Blog

  • Punjab News: आवारा कुत्तों को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

    Punjab News: आवारा कुत्तों को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिया आदेश

    मोहालीः पंजाब में लगातार आवारा कुत्तों द्वारा हमले करने की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में लुधियाना और अमृतसर में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को नोंचकर मारने की घटनाएं सामने आई थी। वहीं लगातार आवारा कुत्तों द्वारा हो रहे हमलों की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्थानीय सरकार और ग्रामीण विकास विभागों को सभी शहरों में आवारा कुत्तों की गणना करने का निर्देश दिया है। इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

    पिछले दिनों लुधियाना के पास हसनपुर गांव में आवारा कुत्तों के हमलों के कारण एक सप्ताह के भीतर दो बच्चों की दुखद मौत हुई थी। इसके बाद आयोग सक्रिय हुआ है। 12 जनवरी को लुधियाना के हसनपुर गांव में 11 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला करके मार डाला था। हसनपुर गांव में ही कुछ दिन पहले कुत्तों ने 12 वर्षीय अर्जुन को भी मार डाला था। अर्जुन पतंग उड़ाने अपने घर से निकला था। मोहाली, जीरकपुर, अमृतसर, माछीवाड़ा साहिब और नाभा सहित पंजाब के विभिन्न हिस्सों से इसी तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में गंभीर चिंता पैदा हुई है।

    बाल संरक्षण निकाय के अध्यक्ष कंवरदीप सिंह ने कहा कि मीडिया स्रोतों के माध्यम से बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमलों की रिपोर्ट आयोग के ध्यान में लाई गई है। उन्होंने आगे की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल नसबंदी करने का भी आदेश दिया। अध्यक्ष ने आगे बताया कि उन्होंने पंजाब स्थानीय निकाय विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर उनसे भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा 10 मार्च, 2023 को अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023 के प्रावधानों को लागू करने का आग्रह किया है।

    गांव हसनपुर में लावारिस कुत्तों के नोचने से हुई दो बच्चों के मौत के मामले में दो दिन पहले केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने जिला प्रशासन व नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर निगम व जिला प्रशासन को चेतावनी तक दे डाली थी कि अगर इस तरह के हादसों को काबू करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाया तो वह कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे।

  • Punjab News: Model Town इलाके में घर से मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Model Town इलाके में घर से मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माडल टाउन एक्सटेंशन के इलाके में घर में व्यक्ति का शव सोफे पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शव 10 दिन पुराना है। दरअसल, इलाके में जब शव की बदबू आने लगी और व्यक्ति कुछ दिनों से दिखाई भी नहीं दिया तो लोगों को शक हुआ। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 59 वर्षीय प्रभशरण सिंह के रूप में हुई है। शव की हालत इतनी खराब थी कि वह पूरी तरह फूल चुका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार माडल टाउन एक्सटेंशन के इलाके में मृतक प्रभशरण सिंह घर पर अकेला रहता था। पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि प्रभशरण के बेटे की करीब 3 साल पहले मौत हुई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए थाना माडल टाउन के एएसआई बलदेव राज ने कहा कि इलाके में जब प्रभशरण को लोगों ने नहीं देखा और इलाके में बदबू फैली तो लोगों को शक हुआ। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि जब हमने घर में जाकर देखा तो मृतक बुजुर्ग का शव बुरी तरह से खराब हुआ पड़ा था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में के अनुसार प्रभशरण सिंह की कुदरती मौत लग रही है। एएसआई ने कहा कि रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
  • आज का राशिफल, 27 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 27 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज तिल द्वादशी का व्रत किया जाएगा। आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट से कल सूर्योदय तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। अगर आप अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे है, तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिलेगा। किसी खास व्यक्ति की मुलाकात से आपको फायदा होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज पैसो से रिलेटेड सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकल आएगा। किसी खास रिश्तेदार के घर आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। आज दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। आज थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ देने वाला रहेगा। आज अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ज्यादा ग्रो करेगा और आपके बेटे का करियर भी अच्छा बनेगा। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस को दूर दराज तक फ़ैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर जाकर कुछ देर जनसेवा का कार्य करेंगे, जिससे परिवार वाले प्रसन्न दिखेंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, इससे उनका मन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे परिवार से आपको सपोर्ट मिलेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए तैयार रहें। शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आपको बाहर के ऑयली फ़ूड से परहेज़ करना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्बल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपना रुतबा कायम रखेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिनमे उनकी सहभागिता रहेगी। अपने खानपान की लिस्ट में ताजे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। गाय को चारा खिलाएं, घर में धन-धान्य की पूर्ति होगी। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा।


    तुला राशि:
    आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आप अपने करियर में नया आयाम स्थापित करने में सफल रहेंगे। परिवार में चल रही अनबन को लेकर आप सबके साथ विचार विमर्श करेंगे, शाम तक सब सही हो जाएगा। इस राशि के लवमेट अपने रिश्ते को लेकर सीरियस होंगे, घर पर बात करने का मन बनायेंगे। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इन्क्रीमेंट के साथ-साथ पदोन्नति भी होगी।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। हाउसिंग प्रोजक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप नया वाहन लेने से पहले अपने परिवार वालों से विचार करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल जाएगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। आज आपके करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं जिससे आपका जीवन बेहतर बनेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, वो आज पूरा हो जाएगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आएगा। बड़ी बेटी का सिलेक्शन किसी अच्छी जॉब में हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर की सजावट के लिए आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी आपकी हेल्प मांगेंगे। सब लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई-नई तकनीक अपनाएंगे। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी।

    मकर राशि:आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज बिजनेस वर्ग के लोगों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा किसी प्रकार का मामला आज सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक रूप से उन्नति भी होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज किसी तरह की कागजी कार्यवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। आपको आज फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं, आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

  • Jalandhar के डिप्टी और नंगल अंबिया मर्डर सहित अन्य वारदातों में शामिल गैंगस्टर पुनीत गिरफ्तार

    Jalandhar के डिप्टी और नंगल अंबिया मर्डर सहित अन्य वारदातों में शामिल गैंगस्टर पुनीत गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मोस्ट वांटेड और ए ग्रेड गैंगस्टर सहित 4 अन्य को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक ग्रेड का गैंगस्टर पुनीत भी शामिल है।

    गैंगस्टर पुनीत पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया और जालंधर के सोढ़ल रोड पर हुए टिंकू हत्याकांड शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुनीत और उसका साथी लल्ली जंडियाला क्षेत्र में सक्रिय हैं।

    जिसके बाद गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की। इस दौरान पुलिस ने पुनीत और अन्य गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई हैं। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। जल्द मामले को लेकर प्रेस वार्ता की जाएगी।

  • फरवरी महीने में इन 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस !

    फरवरी महीने में इन 5 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस !

    साल 2025 का अगला महीना फरवरी शुरू होने वाला है। इस महीने ग्रहों और नक्षत्रों की चाल 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ दिखाई दे रही है। ज्योतिषविदों का कहना है कि फरवरी माह में पांच राशियों को आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलेगा। इन राशियों में धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

    आइए जानतें है इन पांच राशियों के बारे में..

    मेष- इस महीने बृहस्पति महाराज धन संचित करने में मदद करेंगे। आपकी आमदनी धीरे-धीरे बढ़ती नजर आएगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया हुआ है तो इस महीने सफलता पूर्वक उन्हें उतारने का लक्ष्य बनाएंगे। संपत्ति को लेकर कोर्ट-कचहरी के मामले भी इस महीने आपके पक्ष में रह सकते हैं।

    वृषभ- आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। आपको एक से ज्यादा माध्यमों के जरिए धन प्राप्त होने के योग बन सकते है। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा। खर्चों में कमी रहेगी। बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।

    वृश्चिक- इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में इजाफा होगा। आपकी आय दिन प्रतिदिन बढ़ेगी। लोन या कर्ज से जुड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। आपकी राशि में गुप्त धन प्राप्त होने के योग भी बन रहे हैं। इस महीने आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहने की संभावना है। हालांकि इस महीने शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने का प्रयास बिल्कुल न करें, अन्यथा नुकसान उठाएंगे।

    धनु- फरवरी में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत उत्तम रहने वाली है। आपको धन संचित करने में सफलता मिल सकती है। यानी कि आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी बचत योजनाओं को मजबूती मिलेगी। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

    मकर- आपको व्यापार से धन लाभ के योग हैं। यदि आपने पहले कहीं धन निवेश किया हुआ है तो इस दौरान बड़ा मुनाफा हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इस महीने सुख प्राप्त होगा। आप नया वाहन या कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 310 चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 310 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 319 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 80,600/- रूपये वसूल किए।वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 18 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 2100/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर पुलिस द्वारा 05 वाहनों के  चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 95,000/- रुपये काटे गए।

  • Jalandhar News: रशिया सरकार ने भारत सरकार और पंजाब सरकार सहित अन्य राज्यों की सरकार को भेजी ईमेल

    Jalandhar News: रशिया सरकार ने भारत सरकार और पंजाब सरकार सहित अन्य राज्यों की सरकार को भेजी ईमेल

    रूस में फंसे भारतीय नागरिकों के पारिवारिक सदस्यों की रशिया सरकार ने मांगी DNA रिपोर्ट

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन युद्ध को 3 साल पूरे होने जा रहे हैं और इन दोनों देशों में चल रहे युद्ध में अभी भी कई भारतीय नागरिक वहां पर फसे हुए है।यहां तक कि कई भारतीय नागरिकों को पंजाब और दिल्ली सहित विदेशी एजेंटों ने दोनों देशों में चल रहे युद्ध में बुरी तरह से फसाकर रख दिया है।लेकिन लगातार भारतीय मीडिया द्वारा भारतीय नागरिकों के इस युद्ध में परेशानियों से भरी दास्तान लगातार दिखाई जा रही है और जिसका असर अब रशिया सरकार को भी हुआ है।

    बीते दिन मास्को से एक ईमेल रशिया सरकार द्वारा भारत सरकार पंजाब सरकार ओर अन्य राज्यों की सरकारों को भेजी गई है,यही नहीं यह ईमेल पारिवारिक सदस्यों को भी भेजी गई जिनके लोग वहां फंसे हुए है।वही इस ईमेल में रशिया सरकार ने वहां फसे लोगो के पारिवारिक सदस्य की DNA रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा उपलब्ध करवाने को कहा है।मास्को से आई रशिया सरकार की ईमेल से पारिवारिक सदस्यों को एक नई आशा की किरण मिली है लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग बड़े परेशानी का सामना कर रहे हैं,क्योंकि डीएनए रिपोर्ट काफी महंगी है और ऐसे में वह इस डीएनए टेस्ट को कैसे करवाए।

    12 पारिवारिक सदस्यों से आखिर रशिया सरकार ने क्यों मांगी DNA रिपोर्ट?

    मास्को से आई रशिया सरकार की ईमेल में 12 पारिवारिक सदस्यों को मिली है।इस ईमेल में रशिया सरकार ने लिखा है जिन पारिवारिक लोगों के नौजवान या परिवार के लोग रूस में फसे हुए है या लापता है उनके माताओं की DNA रिपोर्ट करवाकर भारत सरकार द्वारा भेजी जाए।DNA रिपोर्ट इस लिए मांगी गई है कि इस रिपोर्ट से वहां लापता हुए या फसे हुए लोगो का DNA टेस्ट करवाकर सुनिश्चित करेंगे कि वाक्य उनके ही नौजवान या परिवार के लोग रूस में है या नहीं।वही अब इन सभी पारिवारिक सदस्यों को अब चिंता हो रही है के उनके लोग रूस में सुरक्षित है भी या नहीं है।इसके सिवाय फर्जी ट्रेवल्स एजेंटों द्वारा पहले ही इनसे लाखों रुपए ऐंठे गए है और अब ऐसे में DNA टेस्ट की रिपोर्ट रशिया सरकार द्वारा मांगी गई।वही अब सभी पारिवारिक सदस्यों ने सरकार से अपील की है उनके DNA टेस्ट करवाए जाए,क्योंकि DNA टेस्ट काफी महंगा है और उनके पास इतने रुपए खर्च करने के लिए भी नहीं है।

    पंजाब के जालंधर के कस्बा गोराया के जगदीप कुमार ने कहा कि पहले ही उनका भाई रूस में फसा हुआ है और फर्जी एजेंटों को 35 लाख 40 रुपए अपना घर गिरवी रख कर दे चुके है।अभी DNA टेस्ट करवाने के लिए उनके पास रूपए नहीं है और परिवार में वह ही अकेले कमाने वाले है।जगदीप ने पंजाब सरकार ओर भारत सरकार से अपील की है ऐसी मुश्किल वक्त में उनका सहयोग कर परेशानी कम करवाए।जगदीप ने कहा है कि उनके अभी तक रशिया जाने के लिए रुपए तक जुटा नहीं पाए है।

    वही यूपी आजमगढ़ की खुशबू पुणे के दीपक विश्वनाथ ओर कश्मीर के इंशा नाजिर और तमाम बाकी राज्यों के लोगों यही कहना है कि भारत सरकार ओर राज्य सरकार रशिया सरकार द्वारा मांगी गई DNA टेस्ट रिपोर्ट को खुद करवाकर दे ओर सरकार यह रिपोर्ट उन तक खुद पहुंचाए ताकि वह जैसे तैसे करके रशिया जाकर अपने परिवार के लोगों ढूंढ पाए।

  • Himachal News: 9 बोतल देसी शराब पकड़ी

    Himachal News: 9 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिमों ने गांव डंगोह खुर्द में 9 बोतल देसी शराब पकड़ी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए पिरथीपुर रोड डंगोह खास में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की  तलाशी लेने पर 09 बोतलें शराब देसी बरामद की गई ।
    इस संबंध में उमेश कुमार पुत्र देशराज निवासी डंगोह खुर्द तह0 घनारी के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: गाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    खुला सिर, सड़क पर बिखरे अंग

    लुधियाना: ताजपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां गाड़ी की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर में ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। अंजली का आरोप है कि वासु फैक्ट्री के गाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। मृतक बच्चे का परिवार इलाके में किराए के मकान पर रहता है। लखन मासी को कहना है कि जब से फैक्ट्री बनी है वह कब से इसका विरोध करते आ रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों कहना कि 2 साल से फैक्ट्री मालिक यही कह रहा है कि उन्होंने यहां से अपनी फैक्ट्री शिफ्ट कर लेनी है लेकिन 2 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक फैक्ट्री उनकी इसी इलाके में चल रही है।

    महिला ने कहा कि उक्त फैक्ट्री के ड्राइवर इलाके में काफी तेज गति से गाड़ियां चलाते हैं जिसको लेकर कई बार वेव फैक्ट्री मालिक से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन आज छोटे हाथी की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। लोगों कहना कि आज बच्चा गली में खेल रहा था तो छोटा हाथी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बच्चे का सिर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से खुल गया और अंदर के अंग बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

    वहीं घटना स्थल से ड्राइवर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा फैक्ट्री को बंद करवा दिया गया है। जबकि लोगों कहना कि अब फैक्ट्री मालिक कह रहा है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से फैक्ट्री बंद करने की मांग करते हुए ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने गाड़ी के शीशे गुस्से में तोड़ दिए। फिलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बच्चे का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक का नाम मोहम्मद मोहम्मद अनास है।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाके के लोगों ने बताया कि खंजूर चौक में अनास अपने पिता मोहम्मद अमिल के साथ एक सप्ताह पहले आया है। अमिल मूलरूप से किस गांव का रहने वाला है इस बारे अभी पता नहीं चल सका। दरअसल, इलाके में एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री है। अक्सर वहां से माल लेजाने के लिए पिकअप गाड़ियां आती-जाती रहती है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • 31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव अमराली में एसआईयू टीम ने 31.60 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लालुवाल में नाकाबंदी कर रखी थी तो सूचना के आधार पर दो युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान युवकों से 30.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान कमल कुमार( 30) पुत्र शंकर दास निवासी प्रीत नगर हम्बेवाल तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब व राहुल धीमान(30) पुत्र अश्वनी धीमान निवासी नजदीक एम पी दी कोठी प्रताप नगर मेदा माजरा तहसील नंगल जिला रुपनगर पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।