Blog

  • आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। सुबह 07:11 से अगले दिन सुबह 07:07 तक शुभ रवि योग भी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगी। चलिए जानते हैं आज का सभी राशियों का राशिफल।

    मेष राशि – आज खुद पर तनाव हावी न होने दें। आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है।

    वृष राशि – कोर्ट-कचहरी के मामलों से रहें दूर, आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

    मिथुन राशि – शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज आपका काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी।

    कर्क राशि – आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे।

    सिंह राशि – आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं।

    कन्या राशि – छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं।

    तुला राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि – परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आपका पेंडिंग वर्क आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी।

    धनु राशि – आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है।

    मकर राशि – आज कोई भी फैसला शांति से लें। आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है।

    कुम्भ राशि – आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठीन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन आपकी व्यस्तता हो सकते हैं। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।

    मीन राशि – आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे। मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आप आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

  • Punjab News : कार सवार युवकों ने रंजिश के चलते चलाई गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : कार सवार युवकों ने रंजिश के चलते चलाई गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले के नारायणगढ़ इलाके में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक जसपाल सिंह गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहश्त का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक, जसपाल सिंह पर उस समय हमला किया गया जब वह गली में खड़ा था। इस दौरान कार सवार दो युवकों ने उस पर फायरिंग की, जिसमें से एक उसके पैर के पास लगी। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक फायरिंग करते हुए साफ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि करीब तीन-चार महीने पहले भी जसपाल सिंह पर बाजार में गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बच गया था।

    घायल जसपाल सिंह के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में बाद में पता चला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है और उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसपाल सिंह खुद थाने पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत फर्स्ट एड के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित के बयान के मुताबिक, हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी और उसका अनजान साथी कार में आए और वारदात अंजाम देकर मौके से फरार हो गये।

    पुलिस ने बताया कि मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं और दूसरी पार्टी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई है, हालांकि घरों पर ताला लगा मिला। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Christmas पर हरा-सफेद और लाल रंग क्यों माना जाता है खास? जानें पौराणिक मान्यता

    Christmas पर हरा-सफेद और लाल रंग क्यों माना जाता है खास? जानें पौराणिक मान्यता

    धर्म: ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा क्रिसमस का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन ईसाई लोग साज-सजावट करते हैं। एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। सिर्फ ईसाई ही नहीं अन्य धर्म के लोग भी यह प्रथा फॉलो करते हैं। क्रिसमस के पहले बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें, क्रिसमस ट्री, सजावट के लिए स्टार, कलरफुल जुराब, लाल टोपी जैसी चीजें भी बाजार की रौनक बढ़ा देती हैं। क्रिसमस के मौके पर सिर्फ घर ही नहीं बल्कि चर्च, बाजार, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर अलग-अलग रंगों के साथ सजावट की जाती है। क्रिसमस से सुनहरा, गुलाबी, लाल, हरा, नीला और सफेद रंग जुड़े होते हैं परंतु हरा, लाल और सफेद रंग क्रिसमस के लिए पारंपरिक माना जाता है।

    हरा रंग

    क्रिसमस पर हरे रंग का पारंपरिक महत्व सदाबहार पौधों के साथ जुड़ा हुआ है। इसको हम क्रिसमस ट्री के तौर पर सजाते हैं। सदाबहार के पौधे का रंग कभी नहीं जाता। ऐसा माना जाता है कि सालों पहले क्रिसमस में कड़ाके में रोमन लोगों ने एक-दूसरे को सौभाग्य के प्रतीक के तौर पर सदाबहार पौधा या उसकी शाखाएं दी जाती थी। सर्दियों में यहां ज्यादातर पेड़-पौधे सूख जाते हैं वहीं यह हमेशा हरा रहता है ऐसे में इसके हरे रंग से यह सीख मिलती है कि मुश्किल समय में भी जीवन में आशा रहनी चाहिए। इसी वजह से क्रिसमस ट्री के तौर पर पेड़ को चुना गया है। ईसाई परंपरा के अनुसार, हरा रंग अच्छे जीवन और ईश्वर की कृपा का संकेत देता है। यह रंग उम्मीद और पुनर्जन्म का भी प्रतीक माना जाता है।

    सफेद रंग

    पश्चिमी संस्कृति में सफेद रंग को पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सर्दियों में चारों ओर बर्फ की चादर होती है। 18वीं सदी में पेड़ों के लिए सफेद वेफर्स इस्तेमाल किए जाते थे। सफेद वेफर और लाल सेब ईसा मसीह के शरीर और रक्त के कैथोलिक प्रतीक थे। ईसाई अपने घरों को सफेद रंग से सजाते थे ताकि यीशू के जन्म का स्वागत किया जा पाए। क्रिसमस के मौके पर ज्यादातर चर्चों में भी सजावट के लिए सफेद रंग ही इस्तेमाल होता है ऐसे में इसको क्रिसमस का पारंपरिक रंग माना जाता है।

    लाल रंग

    मध्य युग के दौरान यूरोप के कई हिस्सों में क्रिसमस के पहली शाम स्वर्ग कथाओं पर आधारित कुछ नाटक होते थे। इनमें उन लोगों को बाइबिल की कहानियां सुनाई जाती थी जो कि इसे पढ़ नहीं सकते थे। नाटक में ईडन गार्डन में स्वर्ग का वृक्ष या चीड़ का पेड़ होता था जिस पर लाल रंग के सेब बंधे हुए दिखते थे क्योंकि इस महीने में सेब और होली बेरी आसानी से उपलब्ध हो जाते थे ऐसे में सजावट के लिए इसका इस्तेमाल होता था इसलिए क्रिसमस में लाल रंग के इस्तेमाल की परंपरा शुरु हो गई।    
  • टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

    टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान

    खेल डेस्क। साल 2025 के खत्म होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है।ऑलराउंडर खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने आज यानी 22 दिसंबर को अचानक हर तरह के क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया। भले ही उन्हें टीम इंडिया के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा।

    कर्नाटक क्रिकेट के मजबूत स्तंभ रहे गौतम
    कृष्णप्पा गौतम का क्रिकेट करियर करीब 14 साल लंबा रहा। वे लंबे समय तक कर्नाटक की टीम के लिए खेलते रहे और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। गौतम एक कुशल स्पिन गेंदबाज थे और जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में आकर तेज रन बनाने की क्षमता भी रखते थे। साल 2012 में उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में कदम रखा और इसके बाद लगातार अपनी छाप छोड़ते रहे।

    डोमेस्टिक क्रिकेट में रहा शानदार प्रदर्शन
    अगर उनके घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गौतम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

    -59 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 224 विकेट लिए

    -68 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं

    -टी20 क्रिकेट में उन्होंने 92 मैच खेलकर 74 विकेट झटके

    -ये आंकड़े बताते हैं कि वे हर फॉर्मेट में एक भरोसेमंद खिलाड़ी रहे।

    आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला क्रिकेट
    कृष्णप्पा गौतम ने आईपीएल में भी अपनी अलग पहचान बनाई। वे चेन्नई सुपरकिंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और एलएसजी जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2021 में वे खास चर्चा में आए, जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। करीब 9 साल तक वे अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेलते रहे।

    टीम इंडिया के लिए सिर्फ एक वनडे खेलने का मौका
    इंटरनेशनल क्रिकेट में कृष्णप्पा गौतम को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। उन्होंने साल 2021 में शिखर धवन की कप्तानी में भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया, 3 गेंदों पर 2 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद उन्हें दोबारा भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई।

    भविष्य की योजनाओं पर अभी सस्पेंस
    रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद कृष्णप्पा गौतम ने अपने आगे के प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कोचिंग, कमेंट्री या क्रिकेट से जुड़े किसी अन्य रोल में नजर आते हैं या नहीं।

    एक सफल करियर का सम्मानजनक अंत
    कृष्णप्पा गौतम ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबा सफर तय न किया हो, लेकिन डोमेस्टिक और आईपीएल क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका संन्यास भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी के सफर का अंत है।

     

  • विदेश में नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी, पुलिस मामला दर्ज

    विदेश में नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी, पुलिस मामला दर्ज

    बैंकॉक भेजकर म्यांमार बॉर्डर पर बंधक बनाने का आरोप, जांच जारी

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर ऊना में जीरो FIR के तहत उत्तराखंड निवासी रमन कुमार के खिलाफ वीएनएस व इमिग्रेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में खुशी राम निवासी गांव कोट (तहसील करसोग, जिला मंडी) वर्तमान में ऊना के एक निजी होटल में कार्यरत हैं। इससे पहले वह ऊना के एक अन्य रिसॉर्ट में काम कर रहे थे, जहां उनकी पहचान उत्तराखंड निवासी सौरभ परिहर से हुई। सौरभ ने उन्हें बताया कि बैंकॉक में होटल में नौकरी की वैकेंसी है और उसका परिचित रमन कुमार वहां नौकरी व वर्क परमिट दिला देगा।

    सितंबर 25 में रमन कुमार ने मुझे और सौरभ के लिए टूरिस्ट वीजा व हवाई टिकट की व्यवस्था की, जिसके बदले दोनों ने रमन को 75-75 हजार रुपये बैंक ट्रांसफर किए। इसके बाद दोनों दिल्ली से बैंकॉक पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उन्हें एक व्यक्ति ने रिसीव कर स्लीप कैफे में ठहराया।

    तीन दिन बाद उत्तराखंड निवासी नितिन रमोला उर्फ पावलो ने बताया कि रमन का रेस्टोरेंट अभी खुला नहीं है और दोनों को म्यांमार–थाईलैंड बॉर्डर स्थित के के पार्क कंपनी ले जाया गया। वहां स्थानीय आर्मी के साथ चीनी नागरिक भी मौजूद थे। आरोप है कि चीनी लोगों ने जबरन वीडियो बनवाए, पासपोर्ट जब्त कर लिए और काम छोड़ने पर जुर्माना लगाने की धमकी दी।

    करीब 15 दिन बाद म्यांमार की आर्मी वहां पहुंची, जिन्हें पीड़ितों ने अपनी आपबीती बताई। इसके बाद उन्हें स्थानीय म्यांमार आर्मी के हवाले कर दिया गया, जहां वे करीब डेढ़ महीने तक रहे। बाद में थाईलैंड की आर्मी ने उन्हें भारतीय दूतावास के सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के जॉब फ्रॉड से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

  • योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार

    योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी के लिए जताया आभार

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा ताकि लोगों की भलाई को अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए योजनाबंदी बनाने, विभिन्न सेक्टरों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने समेत अन्य रणनीतियां तैयार करने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर रही है जिसके लिए बोर्ड को सहयोग करते रहना चाहिए।

  • पालकवाह में बच्चों को नवाजेंगे उपमुख्यमंत्री

    पालकवाह में बच्चों को नवाजेंगे उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुक़ेश अग्निहोत्री 23 दिसम्बर, मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    यह कार्यक्रम पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर के ऑडिटोरियम में प्रात: 10.30 से आरंभ होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अकादमिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करेंगे तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित भी करेंगे।

  • Haryana News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, देखें वीडियो

    Haryana News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में स्वदेशी महोत्सव 2025 में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के पुराने समय की खास झलक देखी। इसके अलावा स्वदेशी को बढ़ावा देेने के लिए अलग-अलग तरह के स्टालों का भी दौरा किया।

    इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह बहुत ही सुंदर स्वदेशी मेला है। पहले दिन ही इसको 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें हरियाणा की विरासत और हमारी संस्कृति की खास झलक देखने को मिली है। स्वदेशी जागरण मंच ने खास प्रयास किया है ताकि अगली पीढ़ी को भी इस बारे में पता चल पाए।

    देश के प्रधानमंत्री ने जो शुरुआत की है कि उसको धरातल पर उतरने का यहां प्रयास किया जा रहा है। छोटे उद्यमियों के द्वारा जो बनाया जाता है उनको प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत आज विश्व में चौथी बड़ी आर्थिक व्यवस्था है। ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए इससे लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।

    मनरेगा को लेकर लाए गए बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत नाम बदलकर जी राम जी रखा गया है। इसमें दिन बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भी राम जी के अनुयायी थे। उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं होती है और कांग्रेस इसमें भी अपनी घटिया राजनीति करना चाहती है।

    सोचना वाली बात है और मुझे नहीं लगता कि ऐसे मुद्दों पर घटिया राजनीति होनी चाहिए। भगवान श्री राम के नाम पर किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए क्योंकि हम हरियाणा में सभी को राम-राम कहकर अभिवादन करते हैं। किसी भी जाति समुदाय और धर्म का व्यक्ति राम-राम कहकर ही संबोधन करता है। देश की जनता लगातार कांग्रेस को जवाब दे रही है लेकिन वो समझना नहीं चाहते हैं।

    विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष की विधायिका और मार्शल के बीच में हुए विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है। पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी के अंदर ऐसी कोई भी जगह नहीं है। आज हमारे देश की सबसे ज्यादा आबादी युवा पीढ़ी की है। युवा पीढ़ी को क्या बताना चाह रहे हैं कि हमारे चुने हुए लोग किस तरह के काम कर रहे हैं और क्या एग्जांपल सेट कर रहे हैं।

    इससे युवा पीढ़ी क्या सीखेगी उन्होंने कहा कि जो लोग बेकार बातें करते हैं कानून के हिसाब से उन पर कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई भी अलग-अलग बात किसी को कहकर चला जाए ऐसा संभव न हो पाए। लोकतंत्र के अंदर सभी को अपने अधिकार हैं।

    बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं है। यदि ऐसी घटना हुई है तो भारत को एक होकर इसका विरोध करना चाहिए। फिर चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो उसकी निंदा करनी चाहिए। विकसित भारत की राह में स्वदेश महोत्सव का भी खास रोल है।

    यह एक मोमेंट हैं। यह बहुत बड़ा प्रयास है। भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए यह कदम नींव पत्थर बनेगा।

     

     

     

  • मुस्कान जैसा फिर कांडः प्रेमी संग मिलकर पति की Grinder से हाथ-पैर काट नदी में बहाए… पूरी कहानी जान कांप जाएगी रूह!

    मुस्कान जैसा फिर कांडः प्रेमी संग मिलकर पति की Grinder से हाथ-पैर काट नदी में बहाए… पूरी कहानी जान कांप जाएगी रूह!

    Crime News in Up : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर नदी में फेंक दिया। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पत्नी ने पहले दी थी पति की गुमशुदगी की शिकायत
    रूबी नाम की महिला ने अपने पति राहुल के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए।

    रात के समय हुई घटना
    घटना 17 और 18 तारीख की रात की बताई जा रही है। रात करीब 11 बजे रूबी ने अपने प्रेमी गौरव को घर बुलाया।रात 2 बजे राहुल घर आया और उसने अपनी पत्नी को गौरव के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद राहुल और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान रूबी ने लोहे की रॉड से राहुल के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    शव को काटकर अलग-अलग जगह फेंकने की साजिश
    हत्या के बाद रूबी और गौरव ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। गौरव ने कटर मशीन का इंतजाम किया।अगले दिन दोनों ने मिलकर राहुल के सिर और चारों हाथ-पैर काट दिए। रूबी ने बाजार से दो बड़े काले बैग खरीदे। पहले बैग में सिर और कटे हुए हाथ-पैर रखकर चंदौसी से करीब 50 किलोमीटर दूर राजघाट गंगा में फेंक दिया। दूसरे बैग में धड़ रखकर चुन्नी मोहल्ले के पास पतरुआ ईदगाह के पीछे खेत में फेंक दिया।

    पुलिस को मिली सूचना…
    24 तारीख को रूबी ने चंदौसी थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। 15 दिसंबर को पुलिस को पतरुआ ईदगाह के पास एक काले बैग में सड़ी-गली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पाया कि शव में सिर, हाथ-पैर और खाल तक नहीं बची थी।

    महिला और प्रेमी की गिरफ्तारी
    पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू की। बैग से मिली एक टी-शर्ट के आधार पर रूबी से पूछताछ की गई। शुरुआत में रूबी ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई कटर मशीन समेत अन्य सबूत बरामद किए।

    एक छोटी सी गलती ने पकड़ाई जोड़ी
    रूबी और गौरव की एक छोटी सी चूक ने पुलिस को सही सुराग दे दिया। कटे हुए शव के हाथ पर गुदे नाम ने पुलिस को रूबी तक पहुंचाया। शव की पहचान के लिए जब रूबी को बुलाया गया तो उसने कपड़े देखकर यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह उसके पति राहुल का शव है। जांच के दौरान रूबी के मोबाइल में कुछ तस्वीरें मिलीं, जिसमें दिखा कि वही कपड़े राहुल ने पहन रखे थे और तस्वीर में राहुल रूबी के साथ खड़ा था।

     

  • दिल्ली में मनरेगा मजदूरों की अहम बैठक, VBGramG कानून रद्द करने की रखी मांग

    दिल्ली में मनरेगा मजदूरों की अहम बैठक, VBGramG कानून रद्द करने की रखी मांग

    नई दिल्ली: राजधानी में मोदी सरकार के मनरेगा मजदूर विरोधी VBGramG नए कानून को रद्द करने और पुराने मनरेगा कानून की वापसी की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में देश के अलग-अलग राज्यों के मनरेगा मजदूर संगठनों ने हिस्सा लिया।

    मजदूर संगठनों ने इस दौरान मनरेगा बचाओ मोर्चा का गठन किया। इस बैठक में यह तय किया गया कि 29 दिसंबर 2025 को मनरेगा की वापसी और मजदूर विरोधी VBGramG कानून को रद्द करने के लिए जिलों और तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

    बैठक में यह भी सर्वसम्मति बनी कि यह नया कानून मनरेगा मजदूरों (दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अति पिछड़ा और महिला) को बड़े उद्योगपतियों के लिए बंधुआ मजदूर बनाने की साजिश है। इस दौरान यह फैसला भी लिया गया कि लाखों मनरेगा मजदूरों के साथ दिल्ली कूच किया जाएगा।

    इसके साथ ही एक समिति भी बनाई गई। इस समिति में धीरज गाबा, जीन ड्रीजे, प्रबल प्रताप शाही, विजय पांडे, अशोक भारती, एड. गगन दीप कौर, भगवान सिंह, अजय आशु, रमनदीप, सौरभ, राजकुमार गज्जर, रेशम सिंह, वीरेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, फरीद अहमद, अतर सिंह, संजू, सुनील शर्मा, समुंद्र सिंह, सिकंदर, सुनील मेडल, सुरेंद्र कुशवाहा, पंचम सिंह, जगशीर सिंह और अवतार सिंह शामिल हैं।