Blog

  • ਪੰਜਾਬ : SDM ਨੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ : ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵੀਰਪਾਲ ਕੌਰ ਵਲੋਂ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਹ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੀ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਟੀਮ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਰੈਲੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ, ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਰੈਲੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ 7 ਦਸੰਬਰ, 2023 ਨੂੰ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਸੈਨਾ ਝੰਡਾ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੈਨਿਕ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 7 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਰੈਲੀ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੈਨਾ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਵੱਲ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੈਨਿਕਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਨਾ ਬਣਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਸੈਨਿਕ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਸੰਪਤੀ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੇ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : Gurpurab ਮੌਕੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਸਟੈਂਡ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਨੇ ਕਰਵਾਇਆ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਡੀਐਮਸੀ ਵਿਖੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਸਟੈਂਡ ਐਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਧਾਇਕ ਮਦੇ ਨਾਲ ਬੱਗਾ ਦੇ ਬੇਟੇ ਗੌਰਵ ਬੱਗਾ, ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਸੰਨੀ ਭੱਲਾ ਸਣੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੀਆਂ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਲਗਵਾਈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਸਰਵਿਸ ਵੱਲੋ ਕੀਤੇ ਗਏ, ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

    ਜਿਹੜੇ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਲੋਕ ਹਿਤ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਫਿਰ ਭਾਵੇ ਉਹ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਗਮਾਂ ਤੇ ਫਰੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਜਾਂ ਫਿਰ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨੀ ਹੋਣ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੱਪੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੋਚ ਗੁਰੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿਖਾਏ ਰਾਹ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਹੈ। ਉਹ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਉਪਰਾਲੇ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।

  • जालंधरः एक्शन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, फेरबदल के बाद एंटी नारकोटिक सेल को किया खत्म

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। 2 दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने डिपार्टमेंट में बड़े स्तर पर फेरबदल किया था। वहीं अब सीपी स्वप्न शर्मा ने एंटी नारकोटिक सेल को भी खत्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि उसकी जगह पर शहर में नया क्राइम ब्रांच बनाई जाएगी। इसका ऑफिस जालंधर सिटी के थाना डिवीजन नंबर-5 में रखा जाएगा। थाना-5 के दूसरे गेट से क्राइम ब्रांच की एंट्री रखी जाएगी। बता दें कि इससे पहले एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह ही थी।

    मगर उक्त विंग रद्द होने के बाद उन्हें ही क्राइम ब्रांच का चार्ज दिया जाएगा। विंग के सभी मुलाजिमों को भी क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया जाएगा। बता दें कि क्राइम ब्रांच विंग शहर के में नशे तस्करों, हथियार तस्करों सहित शहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखेगा। बता दें कि इससे पहले पुलिस कमिश्नर शर्मा ने इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW ), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पीओ स्टाफ विंग को पहले ही पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया था। इन विभागों में तैनात 50 से ज्यादा मुलाजिमों को थानों में शिफ्ट कर दिया गया था।

  • दिनदहाड़े PNB में 5 नकाबपोश बदमाशों ने लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    बुलंदशहरः दिन दहाड़े 5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर पंजाब नेशनल बैंक का मिनी बैंक में लाखों रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे 2 बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। इस लूट के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीएनबी की गांव जिताका में मिनी शाखा है। इस शाखा को बैंक मित्र सुनील कुमार व उनका भांजा अतुल संचालित करते हैं। शाखा पर बैंक उपभोक्ताओं के लिए रुपए जमा करने और निकासी की व्यवस्था है। मंगलवार की सुबह पौने दस बजे शाखा के बाहर अतुल कुमार झाड़ू लगा रहा था। इस बीच गांव पबरसा की ओर से दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए।

    युवकों में कुछ ने हेलमेट व बाकी ने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। नकाबपोश युवकों ने अतुल से बैंक की मिनी शाखा में रुपए जमा करने की बात कही। इसके बाद पांचों युवक शाखा के अंदर घुस गए। इस दौरान युवकों ने एक बैग में रखे 2 लाख 51 हजार रुपए उठा लिए। इसका अतुल ने विरोध किया, तो युवकों ने तमंचा निकालकर अतुल की कनपटी पर लगा दिया। बदमाशों ने अतुल को शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश दो लाख 51 हजार रुपये लूटकर बाइकों पर सवार होकर गांव पबरसा की ओर ही फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद अतुल ने शोर मचाया और अपने मामा और पुलिस को सूचित किया।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਕਰਾਈ ਗਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਬੇਦਕਰ ਨਿਗਰ ਵਿਖੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਗਤ 22 ਲੱਖ 80 ਹਜਾਰ ਆਵੇਗੀ। ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇਲਾਕਾ ਪਿਛਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਕਾਸ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः इस इलाके में रिवाल्वर सहित व्यक्ति का श’व बरामद

    फिरोजपुरः फरीदकोट के जंगली इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं मौके से एक 32 बोर की रिवॉल्वर भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फरीदकोट के रहने वाले निर्मल सिंह के रूप में हुई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने हत्या का संदेह जताया है।

  • पंजाबः चाईना डोर के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 750 गट्टू सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः खूनी चाइना डोर ने कई इंसानों की जान ले ली है और कईयों को यह खूनी डोर घायल कर चुकी है। वहीं कई पशु-पक्षी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। पंजाब सरकार द्वारा चाईना डोर को बैन किया गया है। इस दौरान इस डोर के खिलाफ सजा और जुर्माना के निर्देश भी दिए जा चुके है। लेकिन उसके बावजूद सरेआम चाईना डोर बिक रही है। 

    वहीं चाइना डोर के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है और इस डोर के खिलाफ फिर से पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। चाईना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईएस स्टाफ की पुलिस ने 2 अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर 750 गट्टू चाइना डोर बरामद की। इसी के साथ पुलिस ने 2 दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल कौशल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गीता भवन रोड पर महाजन पतंग भंडार में दुकानदार द्वारा चाइना डोर बेची जा रही है, जिस पर सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। जिस पर सीआईए स्टाफ की टीम ने छापा मारकर महाजन पतंग भंडार से 550 गट्टू बरामद किए। जब ​​इस दुकानदार से सीआईए स्टाफ ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ये गट्टू झूलाना महल के सुनील कुमार नाम के दुकानदार से लिए थे।

    सीआईए स्टाफ की टीम ने जब झुलना महल में सुनील कुमार की दुकान पर छापा मारा तो वहां से 200 चाइना डोर गुट्टू भी बरामद किए गए। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल कौशल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने नौजवानों से भी अपील की है कि उन्हें चाईना डोर के साथ पतंग ना उड़ाए। क्योंकि कानून मेें हुई शोध के अनुसार चाईना डोर के खिलाफ पतंग उड़ाना गैरकानूनी है।

  • पंजाब : सरकार के खिलाफ PSMSU के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पीएसएमएसयू की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलम छोड़ हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। जिससे जिले में दफ्तरी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर में विशाल रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के समक्ष मुलाजिमों की ओर से रोष प्रदर्शन किया। इस मार्च में पंजाब पेंशनर्स यूनियन, द क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन, बिजली बोर्ड यूनियन सहित विभिन्न यूनियनों की ओर से रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जाएगा।

    आज सभी कर्मचारियों ने लुधियाना के डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले दिनों में वे सड़कों पर उतरेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे 6 दिसंबर तक हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, टीएडीए जैसी कई अन्य मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

  • पंजाबः जेल में Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू को लेकर हाईकोर्ट ने ADGP Jail को रिपोर्ट के साथ किया तलब

    चंडीगढ़ः दिवगंत सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मार्च 2023 में जारी इंटरव्यू पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एडीजीपी जेल को तलब कर लिया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट न सौंपे जाने पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अब एडीजीपी जेल अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में पेश होकर बताएं कि अब तक इस मामले में क्या किया गया। जेलों में मोबाइल फोन की स्मगलिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार अब भी जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही है, जबकि यह बेहद ही गंभीर मामला है। सरकार ने डिटेल जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का और समय मांगा था। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल आएं और जवाब दें। मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस मामले में मार्च में जांच कमेटी बनी थी लेकिन आज तक जांच ही पूरी नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है। सरकार की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और सरकार की कार्रवाई का हम इंतजार कर रहे हैं।

  • पुलिसवाले करते हैं शराब की ‘चोरी’ ? SHO सहित 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इसकी तस्करी हर हाल में बंद हो। एक तरफ कोशिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी भी शराब चोरी करने लगे हैं पुलिस थाने की बैरक से शराब की बोतल मिली है पूरा मामला दीघा थाने से जुड़ा हुआ है। इसे खपाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन वरीय अधिकारियों तक सूचना पहुंची तो बड़ी कार्रवाई हो गई दरअसल 26 नवंबर को एक करोड़ की शराब मिलने के बाद पटना एसपी को जानकारी मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ही शराब को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं।  जांच के लिए एक टीम दीघा थाने भेजी गई थी जांच टीम को एक बैरक में काफी संख्या में शराब की बोतल मिल गई इसके बाद तत्काल दीघा थाने के थानेदार रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया गया दारोगा फूल कुमार चौधरी और चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया

    एसपी सेंट्रल पटना वैभव शर्मा ने को कहा कि दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 2 कांडों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी इसी बरामदगी को लेकर व्हाट्सएप पर एक शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई थाना में जो बैरक है उसमें जांच की गई तो काफी संख्या में शराब मिली एसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया में वो वही शराब दिखने में लग रही थी जो एक दिन पहले बरामद हुई थी दीघा थानेदार को निलंबित किया गया है और कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है साथ ही चालक सिपाही राजेश कुमार, चालक होमगार्ड चंदन, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद और सब इंस्पेक्टर फूल कुमार चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है फूल कुमार चौधरी और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एसपी ने कहा कि शराब कौन से बैच की थी कहां से गलती हुई है इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।