Blog

  • AAP Party ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत

    AAP Party ने किरायेदारों को दी बड़ी राहत

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में चुनावों को लेकर आप पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया। जिसमें किरायेदारों को आप पार्टी ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी नेता संजय सिंह और मनीष सिसौदिया के साथ चुनाव के लिए आप पार्टी का मैनिफेस्टो यानी घोषणापत्र जारी कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग में अब 10 दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

    केजरीवाल ने किया 15 गारंटी का ऐलान

    • सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह आज केजरीवाल की 15 गारंटी जारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने कौन सी 15 गारंटी का ऐलान किया है।
    • रोजगार की गारंटी- युवाओं को कैसे रोजगार मिले इसकी प्लानिंग की जाएगी।
    • महिला सम्मान योजना हर महिला को 2100 रुपये बैंक अकाउंट में।
    • संजीवनी योजना- 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को फ्री इलाज।
    • पानी के बिल माफ जो बिल भेजे गए हैं वो भरने की जरूरत नहीं।
    • हर घर में 24 घंटे साफ पानी।
    • यमुना साफ करेंगे- हमारे पास फंड और पूरा प्लान है।
    • दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन लेवल का बनाएंगे।
    • डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना- दलित बच्चों को विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन पर सारा खर्त दिल्ली सरकार का।
    • कॉलेज छात्रों को फ्री बस की सुविधा और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
    • पुजारी और ग्रंथियों हर महीने 18-18 हजार रुपये।
    • किराएदारों को भी फ्री बिजली-पानी की सुविधा मिलेगी।
    • जहां भी सीवर ब्लॉक है उसको 15 दिनों में साफ कर देंगे और पुराने सीवर को साल डेढ़ साल में बदल देंगे।
    • दिल्ली में नए राशन कार्ड बनाएंगे
    • ऑटो-टैक्सी-ई-रिक्शा वालों की बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये, बच्चों को फ्री कोचिंग और इंश्योरेंस का लाभ।
    • RWA को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पैसे दिए जाएंगे।

    पुरानी योजनाएं जारी रहेंगी

    अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा पहले से जारी फ्री बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस यात्रा जारी रहेंगी, मोहल्ला क्लिनिक का विस्तार किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर लोगों ने चुनाव में वोटिंग के दौरान गलट वोट का बटन दबा दिया तो उनके ऊपर 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा वालों ने ये साफ कर दिया है कि फ्री बिजली फ्री पानी, फ्री शिक्षा , फ्री इलाज बंद कर देंगे। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर आपने बीजेपी को वोट दिया तो जो 25 हजार रुपये का फायदा आप सरकार की वजह से मिल रही है, वो बंद हो जाएगा।
  • Punjab News: पार्क से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्क से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते पार्क में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पार्क से व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पार्क में शव पड़ा देखकर राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा आस-पास लोगों से मृतक व्यक्ति की पहचान करवाने की भी कोशिश जा रही है। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक चाबी और 5 रुपए मिले है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि मृतक के मुंह से झाग निकली हुई थी। कुछ जगह मामूली चोट जैसे निशान है, हो सकता है किसी चूहे आदि ने उसे ना काटा हो। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस केस में जांच कर रही है। 72 घंटों के लिए उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पहचान होने के बाद तुरंत पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा को अंखडित करने के मामले में लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा को अंखडित करने के मामले में लोगों में रोष, देखें वीडियो

    दुकानें बंद, फ्लाईओवर किया जाम

    अमृतसरः जिले के हेरिटेज स्ट्रीट पर थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को युवक द्वारा तोड़ने की कोशिश की गई। युवक ने प्रतिमा पर हथौड़े से वार किए। उसने प्रतिमा के पास रखी संविधान की मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि इस मामले में लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में आज वाल्मीकि और रविदासिया समुदाय सहित अन्य लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज लोगों द्वारा भंडारी पुल को जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने मांग की कि जब तक संबंधित व्यक्ति को कड़ी सजा नहीं मिल जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने दुकानें भी बंद करा दीं। बता दें कि वाल्मीकि संगठनों द्वारा आज अमृतसर बंद की कॉल की गई है। इसी को लेकर भंडारी पुल को लोगों ने बंद कर रखा है। दुकानदारों ने भी घटना का विरोध करते हुए वॉल सिटी मार्केट बंद रखी है, हालांकि, स्कूल और कॉलेज खुले हुए हैं। दूसरी ओर इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ‘इस घटना के लिए किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा। आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी। पंजाब के भाईचारे और एकता को तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन को इसकी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’  
  • America से निकाले अवैध प्रवासियों को Colombia लाएगा देश, विमान भेजने की तैयारी

    America से निकाले अवैध प्रवासियों को Colombia लाएगा देश, विमान भेजने की तैयारी

    वॉशिंगटनः अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासियों को कोलंबिया ने देश में लाने का फैसला किया है। कोलंबिया अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में प्लेन भेजेगा। इससे पहले कोलंबिया ने अवैध प्रवासियों को लेकर आ रहे दो अमेरिकी सैन्य विमानों के देश में लैंड नहीं होने दिया था।

    इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोलंबिया के खिलाफ 25% टैरिफ और प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। साथ ही अगले हफ्ते से 50% टैरिफ लगाने की धमकी भी दी। ट्रम्प की कार्रवाई के जवाब में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते प्रवासियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया। साथ में अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ में 25% की वृद्धि की घोषणा की।

    इससे दोनों देशों के बीच टैरिफ वॉर जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बाद में कोलंबिया अपने फैसले से पीछे हट गया। राष्ट्रपति पेट्रो ने निर्वासित कोलंबियाई नागरिकों की सम्मानजनक वापसी का हवाला देते उन्हें वापस लाने के लिए राष्ट्रपति विमान भेजने का फैसला लिया।

  • US में गुरुद्वारों की जांच करने पहुंची पुलिस, सिखों में रोष

    US में गुरुद्वारों की जांच करने पहुंची पुलिस, सिखों में रोष

    न्यूयार्कः अमेरिका में गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी अवैध अप्रवासियों की जांच में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अवैध शरणार्थियों का पता लगाने के लिए US में गुरुद्वारों की अमेरिकी पुलिस जांच कर रही है। इसी सिलसिले के तहत उन्होंने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गुरुद्वारों का दौरा किया, जिस पर कुछ सिख संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिख संगठनों ने इस तरह की कार्रवाई को अपने धर्म की पवित्रता के लिए खतरा बताया है। दरअसल, सिख अलगाववादियों के साथ-साथ कुछ गैर-दस्तावेजी आप्रवासी भी न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में कुछ तीर्थस्थलों का उपयोग करते हैं।

    कार्यवाहक गृह कार्यालय सचिव बेंजामिन हफ़मैन ने डोनाल्ड ट्रम्प के संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर निर्देश जारी किया। इसने इमिग्रेशन और सीमा शुल्क प्रवर्तन और सीमा गश्ती प्रवर्तन कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन के प्रशासन के दिशानिर्देशों को निरस्त कर दिया, जो संवेदनशील क्षेत्रों में या उसके आसपास कानून को लागू करने में बाधा डालते हैं। इन संवेदनशील क्षेत्रों में धर्मस्थल और चर्च जैसे धार्मिक स्थान शामिल हैं।

    गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह कार्रवाई सीबीपी और आईसीई अधिकारियों को हमारे इमिग्रेशन कानूनों को लागू करने और उन हत्यारों और बलात्कारियों सहित आपराधिक एलियंस को पकड़ने का अधिकार देती है।” जिन्होंने अवैध रूप से हमारे देश में प्रवेश किया है।” उन्होंने कहा कि अपराधी अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका के स्कूलों और चर्चों में छिप नहीं पाएंगे। ट्रम्प प्रशासन हमारे बहादुर अधिकारियों के हाथ नहीं बांधेगा और इसके बजाय आश्वस्त रखेंगा कि अधिकारी इस मामलों में अपने विवेक का इस्तेमाल करेंगे।

     

  • Mahakumbh में आज गंगा में डुबकी लगाएंगे केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah

    Mahakumbh में आज गंगा में डुबकी लगाएंगे केंद्रिय गृह मंत्री Amit Shah

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 दिनों में अब तक 14 करोड़ से भी ज्यादा लोग महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। वहीं, आज भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी महाकुंभ में शामिल होने जा रहे हैं। अमित शाह आज प्रयागराज पहुंचेंगे और गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे।

    दरअसल, गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर महाकुंभ में शामिल होने के बारे में जानकारी साझा की है। गृह मंत्री ने लिखा- “सम्पूर्ण विश्व को समानता व समरसता का संदेश देता सनातन धर्म का महासमागम, महाकुंभ केवल तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि देश की विविधता, आस्था और ज्ञान परंपरा का संगम भी है। प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान व पूजन करने और पूज्य संतों से भेंट करने के लिए उत्साहित हूं।” जानकारी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज जाएंगे।

    सीएम योगी अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या से पहले जरूरी बैठक करेंगे। सीएम योगी ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में भारी भीड़ जुट रही है। 26 जनवरी 2025 तक महाकुंभ में 14 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया है। इसके अलावा आगामी 29 जनवरी को प्रयागराज महाकुम्भ में 7 से 8 करोड़ लोग आ सकते हैं। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई है और इसकी समाप्ति 26 फरवरी को होगी। महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

  • खड़ी गाड़ी का हुआ चालान, मालिक का आया बयान

    खड़ी गाड़ी का हुआ चालान, मालिक का आया बयान

    नारनौलः एक अलग ही मामला सामने आया है। जो आपको हैरान कर देगा। हरियाणा के नारनौल में खड़ी गाड़ी का दिल्ली में चालान कट गया। जब मालिक को इसके बारे पता चला तो वह काफी हैरान हुआ। जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। चालान दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा काटा गया है। इतना ही नहीं चालान में गाड़ी को क्रेन द्वारा उठाया दिखाया गया है। मामला कोर्ट में भी जा चुका, मालिक को इसकी जानकारी गाड़ी के नंबर रूटीन में नेट पर चेक करने पर लगी।

    पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कैलाश नगर रेवाड़ी रोड के नितिन शर्मा ने बताया कि उसके पास एक टाटा पंच गाड़ी है। जिसका नंबर एचआर 35 वी 1785 है। यह गाड़ी उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी के नाम से है। उसने जब से गाड़ी ली है, उसके बाद से कभी भी वह दिल्ली नहीं गया है। नितिन शर्मा ने कहा कि आज जब वह नेट पर अपनी गाड़ी के नंबर डालकर स्टेटस चेक कर रहा था, तो उसे पता चला कि उसकी गाड़ी का दिल्ली में चालान कट गया है इस पर उसे बड़ा आश्चर्य हुआ।

    शिकायत में उसने बताया है कि उसके अलावा उसकी गाड़ी को अन्य कोई भी व्यक्ति चलाता नहीं है, जबकि जो चालान कटा हुआ है, उसमें ड्राइवर का नाम दीपक यादव है। जिसका राजस्थान का लाइसेंस है। इतना ही नहीं दिल्ली पुलिस द्वारा यह चालान कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है। शिकायत में नितिन शर्मा ने इस मामले में आरोपी दीपक यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके लाइसेंस नंबर भी चालान में दर्शाए गए हैं।

  • Punjab News: थानों पर आतंकी हमले का अलर्ट, पुलिस चौकस, लगाई जा रही कंटीली तारे

    Punjab News: थानों पर आतंकी हमले का अलर्ट, पुलिस चौकस, लगाई जा रही कंटीली तारे

    अमृतसरः पंजाब के आतंकियों द्वारा लगातार पुलिस थानों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं हाल ही में हुई घटनाओं के पुलिस चौकस हो गई है। बताया जा रहा है कि 78 पुलिस स्टेशनों पर आतंकी हमले का अलर्ट है। जिसके बाद अब पुलिस द्वारा इन थानों की चार दीवारी करके उन पर कंटीले तार लगाने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस स्टेशनों पर हुए हमलों के बाद पंजाब पुलिस ने एक रणनीति बनाई है।

    इसके लिए 78 पुलिस स्टेशनों और चौकिंयों की पहचान की गई है, इन सभी पुलिस स्टेशनों की चार दीवारी की जाएगी और उसके बाद उन पर कंटीले तार भी लगाए जाएंगी। दरअसल, नवंबर और दिसंबर महीने में पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर के नवांशहर थाने और पुलिस चौकी पर बम धमाके हुए थे, जिसके बाद अब पुलिस अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर के 78 पुलिस स्टेशनों की पहचान की गई है। पुलिस स्टेशनों के क्षेत्रफल के हिसाब से 18 से 88 लाख रुपये का बजट रखा गया है। पंजाब पुलिस यह सारा काम इसी महीने से शुरू कर रही है।

  • बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरा 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरा 2 वर्षीय बच्चा, देखें CCTV

    डोंबिवलीः महाराष्ट्र के डोंबिवली शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डोंबिवली पश्चिम के देवीचा पाड़ा इलाके में 2 वर्षीय बच्चा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गया और बच गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो देखकर आंखों पर यकीन करना बेहद मुश्किल है। मिली जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली पश्चिम के देवीचा पाड़ा इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय भावेश म्हात्रे कंस्ट्रक्शन के साथ ही घर खरीदने और बेचने का काम करते है। इस दौरान वह ग्राहकों को घर दिखाने के लिए देवीचा पाडा इलाके में अनुराज बिल्डिंग में ले गए थे। ग्राहकों को घर दिखाने के बाद जब वे बिल्डिंग से बाहर आ रहे थे तो उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित घर से खेलते हुए एक दो साल का बच्चा गिर गया। जब बच्चा हवा में था तो इमारत के नीचे खड़े भावेश ने उसे बचाने के लिए बड़ी तेजी से दौड़ लगाई और मासूम को बचा भी लिया। बताया जा रहा है कि घर में पेंटिंग का काम चल रहा था, इसलिए ग्रिल में लगे कांच को नुकसान न पहुंचे इसके लिए कांच को निकाला गया था। इस बीच गैलरी में खेल रहा एक दो साल का बच्चा इस खुले कांच के गैप से गिर गया। बच्चे को गिरता देख भावेश ने एक पल की भी देरी किए बिना दौड़कर बच्चे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बच्चा उनके हाथ से छूट गया। लेकिन इसी दौरान भावेश ने अपना बायां पैर आगे कर दिया और सौभाग्य से बच्चा सीधे जमीन पर नहीं गिरा और उसकी जान बच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल ले गए, जैसे ही डॉक्टर ने बताया कि बच्चा ठीक है तो सभी ने राहत की सांस ली। वहीँ, बच्चे की जान बचाने वाले भावेश की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। भावेश ने बताया कि वह क्रिकेट खिलाड़ी है और स्थानीय टूर्नामेंट में खेलते है। पीड़ित बच्चे का नाम सात्विक राहुल देसले बताया जा रहा है। इस हादसे में बच्चे का हाथ टूट गया। बच्चे के परिजनों ने बताया कि सात्विक की तबीयत ठीक है। यह घटना इमारत के सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  
  • Jalandhar के इनवेस्टर से 1.09 करोड़ की ठगी

    Jalandhar के इनवेस्टर से 1.09 करोड़ की ठगी

    Lovely Promoters and Builders कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: जिले के इनवेस्टर से करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इनवेस्टर उमेश पुरी की शिकायत पर मोहाली की लवली प्रमोटर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ग्रेवाल और उनके पिता, डायरेक्टर सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। मामला जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-6 में दर्ज किया गया है। शिकायत के मुताबिक, उमेश पुरी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते थे और इसी सिलसिले में वह इस कंपनी के संपर्क में आए। गुरप्रीत और सुरजीत से उनकी मुलाकात जालंधर में हुई थी। दोनों का ऑफिस मोहाली के एरोसिटी, एयरपोर्ट रोड पर स्थित है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार, उमेश पुरी ने आगे की प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए कंपनी से संपर्क किया था, लेकिन कंपनी ने उनके साथ ठगी की। मामले की शुरुआती शिकायत 7 जनवरी को की गई थी, जिसके बाद जांच के आधार पर यह केस दर्ज किया गया।