Blog

  • Jalandhar News: Online लड़की को घर पर बुलाना पड़ा महंगा, हुआ ठगी का शिकार, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Online लड़की को घर पर बुलाना पड़ा महंगा, हुआ ठगी का शिकार, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गार्डन कालोनी में स्थित ऋषि नगर में उस समय भारी हंगामा हो गया। जब देहव्यापार को लेकर लड़के को ऑनलाइन लड़की को बुलाना महंगा पड़ गया। लड़के ने आरोप लगाए है कि दोस्त ने ऑनलाइन लड़की को घर पर बुलाया था। जिसके बाद लड़की उनसे 2 बार पुलिस बुलाने की धमकियां देकर 15 हजार रुपए ले गई। इस दौरान आज तीसरी बार लड़की द्वारा घर पर आकर हंगामा किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नौजवान ने लड़की को काबू किया और कहा कि लड़की ने गैंग बनाई है और उनके द्वारा लड़कों से ठगी मारी जा रही है। वहीं लड़की का कहना हैकि लड़के ने खुद उसे घर पर बुलाया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने लड़की को कलाई से पकड़ा हुआ है और वह कह रहा हैकि कहीं लड़की भाग ना जाए। वहीं लड़की द्वारा कहा जा रहा हैकि पुलिस को बुला लो, वह कहीं नहीं जा रही।

    मामले की जानकारी देते हुए अभिजीत ने कहाकि उसके दोस्त ने ऑनलाइन लड़की बुलाई थी। अभिजीत ने कहाकि दोस्त ने कुछ किया नहीं, लेकिन उसके बावजूद वह उनसे 7500 रुपए लेकर चली गई। जिसके बाद दो दिन बाद दोबारा आई और हंगामा करते हुए पुलिस बुलाने की धमकियां देने लगी। इस दौरान दूसरी बार फिर से 7500 रुपए लेकर चली गई। नौजवान का आरोप है कि आज तीसरी बार लड़की घर पर आ गई और हंगामा करने लगी। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं नौजवान द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने के सबूत पुलिस को दिखाए गए।

    नौजवान ने कहाकि खुशी राम और राहुल कुमार के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए। नौजवान का आरोप है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और उसने अपनी इज्जत को बचाने के लिए पहले दो बार पैसे दे दिए। दरअसल, लड़की का कहना था कि पहली बार उसे पैसे नहीं मिले थे। जिसके बाद लड़की दोबारा घर पर आई और फिर से पैसे ले गई। नौजवान ने कहा कि एक घंटे से अधिक समय हो गया है, लड़की द्वारा घर पर आकर हंगामा किया जा रहा है। जिसके बाद 112 पर पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें 112 से सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे तो पता चला है कि लड़की का मामला है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद पुलिस लड़की को गाड़ी में बिठाकर पूछताछ के लिए साथ ले गई।

     

  • Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने बनाया किफायती वांटा वायु बुद्धिमाता स्वीकार्य

    Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने बनाया किफायती वांटा वायु बुद्धिमाता स्वीकार्य

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के एप्लाइड साइंस विभाग द्वारा वांटा वायु बुद्धिमत्ता नामक एक नवीनतम परियोजना तैयार की गई है। इसे विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रतिक्रिया और सराहना हुई है। विभाग के मार्गदर्शन में विकसित की गई है।

    यह वायु शोधक हवा शुद्धिकरण के क्षेत्र में उच्च प्रदर्शन करने के साथ-साथ बाजार में उपलब्ध अन्य वायु शोधकों की तुलना में काफी किफायती माना जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 3700 रुपये जबकि इसी प्रकार की विशेषताओं वाले वायु शोधकों से अलग यह प्रणाली MQ-135 वातावरण प्रणाली के साथ जोड़ा गया है।

    पारंपरिक वायु शोधकों से अलग यह प्रणाली MQ-135 वातावरण संवेदक तथा उच्च गुणवत्ता वाली OLED डिस्प्ले की सहायता करती है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह मॉडल आधुनिक इंजीनियरिंग कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है जिसमें डेटा पारदर्शिता और प्रभावशाली वायु शुद्धिकरण क्षमता को एक ही उपयोगकर्ता केंद्रित उपकरण में समाहित किया गया है। इस परियोजना का मार्गदर्शन एप्लाइड साइंस विभाग द्वारा किया गया है।

    विद्यार्थियों की टीम ने मिलकर इस नवीनतम प्रणाली को सफलातपूर्वक तैयार किया है। अंत में प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।

  • Model Town पहुंचे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    Model Town पहुंचे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma, फैंस की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

    पिंजौरः भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटर अभिषेक शर्मा पिंजौर पहुंचे। दरअसल, वह मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित अपने बुआ-फूफा के निवास पर परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान उनके साथ परिजन और मित्र भी मौजूद रहे। अभिषेक शर्मा के फूफा दर्शन लाल शर्मा एचएमटी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं।
    जैसे ही स्टार क्रिकेटर उनके घर पहुंचे, आसपास के लोगों और प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने उनके साथ फोटो खिंचवाए और बच्चों ने ऑटोग्राफ लिए। स्थानीय लोगों में अभिषेक शर्मा को करीब से देखने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वे लगातार लोगों से मिलते रहे और सरल अंदाज में सभी का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इस मुलाकात को लेकर चर्चा कर रहे हैं।  
  • आसाराम बापू को हाईकोर्ट से लगा झटका, जारी हुए आदेश

    आसाराम बापू को हाईकोर्ट से लगा झटका, जारी हुए आदेश

    राजस्थानः नाबालिग से बलात्कार के मामले में आसाराम बापू को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां हाईकोर्ट ने आसाराम बापू के आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। इसी के साथ ही कोर्ट ने 2018 में निचली अदालत द्वारा पारित दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ उनकी अपील को खारिज कर दिया। हालांकि, बेंच ने उन्हें सामूहिक बलात्कार और आपराधिक साजिश के आरोपों से बरी करके कुछ राहत जरूर दी है। अदालत ने आसाराम को आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया। आसाराम फिलहाल चिकित्सा कारणों से अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। दरअसल, आसाराम पर लगे गंभीर आरोपों की वजह से निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

    अब राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ की डिवीजन बेंच ने आसाराम की अपील को नकारते हुए आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। यह फैसला जस्टिस अरुण कुमार मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने आसाराम और उनके सह-आरोपी शरतचंद्र और शिल्पी द्वारा दायर अपीलों पर सुनाया। आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रद्द करने की याचिका को खारिज करते हुए पीठ ने माना कि भारतीय दंड संहिता के तहत बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अपराधों के आरोप सिद्ध हो चुके हैं। हालांकि, पीठ ने कहा कि सामूहिक बलात्कार और आपराधिक साजिश से संबंधित आरोपों को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर मौजूद सबूत पर्याप्त नहीं हैं।

    वहीं, हाई कोर्ट ने शरतचंद्र और शिल्पी को सभी आरोपों से बरी कर दिया। इससे पहले निचली अदालत ने दोनों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला 2013 का है, जब आसाराम पर जोधपुर स्थित अपने आश्रम में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया और अप्रैल 2018 में एक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

    अपीलों पर बहस इस साल 20 अप्रैल को समाप्त हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत और अन्य वकील आसाराम और उनके सहयोगियों की ओर से पेश हुए। अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी ने राजस्थान सरकार का प्रतिनिधित्व किया, जबकि अधिवक्ता पीसी सोलंकी पीड़िता की ओर से पेश हुए। फैसले के बाद सोलंकी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने आसाराम की सजा पर रोक नहीं लगाई है और आजीवन कारावास की सजा अभी भी लागू है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित से परामर्श करने के बाद वे सह-आरोपियों के बरी होने के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

  • Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, महिला तस्कर काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः युद्ध नशों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने महिला शराब तस्कर को अवैध शराब सहित काबू किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर के प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग दौरान सरना से दीनानगर की तरफ आ रही स्कूटी सवार महिला को रोक कर जब जांच की तो, उससे 36 बोतले अवैध शराब की बरामद हुई। उन्होंने कहा कि इन शराब की बोतलों से ब्रांड के लेबल भी हटाए गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कूटी सवार महिला को 36 अवैध शराब की बोतलों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • कुदरत का कहर, पहाड़ दरकने से टूटा जालहमा पुल, लैंडस्लाइड से नदी में गिरी कार, देखें वीडियो

    कुदरत का कहर, पहाड़ दरकने से टूटा जालहमा पुल, लैंडस्लाइड से नदी में गिरी कार, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। दरअसल, लाहौल स्पीति के उदयपुर में कुदरत का कहर देखने को मिला। यहां पर लगातार तांदी संसारी मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद अब जाहलमा पुल टूट गया। बीते तीन दिन से जालमान पुल के एक छोर पर लगातार चट्टानें गिर रही थी और अब इस पुल का एक हिस्सा धराशाई हो गया है। लाहौल के ही मूलिंग में एक कार पर लैंडस्लाइड से कार नदी में गिर गई। हालांकि, कार सवार को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार, लाहौल घाटी के उदयपुर के जालहमा में लगातार पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है।

    यहां पर 3 दिन से रुक रुक कर चट्टानें गिर रही थी। लैंडस्लाइड के वीडियो भी सामने आए है। इस वजह से इस मार्ग पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबुह 7 से शाम 7 बजे तक ही आवाजाही का फरमान सुनाया था लेकिन अब पूरी पहाड़ी ही दरकने की वजह से यह मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया है। लाहौल घाटी के रहने वाले कांग्रेस नेता राजीव बौद्ध ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेय़र करते हुए बताया कि जालहमा पुल टूट गया है और पहाड़ी से काफी बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है। उधर, पहाड़ी से बड़े बड़ी चट्टानें गिरने से रोड़ में भी बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई हैं। फिलहाल, अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक यह मार्ग नहीं खुलेगा। लाहौल घाटी के मूलिंग में भी बीती रात 10 बजे के करीब पहाड़ी दरकी और चट्टानों की चपेट में एक कार आई और फिर नदी में जा गिरी।

    कार में चालक ही सवार था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस ने कार सवार को नदी से निकाला और केलांग अस्पताल भेजा। पुलिस जवान ने बताया कि कार सवार को रेस्क्य़ू किया गया है। वहीं, एक स्थानीय शख्स ने बताया कि मूलिंग में हमेशा लैंडस्लाइड होती रहती है और लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। गौर रहे कि मूलिंग में मंगलवार दिन को भी पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिरने से लेह मनाली नेशनल हाईवे घंटों बंद रहा था। बता दें कि जाहलमा पुल से आवाजाही बंद होने से अब उदयपुर का लाहौल के केलांग और मनाली से संपर्क टूट गया है। यदि लोगों को मनाली या शेष हिमाचल में आवाजाही करनी है तो पांगी होते हुए साच पास को पार कर चंबा से आना होगा। इसके लिए करीब 2 दिन का अतिरिक्त समय लगेगा।

  • Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए संबंध बनाने और हत्या के आरोप

    Punjab News: 9 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए संबंध बनाने और हत्या के आरोप

    मोगा: शहर की गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रवासी मजदूर की 9 साल की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। बच्ची को फंदे से लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत उसे नीचे उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में बने किराये के छोटे-छोटे क्वार्टरों में ज्यादातर प्रवासी मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। घटना के समय बच्ची की मां काम पर गई हुई थी।

    परिवार ने आरोप लगाया है कि नजदीकी क्वार्टर में रहने वाला दयानंद नामक व्यक्ति, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है, उसने बच्ची के साथ जबरदस्ती करने के बाद सबूत मिटाने और अपना अपराध छुपाने के लिए उसे दुपट्टे से क्वार्टर के बाहर कॉरिडोर में लटका दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृत बच्ची की मां के बयानों के आधार पर दयानंद के खिलाफ हत्या और जबरदस्ती सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। मृत बच्ची की बहनों के अनुसार उनकी मां रेलवे प्लेटफार्म पर मजदूरी करती है। बच्ची अपनी मां से मोबाइल फोन लेने गई थी। कुछ समय बाद जब वह घर लौटी तो क्वार्टर के बाहर कॉरिडोर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने अपनी बहन को दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ देखा, जिससे वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए।

    इसी संबंध में एसएचओ वरुण कुमार ने बताया कि शहर की गांधी रोड स्थित मेखां वाली गली में 9 साल की बच्ची की लाश फंदे से लटकी हुई मिली थी। मृत बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि नजदीकी क्वार्टर में रहने वाले दयानंद नामक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या और जबरदस्ती सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

  • Kasauli और Shimla के जंगलों में आग, Chandigarh से भी दिख रही लपटें, IAF ने तैनात किए Chinook Helicopters, देखें वीडियो

    Kasauli और Shimla के जंगलों में आग, Chandigarh से भी दिख रही लपटें, IAF ने तैनात किए Chinook Helicopters, देखें वीडियो

    शिमलाः सोलन जिले के कसौली पहाड़ी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण जंगल में आग लग गई और दिन भर भड़कती रही, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। ऐसे में अब यहां पर सेना के हेलिकॉप्टरों से भी आग बुझाने के लिए मदद ली गई है। आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। अब तक करीब 20 हजार लीटर पानी आग पर डाला जा चुका है ताकि जंगल की आग पर काबू पाया जा सके। जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कसौली में जंगल में भीषण आग भारतीय एयरफोर्स स्टेशन के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था और ऐसे में 2 हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए लगाए गए। सोलन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह आग कसौली एयरफोर्स स्टेशन के पास लगी है। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया है।
    फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए तुरंत पहुंचीं, लेकिन वे इसे काबू नहीं कर पाए। इसके बाद एयरफोर्स ने जंगल के मुश्किल हिस्सों में लगी आग बुझाने के लिए अपने ‘एमआई-17’ और ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर लगाए. आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना लेक से भी पानी लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। एक और घटना में शिमला के पास रझाना गांव में भी जंगल में आग लगने की खबर है। फॉरेस्ट और फायर डिपार्टमेंट की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की वजह से ही जंगल में आग लगी है। शिमला के रझाना क्षेत्र में भी मंगलवार को जंगल में लगी भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तारा देवी क्षेत्र से फैलती हुई आग करीब 12 बजे रझाना तक पहुंच गई, जहां तेज हवाओं के चलते लपटें रिहायशी इलाकों के बेहद करीब पहुंचने लगीं। स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और घरों तक पहुंचने से पहले रोका. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द राहत और दमकल सहायता पहुंचाने की मांग की है, ताकि आग को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। शिमला के रही है रामपुर के ननखड़ी के पुनन गांव के सामने भी जंगल में आग लगी है और दो दिनों से बेकाबू आग की वजह से हर तरफ धुआं और दहशत फैली हुई है। उधर, हमीरपुर जिले के चबूतरा के जंगलों में 6 दिन से भीषण आग लगी है औऱ यहां पर भारी तबाही हुई है। आग की चपेट में आकर सैकड़ों स्लीपर और हरे-भरे पेड़ जल गए हैं और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग ने आग बुझाने की कोशिशें की हैं, लेकिन नाकाम रही हैं।
  • भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या पर बैठी महिला, लोग हैरान, दर्शन करने के लिए उमड़ रही भीड़

    भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या पर बैठी महिला, लोग हैरान, दर्शन करने के लिए उमड़ रही भीड़

    जबलपुरः देश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इसके चलते प्रशान ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है। इसी बीच जबलपुर के तिलवारा घाट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक महिला 44 डिग्री तापमान में अग्नि तपस्या कर रही हैं। गंगा दशहरा पर शुरू हुई यह तपस्या लगातार 5 दिनों तक चलेगी। इस दौरान वह रोज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अग्नि के बीच साधना करेंगी।

    कंडों के बीच बैठी महिला।
    कंडों के बीच बैठी महिला।

    जानकारी मुताबिक, मां नर्मदा के तिलवारा घाट पर 251 कंडों की अग्नि जलाकर उसे 8 हिस्सों में विभाजित किया गया है। साध्वी पूजा जायसवाल इन अग्नि कुंडों के बीच बैठकर कठोर तप कर रही है। साधना से पहले मां नर्मदा में स्नान, पूजन और आरती की जाती है। दोपहर में 2 घंटे अग्नि तपस्या होती है। इसके बाद शाम को आरती और रात्रि में हवन किया जाता है। पूजा जायसवाल ने बताया कि वह मां दुर्गा और गोरखनाथ बाबा की आराधना कर रही हैं। उनका उद्देश्य सनातन धर्म के पालन, देश में शांति और जनकल्याण की प्रार्थना करना है।

    पूजा जायसवाल के गुरु और कालीमठ मंदिर के पुजारी महंत ने बताया कि साध्वी ने उनकी अनुमति लेकर यह कठिन साधना शुरू की है। इससे पहले नवरात्रि में उन्होंने 9 दिन तक पूरे शरीर पर जवारे रखकर तप किया था। तपस्या की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिलवारा घाट पहुंच रहे हैं। लोग पूजा जायसवाल की साधना में शामिल होकर दर्शन कर रहे हैं। वहीं कई लोग पूजा की इस तपस्या को देखकर हैरान भी हो रहे हैं।

     

  • 70 घंटों से आग से धधक रहे जंगल, लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में हो रही जलन, देखें वीडियो

    70 घंटों से आग से धधक रहे जंगल, लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में हो रही जलन, देखें वीडियो

    नैनीतालः उतराखंड में नैनीताल के मनोरा रेंज के जंगल 70 घंटों से आग से धधक रहे है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। लगातार फैल रही आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छाया हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में खराश और घुटन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आग के आवासीय क्षेत्रों तक पहुंचने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है, और वन्यजीवों पर संकट गहरा गया है।
    ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे ने कहा कि पिछले 3 दिन से मनोरा रेंज के जंगल धधक रहे हैं। इससे साफ है कि वन विभाग की तैयारियां सिर्फ कागजों तक सीमित थीं। विभाग की लापरवाही से जंगल जलकर राख हो रहे हैं। वहीं वन क्षेत्रिय अधिकारी नीतिन पंत ने कहा कि क्षेत्र में तीन दिनों से आग लगी है। विभागीय टीम मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग के सहयोग से आग बुझाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। साथ ही आग लगाने वालों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर अब भी धुआं उठ रहा है। बता दें कि रविवार सुबह बल्दियाखान के समीप नैनागांव क्षेत्र में जंगल में आग लगी थी। इसके बाद आग धीरे-धीरे कलौना, पटवाडांगर और आरुखान क्षेत्र तक फैल गई। तेज धूप और हवाओं के चलते आग लगातार भड़कती रही। मंगलवार तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। नैनागांव, बल्दियाखान, पटवाडांगर और आरुखान समेत आधा दर्जन गांवों से लगे वन क्षेत्र आग की चपेट में आ चुके हैं। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। चीड़, बांज, बुरांश सहित अन्य वनस्पतियां जलकर नष्ट हो रही हैं। जंगल की आग से वन्यजीवों पर भी संकट गहरा गया है। पक्षियों, खरगोश, कांकड़, घुरड़ समेत कई छोटे जीव-जंतु आग और धुएं से प्रभावित हो रहे हैं। घने धुएं के कारण बुजुर्गों, बच्चों और दमा के मरीजों के लिए हालात अधिक गंभीर बने हुए हैं। कई इलाकों में दृश्यता भी प्रभावित हो रही है। हालांकि वन विभाग और दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। कई स्थानों पर ग्रामीण भी वन कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेज हवाओं और सूखी वनस्पतियों के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। लोगों ने जंगलों में लगातार हो रही आग की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।