अमृतसर। तरनतारन उपचुनाव के दौरान दर्ज हुए चार अलग-अलग मामलों में अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज दोपहर करीब 12 बजे वह पूछताछ के लिए मजीठा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। कई घंटों की पूछताछ के बाद शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
कल कोर्ट में पेश किया जाएगा अकाली दल नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने कंचनप्रीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल कंचनप्रीत कौर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पूर्व विधायक वल्टोहा का आया बयान पूर्व विधायक वल्टोहा ने सरकार पर आरोप लगाया कि कंचनप्रीत को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की परंपरा में विरोधियों के घर की महिलाओं का सम्मान किया जाता है, लेकिन इस मामले में राजनीतिक दबाव बनाकर केस दर्ज किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को राजनीति में आगे न बढ़ने दिया जाए।
वल्टोहा ने बताया कि अदालत ने कंचनप्रीत को राहत दी हुई थी और आदेश दिया था कि यदि कोई नया मामला दर्ज करना हो तो कम से कम 7 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है। वल्टोहा ने दावा किया कि कंचनप्रीत कौर की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि वह 2027 के चुनाव में विधायक बन सकती हैं।
आनंदपुर साहिब: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए विश्व स्तरीय प्रबंधों ने सुशासन की एक नई मिसाल कायम की है। इन इंतज़ामों की तारीफ़ सिर्फ श्रद्धालुओं ने ही नहीं की, बल्कि राजनीतिक विरोधी भी मुख्यमंत्री मान की नेक नीयत और जनसेवा की प्रशंसा करने को मजबूर हो गए हैं।
अक्सर राजनीतिक मंचों पर आलोचनाएँ देखने को मिलती हैं, लेकिन शहीदी समागम के दौरान मान सरकार के इंतज़ामों की गुणवत्ता ने सभी को अचंभित कर दिया। इस आयोजन की सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यह रहा कि एक कट्टर कांग्रेस समर्थक ने भी स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने रुककर कहा, “हम कांग्रेसी हैं, पर आपकी तारीफ़ करते हैं। मान सरकार द्वारा किए गए शहीदी समागम के प्रबंध ने संगत का दिल जीत लिया है।”
यह प्रतिक्रिया दर्शाती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किया गया काम ऐसा है कि यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सच्ची जनसेवा का प्रमाण बन गया है। सरकार के इस कदम से यह सिद्ध हुआ है कि ‘काम ऐसा करो कि विरोधी भी तारीफ़ करने को मजबूर हो जाए।’
श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसे इंतज़ाम नहीं देखे। एक श्रद्धालु ने सीधे मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं कई सालों से यहां आ रहा हूं और कभी इतने शानदार इंतज़ाम नहीं देखे। यहाँ हर तरह की सुविधा है, रात रुकने की भी व्यवस्था है। धन्यवाद!”
मान सरकार ने ‘संगत से ऊपर कुछ नहीं’ के भाव को चरितार्थ करते हुए श्रद्धालुओं के लिए व्यापक और उच्च कोटि की सुविधाएँ प्रदान कीं, मान सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दस हज़ार से अधिक लोगों की क्षमता वाली तीन विशाल टेंट सिटी स्थापित की गईं, जिनमें रहने की उत्तम व्यवस्था थी। साथ ही, 24 घंटे लंगर और उच्च कोटि की स्वच्छता सुनिश्चित की गई।
इसके अतिरिक्त, दूर-दराज से आई संगत के लिए मुफ्त बसें और समागम स्थल पर मुफ्त ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए 19 ‘आम आदमी क्लीनिक’ सहित 24 घंटे मुफ्त आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं। मुफ्त आँखों की जाँच के लिए ‘निगाह लंगर’ भी लगाया गया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए गए, जिसके लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती और हाई-टेक कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। इतिहास और विरासत की जानकारी देने के लिए शानदार ड्रोन शोQR कोड के साथ प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिससे नई पीढ़ी को सिख इतिहास से जुड़ने का मौका मिला।
ये विश्व स्तरीय प्रबंध सिर्फ़ सेवा नहीं थे, बल्कि यह दिखाने का प्रयास था कि गुरु साहिब के सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कला, संगीत और सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी इन प्रबंधों की सराहना की।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह सिद्ध कर दिया कि नेक नीयत से जनहित और सेवा को समर्पित होकर किया गया काम हमेशा प्रशंसा पाता है, और जब सरकार गुरु साहिब का ओट-आसरा लेकर सेवा करती है, तो वह हर श्रद्धालु की यादों में एक ना-भूलने वाला अनुभव बन जाता है।
धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 3.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है जिससे कांगड़ा जिला के पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्ष में दूध के मूल्य में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा दूध पर परिवहन अनुदान 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया गया है। 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित खरीद केन्द्रों तक दूध पहुंचाने के लिए किसानों को 2 रुपये प्रति लीटर की दर से अनुदान दिया जा रहा है। सरकार के इन प्रयासों से पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के ढगवार में 1.50 लाख लीटर का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। शिमला जिला के दत्तनगर स्थित दूध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप मिल्कफेड अब राज्य में हर दिन 3 लाख लीटर दूध की खरीद कर रहा है जबकि पूर्व सरकार के समय केवल 90,000 लीटर दूध की खरीद की जाती थी।
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी और राम चंद्र पठानिया, सचिव पशुपालन रितेश चौहान, निदेशक पशुपालन संजीव कुमार धीमान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक पुलिस मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी ने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर रिवील की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी परी जैसी बेटी का नाम भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल्स ने अपनी बेटी का नाम ‘ सरायाह मल्होत्रा ‘ रखा है। कपल्स ने अपनी बेटी की नाजुक पैरों को पकड़े पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा – ‘हमारी दुआओं से, हमारी बाहों तक.हमारा आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी…सरायाह मल्होत्रा।’
कपल्स के नाम से बना ‘सरायाह ‘
सरायाह नाम कपल्स के नाम से बना हुआ लगता है, जहाँ सिद्धार्थ के नाम से ‘स’ कियारा के नाम से ‘रा या’ लिया है। जिसे जोड़ कर बना – सरायाह मल्होत्रा।
इस पोस्ट पर फैंस ने जम कर लाइक किया और भर-भर कर कमैंट्स किए। पोस्ट पर कई एक्टर्स ने भी रिएक्शन दिया। करण जौहर ने लिखा – My Love and Blessings Always, वहीं इस पोस्ट पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, अथिया शेट्टी और वरुण धवन ने भी हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया।
बता दें कि फरवरी के महीने में कपल्स ने प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी, जिसके बाद 16 जुलाई 2025 को एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया, कपल्स ने पोस्ट के जरिये ये खुशखबरी सब को दी थी। पोस्ट में लिखा – We are Blessed with a baby Girl… इस खबर के बाद से सबको बेबी के नाम का काफी इंतजार था, जो अब ख़त्म हुआ। आपको ये भी बता दें कि दोनों कपल शेरशाह मूवी की शूटिंग के दौरान मिले, इस मूवी में इनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। वहीं दोनों एक्टर्स ने रियल लाइफ में भी डेट करने लगे, जिसके बाद फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी लोगों ने शादी की।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स
दोनों एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में धूम मचा रखी है। कियारा अडवाणी ने कई फिल्मो में अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। कियारा अडवाणी ‘लक्ष्मी’ , ‘MS Dhoni’, ‘ कबीर सिंह ‘, ‘ शेरशाह ‘ जैसे कई फिल्मों में नजर आई है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के भी कई फैंस है, वो आज कल के जेन जी जनरेशन के भी क्रश है, वे स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर, एक विलन, जबरिया जोड़ी, शेरशाह जैसे फिल्मों में नजर आ चुके है. दोनों कपल्स की जोड़ी बॉलीवुड में काफी पॉपुलर है।
मोगा। आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाला दिया था। जिसके बाद बलजीत सिंह चन्नी ने एक नई वीडियो जारी की है। जिसमें वह ये कहते नजर आ रहे हैं कि मैं हमेशा ही लोगों के भलाई के समर्पित रह हूं। वहीं भाजपा महिला सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे उसने झुठा फंसाया है। मैं हमेशा से लोगों की सेवा करता आ रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा। जल्द ही मैं प्रेस कांफ्रैंस करके पूरे झूठे मामले को लोगों के सामने उजागर करुंगा।
नशा तस्करों के साथ संबंध होने के चलते पार्टी ने निकाला था पंजाब आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को पार्टी से निकाला है। पार्टी ने उनसे इस्तीफा लिया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से एक पत्र भी जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि मोगा नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चन्नी के नशा तस्करों के साथ संबंध होने के चलते उन्हें पार्टी से निकाला गया है।
मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब जारी आदेशों के मुताबिक 2 आईएएस और 57 पीसीएस अधिकारी के तबादलें किए गए हैं। इस तबादलोों में जालंधर के आरटीए बलबीर राज का भी ट्रांसफर शामिल है। देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब चुनाव आयोग ने लंबे समय से लंबित 23 जिला परिषद और 155 पंचायत समितियों के चुनाव की घोषणा कर दी है। 1 दिसंबर से नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू होगी। इसका समय 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा और नोमिनेशन 4 दिंसबर तक शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे। ऐसे में 14 दिसंबर दिन रविवार को चुनाव करवाए जाएंगे। चुनावों की गिनती 17 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग ने बताया कि 14 दिसबंर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। इसी के साथ आधे पंजाब में आचार संहिता लागू हो गई है।
5 दिसंबर को नोमिनेशन की जांच की जाएगी। इसके बाद 6 दिंसबर को उम्मीदवार नोमिनेशन वापिस ले सकता है। जिसके बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह घोषित किया जाएगा। इस दौरान आजाद उम्मीदवारों के लिए 32 चुनाव चिन्ह दिए जा सकते है। इस चुनाव में राज्य के 1 करोड़ 36 लाख 4 हजार 650 मतदाता हिस्सा लेंगे। 50 फीसदी सीटें आरक्षित महिलाओं के लिए रखी गई है। राज कमल ने बताया कि इस चुनाव में एसएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि बेलेट पेपर से वोटिंग की जाएगी। इस चुनावों में 19 हजार 181 बूथ बनाए जाएगे। इस दौरान नोमिनेशन फीस 400 रुपए रखी गई है। जबकि पंचायत समीति के लिए 200 रुपए फीस रखी गई है। ऐसे में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो बैलट बाक्स रखे जाएंगे। एक बैलट पर जिला परिषद के प्रत्याशी और दूसरे पर पंचायत समिति के प्रत्याशी होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के दौरान राज्य में 19,181 पोलिंग स्टेशन है। बता दें कि पिछले चुनाव के दौरान 153 पंचायत समितियां थी। जबकि इस बार इसकी संख्या बढ़ कर 155 हो गई है।
मोहालीः पंजाब सरकार की अगुवाई में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। अभी कुछ देर पहले 61 एसीपी और डीएसपी अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। वहीं अब 16 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट
मोहालीः पंजाब कैबिनेट की आज की बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन फैसलों के बारे में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विस्तार से जानकारी दी। पंजाब में काम कर रही सोसायटी और ट्रस्टों का वार्षिक ऑडिट किया जाएगा। इनका वित्तीय निरीक्षण करने के लिए प्रबंधक नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए, पंजाब सरकार ने सोसाइटीज़ एक्ट में संशोधन किया है। कैबिनेट के फैसले की व्याख्या करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 में लागू किया गया था।
इस कानून के तहत, लोग अपनी सोसायटीज या ट्रस्टों को रजिस्टर करते थे और फिर उन्हें लीज़ पर देते थे या बेचते थे। इसकी अक्सर दुरुपयोग होता था। इसलिए, रजिस्ट्रार सोसाइटीज़ के माध्यम से स्वयं सोसाइटीज़ का ऑडिट करेगा। इससे सोसाइटीज़ का काम आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह 1860 के बाद पहली संशोधन है। इससे लोगों के साथ धोखाधड़ी को रोका जाएगा। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि खान विभाग में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जाएगा। अनियमितताओं को दूर करने के लिए एक प्राधिकारी स्थापित किया जाएगा।
खनन वाहनों में GPS लगाया जाएगा। यह अनिवार्य होगा। इससे वाहनों की ट्रैकिंग की अनुमति मिलेगी। इससे सरकार को अवैध खनन को रोकने में मदद मिलेगी। सहकारी विभाग में शक्तियों का वितरण किया गया है, विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले, एक अधिकारी दो काम संभालता था। वह दोनों स्तरों पर सुनवाई करता था। इस कारण लोगों का गुस्सा था। पंजाब के खरीद नियमों में संशोधन किया गया है। पहले, 2.5 लाख रुपये का समान बिना टेंडर के खरीदा जा सकता था। अब, 5 लाख रुपये तक का समान बिना टेंडर के खरीदा जा सकता है। इससे विभाग के काम में तेजी आएगी और खरीद प्रक्रिया आसान बनेगी।
चीमा ने कहा कि सीमा पर सेवा देने वाले शिक्षकों और डॉक्टरों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह नीति 7 जिलों पर लागू होगी। इसके लिए एक प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब, सरकार सरकारी अस्पतालों में निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों को सूचीबद्ध करेगी। कुल 300 डॉक्टरों को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्हें कॉल पर बुलाया जाएगा।
इन डॉक्टरों को आउटडोर और इनडोर में मरीजों की जांच करने के लिए कम से कम 100 रुपये की फीस दी जाएगी। वह आउटडोर और इनडोर में 50 से 150 मरीजों की जांच कर सकेंगे, और इनडोर में 2 से 20 मरीजों की जांच कर सकेंगे। यदि सेवा में मौजूद डॉक्टर का समय खत्म हो जाता है, तो एक विशेषज्ञ डॉक्टर को रात की जगह दिन में बुलाया जाएगा, और उसे एक हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। उसके काम के घंटे सुबह 8 बजे से देर रात 8 बजे तक होंगे, जब कि रात का प्रोत्साहन दोगुना कर दिया जाएगा। अक्सर, लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से परेशान रहते हैं।
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की अगुवाई में डीजीपी कार्यालय ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने तबादलें किए है। जारी आदेशों के अनुसार एएसपी और डीएसपी के तबादले किए हैं। स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थान पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कुल 61 एएसपी और डीएसपी अधिकारियों के तबादलें हुए है। मलेरकोटला से एसीपी आतिश भाटिया को जालंधर वेस्ट में तैनात किया गया। वहीं डीएसपी सरवन सिंह को साइबर सेल जालंधर में तैनात किया गया।
कैंट के एसीपी बबनदीप को होशियारपुर लगाया गया। एसीपी सवर्णजीत वेस्ट से जालंधर कैंट में तैनात किया गया। एसीपी सेंट्रल अमनदीप को एसएएस नगर तैनात किया गया। एसीपी अजय सिंह को स्पेशल क्राइम से सेंट्रल का चार्ज सौंपा गया। डीएसपी परमिंदर सिंह को कपूरथला से मॉडल टाउन जालंधर में तैनात किया गया, वहीं एसीपी रूपकौर को लुधियाना में तैनात किया गया। देखें लिस्ट