Blog

  • Punjab News: 33 फूटी रोड पर स्नेचर काबू, लोगों ने जमकर की धुनाई

    Punjab News: 33 फूटी रोड पर स्नेचर काबू, लोगों ने जमकर की धुनाई

    लुधियानाः जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट के मामलो से परेशान होकर लोग खुद की स्नेचरों को काबू करने लग गए है। वहीं ताजा मामला जमालपुर थाना के इलाके के अधीन आते 33 फूटी रोड से सामने आया है। जहां देर रात मोबाइल स्नेचिंग करते चोर को रंगे हाथों लोगों ने काबू कर लिया। दरअसल, स्नेचर द्वारा राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश की गई। इस दौरान पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद लोगों ने तुरंत आरोपी का पीछा करते हुए उसे कुछ दूरी पर काबू कर लिया। लोगों ने चोर को खंभे से बांधकर उसकी जमकर छित्तर परेड की। लोगों का कहना हैकि आए दिन चोरी की घटनाओं से वह परेशान हो चुके है। जब चोरों को पुलिस के हवाले किया जाता है तो वह एक दिन थाने में रहते है और अगले दिन उन्हें छोड़ दिया जाता है। जिसके चलते चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

    इस दौरान लोगों ने आरोपी की वीडियो भी बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक इलाके में पहले भी छीना-छपटी की वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आरोपी को खुद सजा देने की बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।

     

  • Punjab News: PUNBUS-PRTC के कर्मचारी हड़ताल पर, कई नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: PUNBUS-PRTC के कर्मचारी हड़ताल पर, कई नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार की ओर से पनबस और PRTC बेड़े में निजी ठेके पर बसें चलाने के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत बसें शामिल करने का फैसला विवादों में घिर गया है। इस स्कीम का लगातार विरोध कर रहे पनबस और PRTC कर्मचारियों के चलते सरकार ने बीते दिनों करीब 11 बार टेंडर की तारीख बढ़ाई, लेकिन आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर टेंडर खोले जा रहे हैं।

    टेंडर प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके, इसके लिए प्रशासन ने सुबह ही पनबस व PRTC यूनियनों के कुछ प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी फैलते ही कर्मचारी भड़क उठे और दोबारा हड़ताल पर चले गए। विरोध में कर्मचारियों ने बस स्टैंड पूरी तरह खाली करवा दिया, जिससे यात्री भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

    हड़ताली कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि एक तरफ सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस धूमधाम से मना रही है, वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ्तार नेताओं को रिहा नहीं किया गया और किलोमीटर स्कीम वापस नहीं ली गई तो उनका प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

  • Punjab News: बर्थडे पार्टी पर हथियारबंद युवकों ने की गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़

    Punjab News: बर्थडे पार्टी पर हथियारबंद युवकों ने की गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट में घुसकर की तोड़फोड़

    लुधियानाः जिले में क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। यही कारण है कि सरेआम हथियारों से लैस होकर लोगों द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है और लोगों में खौफ पैदा किया जा रहा है। ऐसा ही गुंडागर्दी का एक मामला गिल रोड स्तिथ गुरुद्वारा आलमगीर साहिब के पास से सामने आया है। जहां मैकडोनाल्ड के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात एक बर्थडे पार्टी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पार्टी में 2 दर्जन के करीब हथियारबंद युवक आए।

    युवकों ने पहले रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को शिकायत दे दी है। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में युवराज नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। जहां उसके साथ आए दोस्तों का रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य 2 युवको के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

    विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त दोनों युवको ने अपने साथियों को फोन कर रेस्टोरेंट में बुलाया, जिन्होंने रेस्टोरेंट मैं जमकर तोड़फोड़ की और उनपर हमला कर दिया। इस घटना में सतिंदर सिंह सती, युवराज, हरप्रीत व एक अन्य युवक घायल हुआ। जिन्होंने सिविल अस्पताल से मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत पुलिस चौकी मराडो की पुलिस को दी। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल डेपार्टमेंटल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल डेपार्टमेंटल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं बढ़ने लग गई है। वहीं हैबोवाल इलके में देर रात 2 चोरों ने फिल्मी स्टाइल में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, चोरों ने पहले डेपार्टमेंटल स्टोर का शटर तोड़ने की कोशिश, लेकिन नाकाम होने के बाद वह चले गए और 2 मिनट बाद फिर वापिस आए। जिसके बाद शटर तोड़ने में कामयाब होने पर डेपार्टमेंटल के अंदर से चोरों ने सामान चुरा लिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ चोर जाते-जाते कोल्डड्रिंक के कैन ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि मुंह ढके 2 चोर स्टोर में घुसते है तो काउंटर के पास से सामान और नगदी चुरा लेते है। हालांकि इस दौरान घटना को अंजाम देते समय एक चोर ने मुंह से कपड़ा हटा लिया था। जिसके बाद वह जाते समय कोल्ड्रिंक के कैन भी ले गए।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दोनों चोर पहले स्टोर के बाहर पहुंचे और शटर तोड़ने की कोशिश की। कुछ देर मशक्कत के बाद भी सफल न होने पर आगे चले गए। करीब 2 मिनट बाद दोनों फिर मौके पर आए और इस बार शटर तोड़कर अंदर घुसने में कामयाब हो गए। स्टोर के अंदर उन्होंने कुछ सामान उठाया और कुछ ही मिनटों में बाहर निकलने लगे। हैरानी की बात यह रही कि जाते-जाते दोनों चोरों ने स्टोर में रखी फरीज़ में से कोल्डड्रिंक निकाली और उसके बाद आराम से फरार हो गए।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, पेट्रोल डालकर बोतलों से किया हमला, कई वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, पेट्रोल डालकर बोतलों से किया हमला, कई वाहनों को लगी आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की ईडब्लूयएस कालोनी में 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में एक पक्ष ने बोतलों में पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाकर दूसरे पक्ष की और फेंकी। इस घटना में वैगनआर गाड़ी सहित 2 अन्य वाहनों को आग लग गई और जलकर राख हो गए। यही नहीं बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी कई कारों के शीशे भी तोड़े। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    लोगों ने घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए कॉलोनी निवासी वरुण ने बताया कि हमलावर पिस्तौल लिए हुए थे। उन्होंने एक युवती पर भी धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने दरवाज़ा बंद कर अपनी जान बचाई। वरुण के अनुसार, यदि पुलिस कुछ देर और लगाती, तो हमलावर घरों में भी आग लगा सकते थे।

    हमले में परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने बताया कि आग की चपेट में आने से कार में रखे पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए। बताया जा रहा है कि 2022 में सिविल अस्पताल में मारे गए स्वर्ण कुमार की बहन तान्या ने बताया कि हमलावरों ने दिन में उन्हें पहचानकर धमकी दी थी।

    उन्होंने कहा कि हमने तेरा एक भाई मारा था, अब दूसरा भी हमारे निशाने पर है। बहन का आरोप है कि आज हमला करने वाले युवक वही हैं जो 2022 के हत्याकांड में नामजद थे और वर्तमान में नशे (चिट्टा) से जुड़े मामलों में ज़मानत पर बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, निहंग सिख पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, निहंग सिख पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की चक्की वाली गली नंबर 2 में उस समय दहशत फैल गई, जब 22 साल के अजयपाल को 3 अनजान लोगों ने किरपाणों से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिवार के मुताबिक यह घटना प्यार और रिश्तेदारियों के झगड़े से उभरकर आई, जिसकी वजह से उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। परिवार ने बताया कि अजयपाल के जीजा हैपी मसीह का किसी रूपा नाम की महिला के साथ गलत रिश्ता था, जिससे घर में काफी तनाव था।

    बताया गया कि अजयपाल कल से ही रूपा के घर के पास आने-जाने लगा था। जिसके बाद देर रात वह अपनी बहन और माँ के साथ रूपा के घर गया था ताकि मामला शांति से सुलझाया जा सके। परिवार के मुताबिक रूपा के घर एक निहंग सिंह रहता था, जिसने 2 अन्य अनजान व्यक्तियों को बुलाया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अजयपाल को पहले धमकियां दीं और अचानक किरपाणों से उस पर हमला कर दिया।

    परिवार ने आरोप लगाया कि निहंग सिंहों ने पहले मां और बहन के साथ भी झड़प की और फिर अजेपाल का पीछा करके उसकी हत्या कर दी। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। परिवार ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त सज़ा देने की मांग की है। परिवार ने कहा कि हमारे 22 साल के पुत्र को बेगुनाह मार दिया गया। हमें इंसाफ चाहिए।

  • Stock Market में तेजी जारी, Sensex में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त

    Stock Market में तेजी जारी, Sensex में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी दर्ज की गई। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 68.78 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के बाद 85,789.16 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 12.85 अंक या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,228.40 स्तर पर बना हुआ था। निफ्टी बैंक 51.20 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,686.10 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 61,010.90 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 63.55 अंक या 0.36 प्रतिशत के नुकसान के बाद 17,813.25 स्तर पर था।

    मार्केट एक्सपर्टस ने कहा कि कल निफ्टी और सेंसेक्स के नए रिकॉर्ड से यह बात सामने आई है कि ये नए रिकॉर्ड कुछ ही अच्छे परफॉर्म करने वाले लार्जकैप में हुई मामूली रैली की वजह से बने हैं। मार्केट के नए हाई पर होने के बावजूद अधिकतर रिटेल इन्वेस्टर ऐसे पोर्टफोलियो होल्ड कर रहे हैं, जिनमें नुकसान दिख रहा है। यह उलझन रिटेल इन्वेस्टर के स्मॉलकैप को लेकर विश्वास के कारण है कि स्मॉलकैप अपने वैल्यूएशन के बावजूद बेहतर परफॉर्म करेंगे।

    उन्होंने कहा कि अगर रिटेल इन्वेस्टर को 2026 में होने वाली रैली में हिस्सा लेना है तो उन्हें ग्रोथ की संभावना वाले लार्जकैप और क्वालिटी मिडकैप में इन्वेस्ट करना होगा। 2026 में रैली हाई अर्निंग ग्रोथ की वजह से देखी जाएगी। इस बीच सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, टीएमपीवी, मारुति सुजुकी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। वहीं, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में जकार्ता, सोल, जापान और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल बैंकॉक और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

  • Jalandhar News: इस इलाके मां-बेटी से दुष्कर्म, 4 ने दिया घटना को अंजाम, मामला दर्ज

    Jalandhar News: इस इलाके मां-बेटी से दुष्कर्म, 4 ने दिया घटना को अंजाम, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: देहात के लोहियां के गांव कंग कलां शर्मसार घटना सामने आई है। जहां खेत में काम करने वाली मां-बेटी के साथ 4 अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सूत्रों से अनुसार पुलिस द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि घटना रविवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। लेकिन इस मामले को लेकर अब पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार एक किसान के खेतों में मजदूरी करता है। किसान इस जमीन को ठेके पर लेकर खेती कर रहा है। वहां पर मां-बेटी नियमित रूप से उसके खेतों में काम करती थीं। आरोप है कि रविवार रात अचानक 4 अज्ञात युवक खेतों में पहुंचे और मां-बेटी को पकड़कर बंधक बना लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने पहले दोनों को बांधा और इसके बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    मामला मीडिया के ध्यान में आने के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना लोहियां की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सभी संभव सुराग खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही घटना का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा। इस जघन्य वारदात से गांव कंग कला व आसपास के लोग दहशत में हैं और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: कर्मियों ने लगाया धरना, किया बस स्टैंड बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कर्मियों ने लगाया धरना, किया बस स्टैंड बंद, देखें वीडियो

    पुलिस ने यूनियन नेताओं को किया डिटेन

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार प्रशासन के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। आज एक बार फिर से कर्मी धरने पर बैठ गए है और पंजाब भर में हड़ताल का ऐलान कर दिया गया है। वहीं पंजाब सहित जालंधर का बस स्टैंड भी आज बंद कर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। दरअसल, पंजाब में आज किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर खुलने से पहले ही पुलिस ने यूनियन के सभी नेताओं को डिटेन कर लिया गया। जिसके रोष में पंजाब के सभी बस स्टैंड में यूनियन के द्वारा हड़ताल कर दी गई है। इसी कारण आज बस से यात्रा करने वाले सभी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्राइवेट बसों की एंट्री भी बस स्टैंड में बंद कर दी गई। रोडवेज की बसों को डिपो में खड़ा कर दिया गया है। प्राइवेट बसें बस स्टैंड के बाहर रोड से चल रही हैं और वहीं पर सवारियां उतार रही हैं। यूनियन नेता नछतर सिंह और विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। पिछले दो महीने के अंदर वे तीसरी बार धरना लगा चुके हैं। जब धरना देते हैं तो प्रशासन टेंडर की डेट को आगे बढ़ा देता और बाद में टेंडर को रद्द नहीं करता। सरकारी बसों से मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा। पंजाब रोडवेज के कर्मचारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती रात 3-4 बजे घरों में जाकर नेताओं को गिरफ्तार करना निंदनीय है। बता दें कि इन कर्मचारियों के द्वारा किलोमीटर स्कीम की बसों को पीआरटीसी के बेड़े में शामिल करने का विरोध किया जा रहा था और पिछले दिनों इसके बारे में कई बार हड़ताल भी की गई थी और इसी के चलते यह टेंडर बार-बार मुल्तवी किया जाता था। आज यह टेंडर खोलने था उससे पहले ही पुलिस ने देर रात कार्यवाही करते हुए यूनियन के कई नेताओं जिनमें सुल्तान सिंह, सहजपाल सिंह और कई दूसरे नेता शामिल है, उन्हें डिटेन कर लिया गया। जिस के विरोध में सभी बस स्टैंड में मुलाजिमों ने विरोध करते हुए हड़ताल कर दी है और कोई भी बस नही चलाने का एलान किया है।
  • आज का राशिफल 28 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 28 नवंबर, 2025

    आज 28 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत है। ज्योतिष के अनुसार, अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष संयोग बनने से यह दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत होगी।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं।

     

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आज आपके कॉन्फिडेंस से काम बन जायेगा। आज मार्किट से मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट अच्छा होगा।

     

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक और खुश महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से मित्र को आर्थिक लाभ होगा।

     

    कर्क राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की मदद कारगर होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। समय बेकार न गवाएं और दूसरों की मदद करते रहें।

     

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा और इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें। आज किसी से मिलने का पुराना प्लान पूरा हो सकता है। परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। समाज में नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर काम आएगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से उत्साह बढ़ेगा।

     

    कन्या राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे, वह आज पूरा हो जाएगा। आप नए टारगेट बनाएंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और आप मंदिर जाकर पूजा करेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी और बैंक अकाउंट मजबूत होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

    तुला राशि:आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। आप माता-पिता के साथ रिश्तेदारों के घर जाएंगे, जहां आपको अच्छा महसूस होगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। मेहनत जारी रखें, जल्द सफलता के योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

     

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है और काम की गति धीमी रहेगी। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होगी। छात्र नई चीज सीखने का विचार कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

     

    धनु राशि:आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपका रुका काम पूरा हो जाएगा। सोसायटी से जुड़े किसी विवाद में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपका दिन व्यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा। प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस प्रमोशन दे सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।

     

    मकर राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो भी चाहेंगे वो मनमुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। बड़े काम से पहले बड़ों की राय लेना न भूलें। आज आप कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं जिसका लाभ आगे मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। घर में संतान आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों का प्रमोशन संभव है।

    कुम्भ राशि:आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवारजन आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई और काम में बैलेंस बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लवमेट के लिए दिन खास रहेगा और मनपसंद उपहार मिलेगा।

     

    मीन राशि:आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी किसी बुकिंग से लाभ कमाएंगे। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। आसपास धार्मिक कार्यक्रम में परिवार शामिल होगा। डायबिटीज की समस्या से आराम मिलेगा। किसी भी काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।