Blog

  • चार्जिंग पर लगाई EV Car को लगी आग, मची अफरा-तफरी, इमारत में फंसे लोग, देखें वीडियो

    चार्जिंग पर लगाई EV Car को लगी आग, मची अफरा-तफरी, इमारत में फंसे लोग, देखें वीडियो

    गाजियाबादः जिले के सूर्य नगर की बिल्डिंग की पार्किंग में चार्जिंग हो रही ईवी कार में आग लग गई। आग और धुंआ से बिल्डिंग की सीढ़ियां ब्लॉक हो गईं। भयंकर धुएं से बिल्डिंग में करीब 18 लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई और फंसे लोग छत के माध्यम से बचाया। मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक कार में देर रात करीब 2 बजे आग लगी। लोगों ने छत के रास्ते दूसरी इमारत पहुंच कर जान बचाई। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौक पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 27 मई 2026 की रात 2 बजकर 24 मिनट पर फायर स्टेशन वैशाली को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लिंक रोड क्षेत्र अंतर्गत सूर्य नगर इलाके में एक बिल्डिंग में आग लग गई है, बिल्डिंग में 15 से 17 लोग फंसे हुए हैं, तत्काल फायर स्टेशन वैशाली और कोतवाली से 4 गाड़ियां फायर सुरक्षा अधिकारी के साथ घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

    राहुल पाल ने बताया, घटनास्थल पर पहुंच कर देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्जिंग पर लगी हुई थी, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया था। श दौरान बिल्डिंग की सीढ़ियां धुएं के कारण ब्लॉक हो गई थी। तत्काल अग्निशमन विभाग की टीम ने हौज़ लाइन बिछाते हुए आग बुझाने की कार्रवाई सुनिश्चित की। बिल्डिंग में फंसे लोगों को छत के रास्ते बराबर वाली बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हुई है।

    गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते आग अन्य फ्लैटों तक नहीं फैल सकी, अगर आग बिल्डिंग में फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतिए और सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

  • Punjab News: Duty पर Assam  गया फौजी रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ लापता, अपहरण की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Duty पर Assam गया फौजी रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ लापता, अपहरण की आशंका, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव दाखला का फौजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय फौजी जसविंदर कुमार 17 मई से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिवार का कहना है कि जसविंदर अमृतसर से ट्रेन पर बैठकर असम के दिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ था। उसकी यूनिट (डोगरा रेजिमेंट) को जानकारी मिली है कि आख़िरी बार उसे डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा।

    इसके अतिरिक्त उसका परिवार शक जता रहा है कि जसविंदर को किसी ने अगवा कर लिया है, क्योंकि उसका फोन एक दिन 23 मई को चल रहा था, लेकिन उस पर कोई असम का आदमी बोल रहा था। जाहिर है जसविंदर का फोन किसी और के हाथ लग चुका है और अब वह बंद आ रहा है। परिवार ने कहा कि जसविंदर के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी बूढ़ी मां रो-रो कर प्रशासन से गुहार लगा रही है कि उसके पुत्र की तलाश की जाए।

     

     

  • Haryana News: जंगल में भड़की आग, Forest कर्मियों के साथ मिलकर युवक ने फैलने से रोकी, देखें वीडियो

    Haryana News: जंगल में भड़की आग, Forest कर्मियों के साथ मिलकर युवक ने फैलने से रोकी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी पर्यटन क्षेत्र मोरनी के जंगलों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग ने देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद जंगल के कई हिस्सों से धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। गर्म मौसम और तेज हवाओं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया, जिससे आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण हो गया।
    इसी दौरान एक युवक ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक बिना अपनी परवाह किए जंगल में लगी आग को नियंत्रित करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। युवक द्वारा किए गए अथक प्रयासों की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं युवक के साथ फारेस्ट कर्मी भी मौजूद है जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने और नुकसान का आकलन करने के प्रयास जारी हैं। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे जंगलों में आग लगने जैसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें।  
  • Jalandhar News: सुनारा बाजार का हुआ मसला हल, लोगों ने किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुनारा बाजार का हुआ मसला हल, लोगों ने किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन द्वारा सफाई कर्मियों ने हड़ताल के कारण बीते दिन कूड़े की समस्या को लेकर पापड़िया बाजार में सराफा मार्केट के दुकानदारों ने दुकानें बंद करके रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि अगर बाजार में सफाई की समस्या का हल नहीं किया जाता तो वह भी दुकानें बंद करके हड़ताल पर बैठ जाएंगे और दुकान की चाबियां वह नगर निगम को सौंप देंगे। लेकिन चंदन ग्रेवाल में देर शाम पापड़िया बाजार सुनारा बाजार में कूड़े के लगे ढेरों को उठवाया और दुकानदारों की समस्या को हल करवाया। इस मामले को लेकर आज दुकानदारों में खुशी का माहौल है।

    जिसके चलते दुकानदारों द्वारा चंदन ग्रेवाल को सम्मानित किया गया और उन्हें इसी तरह लोगों की समस्याओं को हल करने की अपील की। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सुधीर खन्ना ने कहा कि बीते दिन कूड़े की समस्या को लेकर दुकानदार परेशान थे। जिसके बाद देर शाम मेयर विनीत धीर और चंदन ग्रेवाल ने उनकी समस्या को हल करवाया। उन्होंने कहा कि वह कूड़े की समस्या को लेकर काफी परेशान थे।

    ऐसे में आज समस्या को हल करने के बाद चंदन ग्रेवाल को दुकानदारों की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चंदन ग्रेवाल ने कहा कि दुकानदारों का रोष जायज था। उनका कहना है कि शहर का व्यापारी हमारी रीड की हड्डी है और इनके बिना देश की तरक्की संभव नहीं है। ऐसे में व्यापारी परेशान होने के कारण हमारे ने निंदनीय घटना है। उन्होेंने कहा कि बड़ी गाड़ियों की समस्या होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद छोटी गाड़ियों की मदद से कूड़े की समस्या को हल करवाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी समस्या है, उसे भी वह पहल के आधार पर हल करवाएंगे।

  • चलते ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार टेम्पो क्रूजर, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    चलते ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार टेम्पो क्रूजर, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जयपुरः नेशनल हाईवे (NH-52) पर आगे चल रहे ट्रक में टेम्पो क्रूजर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हैं। ट्रक से टकराने के बाद क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे बने होटल-रेस्टोरेंट में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। होटल के बाहर खड़ी एक और कार भी घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दूसरी कार।
    हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दूसरी कार।

    जानकारी देते चौमूं पुलिस थाने के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के श्रद्धालु टेम्पो क्रूजर में सवार होकर खाटूश्यामजी जा रहे थे। आगे चल रहा ट्रक अचानक लेफ्ट साइड में जाने के लिए मुड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही टेम्पो क्रूजर, ट्रक में जा घुसी। क्रूजर 22 वर्षीय रितेश चला रहा था। क्रूजर में सवार शालू बाई (75), मेघा (40), आदेश (18) की मौके पर ही मौत हो गई। ये सभी परभणी (महाराष्ट्र) के गंगाखेड़ इलाके के हरंगुल के रहने वाले थे। इसके अलावा 9 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल परभणी (महाराष्ट्र) के नानलपेथ के रहने वाले हैं।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में भिजवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवाकर ट्रैफिक सुचारु करवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Wrong Side से आ रही Tractor-Trolley ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Wrong Side से आ रही Tractor-Trolley ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के शेरपुर चौक के पास तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल सवार को बुरी तरह कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    जानकारी देते एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रॉन्ग साइड से आ रही थी जिसके नीचे साइकिल सवार आ गया। पुलिस के मुताबिक यह वाहन पूरी तरह से अवैध तरीके से चल रहा था और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं है। पुलिस ने तुरंत वाहन को राउंडअप कर अपने कब्जे में ले लिया और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। एएसआई ने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी, वह सख्ती से की जाएगी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • हमास के नए मिलिट्री चीफ को बनाया निशाना, ईद की पूर्व संध्या पर इजरायली एयरस्ट्राइक

    हमास के नए मिलिट्री चीफ को बनाया निशाना, ईद की पूर्व संध्या पर इजरायली एयरस्ट्राइक

    नई दिल्लीः इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच गाजा में एक बार फिर बड़े हवाई हमले हुए हैं। देर रात इजरायली सेना ने गाजा सिटी में दो एयरस्ट्राइक किए, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह हमला ईद-उल-अजहा (बकरीद) से ठीक पहले हुआ, जब गाजा में लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे हुए थे। इजरायल का दावा है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में उसने हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है, जो 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मुख्य रणनीतिकार था।

    इस सैन्य कार्रवाई के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें इस हमले की आधिकारिक पुष्टि की गई। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के सीधे निर्देश पर IDF और इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने गाजा में हमास के नए मिलिट्री चीफ मोहम्मद ओदेह के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है।

    बयान के मुताबिक, ‘मोहम्मद ओदेह हमास का वह खतरनाक आतंकी है, जिसने 7 अक्टूबर 2023 के कत्लेआम के दौरान हमास के खुफिया विंग के प्रमुख के रूप में भूमिका निभाई थी। वह कई इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और उन्हें घायल करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। हम अपने दुश्मनों को खत्म करने के लिए अभियान जारी रखेंगे। जिसने भी 7 अक्टूबर के नरसंहार में हिस्सा लिया था, इजरायल देर-सबेर उन सभी तक पहुंचेगा और उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाएगा।’

    इजरायल ने यह बड़ी कार्रवाई हमास के पिछले मिलिट्री चीफ इज्ज अल-दीन अल-हदाद को मार गिराने के ठीक दो हफ्ते बाद की है। अल-हदाद की मौत के बाद हमास ने महज एक हफ्ते पहले ही मोहम्मद ओदेह को अपनी सैन्य शाखा की कमान सौंपी थी, लेकिन इजरायली खुफिया तंत्र ने उसे संभलने का मौका दिए बिना ही निशाना बना लिया।फिलहाल इस हवाई हमले में ओदेह मारा गया है या नहीं, इसे लेकर हमास की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गाजा के शिफा अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि हमले में मारे गए तीन लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं।

    गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में हमास द्वारा इजरायल पर किए गए औचक हमले के बाद यह भीषण युद्ध शुरू हुआ था। हमास के उस हमले में लगभग 1,200 इजरायली नागरिक मारे गए थे और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल द्वारा शुरू किए गए सैन्य अभियान में अब तक गाजा पट्टी पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इजरायली हमलों में अब तक 72,700 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान जा चुकी है।

  • Punjab News: नीले ड्रम में 20 वर्षीय लड़की का शव बरामद, एक हाथ पर ‘नेहा’ और दूसरे पर बना है दिल वाला टैटू

    Punjab News: नीले ड्रम में 20 वर्षीय लड़की का शव बरामद, एक हाथ पर ‘नेहा’ और दूसरे पर बना है दिल वाला टैटू

    पटियालाः शहर की रेलवे कॉलोनी में नीले ड्रम से एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष है। एक हाथ में नेहा लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ में दिल वाला टैटू बना है जिस पर एन और ए लिखा हुआ है। लड़की का शव ड्रम के अंदर रखने के बाद उसके ऊपर लाल रंग का लगाया हुआ था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर बंद कर दिया और संदेह से बचने के लिए उसे लाल ढक्कन से ढक दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को ड्रम में बंद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल भेज दिया है। लड़की के चेहरे पर हल्का जख्म है, लेकिन शरीर पर कोई चोट नहीं नजर आई। जांच अधिकारी एएसआई गुरबिंदर सिंह ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल जांच के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।

    लड़की की पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद ही आरोपी तक पहुंचा जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। इन दोनों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घटनास्थल के नजदीक एक तीसरा कैमरा भी लगा था, लेकिन वह बंद पड़ा था। यदि यह कैमरा चल रहा होता तो केस जल्द हल हो जाता क्योंकि नीला ड्रम इस कैमरे की बिल्कुल सीध में था।

  • CM पद से हटते ही ED का एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    CM पद से हटते ही ED का एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी जारी, देखें वीडियो

    तिरुवनन्तपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने बुधवार सुबह सुबह चीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिनाराई विजयन के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चल रही जांच के तहत की गई। इसमें कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि केरल में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत लगभग 10 जगहों पर तलाशी ली गई। Pइनमें राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में विजयन का किराए का आवास भी शामिल था।
    आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट कंपनी ने 2018 से 2019 के दौरान विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को करीब 1.72 करोड़ रुपये का गैरकानूनी रूप से भुगतान किया, जबकि आईडटी फर्म ने कंपनी को कोई सर्विस भी नहीं दी थी। वहीं, इससे पहले मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें इस मामले में ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी। ईडी ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) केस फाइल किया था। ईडी ने विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के किराए के घर समेत राज्य भर में बारह जगहों पर अचानक छापेमारी की। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत शुरू की गई ये बड़ी छापेमारी, उनकी बेटी वीना विजयन की IT फर्म एक्सालॉजिक और कोच्चि की कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड से जुड़े कथित मंथली पेमेंट केस की चल रही जांच का हिस्सा है तिरुवनंतपुरम और कोच्चि के साथ-साथ, एजेंसी ने पूर्व मंत्री और विजयन के दामाद मोहम्मद रियास के कोझिकोड घर पर भी छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान, ईडी अधिकारियों ने वीना विजयन और कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के मैनेजिंग डायरेक्टर शशिधरन कार्था से पूछताछ की। कोच्चि में CMRL के कॉर्पोरेट ऑफिस और कार्था के घर पर बड़ी जांच चल रही है। खबर है कि जब जासूस पहुंचे तो पिनराई विजयन और उनकी बेटी तिरुवनंतपुरम में अपने घर पर मौजूद थे। डेटा इकट्ठा करने का पूरा काम सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के भारी सिक्योरिटी कवर में चल रहा है। मुख्यमंत्री ऑफिस से निकलने के तुरंत बाद सेंट्रल एजेंसियों द्वारा अपोजिशन लीडर की कड़ी जांच से पूरे राज्य में बड़ी पॉलिटिकल बहस शुरू हो गई है। यह कार्रवाई केरल हाई कोर्ट के ईडी को CMRL और एक्सालॉजिक के बीच हुए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच आगे बढ़ाने की इजाजत देने के तुरंत बाद हुई है। CMRL की तरफ से कार्रवाई को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए, कोर्ट ने एजेंसी की इस दलील को सही ठहराया कि इतने बड़े फाइनेंशियल लेन-देन की वजह से मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों के तहत डिटेल में जांच की जरूरत है।
  • Haryana News: 2 Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के Mobile व Bike बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी के Mobile व Bike बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने सेक्टर-7 क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 24 मई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 3(5) व 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह जब वह अपने काम पर जा रहा था और सरकारी स्कूल सेक्टर-7 के सामने पहुंचा, तभी पीछे से काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए।

    शिकायत मिलते ही सेक्टर-7 थाना टीम ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही अमनदीप सिंह ने टीम की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण खान निवासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़ हाल किरायेदार खड़क मंगोली पुराना पंचकूला और सुरज निवासी गांव नलगा बबैल जिला पानीपत हाल निवासी खड़क मंगोली पुराना पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी करण खान की पैंट की जेब से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सूरज सिनेमा की पार्किंग से बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की थी।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि उनकी सैक्टर-7 थाना टीम ने दोनों आरोपियों को मजह 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। आरोपी सूरज के खिलाफ पंचकूला के अलग-अलग थानों में चोरी, स्नैचिंग, एनडीपीएस और मारपीट जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि आरोपी करण खान के खिलाफ भी थाना सेक्टर-7 में चोरी के तीन मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शहर में अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।