इसके बाद वे अन्य वार्ड में सांस की दिक्कत के चलते बेड पर जाकर लेट गए। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले बदतमीज़ी की और फिर बहस के बाद मारपीट शुरू कर दी। मरीज का नाम अर्जुन बताया जा रहा है जो कि इलाज के लिए अस्पताल आया था। परिजनों का आरोप है की डॉक्टर ने तू-तड़ाक कर बात शुरू की, जिसके बाद डॉक्टर मरीज के साथ मारपीट पर उतर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मरीज़ के तीमारदार अस्पताल प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस को भी मामले में शिकायत दी जा रही है। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन का इस पूरे मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है। मारपीट का मामला पेश आने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। सभी लोग इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। मांग है कि आरोपी डॉक्टर को तुरंत सस्पेंड किया जाए। गौर हो कि यह पहली बार नहीं है, जब डॉक्टरों पर इस तरह दुर्व्यवहार के आरोप लगे हों।There was a ruckus in the medical college, a fight broke out between the doctor and the patient, watch the video#Watch #viralvideo #doctor #trending #encounternews pic.twitter.com/a8NeuDRKbr
— Encounter India (@Encounter_India) December 22, 2025
Blog
-

Medical College में हुआ हंगामा, डॉक्टर और मरीज में हुई मारपीट, देखें वीडियो
शिमलाः इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि अस्तपाल में डॉक्टर द्वार मरीज़ के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा हैकि आईजीएमसी शिमला के श्वास रोग विभाग में मरीज के साथ चिकित्सकों ने मारपीट की। मारपीट में मरीज के नाक से खून निकला। वहीं, घटना के बाद मरीज भड़क गए हैं और आरोपी डॉक्टर की बर्खास्तगी की मांग की जा रही है। मरीज अर्जुन पंवार अस्पताल में एंडोस्कोपी करवाने के लिए आए थे। -

भविष्य को लेकर चिंतित हुए महाभारत फेम एक्टर, Premanand Maharaj से पूछे सवाल, देखें वीडियो
धर्म: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से आए दिन लोगों मिलने के लिए जाते हैं। उनके अनमोल विचार हर किसी की जिंदगी बदल देते हैं। अब हाल ही में उनके प्रवचनों को सुनने के लिए महाभारत के दुर्योधन के एक्टर अर्पित रांका पहुंचे। उन्होंने महाराज को प्रणाम किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर एक्टर अर्पित रांका का प्रेमानंद महाराज से हुई मुलाकात का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।View this post on Instagramभविष्य को लेकर चिंतित हैं एक्टर
एक्टर अर्पित रांका ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान अपनी दुविधा बताई। एक्टर ने कहा कि – ‘इतने खलनायकों के रोल किए हैं। कभी दुर्योधन, कभी कंस तो कभी रावण बना हूं। मेरा सवाल ये है कि काम के बीच मिलने की यात्रा होती है कि नया रोल मिले वो बड़ा कठिन हो जाता है। उसमें मन विचलित भी हो जाता है और भविष्य की चिंता होने लगती है। बच्चों की चिंता से मन में नेगेटिव विचार आने लगते हैं’। इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि – ‘नाम जप करो यदि खाली समय में नाम जप करोगे तो उससे आपको बहुत ही बल मिलेगा। भगवान विश्वात्मा ने बिना किसी की मदद के पूरी सृष्टि प्रकट की है। वही इसका पालन-पोषण भी कर रहे हैं। जो भगवान अनगिनत ब्रह्मांडों को संभाल सकते हैं उनके लिए हमारी छोटी सी परेशानी कोई बड़ी बात नहीं है। अगर हमारा मन भगवान से जुड़ा रहेगा तो जीवन की कई मुश्किलें अपने आप आसान होने लग जाएगी’।मैं आपसे मिलना चाहता था
एक्टर ने आगे कहा कि – ‘मैं कहीं पर भी होता हूं तो सुंदरकांड का पाठ करता हूं और मैंने जीवन में कभी मांसाहार या नशे का सेवन नहीं किया है। यदि आप स्वस्थ रहें मेरी बस यही इच्छा है क्योंकि आप अपने शब्दों से पूरे संसार में बदलाव लाए हैं। गुरुदेव मैं आपसे काफी समय से मिलना चाहता था और आज मुझे साक्षात दर्शन हो गए। मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं’। इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद ने कहा कि – ‘आपके ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है। जीवन में उन्नतिशील बनने के लिए नाम-जप कीजिए। व्यायाम जरुर करते रहिए क्योंकि व्यायाम शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाता है। नाम जप से मन स्वस्थ रहेगा और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहेगा। विश्व का भरण पोषण करने वाले भगवान अपने जनों की रक्षा करते हैं। वो सब व्यवस्था करते हैं। चिंता करने आप कमजोर हो जाएंगे और भगवत चिंतन करके आनंदित रहेंगे इसलिए हमेशा नाम-जप करते ही रहिए’। -

Jalandhar News: आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे चीफ जस्टिस सूर्यकांत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत पंजाब के दौरे पर आए हुए है। इस दौरे के दौरान वह आज जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल सहित पुलिस फोर्स ने एयरपोर्ट पहुंचने पर चीफ जस्टिस का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट के न्यायाधीश मौजूद रहे। जहां एयरपोर्ट का दौरा करने के बाद चीफ जस्टिस का काफिला होशियारपुर के लिए रवाना हो गया।
-

Jalandhar News: अवैध हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए टीम ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 3 पिस्टल (32 बोर) और 6 रौंद (32 बोर) बरामद किए है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहन कल्याण निवासी बूटा पिंड जालंधर और रोशन सारकी उर्फ नेपाली निवासी बूटा मंडी जालंधर के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अमरबीर सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नाखा वाले बाग के पास आरोपी रोहन कल्याण अपने साथी रोशन सारकी उर्फ नेपाली के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी रोशन सारकी के पास से 2 पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर सहित 4 कारतूस और आरोपी रोहन कल्याण के पास से 1 पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर सहित 2 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने थाना भार्गव कैंप जालंधर में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

कांगड़ा सहकारी ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 31 वीं शाखा का विधिवत उदघाटन
ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 31 वीं शाखा का बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने चेयरमैन का स्वागत किया तथा बैंक के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया ने अपने संबोधन में बताया कि बैंक इसी वित्तीय वर्ष में चार अन्य शाखाएं जिला कांगड़ा में पचरुखी, ज्वालाजी व कांगड़ा तथा जिला हमीरपुर के ज़ाहू में खोलने जा रहा है।
जिससे बैंक के वितीय तौर पर मजबूती मिलेगी, इस मौके पर बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, जगमेल सिंह ठाकुर, अरविंद चक्रवर्ती, सतीश कुमार, ओम प्रकाश कटोच, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य बोधराज भारद्वाज, प्रदेश महिला कांग्रेस की श्वेता ठाकुर, ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, मैहतपुर शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष रविश ठाकुर, मैहतपुर महिला कांग्रेस की पूर्व शहरी अध्यक्ष पूजा शर्मा, ऊना ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, मुनीश भारद्वाज, हरदीप सिंह, शाम लाल चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।
-

सेवानिवृत्त लगभग 25 मुख्याध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला में हिमाचल प्रदेश मुख्याध्यापक एवं अधिकारी संवर्ग की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के गतवर्ष सेवानिवृत्त हुए नरेश शर्मा, बलदेव राज, राकेश शर्मा, कश्मीर सिंह, मनोहर लाल , अल्का कपिला,शशी कुमारी,सतीश कुमार, विजय कुमार , मोहन लाल सहित लगभग 25 मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य साथियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान की गई उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त साथियों ने अपने अनुभव सदन के साथ सांझा किये। इस अवसर पर सेवानिवृत्त साथियों के साथ शिक्षा को और उन्नत बनाने की दिशा में किए जा सकने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।
इसी अवसर पर अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी जिला की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया तथा राज्य कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक बिशन दास मल्होत्रा एवं अजय शर्मा (पूर्व संघ पदाधिकारियों) की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न करवाए गए। लम्बी बातचीत के उपरांत सर्वसम्मति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में कार्यरत प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष, राजकीय उच्च विद्यालय दियोली में कार्यरत मुख्याध्यापक विवेक दत्ता को जिला महासचिव, राजकीय उच्च विद्यालय धलबाडी में कार्यरत मुख्याध्यापक सुधीर गौतम को जिला वरिष्ठ उप प्रधान एवं राजकीय उच्च विद्यालय धर्मशाला महंतां में कार्यरत मुख्याध्यापक अजय कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इस अवसर पर सदन में दिलबाग सिंह, वजिन्द्र , नरेश जसवाल, विवेक राणा, संजय धीमान,नरेश ठाकुर,सुधीर गौतम, सुरेश भारती,अनिल, बख्शी,अमर सिंह, अजय कुमार, विवेक दत्ता, अशोक धीमान, अश्विनी शर्मा,सुरेश, हरिकृष्ण, देवेन्द्र चौहान सहित लगभग 45 मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से सदन ने बाकी जिला कार्यकारिणी चुनने का अधिकार इन नवनियुक्त साथियों को सौंप दिया।
-

Punjab News: पूर्व IG ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, करोड़ों की धोखेधड़ी का जिक्र
पटियालाः पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व आईजी ने खुद को गोली मार ली है। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अमर सिंह चहल इस वक्त पटियाला में रह रहे थे। वहीं चहल ने खुद को गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में करोड़ों के धोखाधड़ी का भी जिक्र किया गया है।
Read in English:
https://encounternews.in/punjab/ex-ips-officer-amar-singh-chahal-critical-after-alleged-self-inflicted-gunshot-in-patiala/
दरअसल, पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, पुलिस टीमें तुरंत चहल के आवास पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से उनके सीने में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें तत्काल पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक नोट बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण हुए आर्थिक संकट का जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। बता दें कि अमर सिंह चहल वर्ष 2015 के फरीदकोट फायरिंग मामले में आरोपियों में शामिल रहे हैं।
24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी), जिसकी अगुवाई एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे और उन्होंने फरीदकोट की अदालत में एक चार्जशीट दाखिल की थी। इस चार्जशीट में कई राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल थे। चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।
-

Punjab News: इस देश से कई भारतीय हुए डिपोर्ट, यात्रियों से मिले सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः विदेशों में पंजाबियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी है। अमेरिका से भारी संख्या में भारतीयों सहित पंजाबियों को डिपोर्ट पहले ही किया जा चुका है। वहीं इस बार मलेशिया सरकार ने पंजाबियों समेत कई भारतीयों को डिपोर्ट किया है। जहां पंजाबियों समेत कई भारतीय डिपोर्ट होकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे है। वहीं भारतीयों के डिपोर्ट होने के मामले में अमृतसर से कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला मीडिया के सामने आए।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਤੋਂ ਡਿਪੋਰਟ ਹੋ ਕੇ ਵਾਪਸ ਆਏ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼
जहां युवाओं ने सासंद से कहा कि मलेशिया में उनके साथ अमानवीय टॉर्चर भी किया गया। औजला ने कहा कि इन युवाओं ने उन्हें बताया कि वे टूरिस्ट और रोजगार वीजा पर वहां गए थे, लेकिन उन्हें मलेशिया एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। वहां मलेशिया सरकार और एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया, यहां तक कि अमानवीय टॉर्चर भी किया गया। औजला ने कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादातर पंजाबी कम्युनिटी को खास तौर पर टारगेट किया जा रहा है।
उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि हम विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय नागरिक के साथ ऐसा बर्ताव कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सासंद ने युवाओं से कल उनके ऑफिस आने को कहा और यह भी बताया कि उनकी समस्याएं सुनने के बाद वे जल्द ही यह मामला केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के ध्यान में लाएंगे। साथ ही, इस गंभीर मामले पर मलेशिया में भारतीय दूतावास से तुरंत बात की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भारतीय का ऐसा अपमान दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि हम देश के युवाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा डटे रहेंगे।
-

स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किए 10 अस्पताल जनता को समर्पित
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में हर जिला स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है। अब तक 10 अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इनमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई व लैबोरेट्री सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य 22 अस्पतालों पर कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधायक मामन खान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकार ने कभी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने कभी विचार ही नहीं किया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं। उस समय नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर पर छोड़ दिया गया और किस प्रकार से लोगों का शोषण होता था, यह सब जानते हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही मिलते थे, जबकि आज यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2014 में एमबीबीएस सीटों की संख्या केवल 700 होती थी, जबकि आज राज्य सरकार के प्रयासों से एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 2500 से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी मिल रही है और हर प्रकार की टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 30 बैड के अस्पताल को 50 बैड, 50 बैड के अस्पताल को 100 बैड, 100 बैड के अस्पताल को 200 बैड और 200 बैड के अस्पतालों को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है। साथ ही, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई है। साथ ही, अस्पतालों में इलाज के साथ — साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
-

Jalandhar News: मास्टर सलीम के पिता के निधन पर गुरलेज अख्तर का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का 85 वर्षीय उम्र में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और कार्डियो नोवा अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। वहीं मीडिया से बात करते हुए गायक गुरलेज अख्तर ने कहा कि वह हमारे पिता के समान थे।
वह दो दिन पहले भी उन्हें मिले थे और उस दौरान उन्हें पूरन शाह कोटी ने काफी दुआएं दी थी। यह साल इंडस्ट्री के लिए काफी दुखदाई रहा है। गुरलेज अख्तर ने कहा कि वह खुशकिस्मत है कि 22 से 23 साल बाद 2 दिन पहले उनसे मुलाकात करने के लिए घर आए थे और वह खुद को खुशकिस्मत मानते है कि उनके साथ पुरानी यादें ताजा की गई। गुरलेज ने कहा कि उनसे बोला नहीं जा रहा था, लेकिन वह उसके बाद भी वह उनसे बात करते थे और उनके गानों को याद कर रहे थे।
इस दौरान वह उन्हें कहते थे कि गुलरेज निक्की जिही मुर्की लगाती है वह उन्हें काफी अच्छी लगती है। 2 दिन पहले उन्होंने गाने भी सुनें। गुरलेज ने कहा कि उनके जाने से इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है और यह कभी पूरा नहीं हो सकता है। वहीं पूरन शाह कोटी के निधन की खबर सुनकर सूफी गायक हंस राज हंस सहित कई गायक व राजनेता मास्टर सलीम के घर पहुंच रहे है। वहीं राजनेता ने कहा कि पूरन शाह कोटी कई गायकों के उस्ताद रहे है और वह गायकों के अच्छे टीचर रहे है।