Blog

  • Jalandhar News: Flyover पर कई वाहनों में हुई टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर कई वाहनों में हुई टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक में स्थित फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां देर रात ट्रक ने Kia कार को टक्कर मार दी। वहीं घटना में Kia कार की इनोवा गाड़ी से टक्कर हो गई। इस घटना में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान देर रात हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क किनारे करने के बाद ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाना शुरू किया।

    बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी में ट्रक चालक ने टक्कर मारी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित कार चालक ने बताया कि ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण सभी गाड़ियां धीरे से चल रही थी। इस दौरान ट्रक चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। इस दौरान ट्रक चालक ने Kia गाड़ी को टक्कर मार दी और Kia गाड़ी की उनकी इनोवा से टक्कर हो गई। पीड़ित ने कहा कि उनकी इनोवा की आगे खड़े वाहन में टक्कर हो गई।

    गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हआ है। पीड़ित ने बताया कि वह लुधियाना से कीर्तन करके लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि वह दरबार साहिब में कीर्तन करते है। घटना ने जानी नुकसान होने से बचाव रहा, लेकिन गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    पीसीआर कर्मी ने कहा कि गाड़ी चालक से मामले को लेकर बात की गई, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। पीसीआर कर्मी का कहना कि ट्रक चालक से ब्रेक ना लगने से यह हादसा हुआ है। वहीं थाना 3 के एसएचओ द्वारा घटना का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हआ है। ट्रक चालक से ब्रेक ना लगने के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

  • लोकायुक्त टीम को धक्का देकर भागा रिश्वतखोर Constable , जैकेट और कार बरामद

    लोकायुक्त टीम को धक्का देकर भागा रिश्वतखोर Constable , जैकेट और कार बरामद

    टीकमगढ़ः लोकायुक्त टीम को धक्का देकर रिश्वतखोर कॉन्स्टेबल भाग गया। कॉन्स्टेबल पंकज यादव पर रिश्वत लेने का आरोप था। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को धक्का देकर भाग निकला।

    जानकारी मुताबिक, कॉन्स्टेबल पंकज यादव अपनी जैकेट और कार (एमपी 04 सीजेड 7719) मौके पर ही छोड़ गया, लेकिन रिश्वत के तौर पर लिए गए 12 हजार रुपए अपने साथ ले गया। लोकायुक्त टीम ने आरक्षक की कार को जब्त कर देहात थाने पहुंचाया। घटना बीती देर रात कलेक्टोरेट के पास हुई, जहां सागर लोकायुक्त टीम के 6 सदस्यों ने आरक्षक पंकज यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

    आरोपी कॉस्टेबल पंकज।
    आरोपी कॉस्टेबल पंकज।

    लोकायुक्त टीआई कमल सिंह उइके ने बताया कि आवेदक अंकित तिवारी के खिलाफ कोतवाली थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरक्षक पंकज यादव ने इस मामले में जमानत दिलाने और बचाने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। आवेदक अंकित तिवारी पहले ही आरक्षक को 8 हजार रुपए दे चुका था। शेष 12 हजार रुपए वीरवार रात को कलेक्टोरेट के पास दिए जाने थे, तभी लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह टीम को धक्का देकर भाग गया। आरक्षक पंकज यादव के भागने का एक वीडियो भी सामने आया है। लोकायुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • नहीं बाज आया Nepal, नए नोट में भारतीय क्षेत्रों को अपना बताया

    नहीं बाज आया Nepal, नए नोट में भारतीय क्षेत्रों को अपना बताया

    काठमांडूः नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ सीमा विवाद को तूल दे दिया है। नेपाल के केंद्रीय बैंक ने 100 रुपये का नया नोट जारी किया है, जिसमें नेपाल का नया राजनीतिक मानचित्र छापा गया है। इस मानचित्र में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा जैसे विवादित क्षेत्रों को नेपाल के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। भारत इन क्षेत्रों को अपनी संप्रभु भूमि मानता रहा है और नेपाल के इस कदम को अस्वीकार करता है। इस घटना से 2020 का पुराना सीमा विवाद फिर से उजागर हो गया है।

    दरअसल, नेपाल राष्ट्र बैंक ने वीरवार को नया 100 रुपये का नोट जारी किया। नोट पर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं तथा जारी करने की तिथि 2081 बीएस (विक्रम संवत) अंकित है, जो 2024 के आसपास की है। बैंक के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि नेपाल के विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों में से केवल 100 रुपये के नोट पर ही देश का मानचित्र छापा जाता है और यह मानचित्र पहले से मौजूद डिजाइन का संशोधित संस्करण है, जिसे सरकार के 2020 के निर्णय के अनुसार अपडेट किया गया है।

    भारत का स्पष्ट कहना है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा उसके अभिन्न अंग हैं। बता दें कि नेपाल की लगभग 1850 किलोमीटर लंबी खुली सीमा भारत के पांच राज्यों ( सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) से लगती है।

  • Jalandhar News: फर्जी दस्तावेज लगाकर मृतक महिला का प्लॉट पत्नी के नाम करने के मामले में सोसायटी सेक्रेटरी बर्खास्त

    Jalandhar News: फर्जी दस्तावेज लगाकर मृतक महिला का प्लॉट पत्नी के नाम करने के मामले में सोसायटी सेक्रेटरी बर्खास्त

    जालंधर, ENS: शांति विहार एरिया में आती कोआपरेटिव सोसायटी से हैरान जनक मामला सामने आया है। जहां सोसायटी के सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है कि उसने जाली दस्तावेज लगाकर सोसायटी की मृतक महिला का प्लॉट अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा दिया। इस मामले के बारे में जब सोसायटी के मेंबर्स को पता चला तो उन्होंने सोसायटी की मीटिंग बुलाई। जिकसे बाद सभी ने मिलकर फैसला करते हुए सेक्रेटरी को बर्खास्त कर दिया। वहीं मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को शिकायत दर्ज करवाई गई है ताकि सेक्रेटरी पर कार्रवाई की जा सके।

    बताया जा रहा है कि आरोपी नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रेसिडेंट नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि मीटिंग में जब उन्हें पता चला तो तुंरत प्लॉट नंबर 212 के लिए जारी ट्रांसफर लेटर (4561 नंबर) कैंसिल कर दिया। इसकी जानकारी डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी जालंधर को भेज दी गई। नरिंदर पाल सिंह ने कहा कि इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों कर रहे हैं। शिकायत में प्रेसिडेंट ने लिखा है कि सोसायटी के सेक्रेटरी द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि 20 अगस्त, 2025 को सोसायटी ने कॉलोनी का प्लॉट नंबर 212 शांति विहार में रहने वाली महिला के नाम पर ट्रांसफर किया था। महिला का पति सोसायटी में सेक्रेटरी के पद पर काम कर रहा है और इसी आधार पर प्लॉट नंबर 212 महिला के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि ये प्लॉट मृतका हरशरण कौर का था। उन्होंने कहा कि प्लॉट बेचने मे जो गवाही डाली गई है, वह सेक्रेटरी के पिता की थी। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

  • पिकअप से जोरदार टक्कर के बाद बाइक को लगी आग, शादी का कार्ड देने जा रहे 2 भाइयों की मौत

    पिकअप से जोरदार टक्कर के बाद बाइक को लगी आग, शादी का कार्ड देने जा रहे 2 भाइयों की मौत

    डिंडोरीः बीती देर रात करीब 11 बजे जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर महावीर टोला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, बेकाबू बाइक पिकअप वाहन से टकरा गई, जिससे बाइक में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। घटना में 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वाहन डिंडोरी की ओर से गाड़ासरई की तरफ जा रही थी। सामने से आ रही बाइक अचानक बेकाबू होकर पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार दूर जाकर गिरे और बाइक में आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    मृतक के पिता विष्णु कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पिता विष्णु कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के छिंद गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा और विपिन विश्वकर्मा बाइक से गाड़ासरई में मामा के लड़के दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। दोनों मृतक मामा-बुआ के लड़के बताए गए। भाई दुर्गेश की शादी 30 नवंबर को होनी है।

  • अर्बन एस्टेट में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    अर्बन एस्टेट में घर से 3 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    कपूरथलाः चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोर इलाकों में बंद पड़ी कोठियों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला कपूरथला-जालंधर रोड पर बने अर्बन एस्टेट से सामने आया है, जहां चोरों बंद कोठी को निशाना बनाते हुए घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना को परिवार को उस समय पता चला जब वह घर लौटे और देखा अलमारी से सामान बिखरा हुआ था और तिजौरी से नगदी व गहने गायब थे।

    पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी संबंधी जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सुखदेव सिंह निवासी 160 सीड फार्म अर्बन फेस-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेल कोच फैक्टरी हुसैनपुर कपूरथला में नौकरी करता है। मेरे एक बेटा व एक बेटी है। दोनों कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी परमजीत कौर के साथ रहता है।

    जोकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वडाला कला में बतौर अध्यापिका नौकरी करती है। वह दोनों सुबह 08:30 बजे अपनी-अपनी नौकरी पर चले जाते हैं। पत्नी दोपहर करीब 03:30 बजे घर वापिस लौटती है, जबकि वह खुद शाम 7 बजे घर आता है। बीते दिन रोजाना की तरह वह दोनों अपनी-अपनी नौकरी पर चले गए। जब दोपहर करीब 03:30 बजे पत्नी घर लौटी तो देखा कि मेन गेट के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पत्नी ने फोन कर मुझे चोरी के बारे में बताया। वह भी तुरंत घर लौट आया और देखा कि घर में पड़ी अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे।

    जिसमें से सोने के गहने (ढाई तोले की चेन, डेढ़ तोले सोने का कड़ा, 6-6 ग्राम की सोने की 4 मुद्रियां, डेढ़ तोले सोने का लॉकेट, 6-6 ग्राम सोने के तीन जोड़े टॉपस, एक डायमंड की मुंद्री) और साढ़े 3 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोर कोठी की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और मेन दरवाजे का ताला तोड़ कर कमरों में घुसे। अलमारियों का लॉक तोड़ कर गहने व नगदी चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

     

  • Sleeper Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 12 लोग घायल

    Sleeper Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 12 लोग घायल

    राजस्थानः दिल्ली से इंदौर जा रही कल्पना ट्रेवल्स की बस हादसा ग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हुए हैं। बस में करीब 42 व्यक्ति सवार थे। घायलों को इलाज के लिए कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। घटना तड़के करीब 4:30 बजे की है। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ चीख पुकार मच गई। लोगों ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    कैथून थाना सीआई संदीप शर्मा ने बताया अरण्ड़खेड़ा के पास 8 लाइन पारलिया पर एमपी नंबर की स्लीपर बस का अज्ञात वाहन के साथ एक्सीडेंट हो गया। बस आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में 2 ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। एक ड्राइवर का शव गाड़ी में फंस गया। जिसे निकालने की प्रक्रिया जारी है। 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है।

    फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए हैं। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. रमाकांत ने बताया कि हादसे में घायल 12 यात्रियों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। इनमें आठ पुरुष, चार महिलाएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादातर यात्रियों के सिर व पैर में चोट लगी है।

  • Punjab News: पब्लिक टॉयलेट बना नशेड़ियों का सेफ हाउस, देखें वीडियो

    Punjab News: पब्लिक टॉयलेट बना नशेड़ियों का सेफ हाउस, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक और प्रशासन द्वारा नशे से दूर करने के लिए नशेड़ियों को नशा छुड़ाओ सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। दूसरी ओर बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा जा रहा है। हालांकि इस मामले में लोग से मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर भी पुलिस द्वारा नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ नशेड़ी सरकारी जगहों को ही अपना सेफ हाउस बनाकर वहां पर नशे का सेवन कर रहे है। ऐसा ही एक मामला सुभानी बिल्डिंग चौक के पास बने पब्लिक टॉयलेट से सामने आया है। जहां पब्लिक ने रंगे हाथों 4 नशेड़ियों को नशे का सेवन करते हुए पकड़ा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां नशेड़ी रोज़ाना पब्लिक टॉयलेट्स को नशा करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों ने उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाई और कहा कि उसने एक लाइन लगाई है, जबकि रिंका और अन्य युवक वहां पर नशे का सेवन कर रहे है। व्यक्ति ने कहा कि वह शराब पीता है और उसने पहली बार एक लाइन लगाई है। व्यक्ति ने कहाकि वह नगर निगम में सीवरमैन में नौकरी करता है और वह कच्चा मुलाजिम है। वहीं अन्य व्यक्ति को काबू करके पूछा गया तो उसने कहा कि वह दवाई खाता है और उसे नहीं पता कि कौन नशा बेचता है। व्यक्ति ने कहा कि वह नशे का सेवन नहीं करता है। वहीं व्यक्ति ने नशे का सवेन करते हुए पब्लिक टॉयलेट की वीडियो भी सांझी की है।
  • Punjab News: मेन चौराहे पर लगे भारी जाम को खुलवाने के लिए MLA धालीवाल बने Traffic Officer, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन चौराहे पर लगे भारी जाम को खुलवाने के लिए MLA धालीवाल बने Traffic Officer, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अजनाला मेन चौराहे पर सुबह भारी ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ऑफिस, स्कूल और काम पर जाने वाले लोग एक घंटे से ज्यादा समय तक इस जाम में फंसे रहे।

    इसी बीच अजनाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी अपनी गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। जाम की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देर किए सीधे ट्रैफिक की तरफ बढ़ गए। कुलदीप धालीवाल ने खुद ट्रैफिक ऑफिसर के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए एक-एक करके गाड़ियों को सही तरीके से रास्ता दिया। उनकी मुस्तैदी और फुर्ती की वजह से कुछ ही मिनटों में ट्रैफिक जाम खुल गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शहर में गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़कों पर धैर्य और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बहुत जरूरत है।

    धालीवाल ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार जल्द ही अजनाला शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को हमेशा के लिए हल करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेवजह गलत लेन न लें, गाड़ियों को ठीक से पार्क करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करके शहर की सड़कों को सुरक्षित और आसान बनाने में हिस्सा लें।