Blog

  • Jalandhar News: पिता के निधन पर भावुक हुए मास्टर सलीम, हंसराज हंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पिता के निधन पर भावुक हुए मास्टर सलीम, हंसराज हंस का आया बयान, देखें वीडियो

    पूरन शाह कोटी को कल इतने बजे किया जाएंगा सुपुर्द ए खाक

    जालंधर, ENS: मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का 85 वर्षीय उम्र में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कार्डियो नोवा अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पिता के निधन पर मास्टर सलीम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज एक म्यूजिक की सदीं शांत हो गई। उन्होंने कहा कि वह मेरे पिता ही नहीं बल्कि काफी बड़े कलाकार थे। ऐसे में उनकी भरपाई इंडस्ट्री में कभी पूरी नहीं हो सकती है। इतना कहने के बाद वह भावुक हो गए और उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील की कि वह परमात्मा से उनको अपने चरणों में स्थान देने के लिए दुआ करें। दूसरी ओर हंसराज हंस ने कहा कि आज सारे जहाने के उस्ताद इस दुनियां को अलविदा कह गए। उन्होंने कहा कि वह खुद उनके दास थे। पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वह उनके मां-बाप थे और गूंगों को उन्हीं ने बोलना सिखाया था। इस दौरान हंसराज हंस भी भावुक हो गए और रोने लग गए। वहीं उन्होंने पूरन शाह कोटी सभी कल 12 उनके दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरन शाह कोटी को कल 12 बजे सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। वहीं बूटा मोहम्मद ने कहा कि जिस चिराग ने अनेक चिरागों को रोशन किया, आज वह चिराग इस दुनियां को अलविदा कह गए। गायक भावुक होते कहने लगे कि आज का दिन विश्व भर के लिए शोक भरा है। उनके कारण कई कलाकार अपने घरों में रोजी रोटी कमा रहे है। उन्होंने पूरन शाट कोटी को अल्ला पाक अपने कदमों में जगह दें, उन्हें जन्नत नसीब हो। यह पल परिवार सहित पूरी इंडस्ट्री के लिए दुख भरा है। बता दें कि इससे पहले गायक गुरलेज अख्तर ने कहा कि वह हमारे पिता के समान थे। वह दो दिन पहले भी उन्हें मिले थे और उस दौरान उन्हें पूरन शाह कोटी ने काफी दुआएं दी थी। यह साल इंडस्ट्री के लिए काफी दुखदाई रहा है। गुरलेज अख्तर ने कहा कि वह खुशकिस्मत है कि 22 से 23 साल बाद 2 दिन पहले उनसे मुलाकात करने के लिए घर आए थे और वह खुद को खुशकिस्मत मानते है कि उनके साथ पुरानी यादें ताजा की गई। गुरलेज ने कहा कि उनसे बोला नहीं जा रहा था, लेकिन वह उसके बाद भी वह उनसे बात करते थे और उनके गानों को याद कर रहे थे। इस दौरान वह उन्हें कहते थे कि गुलरेज निक्की जिही मुर्की लगाती है वह उन्हें काफी अच्छी लगती है। 2 दिन पहले उन्होंने गाने भी सुनें। गुरलेज ने कहा कि उनके जाने से इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है और यह कभी पूरा नहीं हो सकता है। वहीं पूरन शाह कोटी के निधन की खबर सुनकर सूफी गायक हंस राज हंस सहित कई गायक व राजनेता मास्टर सलीम के घर पहुंच रहे है। वहीं राजनेता ने कहा कि पूरन शाह कोटी कई गायकों के उस्ताद रहे है और वह गायकों के अच्छे टीचर रहे है।
  • विजय जुलूस में उड़ाए जा रहे गुलाल के बीच भड़की आग, 2 पार्षद सहित 16 झुलसे, देखें वीडियो

    विजय जुलूस में उड़ाए जा रहे गुलाल के बीच भड़की आग, 2 पार्षद सहित 16 झुलसे, देखें वीडियो

    पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में खंडोबा मंदिर परिसर में विजय जुलूस के दौरान उड़ाए जा रहे गुलाल के बीच अचानक आग भड़क उठी। हादसे में पार्षद समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जेजुरी के प्रसिद्ध खंडोबा मंदिर परिसर में विजय जुलूस के दौरान उड़ाए जा रहे भंडारा (पीला गुलाल) के बीच अचानक आग भड़क उठी। इस हादसे में दो नवनिर्वाचित पार्षद समेत 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घायलों की पहचान रूपाली खोमणे, विलास बारभाई, सानिका गाढवे, संस्कार गलांगे, देवल बारभाई, मनीषा चव्हाण, रजनी बारभाई, स्वप्नील लाखे, अनिल बारभाई, गणेश चव्हाण, निशा दादा भालेराव, लक्ष्मी माऊली खोमणे, मोनिका राहुल घाडगे (नवनिर्वाचित नगरसेविका), राहुल कृष्णा घाडगे, कु. स्वरूपा जालिंदर खोमणे (नवनिर्वाचित नगरसेविका) और उमेश भंडलकर के रूप में हुई है। परंपरा के अनुसार, खंडोबा मंदिर परिसर में पीला गुलाल, जिसे ‘भंडारा’ कहा जाता है, उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठीं और माहौल खुशी से डर में बदल गया। भीड़ के बीच किसी ज्वलनशील पदार्थ या पटाखे के संपर्क में आने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुलाल में किसी तरह का केमिकल या पाउडर मिलाया गया था, जिसने आग को और तेज कर दिया। घायलों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नवनिर्वाचित पार्षद भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और फिर गंभीर रूप से घायल लोगों को पुणे के ससून अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में रेफर किया गया।
  • ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग: उपायुक्त जतिन लाल

    ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास का मानक जिला बनाने में करें सहयोग: उपायुक्त जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और विकास के मानक जिले के रूप में विकसित करने के लिए सभी जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने संवाद और सहयोग के माध्यम से व्यापारिक हितों तथा जन सुविधा के बीच व्यावहारिक संतुलन बनाने पर बल दिया।

    उपायुक्त सोमवार को डीआरडीए हॉल ऊना में जिले के व्यापार मंडलों एवं विभिन्न व्यावसायिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राज्य व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा, राज्य महामंत्री राकेश कैलाश, शहरी व्यापार मंडल ऊना के प्रधान प्रिंस राजपूत, संयुक्त व्यापार संगठन अध्यक्ष अश्वनी जैतिक सहित गगरेट, दौलतपुर और मेहतपुर व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने ऊना शहर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में लागू नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव और व्यावहारिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

    उपायुक्त ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य किसी को असुविधा पहुंचाना नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि ऊना जिले का व्यापारी वर्ग उनके लिए परिवार के सदस्यों के समान है और उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक सुझावों पर विचार किया जा रहा है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि बाजारों में सुव्यवस्था अत्यंत आवश्यक है, ताकि वहां आने वाले नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। साथ ही जनसुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके तहत सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, पैदल चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गति सीमा के अनुपालन, अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग के खिलाफ सख़्ती बरती जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इन कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है और यातायात व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारू हुई है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फहड़ी वालों के लिए निर्धारित वेंडिंग ज़ोन की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें सम्मानजनक और व्यवस्थित ढंग से रोज़गार के अवसर मिल सकें। साथ ही नए वेंडिंग ज़ोन विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि जिले के किसानों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए समुचित सुविधा मिले।

    उपायुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों में क़ानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा होना आवश्यक है। यह सख़्ती किसी के विरुद्ध नहीं, बल्कि जनहित में उठाया गया कदम है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि किसी जिले व शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मज़बूत क़ानून-व्यवस्था, सुचारू यातायात और नागरिकों में सुरक्षा की भावना अनिवार्य है। जब व्यवस्था स्पष्ट और प्रभावी होती है, तो नागरिकों का भरोसा बढ़ता है, व्यापार को प्रोत्साहन मिलता है और जिला व शहर विकास के राष्ट्रीय मानकों की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने भी सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

  • वादों पर अमल: मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 4683.94 करोड़ रुपये खर्च किए

    वादों पर अमल: मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 4683.94 करोड़ रुपये खर्च किए

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार जनहितैषी नीतियां लागू कर रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से नवंबर 2025 तक 4683.94 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। वर्तमान में 35.29 लाख से अधिक लाभार्थियों को नियमित वित्तीय सहायता मिल रही है।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। प्रोजेक्ट जीवनजोत के तहत अब तक 766 बच्चों को भीख मांगने से रेस्क्यू कर शिक्षा और पुनर्वास से जोड़ा गया है, जबकि वर्ष 2025 में 64 बाल विवाह समय रहते रोके गए। बच्चों की सुरक्षा के लिए सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत 2385 स्कूली बसों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर कार्रवाई की गई।

    उन्होंने बताया कि महिलाओं और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाओं को सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा, दिव्यांगजनों को रियायती किराया, हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर और आंगनवाड़ी केंद्रों से सेनेटरी पैड वितरण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

     

     

     

  • बड़ी लापरवाहीः सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, देखें वीडियो

    बड़ी लापरवाहीः सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, देखें वीडियो

    रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लोको पायलट की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां लोको पायलट ने सिगरेट लेने के लिए मालगाड़ी ट्रेन रोक दी। बताया जा रहा है कि10 म‍िनट तक क्रॉसिंग पर ट्रेन रुकी रही। यह घटना तब सामने आई जब कथित तौर पर बिना बताए ट्रेन के रुकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह मालगाड़ी एनटीपीसी परियोजना से कोयला अनलोड कर वापस लाई जा रही थी।

    मालगाड़ी 10 मिनट तंक रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रहने से आवागमन प्रभावित हुआ। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मलकान रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी को रोके जाने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में लोको पायलट ट्रेन से उतरकर पटरियां पार करते दिख रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोको पायलट पास की दुकान से सिगरेट खरीदने के लिए बाहर निकला था; हालांकि, इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय यात्रियों ने देरी पर निराशा जताई और दावा किया कि इस क्रॉसिंग पर ऐसी रुकावटें अक्सर होती हैं। कई स्थानीय लोगों ने असुविधा और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लोको पायलट पर लापरवाही का आरोप लगाया, हालांकि ये आरोप अभी तक वेरिफाई नहीं हुए हैं। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि मालगाड़ी NTPC प्रोजेक्ट में कोयला उतारने के बाद लौट रही थी। अनुशासनात्मक कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • 6.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    6.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    नई दिल्लीः पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन इलाके में जोरदार भूकंप के झटके लगे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.9 रिक्टर पैमाने पर मापी गई। भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

    यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र किम्बे शहर से करीब 194 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। वहीं, भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप का केंद्र 65 किलोमीटर गहराई पर था। यह क्षेत्र ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे अधिक भूकंपीय और ज्वालामुखीय गतिविधियों वाला इलाका माना जाता है।

    यही कारण है कि यहां अक्सर ऐसे शक्तिशाली झटके आते रहते हैं। भूकंप के बाद अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने पापुआ न्यू गिनी के कुछ तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। अब तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की खबर नहीं आई है। हालांकि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  • Punjab News: कोहिनूर पैलेस में लगी भीषण आग

    Punjab News: कोहिनूर पैलेस में लगी भीषण आग

    तरनतारनः जिले के गांव हरिके पतन के पास राष्ट्रीय मार्ग 54 के अधीन गांव महाराणा में स्थित कोहिनूर पैलेस में आग लग गई। आग लगने से घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पैलेस मालिक निशान सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी जंडियाला गुरु ने बताया कि पैलेस में मुरम्मत का काम चल रहा था कि आज दोपहर 12 बजे के करीब वेल्डिंग की चिंगारी के कारण छत की सीलिंग में आग लग गई। इस दौरान देखते ही देखते आग फैल गई और बेकाबू हो गई।

  • Bondi Beech पर हुए हमले पर Australia के पीएम अल्बनीज ने मांगी माफी, बोले – ‘समाज को बांटने नहीं देंगे’

    Bondi Beech पर हुए हमले पर Australia के पीएम अल्बनीज ने मांगी माफी, बोले – ‘समाज को बांटने नहीं देंगे’

    नई दिल्ली: बोंडी बीच पर हुए हमले के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने यहूदी समुदाय के लोगों से माफी मांग ली है। उनका कहना है कि वो इस घटना के प्रति गहरी जिम्मेदारी महसूस करते हैं। उन्होंने यह वादा किया है कि उनकी सरकार कभी भी आतंकियों को ऑस्ट्रेलियाई समाज को बांटने नहीं देगी। बता दें कि 14 दिसंबर को बोंडी बीच पर हनुक्का नाम का त्योहार मना रहे यहूदी समुदाय पर दो बाप बेटे ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 15 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे।

    इजरायली राष्ट्रपति के आरोपों का दिया जवाब

    रिपोर्ट्स की मानें तो अल्बनीज ने इसके साथ ही इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के आरोपों का भी जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देने से इस घटना का कोई भी लिंक नहीं है। नेतन्याहू ने 15 दिसंबर को एक बयान में यह कहा था कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एंटी सेमिटिज्म को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया है। फिलिस्तीन को मान्यता देकर आतंकवाद को इनाम दिया गया है जिसके कारण यह हमला हुआ।

    फिलिस्तीन का हमले से कोई लिंक नहीं

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में फिलिस्तीन को एक देश के रुप में मान्यता दी थी। यह दो राज्य समाधान, गाजा में युद्धविराम और हमास के द्वारा बंधकों को रिहा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा था। नेतन्याहू ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नीतियां कमजोर हैं। ऐसे में आज पीएम अल्बनीज ने इन सभी आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी किसी भी बात से इत्तेफाक नहीं रखते। फिलिस्तीन को मान्यता देने से हमले का कोई भी लेना देना नहीं है।

    हमले में आईएसआईएस लोग थे शामिल

    आगे पीएम ने कहा कि – ‘इस हमले में आईएसआईएस के लोग भी मौजूद थे। हम जानते हैं कि आईएसआईएस एक विचारधारा है। यह इस्लाम का एक विकृत रुप है जिसको मूल तौर पर किसी भी राष्ट्र की मान्यता से कोई भी लेना-देना नहीं है। यह एक खिलाफत चाहता है। यह एक चरमपंथी विचारधारा है जो अपने लक्ष्य के रुप में एक खिलाफत चाहती है। अब इसका सबूत है जिसमें से कुछ निश्चित रुप से अभी तक सार्वजनिक नहीं है। पीएम ने कहा कि – ‘मैं उन जांचों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहता लेकिन यह बहुत साफ है कि यह यहूदी समुदाय के विरोध है’।
  • धमांदरी में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    धमांदरी में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित

    बच्चों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में मासिक धर्म स्वच्छता तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पर्यवेक्षक नानकी देवी ने की। पर्यवेक्षक नानकी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सुदृढ़ भविष्य के निर्माण के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही पोषण पहुंचाना जरूरी है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्राओं को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के विषय में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों की सफलता के लिए जनसहभागिता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी आवश्यक है। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. हेमंत कुमार ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान खान-पान, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सावधानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार से एनीमिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने पोषण को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए बच्चों को नियमित और सही खान-पान अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ईशिता देवी ने प्रथम, ऐंजल ने द्वितीय तथा नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान शिवाली धीमान, विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा देवी, राज, संतोष, अनु वाला, दीपिका, निशा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Punjab News: किरच मारकर व्यक्ति का कत्ल, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: किरच मारकर व्यक्ति का कत्ल, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मुल्लांपुर गरीबदास में व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावार ने किरच मारकर व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक की 5 साल पहले ही दुबई से वापस अपने गांव आया था और उसके बाद दोबारा वह दुबई नहीं गया। जिसके बाद वह यहां पर छोटे-मोटे कामकाज कर खुद का गुजरा कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह 2.30 बजे के करीब सिख युवक उसके पास आया और उससे बात करनी चाही। जिसके बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहुंचकर उसने हरविंदर के पेट में किरच मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    जख्मी हालत में हरविंदर शोर मचाते हुए पास के टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा। वहां बैठे लोगों ने खून से लथपथ उसे देख कर चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।