Blog

  • Punjab News: अवैध माइनिंग करते 2 गिरफ्तार, पिस्टल और 3 पॉकेलैन मशीनें बरामद

    Punjab News: अवैध माइनिंग करते 2 गिरफ्तार, पिस्टल और 3 पॉकेलैन मशीनें बरामद

    पठानकोटः जिले में अवैध माइनिंग को लेकर आ रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और तीन पॉकेलैन मशीनें बरामद की गईं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि अवैध खुदाई की वीडियोज वायरल हुई थीं, जिनकी जांच के बाद पुलिस ने गांव गज्जू खासा (सहारनपुर) में कार्रवाई कर दो व्यक्तियों को अवैध खुदाई करते हुए गिरफ्तार किया।

    वे तीन पॉकेलैन मशीनों के जरिए अवैध खुदाई कर रहे थे और पुलिस ने उनके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और तीन पॉकेलैन मशीनें बरामद कीं। आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गज्जू जागीर जिला पठानकोट और मलकीत सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गज्जू जागीर जिला पठानकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एसएसपी ने बताया कि डीजीपी पंजाब के आदेशों के अनुसार अवैध खुदाई के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और जो भी अवैध खुदाई करते पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और उन्हें कानून के दायरे में लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • शादी की खुशियां गम में बदली, युवक से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

    शादी की खुशियां गम में बदली, युवक से परेशान होकर युवती ने की आत्महत्या

    इटावाः 22 वर्षीय युवती द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के समय परिवार के लोग विवाह से जुड़ी परंपरा के तहत देवताओं को निमंत्रण देने के लिए बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर परिजनों ने युवती को घर के छपरे पर फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है औ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते इटावा थाना एसएचओ अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि युवती के पिता ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक युवती पर शादी तोड़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। उनका कहना है कि युवक ने युवती के होने वाले ससुराल पक्ष से भी संपर्क कर शादी रुकवाने की कोशिश की और उन्हें धमकाया था। परिवार का यह भी आरोप है कि युवक युवती पर मानसिक दबाव बनाता था और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। परिजनों का कहना है कि इसी दबाव के चलते युवती ने यह कदम उठा लिया।

    युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले महीने तय थी। शादी के कार्ड छप चुके थे और घर में खरीदारी व अन्य तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना के बाद पूरा घर शोक में डूब गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दबाव बनाने और उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • गोल्फ किंग टाइगर वुड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गोल्फ किंग टाइगर वुड्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली: गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। 50 वर्षीय वुड्स को फ्लोरिडा में ‘ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस’ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कानूनी जांच में सहयोग न करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तब हुई जब जुपिटर आइलैंड स्थित उनके घर के पास उनकी लैंड रोवर कार पलट गई।

    फिलहाल उन्हें मार्टिन काउंटी जेल में रखा गया है जहां फ्लोरिडा के कानून के मुताबिक उन्हें कम से कम 8 घंटे हिरासत में रहना होगा। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद जब वुड्स का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो उसमें अल्कोहल की मात्रा शून्य पाई गई। हालांकि उन्होंने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि वुड्स किसी तरह की दवा या ड्रग्स के प्रभाव में लग रहे थे भले ही उनकी गाड़ी से कोई संदिग्ध पदार्थ बरामद नहीं हुआ है।

    याद रहे कि इससे पहले 2017 में भी उन्हें इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उन्हें प्रोबेशन और कम्युनिटी सर्विस की सजा सुनाई गई थी। टाइगर वुड्स पिछले कुछ सालों से अपनी चोटों और फिटनेस से जूझ रहे हैं। साल 2021 में कैलिफोर्निया में हुए एक भीषण कार हादसे ने उनके करियर को लगभग ब्रेक लगा दिया था जिसमें उनके पैरों में कई फ्रैक्चर हुए थे। अपनी वापसी और शारीरिक चुनौतियों पर बात करते हुए पिछले महीने जेनेसिस इनविटेशनल के दौरान वुड्स ने कहा था, ‘मैं कोशिश कर रहा हूं बस इतना ही कह सकता हूं। डिस्क रिप्लेसमेंट और बैक फ्यूजन जैसी सर्जरी के बाद वापसी करना चुनौतीपूर्ण है।

    अब जब मैं जीवन के एक नए दशक (50 साल) में प्रवेश कर चुका हूं तो यह अहसास गहरा रहा है कि अब चैंपियंस टूर पर गोल्फ कार्ट का उपयोग करने का अवसर मिल सकता है। मैं मुख्य पीजीए टूर पर इसका इस्तेमाल नहीं करुंगा क्योंकि मैं इसमें विश्वास नहीं रखता लेकिन चैंपियंस टूर पर यह निश्चित रूप से एक विकल्प है।’

  • Punjab News: बिना ड्राइवर के क्रेटा कार चलने से पलटी आई-20, देखें वीडियो 

    Punjab News: बिना ड्राइवर के क्रेटा कार चलने से पलटी आई-20, देखें वीडियो 

    लुधियाना: जिले के पॉश इलाके दुगरी में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुख्य मार्ग पर एक खड़ी क्रेटा कार के अचानक चलने के कारण पीछे से आ रही एक आई-20 मैग्ना कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत यह रही कि कार सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना के बाद आरोपी क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

    हादसे के शिकार हुए आई-20 कार चालक रोहन ने बताया कि वह देर रात दुगरी मुख्य मार्ग से घर जा रहा था। सड़क के किनारे क्रेटा कार खड़ी थी। रोहन के अनुसार जैसे ही उसकी कार क्रेटा के करीब पहुंची खड़ी हुई क्रेटा अचानक बिना किसी संकेत के तेज रफ्तार में सड़क पर आ गई। अचानक सामने आई गाड़ी को बचाने के चक्कर में रोहन ने कार से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण आई-20 कार सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आई-20 कार का अगला हिस्सा और छत पूरी तरह पिचक गई। कार के अंदर फंसे रोहन और उसके साथी को स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की हालत देखकर लग रहा था कि अंदर सवार लोगों को गंभीर चोटें आई होंगी लेकिन एयरबैग्स और किस्मत के चलते दोनों को सिर्फ हल्की खरोंचें ही आईं। लोगों ने तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और फिर पुलिस को सूचना दी।

    हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने एकजुट होकर पलटी हुई कार को सीधा किया और सड़क किनारे लगाया ताकि ट्रैफिक जाम न हो। इस बीच मौका पाकर क्रेटा कार सवार तेजी से गाड़ी भगा ले गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रोहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में मांग की है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए ताकि फरार क्रेटा चालक की पहचान हो सके।

  • आज का राशिफल, 28 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 28 मार्च 2026

    आज 28 मार्च 2026 का दिन अपनी जड़ों को मजबूत करने और सामाजिक संपर्कों के जरिए भविष्य की नींव रखने का है। मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज घरेलू सुख-सुविधाओं और करियर की साख को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का शानदार अवसर है।

    कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक आज अपने व्यक्तिगत आकर्षण और पेशेवर कौशल के माध्यम से समाज में अपना प्रभाव बढ़ाएंगे। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को अपनी रचनात्मकता और शेयर्ड रिसोर्सेज के मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए आज पार्टनरशिप के विस्तार और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का योग बना हुआ है।

    Authored by: आनंद सागर पाठक

    Updated: 28 Mar 2026, 4:25 am IST|नवभारतटाइम्स.कॉम

    Navbharat Times

     

    Aaj Ka Rashifal 28 March 2026 : आज ग्रहों का गोचर आपके मन की शांति और बाहरी दुनिया की महत्वाकांक्षाओं के बीच एक सुंदर संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है। चंद्रदेव आज अपनी गृह राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जो आपको भावनात्मक सुरक्षा और परिवार के प्रति गहरा लगाव प्रदान करेंगे। कुंभ राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की शक्तिशाली युति आपके सामाजिक दायरे और आय के साधनों में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए तैयार है। मेष राशि में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व में एक अनोखा निखार और आत्मविश्वास पैदा करेगी। मीन राशि में सूर्यदेव और शनिदेव की मौजूदगी आपको अनुशासन के साथ अपने आध्यात्मिक और बिज़नेस से जुड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दे रही है। सिंह राशि के केतु आपको सलाह देते हैं कि दिखावे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें।

    मेष राशि: आज चंद्रदेव कर्क राशि में आपके चौथे भाव (सुख और माता का स्थान) में विराजमान हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान घर, परिवार और भावनात्मक मजबूती पर बना रहेगा। जहाँ एक ओर आपकी अपनी राशि यानी प्रथम भाव में बैठे शुक्रदेव आपको जीवन का सही और सुखद रास्ता दिखा रहे हैं, वहीं चंद्रदेव आपसे थोड़ी धीमी गति और घरेलू सुकून की मांग कर रहे हैं। बारहवें भाव में स्थित सूर्यदेव और शनिदेव आपसे आध्यात्मिक अनुशासन और मानसिक शांति बनाए रखने की उम्मीद रखते हैं। कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की शक्तिशाली तिकड़ी आपके बड़े सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से भारी लाभ दिलाने की दिशा में लगातार सक्रिय है।

    वृषभ राशि: संपर्क सूत्र बेहतर होगा। आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव (साहस और पराक्रम) में स्थित हैं, जिससे आपका पूरा ध्यान ठोस बातचीत और कम दूरी की यात्राओं पर रहेगा। आपकी बात मनवाने की कला आज विशेष रूप से प्रभावी रहेगी और लोग आपकी सलाह पर बहुत भरोसा करेंगे। बारहवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपके निजी सुखों और आंतरिक शांति में एक नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। आपके दसवें भाव (करियर का स्थान) में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी आपकी पेशेवर साख और प्रतिष्ठा को बहुत मजबूती प्रदान कर रही है। ग्यारहवें भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपसे नेटवर्किंग के मामलों में कड़े अनुशासन और ईमानदारी की मांग कर रहे हैं।

    मिथुन राशि: नए प्रभावशाली मित्र बनाएंगे। आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव (धन और परिवार) में विराजमान हैं, जिससे बचत और पारिवारिक मूल्यों पर आपका विशेष फोकस रहेगा। ग्यारहवें भाव में स्थित शुक्रदेव आपके सामाजिक दायरे से लाभ दिलाने और नए प्रभावशाली मित्र बनाने में मदद करेंगे। आपके नौवें भाव (भाग्य स्थान) में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी आपकी वैश्विक पहचान और भविष्य की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। दसवें भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपसे कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और कड़े अनुशासन की उम्मीद रखते हैं। ग्रहों की यह स्थिति आपको अपनी जड़ों को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

    कर्क राशि: आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। आज चंद्रदेव आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप काफी संवेदनशील और ऊर्जावान महसूस करेंगे। देखा जाए तो दसवें भाव में शुक्रदेव की मौजूदगी आपको कार्यक्षेत्र का सितारा बना रही है और अधिकारियों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ रही है। आठवें भाव के ग्रहों (बुधदेव, मंगलदेव और राहु) के प्रभाव से जटिल फाइनेंशियल डेटा या गुप्त रणनीतियों को संभालने की आपकी क्षमता बहुत पैनी रहेगी। नौवें भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि अपने भाग्य पर भरोसा करते हुए अनुशासन का साथ न छोड़ें।

    सिंह राशि: किसी गुप्त स्रोत से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में रहकर आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक सुरक्षा का गहरा अनुभव कराएंगे। नौवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपके आकर्षण और प्रभाव को बढ़ा रही है। सातवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी पार्टनरशिप से जुड़ी आपकी बातचीत में जबरदस्त तेजी लाएगी। विशेष रूप से, आज आप एक साइलेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में काम करेंगे और एकांत में बनाई गई योजनाओं से बेहतरीन परिणाम प्राप्त करेंगे।

    कन्या राशि: आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में रहकर दोस्तों और सोशल ग्रुप्स के माध्यम से आपको मानसिक संतुष्टि दिलाएंगे। आठवें भाव में शुक्रदेव की स्थिति गहरे रिसर्च और साझा संपत्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ा रही है। छठे भाव के ग्रहों (बुधदेव, मंगलदेव और राहु) के प्रभाव से ऑफिस में आपकी तकनीकी कार्यक्षमता बहुत शानदार और प्रभावी रहेगी। सातवें भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको पेशेवर रिश्तों में पूरी पारदर्शिता और अनुशासन बरतने की प्रेरणा दे रहे हैं।

    तुला राशि: आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में रहकर आपके करियर की उपलब्धियों और अधिकारों पर पूरा फोकस बना रहे हैं। सातवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपकी पार्टनरशिप और निजी रिश्तों में नई ऊर्जा और मजबूती भरने का काम करेंगे। पांचवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी रचनात्मक प्रोजेक्ट्स और निवेश में बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है। छठे भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि मेहनत का कोई शॉर्टकट न ढूंढें और अनुशासन का पालन करें।

    वृश्चिक राशि: व्यापार से लाभ के योग बनेंगे। आज चंद्रदेव आपके नौवें भाव में रहकर आपकी सहज बुद्धि, ज्ञान और दूरदर्शिता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। छठे भाव में शुक्रदेव की मौजूदगी आपके दैनिक कामकाज के माहौल को सुखद और रचनात्मक बनाए रखेगी। चौथे भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति आपके घर की सुख-सुविधाओं और संपत्ति के मामलों में बड़े बदलाव लाएगी। पांचवें भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें।

    धनु राशि: नेटवर्किंग बहुत प्रभावशाली रहेगी। आज चंद्रदेव आपके आठवें भाव में रहकर मानसिक बदलावों और जॉइंट प्रॉपर्टी की समझ को बढ़ा रहे हैं। पांचवें भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति आपके रोमांस और रचनात्मक कार्यों में एक नई चमक लेकर आएगी। तीसरे भाव के ग्रहों (बुधदेव, मंगलदेव और राहु) के प्रभाव से आपकी डिजिटल बातचीत और नेटवर्किंग बहुत प्रभावशाली रहेगी। चौथे भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि घर और करियर के बीच अनुशासन से संतुलन बिठाएं।

    मकर राशि: कमाई में वृद्धि का संयोग बनेगा। आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में रहकर सूझबूझ वाली पार्टनरशिप और पब्लिक कॉन्ट्रैक्ट्स पर विशेष जोर दे रहे हैं। चौथे भाव में शुक्रदेव की उपस्थिति घरेलू सुख और प्रॉपर्टी के मामलों में आपका आकर्षण बढ़ाएगी। आपके दूसरे भाव में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की तिकड़ी आपकी निजी आय में बड़ी वृद्धि दिला सकती है। तीसरे भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ व्यवहार में अनुशासन रखें।

    कुंभ राशि: आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में रहकर मुश्किलों को सुलझाने और कार्यक्षेत्र की कुशलता को बढ़ाने में मदद करेंगे। तीसरे भाव में शुक्रदेव आपकी वाणी को प्रभावशाली और हाजिरजवाब बनाएंगे, जिससे बिगड़े काम बन जाएंगे। आपकी ही राशि में बुधदेव, मंगलदेव और राहु की उपस्थिति आपके व्यक्तित्व को एक नई और तेज गति प्रदान करेगी। दूसरे भाव के सूर्यदेव और शनिदेव आपको सलाह देते हैं कि खान-पान और संचित धन के मामले में पूरी तरह अनुशासित रहें।

    मीन राशि: प्रेम संबंधों में आज का दिन बहुत ही भावुक है। आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में रहकर आपकी रचनात्मक बुद्धि और निवेशों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दूसरे भाव में शुक्रदेव की मौजूदगी धन की चर्चाओं में आपका आकर्षण बढ़ाएगी और आपको प्रभावशाली महसूस कराएगी। बारहवें भाव में ग्रहों (बुधदेव, मंगलदेव और राहु) की तिकड़ी पर्दे के पीछे की योजनाओं और रिसर्च में तेजी लेकर आएगी। आपकी अपनी राशि में सूर्यदेव और शनिदेव की उपस्थिति आपको गंभीर और अनुशासित रहने की प्रेरणा दे रही है।

  • पश्चिम एशिया संकट को लेकर PM मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से की मीटिंग, जानें किन-किन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

    पश्चिम एशिया संकट को लेकर PM मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से की मीटिंग, जानें किन-किन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

    नई दिल्लीः नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे हालात को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक की। पश्चिम एशिया के हालात पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअली मीटिंग की, जो कि करीब सवा दो घंटे चली। इस बैठक का मकसद देश की तैयारी, सुरक्षा और आगे की योजना की समीक्षा करना था। इस मीटिंग में कई बड़े नेता शामिल हुए, जैसे गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़े, जैसे चंद्रबाबू नायडू, रेवंत रेड्डी, योगी आदित्यनाथ, उमर अब्दुल्ला, भगवंत मान, हेमंत सोरेन, देवेंद्र फड़णवीस आदि। चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल जिन राज्यों में जल्द चुनाव होने वाले हैं, वहां आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू है। इसी वजह से उन राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इन राज्यों के अधिकारियों के लिए अलग से बैठक रखी जाएगी। दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ रहा है? पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। भारत को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। भारत के लिए यह संकट तीन स्तरों पर चुनौती है
    1. आर्थिक (Economy)
    2. राष्ट्रीय सुरक्षा
    3. मानवीय (Humanitarian)
    खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा बड़ी चिंता खाड़ी देशों (Gulf Countries) में लगभग 1 करोड़ भारतीय काम करते हैं और रहते हैं। सरकार के लिए उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। तेल और गैस की स्थिति क्या है? सरकार ने बताया कि सभी रिफाइनरी 100% क्षमता से काम कर रही हैं। LPG (गैस) का उत्पादन 40% बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है कि देश में फिलहाल ईंधन की कमी नहीं है। लॉकडाउन पर सरकार का साफ बयान सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। किरण रिजिजू समेत कई मंत्रियों ने कहा कि लॉकडाउन की खबरें गलत हैं। केंद्र सरकार की नई कमेटी पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखने के लिए सरकार ने एक नई कमेटी बनाई है। इसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह कर रहे हैं। सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है।  
  • IPL 2026: लाइव मैच देखने के लिए खर्चने होंगे इतने रूपए, मोबाइल पर फ्री में मैच देखने के लिए करें ये काम

    IPL 2026: लाइव मैच देखने के लिए खर्चने होंगे इतने रूपए, मोबाइल पर फ्री में मैच देखने के लिए करें ये काम

    IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कुछ ही घंटों में होने जा रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों के लिए एक बड़ा बदलाव है। पिछले सीजनों के उलट, अब मोबाइल पर मैच देखना पूरी तरह मुफ्त नहीं रहा। डिजिटल स्ट्रीमिंग के नियम बदल चुके हैं और दर्शकों को अब इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग के इस बदलाव की वजह मीडिया राइट्स और प्लेटफॉर्म के मर्जर को माना जा रहा है। पहले फ्री स्ट्रीमिंग से दर्शकों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब कंपनियां इसे रेवेन्यू मॉडल में बदल रही हैं।

    टीवी पर कैसे देखें?

    अगर आप मोबाइल के बजाय टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप सीधे Star Sports चैनल पर लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपने केबल या DTH ऑपरेटर का शुल्क देना होगा।

    मोबाइल पर कहां देखें मैच?

    इस साल IPL 2026 के सभी लाइव मुकाबले JioHotstar ऐप पर स्ट्रीम किए जाएंगे। पहले जहां जियो सिनेमा पर मैच मुफ्त उपलब्ध थे, वहीं अब नई व्यवस्था में सब्सक्रिप्शन जरूरी हो गया है।

    क्या हैं सब्सक्रिप्शन प्लान?

    JioHotstar ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्लान पेश किए हैं: मोबाइल प्लान- 3 महीने: 149 रुपए 1 साल: 499 रुपए एक समय में सिर्फ एक मोबाइल पर स्ट्रीमिंग सुपर प्लान 3 महीने: 299 रुपए 1 साल: 899 रुपए एक साथ दो डिवाइस (मोबाइल/टीवी/लैपटॉप) प्रीमियम प्लान- 1 महीना: 299 रुपए 1 साल: 1499 रुपए एक साथ चार डिवाइस + 4K क्वालिटी

    फ्री में देखने का तरीका?

    पूरी तरह फ्री तो नहीं, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए राहत जरूर है। अगर आपके पास जियो सिम है और आप 349 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं, तो आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिना अलग से पैसे दिए मिल सकता है।      
  • 2027 के लिए भी लोगों ने जताया भरोसा, मान सरकार के पक्ष में माहौल

    2027 के लिए भी लोगों ने जताया भरोसा, मान सरकार के पक्ष में माहौल

    चंडीगढ़: पंजाब में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के चार साल पूरे होने पर “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल” राज्यव्यापी आउटरीच अभियान जारी है। ‘संवाद’ पहल के तहत दूसरे दिन मंत्रियों और विधायकों ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया, सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और जनता से फीडबैक लिया। विभिन्न जिलों में आयोजित नुक्कड़ मीटिंग्स और जनसभाओं में लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और सरकार के कामों की सराहना की।

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, हरभजन सिंह ईटीओ और लाल चंद कटारूचक ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधारों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जमीनी स्तर पर बदलाव सुनिश्चित किया है और इसका लाभ हर घर तक पहुंच रहा है, जबकि यह अभियान लोगों की उम्मीदों को समझने और सीधे संवाद को मजबूत करने का माध्यम भी है।

    अभियान के दौरान बरनाला, पटियाला, जालंधर, बठिंडा सहित कई ग्रामीण और शहरी इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोगों ने सरकार के कामकाज पर संतोष जताया। कई जगहों पर जनता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 2027 में दोबारा समर्थन देने की बात कही, जिससे अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

     

  • होर्मुज जलडमरूमध्य से 5 देशों को रास्ता देना ईरान की किस रणनीति का हिस्सा, क्या हैं इसके मायने?

    होर्मुज जलडमरूमध्य से 5 देशों को रास्ता देना ईरान की किस रणनीति का हिस्सा, क्या हैं इसके मायने?

    US Iran War: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट के बीच ईरान ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने वैश्विक कूटनीति और तेल बाजार दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा। यह कदम केवल व्यापारिक राहत नहीं, बल्कि एक गहरी रणनीतिक सोच का हिस्सा माना जा रहा है। क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य? होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में गिना जाता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट सीधे तौर पर वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है।

    पांच देशों को ही क्यों मिली छूट?

    चीन: ईरान के लिए चीन सबसे बड़ा आर्थिक साझेदार बन चुका है। पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद चीन ने ईरानी तेल खरीदना जारी रखा है। दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक निवेश और ऊर्जा समझौते ईरान की अर्थव्यवस्था को सहारा देते हैं। ऐसे में चीन के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देना ईरान के लिए अपनी आर्थिक स्थिरता बनाए रखने जैसा है। रूस: रूस और ईरान का रिश्ता साझा हितों पर आधारित है। दोनों देश पश्चिमी दबाव और प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं। सैन्य और तकनीकी सहयोग ने उनके संबंधों को और मजबूत किया है। होर्मुज में रूसी जहाजों की सुरक्षा इस साझेदारी को और गहरा करती है। भारत: भारत, जो एक तरफ अमेरिका के करीब है, वहीं ईरान के साथ भी ऐतिहासिक संबंध बनाए हुए है। चाबहार बंदरगाह परियोजना इस रिश्ते की अहम कड़ी है। ईरान चाहता है कि भारत फिर से उसके तेल बाजार में लौटे। ऐसे में भारतीय जहाजों को प्राथमिकता देना एक सकारात्मक संकेत है। इराक:  इराक और ईरान के बीच भौगोलिक और धार्मिक संबंध बेहद मजबूत हैं। ऊर्जा आपूर्ति और राजनीतिक सहयोग के चलते दोनों देशों के रिश्ते गहरे हैं। इराकी जहाजों को छूट देना क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश है। पाकिस्तान:  पाकिस्तान के साथ ईरान के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, लेकिन दोनों देशों के लिए स्थिरता जरूरी है। गैस पाइपलाइन परियोजना और सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दे दोनों को जोड़ते हैं। पाकिस्तान को शामिल करना ईरान की पड़ोसी नीति का हिस्सा है।

    ईरान की रणनीति क्या है?

    ईरान का यह कदम कई स्तरों पर काम करता दिखता है: प्रतिबंधों का तोड़: इन देशों के साथ व्यापार जारी रखकर ईरान पश्चिमी प्रतिबंधों के असर को कम करना चाहता है। वैश्विक संदेश: ईरान यह दिखाना चाहता है कि वह अलग-थलग नहीं है, बल्कि उसके पास मजबूत सहयोगी हैं। सुरक्षा संतुलन: अगर इन देशों के हित होर्मुज से जुड़े रहेंगे, तो किसी भी सैन्य कार्रवाई का जोखिम बढ़ जाएगा।    
  • हर हर महादेव और जय माता दी जय घोष से सम्पन हुया चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि का समापन

    हर हर महादेव और जय माता दी जय घोष से सम्पन हुया चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि का समापन

    ऊना/सुशील पंडित: दौलतपुर चौक के अप्पर भंजाल गाँव में नव निर्माणधीन सिद्ध मां बगलामुखी 16 स्तम्भ 51 फ़ीट मंदिर तथा श्री महाकाल मंदिर मे चल रहे बिक्रम संबत 2083 के चेत्र शुक्ल प्रतिपदा नवरात्रि मे माँ बगलामुखी महायज्ञ का हुआ समापन। पूर्ण आहुति के बक्त हर हर महादेव के और जय माता दी के जय घोष से गूँजा, सुंकाळी, अप्पर भंजाल। इस अवसर पर यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने भक्तो को संदेश देते हुए कहा की पृथ्वी पर माँ जगदम्बा और भगवान महादेव शिव ही पूजने के लायक हैँ भगवान परशुराम जी, भगवान राम, भगवान श्री कृष्ण, जितने भी अवतार हुए है उन्होंने भगवान महादेव शिव और शक्ति की ही उपासन की है। जब से सनातनियों ने नए नए भगवान बना लिए है तब से हमारी दुर्गति आरम्भ हो गई है।

    उन्होंने मंदिर निर्माण के बारे मे बताते हुए कहा कि यह मंदिर धर्म की स्थापना हेतु बनाया जा रहा है। यहाँ  आने बाले समय मे बच्चों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से सशक्त बनाया जायेगा। इस मंदिर निर्माण हेतु। हर एक सनातनी के दरबाजे पर जाकर भिक्षा  मांगी जाएगी।इस अवसर पर पूर्ण आहुति के मुख्य यजमान डॉक्टर मोहन सिंह ने कहा ऐसा भव्य आयोजन और मां बगलामुखी मंदिर निर्माण तथा श्री महाकाल मंदिर निर्माण पूरे इलाके के लिए सौभग्य की बात है।

    इसको सभी की ज़िम्मेद्दारी है कि इसको बढ़ चढ़ कर सहयोग करें तथा जल्द से जल्द मंदिर बनकर मां विराजमान हो। इस अवसर पर मंदिर के सेवक बरयान सिंह, जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह, रविन्द्र जसवाल (वंटू) , सतवीर, नरेश कुमार, विनोद राणा, बॉबी जसवाल, साहिल सहित सेंकड़ों भक्तों ने आहुति डाल कर पुण्य अर्जित किया।