Blog

  • New Zealand भेजने के बहाने 60 लाख की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार

    New Zealand भेजने के बहाने 60 लाख की ठगी के मामले में 2 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 26 पुलिस को गैर-कानूनी इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इमिग्रेशन धोखाधड़ी और ठगी से जुड़े मामलों में शामिल 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी युवराज सोबती और हरनीत वालिया हैं, जो न्यूज़ीलैंड में नौकरियों और वर्क परमिट का वादा करके लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

    पुलिस के अनुसार, बबीता ने इस मामले में अपने भाई विवेक कुमार की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर, बीएनएस की विभिन्न धाराओं और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत 23 मई, 2026 को सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 65 दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने माई सोहो वर्कस्पेस, टिंबर मार्केट, सेक्टर 26 में एम/एस ट्रूव कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फर्म चलाई।

    उन्होंने लोगों से न्यूज़ीलैंड में नौकरियों, वर्क परमिट, वीजा फाइलिंग और दस्तावेजों का वादा कर बड़ी रकम ठगी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों से लगभग ₹59,92,000 की ठगी की। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने अपना कार्यालय बंद कर वहां से भाग गए। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक छापे में कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि दोनों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी और इमिग्रेशन धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

  • Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

    Punjab News: ट्रांसपोर्ट दफ्तर में समय पर नहीं पहुंचे अधिकारी, खाली पड़ी कुर्सियां

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया है, लेकिन दूसरी ओर कई अधिकारी और कर्मचारी इन आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। मंगलवार सुबह परिवहन कार्यालय में सुबह 7:30 बजे के बजाय 9 बजे तक कोई भी अधिकारी या क्लर्क मौजूद नहीं था। कार्यालय में केवल एक आउटसोर्स कर्मचारी और एक सुरक्षा गार्ड ही उपस्थित थे। दूर-दूर से काम के लिए आए लोग घंटों इंतजार करते रहे। ऐसे में लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

  • Punjab News: गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में टेंट में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में टेंट में लगी आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद गंज साहिब में टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़कने लगी। मिली जनाकारी के अनुसार यह टेंट बढ़ते तापमान के कारण श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाया गया था। सेवादारों की त्वरित कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। इससे पहले इसी गुरुद्वारा साहिब में रविवार को लंगर हाल की शटरिंग गिर गई थी।

    आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुरुद्वारा के सेवादारों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सेवादारों और संगत (श्रद्धालुओं) के सहयोग से कुछ ही समय में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि इसी गुरुद्वारा साहिब में बीते रविवार को भी एक घटना हुई थी।

    लंगर हॉल की शटरिंग गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए थे। उस घटना के बाद से ही श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। अब टेंट में आग लगने की इस घटना ने गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा प्रबंधों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधकों और सेवादारों की सतर्कता से इस बार बड़ा नुकसान टल गया।

  • Jalandhar News: लक्कड़ की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लक्कड़ की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गदाईपुर में लक्कड़ की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फैक्टरी में लकड़ी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    फैक्टरी में शैडटीन के कारण कर्मियों को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में क्रेन की मदद से टीन को हटाने का काम किया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम द्वारा आस पास मौजूद लोगों को घटना स्थल से दूर किया गया। टीन हटाने के बाद कर्मी छत पर चढ़कर आग को काबू पाने में जुटे हुए है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन घटना में काफी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियां लग चुकी है।  
  • Himachal News: CM सुक्खू ने ‘City Limits-The Crises of Urbanization’ पुस्तक का किया विमोचन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिया जोर

    Himachal News: CM सुक्खू ने ‘City Limits-The Crises of Urbanization’ पुस्तक का किया विमोचन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर दिया जोर

    शिमला, 27 मई, 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने मंगलवार शाम शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘City Limits-The Crises of Urbanization’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का संपादन नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा किया गया है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने स्वच्छ वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और जल संसाधनों का अनमोल उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर के रूप में शिमला ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदलाव देखे हैं। बढ़ते शहरीकरण के कारण शहर को कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    सुक्खू ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार के कारण प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में टिकाऊ विकास मॉडल अपनाना बेहद जरूरी हो गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण और प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखा जा सके।

    मुख्यमंत्री ने पुस्तक के संपादक टिकेंद्र पंवर की सराहना करते हुए कहा कि शहरीकरण से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक लोगों को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की चुनौतियों को समझने में मदद करेगी।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए योजनाएं तैयार कर रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन भी बना रहे।

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान शहरीकरण, पर्यावरण संरक्षण और शहरों के भविष्य को लेकर चर्चा भी की गई।

  • हरियाणा में गैर-सरकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों के लिए एकीकृत सेवा शर्तें

    हरियाणा में गैर-सरकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों के लिए एकीकृत सेवा शर्तें

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों, वैधानिक आयोगों और संवैधानिक निकायों को छोड़कर, अन्य निकायों में गैर-सरकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, वाइस चेयरपर्सन एवं सदस्यों की नियुक्तियों के लिए एकीकृत मानक सेवा शर्तें जारी की हैं। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य नियुक्तियों में एकरूपता, पारदर्शिता और प्रशासनिक स्पष्टता सुनिश्चित करना है।

    मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार वर्ष 2017 में जारी मूल निर्देशों तथा वर्ष 2019 और 2021 में किए गए विभिन्न संशोधनों को अब एक ही ढांचे में शामिल किया गया है, ताकि सभी विभाग और निकाय निर्धारित मानकों को समान रूप से लागू कर सकें तथा किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचा जा सके।

    नई व्यवस्था के तहत अध्यक्ष/चेयरपर्सन का कार्यकाल प्रारंभिक रूप से एक वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया या घटाया सकेगा। अध्यक्ष/चेयरपर्सन को अधिकतम 75 हजार रुपये प्रतिमाह तथा उपाध्यक्ष/वाइस-चेयरपर्सन को अधिकतम 45 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा सकेगा। नियमित जिम्मेदारी निभाने वाले सदस्यों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। नए निर्देशों में आवास सुविधा, टेलीफोन, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, चिकित्सा सुविधा तथा स्टाफ कार जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है। अध्यक्षों को अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिमाह तथा उपाध्यक्षों को 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक मकान किराया भत्ता दिया जा सकेगा।

    नीति के तहत अध्यक्षों/उपाध्यक्षों को ग्रुप-ए अधिकारियों के समकक्ष टेलीफोन तथा मोबाइल फोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और चिकित्सा सुविधाएं भी हरियाणा सिविल सेवा नियमों के अंतर्गत ग्रुप-ए अधिकारियों के समान प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी के समकक्ष स्टाफ कार और चालक उपलब्ध कराया जाएगा। निजी वाहन का उपयोग करने की स्थिति में निर्धारित सीमा तक रोड माइलेज भत्ता भी देय होगा।

    नए निर्देशों के अनुसार अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निजी सचिव/व्यक्तिगत सहायक, क्लर्क, चपरासी तथा होम पियून की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह स्टाफ अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाएगा और उनका कार्यकाल संबंधित पदाधिकारी के कार्यकाल के साथ सह-समाप्त होगा। सरकार ने साफ किया है कि ये प्रावधान उन सभी मामलों में लागू होंगे, जहां पहले से कोई विशेष नियम या विनियम मौजूद नहीं हैं। साथ ही निर्धारित प्रावधानों में किसी प्रकार की छूट या विचलन के अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

    निर्देशों में यह भी प्रावधान किया गया है कि यदि किसी निकाय में मुख्यमंत्री अध्यक्ष या चेयरपर्सन नामित किए जाते हैं, तो उस निकाय के उपाध्यक्ष या वाइस-चेयरपर्सन को अध्यक्ष स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

     

  • Jalandhar News: Chairman Jasvir Garhi ने राजा वड़िंग पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chairman Jasvir Garhi ने राजा वड़िंग पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः हाल ही में दिए राजा वड़िंग के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। वहीं अब इसको लेकर चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने राजा वड़िंग पर निशाना साधा। फिल्लौर पहुंचने पर, जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि उन्होंने SSP मुक्तसर साहिब को केवल यह निर्देश दिया है कि वे मामले की जांच करें और पता लगाएं कि क्या यह राजा वड़िंग की आवाज है। उनकी आवाज को लेकर फोरेंसिक लैब में टैस्ट करवाया जाए। यदि फोरेंसिक जांच में यह आवाज राजा वड़िंग की साबित होती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें हजारों सालों से दलितों के खिलाफ जाति-सूचक शब्दों के तौर पर देखा जाता रहा है।

    उन्होंने बताया कि 24 घंटे पहले, अमरिंदर सिंह ‘राजा’ ने कहा था कि “गढ़ी साहिब, आप तोप हैं” और मुझे यह स्वीकार करना पड़ेगा कि आप जैसा व्यक्ति इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं है, जोकि बहुत ही निंदनीय है। इतने बड़े ओहदे पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बातें करनी शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि वह कोई तोप नहीं है। इस देश के सबसे सम्मानित भारत रत्न, भारतीय संविधान के निर्माता, बाबासाहेब अंबेडकर, एक तोप की तरह हैं। भारत का संविधान इस देश में एक तोप की तरह काम करता है। वह तो आम आदमी है जो किसी की धमकियों से डरने वाला नहीं है। उन्होंने तो अभी मामले में राजा वड़िंग को कुछ कहा ही नहीं है। उन्होंने तो अभी एसएसपी को जांच के लिए कहा है। वह तो अभी जांच करेंगे कि राजा दोषी हैं या नहीं, लेकिन राजा वड़िंग खुद ही अपने आपको दोषी ठहरा रहे हैं। वह तो अभी 29 मई को रिपोर्ट पढ़ेंगे और बाद में फैसला लेंगे।

    राजा वड़िंग की तरफ से स्पष्टीकरण आया है, कि यह ऑडियो AI द्वारा बनाया गया है; जब भी कोई विवाद होता है, तो इस तरह के ऑडियो बना दिए जाते हैं। यह आवाज उनके मुंह से निकली हुई लग सकती है, लेकिन उन्होंने इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह साढ़े 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज है। वे पंजाबी जिनकी कोई नहीं सुनता, वह उनकी आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलवाते हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वह किसी भी धमकियों से नहीं डरेंगे और अगर राजा वड़िंग दोषी पाए जाते हैं तो ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

     

     

     

  • जंग रुकवाने की फिराक में खुद फंस चुका पाकिस्तान, इस अमेरिका की सांसद ने फिर लपेटा

    जंग रुकवाने की फिराक में खुद फंस चुका पाकिस्तान, इस अमेरिका की सांसद ने फिर लपेटा

    नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव और बैकडोर बातचीत के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमेरिकी रिपल्बिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने पाकिस्तान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि ईरान युद्ध में उसकी मध्यस्थता समस्याओं से भरा है और इजरायल के प्रति उसके रवैया नहीं उसका रवैया लंबे समय से नेगेटिव रहा है। ग्राहम की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के लिए अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होना स्वीकार्य नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरस हुए एक टीवी इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था कि ऐसे किसी समझौते मेें शामिल होना पाकिस्तान की मूल विचारधारा के खिलाफ होगा। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि – हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन भी भरोसा नहीं जा सकता है। आसिफ ने साफ कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह ऐसे किसी समझौते के पक्ष में नहीं है जो पाकिस्तान की बुनियादी सोच से टकराता है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि – हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। आसिफ ने साफ कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह ऐसे किसी समझौते वो ईमेल जिनसे पाकिस्तान की आतंकी फंडिंग की कहानी से उठा पर्दा। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि – हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन भी भरोसा नहीं दिया जा सकता है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि – हम उन लोगों के साथ कैसे बैठ सकते हैं जिनकी बात पर एक दिन भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। आसिफ ने साफ कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह ऐसे किसी समझौते के पक्ष में नहीं है जो पाकिस्तान की बुनियादी सोच से टकराता हो।

    समस्याओं से भरी है पाकिस्तान की मध्यस्थता

    लिंडसे ग्राहम ने इसके बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – काफी समय से मेरे लिए साफ है कि पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका बेहद समस्याग्रस्त है। इजरायल के प्रति उनकी दुश्मनी बहुत पुरानी है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वायरस वीडियो पुराना हो सकता है लेकिन उन्हें लगता है कि पाकिस्तान की सोच आज भी वही है। अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान से सीधा सवाल करते हुए कहा कि – अब उसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील पर जवाब देना चाहिए। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने को कहा था कि ट्रंप ने हाल ही में बहरीन, जॉर्डन, तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान जैसे देशों से इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने की अपील की थी।

    पाकिस्तान की मध्यस्थता पर पहले भी उठे सवाल

    यह पहली बार नहीं है जब ग्राहम ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हो। इससे पहले भी उन्होंने उन रिपोर्ट्स पर चिंता जताई थी जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी सैन्य विमानों को पाकिस्तान को एयरबेस पर जगह दी गई है। ग्राहम ने कहा था कि यदि यह सच है तो फिर पाकिस्तान को शांति मध्यस्थ मानना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि – मैं पाकिस्तान पर उतना भी भरोसा नहीं करता जितना मैं उसे फेंक सकता हूं। ग्राहम ने यह भी कहा कि – यदि पाकिस्तान वास्तव में ईरानी सैन्य संपत्तियों को सुरक्षा दे रहा है तो अमेरिका को किसी और मध्यस्थ की तलाश करनी चाहिए।    
  • Jalandhar News: World Emergency मेडिसिन डे पर फोर्टिस अस्पताल की अनोखी पहल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: World Emergency मेडिसिन डे पर फोर्टिस अस्पताल की अनोखी पहल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वर्ल्ड इमरजेंसी मेडिसिन डे के अवसर पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से बीएमसी चौक में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को यमराज के रूप में तैयार कर सड़क पर उतारा गया। जिसने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए।

    यमराज के अनोखे रूप को देखकर लोग रुकने लगे और ट्रैफिक नियमों को लेकर संदेश भी ध्यान से सुनते नजर आए। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है और ट्रैफिक नियमों का पालन कर कई हादसों से बचा जा सकता है।

    फोर्टिस अस्पताल की टीम ने लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने हेलमेट प्राप्त किए और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

     

  • Jalandhar News: NITT पेपर रद्द होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: NITT पेपर रद्द होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में एनआईटीटी (NITT) पेपर रद्द होने को लेकर मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस यूथ प्रधान लक्की संधू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ प्रधान लक्की संधू ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कई बार पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    जिससे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे दिन-रात मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक करने वाले उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। लक्की संधू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक मामलों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई भी केंद्र सरकार के अधीन काम करती है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की उम्मीद कम है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग की।