Blog

  • डिमोका क्लब विवाद मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    डिमोका क्लब विवाद मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब में 24/25 मई की रात हुई कहासुनी और उसके बाद वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में पंचकूला पुलिस की सैक्टर-5 थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी विक्रम नेहरा के अनुसार 25 मई को सेक्टर-5 थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थीं। जिसमें शिकायतकर्ता नारायण दत्त उर्फ नितीन अपने साथियों के साथ 24/25 मई की रात को सेक्टर-5 स्थित डिमोका क्लब पहुंचे थे। क्लब में भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद वहां मौजूद बाउंसरों और युवकों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज शुरू हो गई। बाद में दोनों पक्षों ने गाड़ियों व क्लब परिसर में तोड़फोड़ कर दी।

    जांच में पाया गया कि क्लब के बाउंसरों द्वारा 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जबकि दूसरे पक्ष ने भी गुस्से में क्लब परिसर में नुकसान पहुंचाया। सैक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रुपेश चौधरी द्वारा दोनों पक्षों को थाना में बुलाया गया व मामले की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की। मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह द्वारा की जा रही है। मामले में पहले पक्ष के जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें मनीष उर्फ मनी निवासी पिंजौर जिला पंचकूला, सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी जिला पंचकूला, नारायण दत्त उर्फ नितीन निवासी, पिंजौर जिला पंचकूला तथा गौरव पुत्र कृष्ण निवासी पिंजौर, जिला पंचकूला शामिल हैं।

    इसके अलावा दूसरे पक्ष से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दौलत निवासी जिला मोहाली, ध्रुव निवासी जिला मोहाली तथा सिकंदर उर्फ मैंगी निवासी जिला मोहाली, पंजाब शामिल हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने मामले को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करना, हुड़दंग मचाना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को कानून अपने हाथ में लेने की बजाय संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में इस प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल, जनता दे रही वीना देवी को समर्थन 

    कुटलैहड़ के धनेत जिला पार्षद वार्ड में भाजपा के पक्ष में माहौल, जनता दे रही वीना देवी को समर्थन 

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जिला पार्षद वार्ड धनेत में पंचायती राज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पंचायत क्यारियां, हरोट और तलाई में आयोजित जनसभाओं के दौरान उन्होंने कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड की जनता अब पूरी तरह भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और इस बार चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिलने जा रहा है। भुट्टो ने कहा कि जनता अब विकास और ईमानदार नेतृत्व चाहती है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा को मजबूत करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, जिसके कारण वह केवल दुष्प्रचार का सहारा ले रही है। इस मौके पर कृष्ण पाल शर्मा,राजेंद्र मलांगड़ प्रत्याशी वीना देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
    पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग बंद कमरों में बैठकर केवल अफवाहें फैलाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन धनेत जिला पार्षद वार्ड की जनता पूरी तरह जागरूक और समझदार है।
    उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है और लोग विकास कार्यों को देखकर भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुके हैं। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज चुनावों में धीरे-धीरे गायब होती नजर आ रही है, क्योंकि जनता ने उनके कार्यकाल और वर्तमान राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के हितों की बात करती आई है, जबकि कांग्रेस केवल चुनावों के समय लोगों के बीच दिखाई देती है। भुट्टो ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आज गांव-गांव तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है।
    नुक्कड़ सभाओं के दौरान भाजपा समर्थित जिला पार्षद उम्मीदवार वीना देवी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि वीना देवी एक सरल, मेहनती और जनसेवा के लिए समर्पित उम्मीदवार हैं,जो क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने कहा कि धनेत जिला पार्षद वार्ड के विकास के लिए एक मजबूत और सक्रिय प्रतिनिधि की आवश्यकता है और वीना देवी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने में सक्षम हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार वीना देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सके।
  • Punjab News: चार्ज संभालते ही सांसद डॉ. चब्बेवाल ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: चार्ज संभालते ही सांसद डॉ. चब्बेवाल ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में आम आदमी पार्टी की राजनीति में नया मोड़ तब आया जब सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज का चार्ज संभाल लिया। केजी रिसॉर्ट में हुए एक फंक्शन के दौरान उन्होंने डेवलपमेंट, सफाई और सड़क के मुद्दों को प्रायोरिटी देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा को “मॉडल चुनाव क्षेत्र” बनाने के लिए जंगी लेवल पर काम किया जाएगा और लोगों के सरकारी काम बिना सिफारिश और बिना किसी खर्च के किए जाएंगे।

    डॉ. चब्बेवाल ने गांवों और शहरी इलाकों के लिए 51 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बताया। उनके मुताबिक, सड़कों, सीवेज की सफाई और वेस्ट मैनेजमेंट पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही फगवाड़ा को जिला बनाने की मांग भी उठाई गई।

     

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू  ट्रेन हरियाणा को दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारत को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य उन्मुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार प्रदेश को भविष्य की तकनीकों और आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जींद-सोनीपत बीच  10 कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डीपीआरएस 1200 किलोवाट डेमू ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है। यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से संचालित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा को देश में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन तकनीक का अग्रणी केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें भविष्य के परिवहन का मजबूत आधार बनेंगी। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, तकनीक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा यह परियोजना प्रदेश के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि  इससे हरियाणा में औद्योगिक विकास, निवेश, तकनीकी नवाचार और आधुनिक रेल नेटवर्क को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से नई तकनीक आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रणी भागीदार बनकर उभर रहा है।

  • मुख्यमंत्री ने अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या में की शिरकत

    मुख्यमंत्री ने अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या में की शिरकत

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे, सेवा और सकारात्मकता की भावना मजबूत होती है। मुख्यमंत्री मंगलवार देर सायं श्री अमृतेश्वर महोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सही दिशा प्रदान करता है और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है।

    भजन संध्या कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना एवं गौसेवा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    स्वामी सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक बी प्राक समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोबार कर दिया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावना

    उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावना

    शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित पुस्तक ‘सिटी लिमिट्स-द क्राइसिज़ ऑफ अर्बनाइजेशन’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ आबोहवा और पानी का उपहार दिया है और इन संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर के रूप में शिमला ने पिछले कुछ वर्षों में अनेक बदलाव देखें है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से लेकर अब तक शिमला शहर में हो रहे बदलावों को देख रहे हैं। जहां पहले जंगल हुआ करते थे, वहां अब इमारतें बन गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहां सुनियोजित निर्माण आवश्यक है| मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर को तारों के जाल से निजात दिलवाने के लिए 145 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत डक्ट परियोजना क्रियान्वित की जा रही है। वर्तमान में सब्जी मंडी क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक परिसर विकसित किया जा रहा है। लिफ्ट के पास भी एक अंडरपास प्रस्तावित है।

    उन्होंने कहा कि शिमला शहर में 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 800 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसके अलावा, सर्कुलर रोड को चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है और शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए अधिसूचित हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के सतत विकास को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन को केंद्र में रख कर शिमला शहर के सौंदर्यीकरण के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिम-चंडीगढ़, हिम-पंचकूला और कांगड़ा में एयरो सिटी जैसी नई शहरीकरण की परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पर्यटन से संबंधित अधोसंरचना को भी मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं को झेला है, जिससे राज्य को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि अब बादल फटने की घटनाओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है, क्योंकि ऐसी घटनाएं अब केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहीं बल्कि निचले क्षेत्रों में भी घटित हो रही हैं। उन्होंने सिराज विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हुई घटनाओं का भी उल्लेख किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री के साथ आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया था कि भविष्य में बादल फटने की घटनाएं केवल हिमाचल प्रदेश तक सीमित नहीं रहेंगी। ऐसी घटनाएं उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में भी बढ़ सकती हैं। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस अवसर पर झारखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि लोगों को अपने आचरण में सुधार करने की आवश्यकता है। पर्यटन से संबंधित चिंताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोग पार्किंग सुविधा न होने के बावजूद कई वाहन खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के समय में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण पर्यटकों के वाहन नहीं बल्कि मुख्य रूप से हिमाचल में पंजीकृत वाहन होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्ण संस्थागत जवाबदेही की आवश्यकता है। शहरीकरण केवल डैमोग्राफिक बदलाव नहीं बल्कि समाज के पुनर्गठन की प्रक्रिया है। लाखों लोग साझा संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं और शहरी निकायों तथा योजना व्यवस्था पर निर्भर हैं। लेकिन हमारी संस्थाएं इस बदलाव के साथ कदमताल नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्थागत क्षेत्रों में रहने वाली कमी से कमजोर लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस अवसर पर शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, डीजी होमगार्ड्स सतवंत अटवाल, ट्रिब्यून ब्यूरो प्रमुख प्रतिभा चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Punjab News: Highway पर साईकिल राइडिंग से कार सवारों ने की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर साईकिल राइडिंग से कार सवारों ने की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    संगरूर: बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े साइकिल चला रहे नौजवानों के साथ लूट-खसोट की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने की पूरी घटना वहां मौजूद कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों के अनुसार, जब साइकिल चालक हाईवे से गुजर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार कार उनके पास आकर रुकी। चलती गाड़ी से बाहर निकलकर एक हमलावर ने साइकिल सवारों पर हमला करने की कोशिश की।

    इसी दौरान हमलावरों की गाड़ी अचानक आगे आ जाने से एक साइकिल सवार सीधे कार से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया। हालांकि, जब बाकी साइकिल सवारों ने हिम्मत दिखाई और एकजुट होकर लुटेरों का विरोध करना शुरू किया, तो हमलावर घबरा गए और मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर संगरूर के एस.एच.ओ. (SHO) अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी को ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है।

     

  • महिला थाने की SHO गिरफ्तार, जांच अधिकारी को लिया हिरासत में

    महिला थाने की SHO गिरफ्तार, जांच अधिकारी को लिया हिरासत में

    भिवानीः लिव-इन पार्टनरों में चल रहे केस में समझौता करवाने के मामले में रिश्वत लेने के दोष में महिला थाने की एसएचओ को विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना की एसएचओ कमलेश को केस में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है और वह केस करीब 2 साल पहले दर्ज हुआ था। लिव-इन पार्टनरों में चल रहे केस में समझौता करवाने के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एसएचओ के बाद इस केस की जांच अधिकारी मंजू को भी विजिलेंस ने हिरासत में लिया। दोनों से 7 हजार रिश्वत मामले में छानबीन की। एसएचओ द्वारा 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत हिसार विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को दी।

    टीम ने प्लानिंग के तहत छापेमारी की और एसएचओ को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उसके पास से टीम ने 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। भिवानी के गांव बड़ाला निवासी संदीप ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार को शिकायत दी। शिकायत में आरोप लगाया कि भिवानी के एक गांव की महिला उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। जिस महिला ने उसके विरुद्ध 26 अप्रैल 2024 को बीएनएस की धारा 296, 308 (2), 351, 61, 78 व 67 आइटी एक्ट के तहत महिला थाना में दर्ज करवाया था। इस केस में महिला थाना एसएचओ कमलेश ने संदीप कुमार का उक्त महिला से समझौता करवाने की एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    शिकायतकर्ता संदीप की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी एसएचओ कमलेश को महिला थाना भिवानी से गिरफ्तार किया गया है। केस में महिला ने अश्लील कृत्य करने, धमकी देने, आपराधिक षड्यंत्र, पीछा करने, अश्लील सामग्री वायरल करने के आरोप लगाए गए थे, जो केस महिला थाने में चल रहा था। केस में समझौता करने व रियायत देने के ऐवज में 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। एसीबी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि भिवानी महिला थाने में एसएचओ कमलेश ने सरकारी काम करने के बदले पैसों की डिमांड की थी। मंगलवार रात को छापेमारी करने के बाद एसीबी टीम एसएचओ को अपने साथ ले गई। इस दौरान एसएचओ कमलेश सिविल ड्रेस में ही नजर आई। वहीं एसीबी ने कुछ डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं। फिलहाल टीम मामले की जांच कर रही है।

  • कोर्ट को गुमराह कर जमानत दिलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कोर्ट को गुमराह कर जमानत दिलाने के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः फर्जी जमानत और जाली दस्तावेजों के सहारे न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। माननीय न्यायलय की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अलग-अलग जिलों में फर्जी दस्तावेजों और जाली पहचान पत्रों के माध्यम से जमानत दिलाने का नेटवर्क चला रहे थे। जानकारी के अनुसार पंचकूला स्थित न्यायालय में एक आरोपी की जमानत प्रक्रिया के दौरान अदालत को संदेह हुआ जब एक व्यक्ति द्वारा पेश किए गए जमानती दस्तावेजों और उसके रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां पाई गईं। जांच के दौरान यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी 16 से अधिक मामलों में जमानतदार बन चुका था, जबकि उसने अदालत में भ्रामक जानकारी दी। आधार कार्ड और अन्य रिकॉर्ड की जांच में भी दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद अदालत ने तत्काल थाना सेक्टर-7 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

    मामले की जांच सैक्टर-1 चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने 25 मई को राजेन्द्र सिंह निवासी करनाल, कृष्णा नामक महिला निवासी करनाल और आशीष कुमार निवासी पंचकूला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह कथित रूप से जाली जमानती कागजात तैयार कर अलग-अलग जिलों में लोगों की जमानत करवाने में सक्रिय था। आरोपियों के खुलासों के आधार पर करनाल से जाली मोहरों की बरामदगी, अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार यह मामला केवल फर्जी जमानत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जाली दस्तावेज, फर्जी पहचान और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर पहलुओं की भी जांच की जा रही है। आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। राजेन्द्र व कृष्णा का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है व तीसरे आरोपी आशीष कुमार को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गय है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने मामलों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित किया।

     

     

  • अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDO को व्यक्ति ने दी धमकी, बोला- नौकरी खा जाऊंगा

    अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDO को व्यक्ति ने दी धमकी, बोला- नौकरी खा जाऊंगा

    हिसारः सेक्टर-33 में अतिक्रमण हटाने गई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को फिर विरोध का सामना करना पड़ा। सेक्टर-33 में एक व्यक्ति ने एसडीओ रामप्रसाद को धमकी देते हुए कहा, “मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा, तू जानता नहीं है मैं कौन हूं।” इसके बाद एसडीओ और उनके साथ आई टीम ने सख्ती दिखाते हुए व्यक्ति से घर बनाने का नक्शा मांगा। व्यक्ति ने जवाब दिया कि उसने नक्शे के लिए आवेदन किया हुआ है। इस पर एसडीओ ने कहा कि कोई बात नहीं, नक्शा उनके पास ही आएगा। इसके बाद व्यक्ति के तेवर ढीले पड़ गए और वह वहां से चला गया।

    एसडीओ रामप्रसाद ने कहा, “किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जे का अधिकार नहीं है। पहले लोग कब्जा कर लेते हैं, और फिर उस जगह को अपना समझने लगते हैं। यह जमीन सरकारी है, और सड़क के बीच में जो भी चीजें बाधा बनेंगी, उन्हें हटाया जाएगा। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है।” ये वही एसडीओ रामप्रसाद हैं जिनके पीछे 8 दिन पहले एक दुकानदार झाड़ू लेकर मारने दौड़ा था। हालांकि, बाद में दुकानदार ने उनसे माफी मांग ली थी। टीम ने सेक्टर-14 में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के अवैध कब्जे को भी हटा दिया। कांग्रेस नेता ने रैंप के साथ खाली जगह को कवर कर वहां पौधे लगाए हुए थे। टीम ने जेसीबी के माध्यम से कब्जे वाली जगह को हटा दिया।

    इस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता घर के अंदर ही रहे और बाहर नहीं निकले। कांग्रेस नेता ने इस कार्रवाई पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है। एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि सड़क पूरी तरह से साफ होनी चाहिए। इसी को लेकर हम अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहे हैं। आगे अभी सेक्टर 14, 14 पार्ट टू, सेक्टर 33, सेक्टर 1-4 सहित अन्य जगहों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

    इसके बाद जहां अतिक्रमण हटा चुके हैं, वहां भी दोबारा जाकर जांच करेंगे। 19 मई को यही टीम अतिक्रमण हटाने सेक्टर 14 मार्केट में पहुंची थी। टीम जब कब्जे हटाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी एक दुकानदार झाड़ू लेकर वहां आ गया और एसडीओ रामप्रसाद को मारने के लिए दौड़ा। दुकानदार ने एसडीओ के साथ गाली-गलौज भी की। इसके बाद एसडीओ ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दुकानदार को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी। विवाद के बाद दुकानदार एसडीओ के पास पहुंचा और उसने माफी मांग ली।