर्थन के इसके लिए बहुत मायने रखते हैं। उनकी मेयर चुनाव को लेकर रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। ऐसे में सरकार की ओर से मेयर के चुनाव की घोषणा के बाद से ही शहर का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

  • Punjab News: दाना मंडी में पुलिस ने पकड़े भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू, देखें वीडियो

    Punjab News: दाना मंडी में पुलिस ने पकड़े भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः दाना मंडी गेट नंबर-1 पर थाना सिटी पुलिस की ओर से 105 गट्टू चाइना डोर समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एएसआई सुखदेव सिंह थाना सिटी ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब थाना सिटी की ओर से गश्त की जा रही थी। इस दौरान रक्बा बगदादी गेट सिटी फिरोजपुर के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो बाहर से चाइना डोर लाकर शहर में बेचता है।


    आज भी वह दाना मंडी गेट नंबर-1 के अंदर खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर अभी छापेमारी की जाए तो आरोपी को पकड़ा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके पास से 105 गट्टू चाइना डोर बरामद हुए। फिलहाल पुलिस को हिरासत में ले लिया गया है। रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछाताछ की जाएगी कि गट्टू कहां से लेकर आता था।

  • केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah ने संगम में लगाई डुबकी, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

    केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah ने संगम में लगाई डुबकी, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

    प्रयागराजः महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा गंगा में डुबकी लगाई है। वहीं आज केंद्रिय गृह मंत्री गृहमंत्री अमित शाह महाकुंभ में पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने साधु-सतों से भी मुलाकात की, आज धर्म संसद है। उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर पानी डाला। यहां से शाह लेटे हनुमान मंदिर जाएंगे और दर्शन पूजन करेंगे, फिर संतों के साथ बैठक करेंगे और भोजन भी करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।

    मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह का विमान सुबह साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। सीएमयोगी और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। शाह यहां से बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट गए। स्टीमर से वीआईपी घाट पहुंचे। पक्षियों को दाना खिलाया और डुबकी लगाई।

    स्नान के बाद स्टीमर से किला घाट जाएंगे। लेट हनुमान और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर जूना अखाड़ा पहुंचेंगे। साधु-संतों से मुलाकात और भोजन करेंगे। जूना अखाड़े में डेढ़ घंटे यानी 3 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महाकुंभ आने से पहले शाह ने लिखा- संगम स्नान के लिए उत्सुक हूं। शाह के दौरे को देखते हुए सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया। लेटे हनुमान मंदिर में एंट्री बंद कर दी गई है।

  • कार में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, अवैध Pistol और 2 Mobiles मिले

    कार में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, अवैध Pistol और 2 Mobiles मिले

    अलीगढ़ः बंद कार में 22 साल के युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कावेरी वाटिका निवासी समीर यादव के रूप में हुई, जो अकराबाद में स्थित अपने पिता की मेडिकल दुकान पर काम करता था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान एक अवैध पिस्तौल और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

    फोरेंसिक टीम की जांच में पता चला कि युवक के सीने के बीच में गोली लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के कई राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, हालांकि कार पर गोलियों के कोई निशान नहीं मिले और वह अंदर से बंद भी थी।

    जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार मूल रूप से अकराबाद का रहने वाला था, लेकिन कुछ समय पहले कावेरी वाटिका में शिफ्ट हो गया था। पुलिस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में पहुंचा दिया है।

  • Punjab News: बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की माता का बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी की माता का बयान, देखें वीडियो

    मोगाः अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को युवक द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई। इस मामले मे लोगों ने आरोपी आकाश को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी दलित परिवार से है और मोगा का रहने वाला है। वहीं इस घटना को लेकर धर्मकोट में रहने वाले आरोपी आकाश की माता मीडिया के सामने आई। इस घटना को लेकर जहां मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है, वहीं आरोपी की माता ने कहा कि उसे बेटे द्वारा घटना के बारे में कुछ नहीं पता।

    वह लोगों के घरों में काम करने के लिए गई थी। इस दौरान गांव वासियों से घटना के बारे में पता चला है। माता ने कहा कि वह 20 साल से इलाके में रह रही है। माता का कहना है कि उसके चार बच्चे है। आकाश ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और आकाश 3 साल पहले दुबई में लेबर का काम करने के लिए गया। माता ने कहा कि 24 वर्षीय आकाश की अभी शादी नहीं हुई है। उसका किसी जत्थेबंदी के साथ कोई लेना देना नहीं है। माता ने कहा कि दुबई जाने के दौरान आकाश ने केस रखे थे। आकाश को दुबई से लौटे 3 महीने हो गए और उसका घर से कोई लेना देना नहीं है।

    जब से दुबई से लौटा है तभी से वह अमृतसर में कहीं किराये पर रहता है। उसके दुबई से लौटने का भी आसपास के लोगों से पता चला था। इस घटना को लेकर माता ने कहा कि उसके बेटे द्वारा की गई घटना निंदनीय है। इस घटना के बाद पुलिस भी आकाश के घर पहुंची, जहां परिजनों और इलाका निवासियों के बयान दर्ज किए गए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर की गई घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुबई जाने के बाद उसने परिवार से नाता तोड़ दिया है।

    3 माह पहले दुबई से लौटने के बाद पता चला कि वह अमृतसर में किराये के मकान पर रहने लग गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता मजदूर करते है। वहीं आकाश की बहन का तालाक हो चुका है और वह बहन मस्कट नौकरी के लिए गई हुई है। जबकि 2 छोटे भाई पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि यहां पर तो वह मोना ही था, लेकिन अब देखा कि उसने दस्तार रखी हुई है। उन्होंने कहा कि जब आकाश गांव में रहता था तो वह यहां पर लड़कियों की तरह रहता है, ऐसे में वह खुद हैरान है कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

  • Punjab News: Dr. BR Ambedkar की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में ज्ञानी Harpreet Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Dr. BR Ambedkar की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में ज्ञानी Harpreet Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः विरासती मार्ग में डॉ. बीआर आंबडेकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में ज्ञानी हरप्रीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी करना बड़ी ही निंदनीय घटना है। पिछले कुछ सालों से भारत में दबे कुचले लोगों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। यह सब नफ्तर का नतीजा है।

    उन्होंने कहा कि किसी नेता की ओर से इस घटना की निंदा करते कहा जा रहा है कि घटना श्री दरबार साहिब के गलियारे में घटित की गई है, जो सिखों के खिलाफ नफरत फैलाने का काम है। ये घटना शहर की घटना है। नेताओं के ऐसे बयान सिख संस्थानों और सिखों के प्रति नफरत फैला रहे है। भरत की राजनीति काफी गंदली हो चुकी है। राजनीति में गलत शामिलो हो रहे अंसर इसे गंदा बना रहे है। जो कि गलत है।

  • Jalandhar News: मेन बाजार में दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन बाजार में दुकान से नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती गुजा के मेन बाजार से सामने आया है, जहां चोरों ने रूपा नामक मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दुकान से नगदी व सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान बस्ती गुजा के मेन बाजार में स्थित है।


    आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा दुकान के ताले टूट हुए थे और सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोरों द्वारा दुकान से 20 से 25 हजार का सामान चोरी कर लिया गया, वहीं तिजौरी में से एक हजार की नगदी भी गायब थी। दुकानदार ने घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Innocent Hearts में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस : विद्यालय के प्रांगण में गूँजे देशभक्ति के स्वर

    Jalandhar News: Innocent Hearts में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस : विद्यालय के प्रांगण में गूँजे देशभक्ति के स्वर

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड) में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने “स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास” थीम के अंतर्गत पूरे जोश  के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
    विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व से अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक है। यह आज़ादी पर्व महापुरुषों के जुझारू संघर्ष का परिणाम है। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। बच्चों द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर स्पीच, देशभक्ति के गीत, रोल प्ले व देशभक्ति की कविताएँ प्रस्तुत की गई।
    छात्राओं ने नारी-शक्ति पर रोल प्ले द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी को प्रस्तुत करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। आईटी क्लब के द्वारा गणतंत्र दिवस पर पावर पॉइंट प्रस्तुत की गई, जिसमें भारत की संस्कृति, स्वर्णिम भारत दिखाते हुए भारत की विरासत को प्रस्तुत किया गया। डांस डिपार्टमेंट द्वारा देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया‌।
    प्री-प्राइमरी के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की वेशभूषा में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे। इन नन्हे बच्चों  को भारतीय संस्कृति से संबंधित एक पीपीटी दिखाई गई , जिसमें उन्हें भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • Jalandhar News: Innocent Hearts Group of Institutions ने सतत विकास और राष्ट्रीय विरासत पर केंद्रित होकर मनाया गणतंत्र दिवस 2025 पर्व

    Jalandhar News: Innocent Hearts Group of Institutions ने सतत विकास और राष्ट्रीय विरासत पर केंद्रित होकर मनाया गणतंत्र दिवस 2025 पर्व

    जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने गणतंत्र दिवस 2025 को पर्यावरणीय स्थिरता और राष्ट्रीय गौरव पर केंद्रित प्रेरक समारोह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया, जिसे इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के तत्वावधान में चलाए जा रहे दिशा-एन इनीशिएटिव के सीएसआर प्रोजेक्ट के सहयोग से संपन्न किया गया, जिसका उद्देश्य सामाजिक कल्याण और सतत प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

    संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 13 के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, इस कार्यक्रम में कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करने और सतत विकास को प्रोत्साहित करने के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई। विभिन्न विभागों के छात्रों ने उन गतिविधियों में भाग लिया, जो पर्यावरणीय जागरूकता और भारत की समृद्ध विरासत के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाती हैं। दिनभर की गतिविधियों में कविता पाठ, भाषण, रोल-प्ले, नाटक, माइम, समूह नृत्य, पोस्टर बनाने और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल थीं। हर गतिविधि को छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जबकि ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन और स्थिरता के महत्व को उजागर किया गया।

    नारा लेखन प्रतियोगिता में, बीसीए चौथे सेमेस्टर की मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की भवलीन कौर और तीसरे स्थान पर बीसीए दूसरे सेमेस्टर की दीपिका चौहान रहीं। पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में बीसीए दूसरे सेमेस्टर के शिवम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर बीएससी एमएलएस की काजल और तीसरे स्थान पर बीसीए चौथे सेमेस्टर की किरण रहीं। बीएससी एमएलएस छठे सेमेस्टर की अंजलि कुमारी को उनके रचनात्मक योगदान के लिए विशेष सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

    ग्रीन ओथ छात्रों और फैकेल्टी को दिलाई गई और इसे मैनेजमेंट, फैकेल्टी और छात्रों के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। जो इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप की सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता का प्रदर्शित करता है। एसडीजी 13 और सततता पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा रचनात्मक कार्यों में छात्रों ने अपने नवाचार और कला के माध्यम से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

    इस कार्यक्रम ने हरित आदतों को अपनाने और ऊर्जा खपत को कम करने के महत्व को भी उजागर किया, छात्रों को अपने दैनिक जीवन में ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

    इस गणतंत्र दिवस समारोह ने न केवल स्थिरता को बढ़ावा दिया, बल्कि भारत की स्वर्णिम विरासत का सम्मान भी किया। इसने छात्रों को राष्ट्र-निर्माण में उनकी भूमिका और एक हरित, समृद्ध भविष्य में योगदान देने की याद दिलाई। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस जिम्मेदार नागरिकता और पर्यावरण प्रबंधन के मूल्यों को अपने छात्रों में स्थापित करते हुए उदाहरण प्रस्तुत करता रहा है।