Blog

  • Punjab News: इस तारीख से घर-घर पहुंचेगी चुनाव विभाग की टीम, शुरू होगा वोटर लिस्ट का Sir अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस तारीख से घर-घर पहुंचेगी चुनाव विभाग की टीम, शुरू होगा वोटर लिस्ट का Sir अभियान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। मतदाता सूची को अपडेट और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत चुनाव विभाग की टीमें 15 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच करेंगी और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन करेंगी। जानकारी के अनुसार पूरी प्रक्रिया के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तीन बार घर-घर विजिट करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए। वहीं, 21 जुलाई से 20 अगस्त तक नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।

    चुनाव विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में इससे पहले वर्ष 2002 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान चलाया गया था। अब दोबारा इस विशेष अभियान के जरिए मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करने की तैयारी की जा रही है।

    अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शहर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रतिनिधियों से भी बातचीत की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

    मतदाता सत्यापन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज निर्धारित किए गए हैं। इनमें 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, डोमिसाइल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

    चंडीगढ़ के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी Nishant Yadav ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के जरिए वोटर लिस्ट को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

     

     

  • फील्ड में रह कर समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    फील्ड में रह कर समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    चंडीगढ़ : हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना तथा मानसून से पहले सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में जितना हो सके, फील्ड में रह कर समस्याओं का समाधान करें। बकायदा उन्होंने इस संबंध में एक्सईएन, एसडीओ को लेकर भी निर्देश दिये है।

    साथ ही उन्होंने प्रदेशभर के उपायुक्त को पत्राचार करते हुए कहा कि प्रदेशभर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी, जल संकट से संबंधित शिकायतों के समाधान, सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा अन्य विकास कार्यों में लगातार जुटे हुए हैं। ऐसे समय में अधिकारियों का अधिक समय फील्ड में लगना आवश्यक है, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी ईंधन संरक्षण, अनावश्यक यात्राओं में कमी तथा वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा भी तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने इसी उद्देश्य से सभी उपायुक्तों से आग्रह किया गया है कि वर्तमान गर्मी के मौसम में, जहां तक संभव हो, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाए। इससे अधिकारियों का अधिक समय फील्ड कार्यों में लगेगा, प्रशासनिक समय एवं ईंधन की बचत होगी तथा पेयजल एवं सड़क संबंधी कार्यों में और अधिक तेजी लाई जा सकेगी।

  • अनुसूचित जाति के लोगों के लिए मत्स्य पालन विभाग की विशेष योजना

    अनुसूचित जाति के लोगों के लिए मत्स्य पालन विभाग की विशेष योजना

    चंडीगढ़ : मत्स्य पालन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए “डेवलपमेंट ऑफ शेड्यूल्ड कास्ट फैमिली अंडर फिशरीज सेक्टर स्पेशल कंपोनेंट योजना” के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मछली पालन व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य रखा गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत पंचायत तालाब पट्टे पर लेने के लिए प्रथम वर्ष में पट्टा राशि का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, जो भी कम हो, अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय एवं आगामी वर्षों में पट्टा राशि पर 40 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता प्रदान की जाएगी।

    रेहड़ी, जाल व खाद-खुराक पर भी सहायता

    मत्स्य पालन विभाग द्वारा अधिसूचित पानी में मछली पकड़ने के लिए ठेकेदारों को स्वीकृत बोली का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं रेहड़ी (स्टोव, गैस चूल्हा, बर्तन आदि सहित) खरीदने पर 60 प्रतिशत या अधिकतम 36 हजार रुपये प्रति लाभार्थी का अनुदान दिया जाएगा।इसी प्रकार मछली पालन हेतु खाद-खुराक पर कुल लागत 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का 60 प्रतिशत अथवा अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, जाल खरीदने पर 60 प्रतिशत या अधिकतम 24 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

     

  • विभिन्न पंचायतों के परिणाम 

    विभिन्न पंचायतों के परिणाम 

    ऊना/ सुशील पंडित : अंब विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत घंघरेट में प्रधान पद पर सरोज कुमारी ने 346 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मीना कुमारी के मुकाबले 107 वोटों से जीत हासिल की। मीना कुमारी को 239 वोट मिले। वहीं, उपप्रधान पद पर ओंकार चंद ने 300 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी यशपाल के मुकाबले 90 वोटों से जीत दर्ज की। यशपाल को 210 वोट प्राप्त हुए।
    वहीं उपमंडल ऊना के तहत ग्राम पंचायत बरनोह में प्रधान पद पर आरती ठाकुर 66 मतों से विजयी रहीं। आरती ठाकुर को 374, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजना कुमारी 308 मत डलें।  वहीं, उप प्रधान पद के लिए अजय कुमार को सर्वाधिक 419 मत डले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सिंह को 291 मते डले। अजय कुमार 128 वोट से विजयी घोषित हुए।
    वहीं ग्राम पंचायत डोहक में प्रधान पद के लिए रोशन लाल को सर्वाधिक 207 मत डले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 196 वोट मिले। रोशन लाल 11 मतों से विजयी रहे। वहीं, उप प्रधान पद के लिए अरूण कुमार को 201, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुवीर सिंह को 135 मत पड़े। अरूण कुमार ने 66 मतों से विजय प्राप्त की।
    वहीं उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत खरोह में प्रधान पद के लिए संतोष कुमारी को सर्वाधिक 172 मत पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा देवी को 169 वोट मिले। संतोष कुमारी 3 मतों से विजयी रही। वहीं, उप प्रधान पद के लिए राजिन्दर सिंह को अधिकतम 281 मत डले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वलजीत सिंह को 171 मत पड़े। राजिन्दर सिंह 110 मतों से विजयी रहे।
     वहीं उपमंडल गगरेट के तहत ग्राम पंचायत बबेहड़ में प्रधान पद के लिए रजिन्द्र सिंह को 382 सर्वाधिक मत पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तिलक राज को 359 वोट पड़े। रजिन्द्र कुमार 23 वोट से विजयी रहीं। वहीं, उप प्रधान पद के लिए रीना परमार को 339 मत डले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसविंद्र सिंह को 167 मत पड़े। रीना परमार 172 वोट से विजयी रहीं।
  • ऊना जिला की 85 पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 78.75 फीसदी रहा मतदान

    ऊना जिला की 85 पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 78.75 फीसदी रहा मतदान

    ऊना सुशील पंडित : ऊना जिला की 85 पंचायतों में आज(मंगलवार) को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर सायं 6.40 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,34,805 मतदाताओं में से 1,0,6,165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 78.75 प्रतिशत रहा। इनमें 55,631 महिला और 50,534 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला की 85 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 79.99 अंब में रहीं। यहां 19 पंचायतों के 111 वार्डों में कुल 20,415 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 10,533 महिला एवं 9,882 पुरुष मतदाता शामिल रहे। वहीं, बंगाणा में मतदान प्रतिशतता 79.03 रहीं। इनमें कुल 19,946 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 10,441 महिला और 9,505 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऊना में मतदान 78.78 फीसदी रहा, जिनमें कुल 21,185 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 11,185 महिला और 10,000 पुरुष मतदाता शामिल रहे। गगरेट में 77.89 प्रतिशत मतदान रहा जिनमें कुल 18,833 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 9,856 महिला और 8,977 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इसके अलावा हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.2 रहा, जिनमें कुल 25,786 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 13,616 महिला और 12,170 पुरुष मतदाता शामिल रहे। 28 मई को 83 पंचायतों में होगा चुनाव जिला ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के लिए दूसरे चरण में सभी उपमंडलों की कुल 83 ग्राम पंचायतों में 28 मई को चुनावा करवाया जाएगा, जिसमें विकास खण्ड अम्ब की 19, बंगाणा की 16, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उपमंडल अंब के तहत 28 मई को धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे। वहीं, बंगाणा में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे। इसी तरह उपमंडल गगरेट में ब्रहम्पुर, बढे़ड़ा राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे। उपमंडल ऊना में देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा। इसके अलावा हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा।
  • Jalandhar News: महिला के आरोपों के बाद SGPC के मैंबर Ranjit Kahlon ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला के आरोपों के बाद SGPC के मैंबर Ranjit Kahlon ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: एनआरआई महिला ने ससुर व करतारपुर से एसजीपीसी के मेंबर रणजीत सिंह काहलो पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां, मीडिया को जानकारी देते हुए SGPC के मैंबर Ranjit Kahlon ने बताया की एनआरआई महिला द्वारा लगाया गये सभी आरोप गलत है। मुझे केवल फंसाने के लिये ये सब साजिश है। मेरी उम्र 70-75 साल है… मैं उसे बेटी की नजर से देखता हूं। मेरे बारे पुरे इलाके को पता है। केवल जमीन लेने के लिये ये सब साजिश रची जा रही है। मैं अब उसके उपर मानहानि का केस दर्ज करवाउंगा।

    ये था पूरा मामला
    एनआरआई महिला ने होटल शेखो ग्रेंड में प्रेसवार्ता के दौरान ससुर व करतारपुर से एसजीपीसी के मेंबर रणजीत सिंह काहलो पर गंभीर आरोप लगाए है। करतारपुर की महिला रघवीर काहलों ने कहा कि वह कनाडा की नागरिक हूं। मेरी शादी सुखदीप सिंह काहलों के साथ हुई थी। महिला ने कहा कि कनाडा में दोनों अच्छे संबंधों के साथ रहते थे और हमारी 2 बेटियों 2010 और 2013 में पैदा हुई। महिला ने कहा कि मेरे वैवाहिक जीवन में पहले कोई झगड़ा या मनमुटाव नहीं था। महिला ने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने पति के मन में यह बात डाली कि उनके “वंश” को चलाने के लिए बेटा जरूरी है। इस कारण मेरे पति को लगातार प्रभावित किया गया और वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में रहने लगे।

    फरवरी 2024 में मेरी सास-ससुर ने मेरे पति को भारत बुलाया। उसके बाद मेरे पति ने मुझे और बच्चियों को भारत आने के लिए टिकट भेजे, लेकिन मेरी छोटी बेटी के पासपोर्ट की समस्या के कारण 2 बार टिकट बदलनी पड़ीं। आखिरकार वह मार्च 2024 में भारत आ गई। महिला ने कहा कि भारत आने के बाद भी पति के साथ उसके संबंध ठीक थे। लेकिन मेरी ससुर की ओर से लगातार मेरे खिलाफ झूठी पति को भड़काया गया और दोनों में झगड़ा होने लगा। महिला का आरोप है कि ससुर द्वारा मेरी छवि को जानबूझ कर खराब किया गया ताकि मेरा घर बर्बाद हो जाए।

    महिला ने कहा कि मुझे बाद में पता चला कि मेरे खिलाफ साजिश पहले से ही बन चुकी थी। घर की नौकरानी ने भी मुझे बताया कि ये लोग मुझे “पागल” साबित करने की योजना बना रहे हैं। यह सारी योजना मेरे भारत आने से पहले ही बनाई गई थी। मेरे ससुर का मकसद मुझे तलाक देकर मेरे पति का दूसरा विवाह करवाना है ताकि उन्हें बेटा हो सके और वे अपने “वंश” की बात कर सकें। ऐसे में अगस्त 2025 में मेरा पति मुझे अकेली छोड़कर कनाडा चला गया और उन्हें ससुर ने बेदखल कर दिया। उसके बाद मेरे ससुर मेरी बड़ी बेटी और मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान किया गया।

    आरोप है कि इस दौरान हमें घर से निकाल दिया गया। इस घरेलू कलह और मानसिक तनाव के कारण मेरे पिता को भी गहरा सदमा लगा और वह डिप्रेशन में चले गए। मेरे पूरे परिवार पर इस साजिश और अत्याचार का बहुत बुरा असर पड़ा है। महिला ने ससुर पर वंश आगे चलाने के लिए ससुर पर संबंध बनाने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि वह इंसाफ की तलाश में दर-दर भटक रही है, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि वह श्री अकाल तख्त साहिब जा रही है और उनके समक्ष मामले को रखेंगी। हालांकि इस मामले को लेकर रणजीत सिंह काहलो का कोई बयान सामने नहीं आया है। उनका पक्ष सामने आने पर असल कारणों का पता चल पाएगा।

     

     

     

     

     

  • बद्दी में 79.14 व नालागढ़ में 67.47 फीसदी हुआ मतदान

    बद्दी में 79.14 व नालागढ़ में 67.47 फीसदी हुआ मतदान

    बद्दी : दून के पट्टा ब्लाक की 9 पंचायतो में 79.14 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सबसे अधिक गुल्लरवाला पंचायत में 91 फीसदी पड़ा। सबसे कम जगजीत नगर में59 फीसदी पड़ा। इसके अलावा बढ़लग में 80, जाडला में 80, भटोली कलां में 85, हरिपुर संडोली में 88, सौड़ी मे 70 व साई में 81 व घड़सी में 78 फीसदी मतदान हुआ।
    नालागढ़ में कुल 26 पंचायतो में मतदान हुआ जिसमें 67.47 फीसदी मतदान हुआ। कोटला कलां में सबसे अधिक 87.45 फीसदी मतदान हुआ। बघेरी में 79, बरूणा में 72, किरपालपुर में 60, रडियाली में 59, धर्माणा में 65, रिया में 82, कुंडलू में 69, मलोण में 70, मटूली में 74, मनलोग कलां में 51, पोले द खाला में 67 .8, जुखाड़ी में 82, सरोर में 70, चढोग में 76, सौर में 72, दिग्गल में 64, करसौली में 73, बारियां में 63, बगलैहड़ में 66, गागुवाल में 77, लेही में 72, कुंडलू में 70, बुआसनी में 62 फीसदी मतदान हुआ।
  • Punjab News: सोशल मीडिया पर शराब डिस्काउंट का किया प्रचार, तो होगा सख्त एक्शनः डीसी, देखें वीडियो

    Punjab News: सोशल मीडिया पर शराब डिस्काउंट का किया प्रचार, तो होगा सख्त एक्शनः डीसी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर के सेक्टर-9 स्थित हाईप्रोफाइल मार्केट में ठेके के बाहर स्टॉल लगाकर शराब की छबील लगाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। इसके बाद डीसी निशांत कुमार यादव ने ठेकेदारों की बैठक बुलाई। दो टूक में समझाया कि आबकारी नीति का उल्लंघन करने वालों का लाइसेंस रद होगा और ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

    सोशल मीडिया पर शराब का प्रचार करना अब पड़ेगा भारी। सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी शराब के ठेकेदारों द्वारा डिस्काउंट का प्रचार किया जाता है जिसको लेकर डीसी निशांत यादव ने ठेकेदारों के साथ बैठक की और उनको सख्त हिदायत दी है कि अगर इस तरह का कोई भी मामला उनके ध्यान में आता है तो इस पर सख्त कार्रवाइयों की तरफ से की जाएगी।

    दरअसल पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर शराब पर डिस्काउंट के ऑफर दिखाए जाते हैं इसको लेकर अब डीसी निशांत यादव ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में इन लाइसेंसियों पर कितनी कार्रवाई की जाती है।

     

  • ऊना जिला की 85 पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 78.25 फीसदी रहा मतदान

    ऊना जिला की 85 पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 78.25 फीसदी रहा मतदान

    ऊना सुशील पंडित : ऊना जिला की 85 पंचायतों में आज(मंगलवार) को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर सायं 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,34,805 मतदाताओं में से 1,0,5,485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 78.25 प्रतिशत रहा। इनमें 55,249 महिला और 50,236 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
    यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला की 85 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 79.99 अंब में रहीं। यहां 19 पंचायतों के 111 वार्डों में कुल 20,415 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 10,533 महिला एवं 9,882 पुरुष मतदाता शामिल रहे। वहीं, बंगाणा में मतदान प्रतिशतता 79.03 रहीं। इनमें कुल 19,946 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 10,441 महिला और 9,505 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऊना में मतदान 77.38 फीसदी रहा, जिनमें कुल 20,809 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 10,973 महिला और 9,836 पुरुष मतदाता शामिल रहे। गगरेट में 76.63 प्रतिशत मतदान रहा जिनमें कुल 18,529 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 9,686 महिला और 8,843 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इसके अलावा हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.2 रहा, जिनमें कुल 25,786 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 13,616 महिला और 12,170 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
    वहीं, बंगाणा में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे। इसी तरह उपमंडल गगरेट में ब्रहम्पुर, बढे़ड़ा राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे। उपमंडल ऊना में देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा।
    इसके अलावा हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा। अंब ब्लॉक के तहत कटौहड़ खुर्द पंचायत में प्रधान पद पर दीपक शर्मा ने 440 वोट प्राप्त कर संतोख सिंह के मुकाबले 239 वोटों से जीत दर्ज की। संतोख सिंह को 201 वोट मिले। वहीं उपप्रधान पद पर अशोक कुमार ने 550 वोट प्राप्त कर शिव कुमार के मुकाबले 467 वोटों से विजय हासिल की। शिव कुमार को 83 वोट मिले।
  • मशरूम खेती प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा संपन्न

    मशरूम खेती प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा संपन्न

    ऊना सुशील पंडित : पीएनबी आरसेटी ऊना द्वारा तलमेड़ा तथा देहर गांव में आयोजित मशरूम खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों की अंतिम परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा मुख्य परीक्षक हरमेश राजपूत तथा डोमेन परीक्षक अमन की उपस्थिति में संपन्न हुई।
    परीक्षा में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद प्रशिक्षणार्थियों की मौखिक परीक्षा भी ली गई। मुख्य परीक्षक हरमेश राजपूत ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत की और परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन किया।
    उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित करने, निवेश प्रबंधन तथा उद्यमिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। संस्थान के निदेशक श्री सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाद आगामी दो वर्षों तक संस्थान द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क दिया जाता है तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन, वर्दी और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाती हैं।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल करियर सर्विस सेंटर के निदेशक रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई देते हुए उन्हें अपना कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर  रजनी वाला, कुमारी मीनाक्षी तथा श्रीमती चंचल भी उपस्थित रहीं।