Blog

  • MBA छात्रा सहित 3 महिलाओं का रेप कर मर्डर करने के मामले सीरियल किलर को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    MBA छात्रा सहित 3 महिलाओं का रेप कर मर्डर करने के मामले सीरियल किलर को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः यूटी में 15 साल पहले एमबीए छात्रा की रेप के बाद हुए मर्डर केस में को लेकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने सीरियल किलर मोनू को उम्र कैद की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, छात्रा के माता-पिता ने कहा कि ऐसे अपराधी को फांसी की सजा होनी चाहिए थी। कोर्ट रूम के अंदर नेहा के माता-पिता जज के साथ बात कर रहे हैं और दरवाजा बंद है। उन्होंने जज से कहा कि आरोपी को उम्र कैद नहीं फांसी की सजा देनी चाहिए थी, तभी हमें इंसाफ मिलता। दरअसल, सेक्टर 38 की रहने वाली 21 साल की एमबीए स्टूडेंट 30 जुलाई, 2010 की शाम को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी।

    आम तौर पर वो रात के 9 बजे तक घर वापस लौट आती थी, लेकिन उस दिन नहीं लौटी और ना ही उसका फोन लग रहा था। इस पर घरवालों ने उसके कोचिंग इंस्टीट्यूट में बात की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोग सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। करन टैक्सी स्टैंड के पास उन्हें बेटी की स्कूटी दिखाई दी। उस पर खून के छींटे लगे थे। परिवार वालों ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाश की तो टैक्सी स्टैंड से थोड़ी दूर झाड़ियों में उसकी लाश खून से लथपथ और बिना कपड़ों के पड़ी हुई थी।

    इस केस में छात्रा के कत्ल के 12 साल तक आरोपी का पता ही नहीं चल सका था। पुलिस ने भी अनट्रेस केस की रिपोर्ट दाखिल कर दी थी और परिवार ने भी न्याय की आस छोड़ दी थी। मगर, साल 2022 में चंडीगढ़ में ही हुई एक महिला की हत्या की जांच में पुलिस के हाथ छात्रा के मामले का पहला सुराग लगा। पुलिस की ओर से कराए गए 100 से ज्यादा डीएनए टेस्ट और 800 लोगों से हुई पूछताछ में आरोपी मोनू कुमार निवासी डड्डूमाजरा शाहपुर कॉलोनी, चंडीगढ़ का नाम सामने आया।

    मगर, दिक्कत ये थी कि वह चंडीगढ़ छोड़कर बिहार जा चुका है और ना तो वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था, ना उसके पास आधार कार्ड था और ना ही उसका कोई बैंक अकाउंट। ऐसे में पुलिस लाख कोशिश करने के बावजूद उसे ट्रेस नहीं कर पा रही थी। मगर, साल 2024 में वह चंडीगढ़ लौटा तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दोनों महिलाओं की हत्या की बात कबूली। यह भी बताया कि 2008 में हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक छोटी सी बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।

  • Jalandhar News: अखंड साहिब का समापन होने पर गुरुद्वारा साहिब जा रहे चेयरमैन को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: अखंड साहिब का समापन होने पर गुरुद्वारा साहिब जा रहे चेयरमैन को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में रोडवेज कर्मचारियों ने सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया है। वहीं जालंधर बस स्टैंड पर सुबह से कर्मी काम बंध करके पाठ कर रहे है। जिसके बाद दोपहर को पाठ के समापन होने के बाद डिपो चेयमैन दिलजीत का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बस वह अखंड साहिब के समापन होने के बाद वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। इस दौरान पुलिस उनके हिरासत में लेने के लिए पुलिस उनके पीछे चली गई।

    जिसकी सूचना मिलने पर सभी कर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सुबह 4 बजे से सभी नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इस दौरान कई यूनियन के नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं उनके हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने पर साथी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और वहां से उसे वापिस लेकर आ गए। चेयरमैन ने कहा कि प्रशासन से नेताओं को छोड़ने को लेकर बात चल रही है। अभी तक कुछ नेताओं को छोड़ा जा चुका है।

    वहीं बसों की हड़ताल को लेकर चंडीगढ़ में नेताओं की मीटिंग चल रही है। जहां किलोमीटर बसों का टेंडर रद्द करने को लेकर बात चल रही है। इस दौरान कहा जा रहा है कि बस स्टैंड बस ना किया जाए और रोड जाम ना किया जाए। चेयरमैन ने कहा कि प्रशासन से उनके नेताओं की मीटिंग के बाद ही अगली नीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक प्रशासन के साथ 55 बार मीटिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, इसी तरह से प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • Punjab News: आरती चौक में United Hindu Front और BJP नेताओं ने दिया धरना, देखें Live

    Punjab News: आरती चौक में United Hindu Front और BJP नेताओं ने दिया धरना, देखें Live

    लुधियानाः महानगर के आरती चौक में यूनाइटिड हिंदू फ्रंट और बीजेपी वर्करों की ओर से धरना लगाया। धरना लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर दिया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जम्मू एंड कश्मीर में माता वैष्णो देवी मेडिकल कालेज में 42 मुस्लिम छात्रों को दाखिला दिया गया है, जो कि बिल्कुल गलत है।

    उन्होंने कहा कि मां श्राइन बोर्ड की ओर से कालेज चलाया जा रहा है। जिसमें कुल 50 सीटें है जिसमें 42 सीटें मुस्लिम छात्रों को दे दी गई है। हमारी मांग है कि इन दाखिलों को रद्द किया जाए। अगर जल्द इसे रद्द नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन तेज करेंगे।

    उन्होंने विरोध जताया कि जिन लोगों की आस्था ही नहीं, उन्हें दाखिला देने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए प्रशासन दाखिलें को रद्द करें। जिस तरह बाकी धर्मों को अधिकार दिए गए है कि वह अपनी संस्थाओं के द्वारा अपने धर्म स्थलों द्वारा जो पैसा आ रहा है वह उनके प्रचार-प्रसार पर खर्च कर रहे है। उसी तरह यह अधिकार हिंदू समाज को भी दिया जाए।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर चालान को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: मेन चौक पर चालान को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक पर लगे पुलिस के नाके पर चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने बाइक चालक को बचाने के लिए गाड़ी को धीरे किया था। इस दौरान पुलिस ने उक्त वाहन चालक को काबू करने की बजाये उनके रोक लिया और बिना बात किए उनके वाहन का चालान काट दिया। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर धक्का करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस कर्मी ने बताया कि उक्त वाहन चालक रॉंग साइड से आ रहा था और रेड लाइट जंप करके आया है।

    जिसके बाद उन्हे रोककर रेड लाइड जंप करने का ऑनलाइन चालान काटने को लेकर बात की गई। इस दौरान वाहन चालक ने मीडिया की धमकी देनी शुरू कर दी और गलत व्यवहार किया गया। वहीं वाहन चालक के पास मौके पर पैसे ना होने पर उन्होंने चालान काट दिया। इस दौरान बाइक के गाड़ी चालक के आगे आने को लेकर कहाकि उन्होंने ऐसा कोई वाहन को गाड़ी के आगे आता नहीं देखा।

    पुलिस ने कहाकि उक्त व्यक्ति के भाई ने उनकी बात को सुना, लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। पुलिस ने कहाकि चौक पर कैमरे लगे हुए है और उसमें लाइट जंप करता वाहन चालक साफ दिखाई दे रहा है। वहीं वाहन चालक ने माना कि उसने मीडिया को बुलाने के लिए कहा था। क्योंकि उसके साथ पुलिस कर्मी द्वारा धक्का किया गया। वहीं वाहन चालक ने कहाकि उसके बाद गाड़ी के सारे दस्तावेज मौजूद है।

    वहीं मौके पर अन्य वाहन रॉंग साइड से गुजर रहने वाहनों का चालान ना काटने को लेकर हंगामा किया गया। पीड़ित वाहन चालक ने कहा कि जो धक्का पुलिस कर्मी के साथ उनके द्वारा किया गया ऐसा किसी ओर से साथ ना हो। वाहन चालक ने कहा कि उक्त बाइक सवार के साथ उसका एक्सीडेंट हो जाना था, ऐसे में वाहन चालक को बचाने के कारण वह रॉंग साइड की ओर आ गया था। हालांकि पुलिस कर्मी ने धक्का किए जाने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। घटना के दौरान गाड़ी में परिवार मौजूद था।

  • Jalandhar News: बच्चा बेचने के गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, जांच में एक अन्य बच्ची का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बच्चा बेचने के गिरोह के 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, जांच में एक अन्य बच्ची का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस नकोदर ने गरीब माता-पिता के बच्चों को कम कीमत पर खरीदकर ज़रूरतमंद माता-पिता को बेचने का पर्दाफाश किया है। थाना सदर अंतर्गत आने वाले उगी चौकी के इंचार्ज अंग्रेज सिंह द्वारा नाके के दौरान कुछ लोगों को बच्चों समेत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में डीएसपी सबडिविजन नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि अब तक 8 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि जल्द 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पुलिस ने लुधियाना के मंजीत नगर के जगजीत सिंह, उसकी मां रणजीत कौर, अमरजीत कौर वासी गांव कलां (लुधियाना को गिरफ्तार किया है। जो कि इनोवा गाड़ी में मोगा साइड बच्चे को खरीदकर काला संघिया की साइड किसी को बेचना चाहते थे। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों ने 4 लाख रुपए में बच्चे को बेचना था। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि बलजीत सिंह पुत्र छिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्चे का पिता है और उसने पत्नी को बच्चा मरा हुआ बताया था।

    जिसके बाद रजनी नामक आशा वर्कर और गगनदीप महिला जो कि मोगा अदालत में चौथी दर्जा कर्मी को बेच दिया था। जिसके बाद दोनों महिलाओं ने कुलविंदर कौर उर्फ मनी के साथ टच में थी। कुलविदंर कौर ने इस मामले में 5 हजार रुपए लिए थे। जिसके बाद गगनदीप और रजनी को बच्चा आगे रंजीत कौर को बेचने के बारे में कहा था। उन्होंने कहा कि महीना डेढ महीना पहले बच्चे को बेचा था। डीएसपी ने बताया कि मनप्रीत निवासी लुधियाना और शमशेर निवासी बठिंडा के फरार चल रहे है। मनप्रीत पत्नी दिलजीत निवासी लुधियाना ने एक बच्ची रंजीत कौर को बेची थी।

    जिसे दोबारा रंजीत कौर ने मनप्रीत को दोबारा दे दिया था। इस केस में मुख्य रंजीत कौर सामने आई है। वहीं रीना नामक महिला आईवीएफ सेंटर में मां-बाप से संपर्क करती और जिन मां-बाप के बच्चा नहीं होता था तो वह यहां से उनसे संपर्क करके बच्चे की खरीद फरोख्त को लेकर बात करती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है, जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, जिस दौरान और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab Roadways-Punbus मुलाजिमों का विरोध तेज, हुई धक्का-मुक्की, आग लगने से पुलिस कर्मी झुलसा, देखें Live

    Punjab Roadways-Punbus मुलाजिमों का विरोध तेज, हुई धक्का-मुक्की, आग लगने से पुलिस कर्मी झुलसा, देखें Live

    अमृतसर/लुधियाना/संगरूर/पटियालाः किलोमीटर स्कीम के टेंडर के विरोध में पंजाब भर में रोडवेज मुलाजिमों की हड़ताल जारी है। हर जिले में रोष प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। संगरूर में एक मुलाजिम ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे रोकने के चक्कर में धूरी के SHO झुलस गए। वहीं लुधियाना में रोडवेज मुलाजिम बस स्टैंड पर पानी की टैंकी पर चढ़ गए। जिसे पंजाब पुलिस के मुलाजिम नीचे उतारने पर लगे रहे। पुलिस ने यहां से मुलाजिमों को हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई है।

    वहीं मानसा के बुढलाडा में भी 3 मुलाजिम पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़े गए और चेतावनी दी कि अगर सरकार ने किलोमीटर स्कीम टेंडर का फैसला न बदला तो वह आग लगा लेंगे। पटियाला में पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झड़प हुई है। पुलिस ने कई मुलाजिमों को हिरासत में लिया है।

    मुलाजिमों ने बताया कि किलोमीटर योजना के टेंडर निकलने थे, जिस संबध में हमारी गेट रैली थी, पर प्रशासन इनको रोकने में उलझ गया है। निजी गाड़ियां चलाने की सूचना मिलने पर हमारे अलग-अलग डिपो के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और लुधियाने के डिपो के शमशेर सिंह को भी आधी रात को गिरफ्तार करके थाने जुलकां ले जाया गया। जिसके विरोध में पंजाब के सभी डिपो बंद कर दिए गए और बस स्टैंड भी बंद कर दिए गए हैं। दूसरी तरफ अमृतसर पंजाब रोडवेड बस वर्कशॉप पर बस कर्मी और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई।

  • Haryana News: माचिस न देने पर किशोर पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: माचिस न देने पर किशोर पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले से आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, छोटे से विवाद को लेकर कुछ युवकों ने किशोर पर चाकू से वार कर दिया। वहीं घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सतर्कता से कार्य करते हुए 1 घंटे में 2 आरोपियों का काबू कर लिया।

    जानकारी के अनुसार, मनसा देवी थाना क्षेत्र के अर्तगत एक नाबालिग लड़का अपने किसी जानकार के साथ ऑटो में बैठा हुआ था। इसी दौरान वहीं मौजूद 2 युवकों ने नाबालिग से माचिस मांगी। नाबालिग द्वारा माचिस न दिए जाने पर आरोपियों ने उससे कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने गुस्से में आकर नाबालिग पर चाकू से वार करने की कोशिश की, लेकिन लड़का बाल-बाल बच गया। इस बीच आरोपियों में से एक युवक का चाकू लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही मनसा देवी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच एएसआई सुखजैंट द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रामपाल (35) और राजकुमार पुत्र बहुरी लाल (22) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मनसा देवी थाना में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

    इस घटना पर पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पंचकूला में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, दबंगई, असामाजिक हरकत या सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने की कोशिश बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून हाथ में लेने वालों पर आगे भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • कॉमेडियन Kapil Sharma के कैफे पर गोली चलाने के मामले में शामिल मुख्य शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कॉमेडियन Kapil Sharma के कैफे पर गोली चलाने के मामले में शामिल मुख्य शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कनाडा के सरी में कॉमेडियन कपिल शर्मा के KAP’s कैफे पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले को लेकर कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा ने चुप्पी भी तोड़ी थी और कहा था कि घटना के बाद से उन्हें लगता है कि पुलिस के पास शायद उनके पास इतनी पॉवर नहीं है कि वह इस चीज को कंट्रोल कर पाए। जिसके बाद यह केस पार्टियामेंट में चला गया। इस घटना को लेकर उन्हें भी कई लोगों के फोन आए थे। Read in English:
    Delhi Police Arrest Alleged Shooter in Kapil Sharma Café Firing Case From Canada
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ KAP’s ਕੈਫੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਦਾ ਮੁੱਖ ਸ਼ੂਟਰ ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਕਾਬੂ
    उन्होंने कहाकि जितनी बार कैफे पर गोली चली उतनी बार उनके कैफे में ग्राहकों की संख्या बढ़ती दिखी। वहीं घटना को लेकर भारत आए मुख्य षड्यंत्र में शामिल शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ है। फायरिंग की घटना के बाद यह गैंगस्टर भारत आया था। सेखों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन के भी संपर्क में था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। कैप्स कैफे में फायरिंग के मुख्य षड्यंत्र को समझने के लिए उसकी गिरफ्तारी अहम है। सेखों के गोल्डी बराड़ से जुड़े होने की वजह से दिल्ली पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह सेखों ने कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग करने के बाद यह गैंगस्टर तुरंत भारत भाग आया था और उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • 3 दिन से लापता Electrician ने दोस्त के घर में की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

    3 दिन से लापता Electrician ने दोस्त के घर में की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

    इंदौरः शहर के आजाद नगर में एक खौफनाक मामला सामने आया है जहां, एक इलेक्ट्रीशियन ने एमआईजी थाने के नादिया नगर क्षेत्र में अपने दोस्त के कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक 3 दिन से घर नहीं लौटा था। रात में उसके भाई ने दोस्त को फोन किया, तब पूरी घटना सामने आई।

    जानकारी देते मृतक के भाई आदर्श ने बताया कि वह खिरकिया के रहने वाले हैं और वहां की एक युवती से आयुष का प्रेम प्रसंग था, लेकिन लड़की के परिजनों को इस रिश्ते से आपत्ति थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना की वजह यही मानसिक तनाव हो सकता है।

    एमआईजी पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आयुष राजपूत (24) निवासी मयूर नगर आजाद नगर के रूप में हुई है। आयुष का दोस्त राज नादिया नगर में रहता है और घटना उसके ही कमरे की है। उसके भाई आदर्श के अनुसार आयुष 3 दिन से घर नहीं आया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। संदेह होने पर आदर्श ने दोस्त राज को संपर्क किया। राज ने कमरे पर जाकर देखा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

    लॉक तोड़ने पर आयुष फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के भाई और बहन के बयान लिए जाएंगे। वहीं प्रेम प्रसंग संबंधित पहलुओं की भी जांच की जाएगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एमआईजी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • Women Premier League 2026: Deepti Sharma का रहा जलवा, Smriti Mandhana का नहीं टूटा Record

    Women Premier League 2026: Deepti Sharma का रहा जलवा, Smriti Mandhana का नहीं टूटा Record

    स्पोर्ट्सः नई दिल्ली में वीरवार को आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में 5 फ्रेंचाइजियों ने 40.8 करोड़ रुपये खर्च करके 67 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 23 खिलाड़ी विदेशी हैं। मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा का जलवा रहा। उनको 3.2 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके जोड़ा। WPL इतिहास की सबसे महंगी प्लेयर स्मृति मंधाना से ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी। वे 3.40 करोड़ रुपए में पहले सीजन के समय बिकी थीं, वहीं इस बार 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन हुईं।

    – वनडे वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने फिर अपनी टीम में शामिल कर लिया। दीप्ति 3.20 करोड़ रुपए में यूपी का हिस्सा बनीं।

    – वर्ल्ड कप में भारत के लिए बॉलिंग की शुरुआत करने वालीं रेणुका सिंह को गुजरात जायंट्स ने खरीदा। वे पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थीं, लेकिन मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात ने 60 लाख रुपए में खरीद लिया।

    – रेणुका सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ 50 लाख रुपए में बिक गईं। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने फिर अपना हिस्सा बनाया।

    – लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर राधा यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 65 लाख रुपए में खरीदा। वे पिछले 3 सीजन दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रही थीं।

    – वर्ल्ड कप में भारत की सेकेंड टॉप विकेट टेकर लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी को 1.30 करोड़ रुपए में फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। ICC टूर्नामेंट में चरणी ने अपनी स्पिन से विदेशी बैटर्स को बहुत परेशान किया था।

    – वर्ल्ड कप विनर अरुंधति रेड्डी को 75 लाख रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया। रेड्डी को ICC टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने सब्स्टिट्यूट फील्डर बनकर कुछ अहम कैच जरूर पकड़े।

    – वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाने वालीं प्रतिका रावल तीसरे राउंड में बिकीं। उनका नाम 12वें सेट की बैटर्स में था, एक्सलरेटेड राउंड में उनका नाम आया, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। फिर आखिरी राउंड में उन्हें 50 लाख रुपए में यूपी ने खरीद लिया।

    – मिडिल ऑर्डर बैटर हरलीन देओल 50 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा बनीं। वर्ल्ड कप के 7 मैचों में उन्होंने 33.80 की औसत से 169 रन बनाए थे। हालांकि खराब स्ट्राइक रेट के कारण वे नॉकआउट मुकाबलों से बाहर हो गईं। वे WPL में गुजरात से खेल चुकी हैं, लेकिन अब यूपी से खेलते नजर आएंगी।

    – ऑफ स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को 50 लाख रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। वर्ल्ड कप के 6 मैचों में स्नेह ने 99 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए। स्नेह RCB और गुजरात से WPL खेल चुकी हैं, अब वे तीसरी टीम से खेलते नजर आएंगी।

    – विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को WPL ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। वर्ल्ड कप में वे एक ही मैच खेल सकीं, लेकिन उनकी बैटिंग नहीं आई।

    – भारत की उप कप्तान और ICC टूर्नामेंट में भारत की टॉप रन स्कोरर स्मृति मंधाना ऑक्शन में उतरी ही नहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.50 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया था। वे पहले ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपए में बिकी थीं। उनसे ज्यादा बोली अब भी किसी प्लेयर पर नहीं लगी।

    – भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया था। वे 2.50 करोड़ रुपए में 2 बार की चैंपियन MI का हिस्सा रहीं। हरमन की कप्तानी में ही भारत ने ICC टूर्नामेंट जीता। हरमन ने टूर्नामेंट के 9 मैचों में 32.50 की औसत से 260 रन बनाए थे।

    – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शतक लगाकर भारत को जिताने वालीं जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन कर लिया। उनकी कीमत 2.20 करोड़ रुपए है। उन्होंने शुरुआती तीनों सीजन भी दिल्ली से ही खेले थे।

    – वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंजर्ड प्रतिका रावल की जगह टीम का हिस्सा रहीं शेफाली वर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपए में रिटेन किया। शेफाली पहले ICC टूर्नामेंट के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थीं। प्रतिका की इंजरी ने उन्हें टूर्नामेंट खेलने का मौका दिया।

    – विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। वर्ल्ड कप के 8 मैचों में उन्होंने 133.52 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए थे। इनमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में 94 रन की अहम पारी भी शामिल रही।

    – ऑलराउंडर अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपए में रिटेन किया। अमनजोत ने ही वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विनिंग बाउंड्री लगाई थी।

    WPL का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। नवी मुंबई और वडोदरा के 2 वेन्यू पर ही पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा।