Blog

  • Jalandhar News: मंदिर को 3 नाबालिगों ने बनाया निशाना, चांदी के चरण लेकर हुए फरार, देखें Live

    Jalandhar News: मंदिर को 3 नाबालिगों ने बनाया निशाना, चांदी के चरण लेकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। अब चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है। ताजा मामला ग्रोवर कालोनी से सामने आया है, जहां मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह पाठ कर रहे थे। इस दौरान 3 नाबालिग 12 वर्षीय आए और माथा टेकने के बाद वहां बैठ गए। जिसमें एक नेपाली और 2 बिहारी शामिल है। मंदिर के पुजारी ने कहा कि बच्चे एक चरण पादुका जैकेट में डालकर वह ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में 3 बच्चे शनि महाराज के चांदी के चरण लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में तस्वीरे साफ दिखाई दे रही है। चरण उठाने के बाद नाबालिग मंदिर के दूसरे गेट से फरार हो गए। वहीं लोगों ने बताया कि नाबालिगों को किसी ने चोरी की घटना में लगाया हुआ है। यह काम बच्चों का अकेले का नहीं हो सकता। घटना की सूचना पुलिस कोे दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: यूनिवर्सिटी की बस और ट्रक की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, छात्र सहित स्टाफ सदस्य घायल

    Punjab News: यूनिवर्सिटी की बस और ट्रक की टक्कर में वाहन के उड़े परखच्चे, छात्र सहित स्टाफ सदस्य घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह जालंधर पीएपी चौक के पास ट्रक और 2 बसों की टक्कर होने की घटना सामने आई थी। वहीं अब गिद्दड़बाहा- मलोट नेशनल हाईवे पर गांव थेहड़ी के पास बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ व छात्रों को ले जा रही बस की रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित स्टाफ के सदस्य और छात्र घायल हो गए।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। लोगों के अनुसार घनी धुंध के चलते दृश्यता शून्य थी। जिसके चलते रोड किनारे खड़ा ट्रक ड्राइवर को दिखाई नहीं दिया। हादसे में बस ड्राइवर और लाइब्रेरियन स्टाफ के सदस्य सहित कुछ छात्र घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा बस को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है।

  • छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी

    छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने महिला पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी

    झारखंडः छेड़खानी का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला पर उबलता गर्म तेल फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदा पंचायत के गादी गांव की है। चिकित्सकों के अनुसार महिला के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए हैं।

    जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति दिव्यांग है। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। महिला गांव में ही समोसा-पकौड़े की छोटी दुकान चलाती है। रविवार की देर शाम दुकान पर उदय चौधरी और मनीष चौधरी नामक दो युवक पहुंचे। इसी दौरान लाइट कट गई। बदमाशों ने इसका फायदा उठाने की कोशिश की।

    जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दुकान में चूल्हे पर रखी गर्म तेल की कढ़ाही उठाकर सीधे महिला पर फेंक दी। गर्म तेल गिरते ही महिला दर्द से चीख पड़ी। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

  • Punjab News: Orison Hospital में शव बदलने को लेकर परिवार का हंगामा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: Orison Hospital में शव बदलने को लेकर परिवार का हंगामा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के Orison Hospital में स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां महिला का अस्पताल में ईलाज करवाने परिवार आया था और ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 72 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव किसी और मरीज को अस्पताल के स्टाफ की ओर से दे दिया गया। इस मामले को लेकर परिवार मीडिया के सामने आया है। जहां उन्होंने बताया कि बच्चों के कनाडा से वापस आने पर इंतजार में अस्पताल में रखा हुआ शव अस्पताल के स्टाफ की ओर से बदल दिया गया।

    इस मामले को लेकर परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर इल्ज़ाम लगाए। परिवार का आरोप है कि स्टाफ से जब उन्होंने अपने परिजन के शव को लेकर बात की तो पता चला कि दूसरे परिवार की ओर से संस्कार भी कर दिया गया। परिवार की ओर से कहा जा रहा है कि वह अपने बच्चों के कनाडा से वापस आने पर संस्कार करने के लिए महिला की लाश अस्पताल में रखवाई गई थी। जब वह लाश लेने अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके पारिवारिक सदस्य की लाश किसी और ने ले ली है और उसका संस्कार कर दिया गया।

    इस पर उन्होंने रोष व्यक्त किया और अस्पताल के अंदर विरोध करने के लिए ज़मीन पर बैठ गए। वहीं मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई है। मृतक महिला के पति ने कहा कि हमें शक है कि इन्होंने बॉडी के अंग निकालकर बेच दिए हैं। हमें हमारी बॉडी दी जाए। डॉक्टरों ने हमें अंतिम क्रियाओं से भी महरूम कर दिया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उधर, अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि मैनेजमैंट ये जांच कर रही है कि किस स्तर पर गलती हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • मिट्टी से लदे ट्रेलर ने मूंगफली से भरे Truck को मारी टक्कर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

    मिट्टी से लदे ट्रेलर ने मूंगफली से भरे Truck को मारी टक्कर, आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर

    राजस्थानः जोधपुर के ओसियां क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रतननगर और चंडालिया के बीच रात करीब 10 बजे मूंगफली से भरे ट्रक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

    इन दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया, जिसके बाद दो वाहनों में भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाला ट्रेलर पंजाब से मिट्टी भरकर गुजरात के मोरबी स्थित टाइल्स फैक्ट्रियों की ओर जा रहा था। हादसा रविवार रात करीब 9:45 बजे भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रतन नगर और चंडालिया के बीच हुआ।

    लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेजी थी कि पलक झपकते ही ट्रेलर का केबिन आग के गोले में बदल गया और उसमें सवार ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। ड्राइवर केबिन में लगी आग में जिंदा जल गया।

  • Air India की फ्लाइट में Emergency Landing, वापस लौटा विमान

    Air India की फ्लाइट में Emergency Landing, वापस लौटा विमान

    नई दिल्लीः एअर इंडिया के एक विमान को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइन कंपनी के बयान के अनुसार, इस विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था। दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयर इंडिया की AI887 फ्लाइट ने सुबह 6:10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत आ गई। इसके बाद, मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वापस दिल्ली ही लौटा लिया गया।

    फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के अनुसार, विमान लगभग 6:52 बजे दिल्ली वापस आ गया था। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत दिल्ली में विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि एयर इंडिया की तरफ से बताया गया है कि विमान की जांच और जरूरी रेक्टिफिकेशन का काम अभी जारी है। पिछले रिकॉर्ड्स की समीक्षा में इंजन ऑयल कंजम्प्शन को लेकर कोई असामान्यता सामने नहीं आई है।

    इसके बावजूद, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI887 के क्रू ने टेकऑफ के कुछ देर बाद तकनीकी समस्या के कारण स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित हैं। इस असुविधा के लिए हमें खेद है। विमान की जरूरी जांच की जा रही है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एयर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

  • Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे Sukhbir Singh Badal, केंद्र सरकार को घेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे Sukhbir Singh Badal, केंद्र सरकार को घेरा, देखें वीडियो

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि केंद्र द्वारा नरेगा स्कीम में हाल ही में किए गए बदलाव देश के गरीब तबके के लिए घातक साबित होंगे। नरेगा 100 परसेंट केंद्र की स्कीम थी, जिसके तहत गरीब परिवारों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, लेकिन अब इसे 60/40 के हिस्सों में बांटा जा रहा है, जिससे राज्यों पर फाइनेंशियल बोझ पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब जैसा कर्ज में डूबा राज्य अपना 40 परसेंट हिस्सा नहीं दे पाएगा, जिसका सीधा नुकसान मजदूरों को होगा। सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से नरेगा में किए गए बदलावों को तुरंत वापिस लेने और पुराने सिस्टम को बहाल करने की अपील की। आखिर में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब के गरीबों, मजदूरों और किसानों के साथ खड़ा है और पार्टी का मकसद सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि पंजाब को बचाना है। उन्होंने पंजाबियों से अपनी क्षेत्रीय पार्टी को मजबूत करने और पंजाब का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की।

  • Punjab News: 328 पावन स्वरूपों को लेकर SIT का गठन, CP भुल्लर शामिल

    Punjab News: 328 पावन स्वरूपों को लेकर SIT का गठन, CP भुल्लर शामिल

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी की अध्यक्षता एआईजी जगतप्रीत सिंह (विजिलेंस) करेंगे। एसआईटी की निगरानी अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर करेंगे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 दिसंबर 2025 को थाना सी डिवीजन, पुलिस कमिशनरेट अमृतसर में एफ.आई.आर. नंबर 168 दर्ज की गई। पुलिस का मानना है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक साज़िश और रिकॉर्ड में हेराफेरी का मामला भी हो सकता है। एफ.आई.आर. के बाद स्थानीय स्तर पर शुरू हुई जांच के दौरान जैसे-जैसे तथ्य उजागर होते गए, यह मामला और भी संवेदनशील होता गया।

    सिख संगर और धार्मिक संगठनों में रोष फैल गया। निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग उठने लगी। संगर ने इसे सीधे आस्था और मर्यादा से जुड़ा मामला बताते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता और सामाजिक प्रभाव को देखते हुए ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन, पंजाब द्वारा एस.आई.टी. का गठन किया गया।

    विशेष जांच टीम के चेयरमैन के रूप में ए.आई.जी. विजिलेंस मोहाली जगतप्रीत सिंह (पी.पी.एस.) को नियुक्त किया गया है। उनके साथ टीम में डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) अमृतसर रविंदरपाल सिंह संधू, वरिष्ठ डी.सी.पी. अमृतसर हरपाल सिंह संधू, एस.पी.-डी पटियाला गुरबंस सिंह बैन्स, ए.सी.पी. लुधियाना बयंत जुनेजा और ए.सी.पी.-डी अमृतसर हरमिंदर सिंह को सदस्य बनाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर और पुलिस अधिकारियों को भी एस.आई.टी. में शामिल किया जा सकेगा।

  • New Zealand में नगर कीर्तन के विरोध की वजह आई सामने, देखें वीडियो

    New Zealand में नगर कीर्तन के विरोध की वजह आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधरः न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड के उपनगर मनुरेवा में नगर कीर्तन का विरोध करने वाले सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। विरोध करने वाले गुट के ब्रायन टमाकी ने इस हंगामे को लेकर एक्स पर 5 पोस्ट की। उसने कहा कि हमें न्यूजीलैंड की सड़कों पर खालिस्तानी झंडे लहराने पर आपत्ति है। हम जानते हैं कि खालिस्तानी सिख नहीं हैं। भारत ने इनको आतंकवादी घोषित कर रखा है। अब ये हमारी धरती का यूज कर रहे हैं। हमें सिखों से आपत्ति नहीं हैं, लेकिन हम न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड रहने देना चाहते हैं। यहां के स्थानीय सभ्याचार को इनसे खतरा पैदा हो गया है। पोस्ट में ब्रायन टमाकी ने लिखा कि न्यूजीलैंड में सिख आबादी 50 हजार से अधिक है। ये न्यूजीलैंड की पापुलेशन का 5 फीसदी है। हमें कल्चर की चिंता है। एक विचारधारा के देश में कई विचारधाराएं पैदा हो गई हैं। न्यूजीलैंड में सिख संगत के नगर कीर्तन के विरोध को लेकर की पोस्टों में टमाकी ने कहा कि हमने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। न कोई हिंसा हुई, न ही कोई दंगा। बस मेरे युवाओं ने आमने-सामने होकर हाका प्रस्तुत किया ताकि एक साफ संदेश दिया जा सके कि न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दें। जहां एक तरफ सिखों और खालिस्तानी तत्वों ने मैनुरेवा के कुछ हिस्सों को घंटों तक बंद रखा वहीं तलवारें और खंजर लहराए। प्रवासी और चरमपंथी झंडे फहराए गए। ये उन्हें पसंद नहीं है। हमने अपने देश की सरकार को याद दिलाई कि ये यहां के लोगों की सड़कें हैं। यह हमारी जमीन है। हाका कोई नफरत नहीं है। चार साहिबजादों का शहीदी दिहाड़ा मनाने को लेकर न्यूजीलैंड की सिख जत्थेबंदियां तैयारियां कर रही थीं। इसे लेकर कुछ जगह पर नगर कीर्तन निकाले जा चुके थे। जब मनुरेवा में नगर कीर्तन की बारी आई तो इससे ठीक पहले द फ्रीडम्स एंड राइट्स कोएलिशन के संस्थापक टमाकी ने एक पोस्ट की। इसमें लिखा- बस बहुत हुआ दोस्तों, हम इन घुसपैठियों को अपनी सड़कों, कस्बों, शहरों और देश पर इस तरह कब्जा नहीं करने दे सकते। लक्सन, सेमोर और पीटर्स ने यह सब होने दिया और इसे रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया। अब हम देश की जनता अपने देश और अपनी संसद को वापस लेंगे। अब बड़े बदलाव का समय आ गया है। इस पोस्ट के बाद न्यूजीलैंड के स्थानीय लोग भी टमाकी के पक्ष में उतर आए और नगर कीर्तन के विरोध का प्लान बनाया। टमाकी की ये संस्था न्यूजीलैंड में धर्म, परिवार और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करती है।
  • भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, बस की बॉडी में फंसे लोग

    भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, बस की बॉडी में फंसे लोग

    नई दिल्लीः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आए दिन कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। अब इंडोनेशिया में भीषण बस एक्सीडेंट का एक मामला सामने आया है। इंडोनेशिया के जावा आइलैंड प्रांत में आज, सोमवार, 22 दिसंबर को तड़के सुबह यात्रियों से भरी एक बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई।

    वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी, तभी यह पलट गई। सेंट्रल जावा के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे पर एक घुमावदार एग्जिट रैंप में घुसते वक्त बस पलट गई। तेज टक्कर से कई यात्री बाहर गिर गए और बस की बॉडी में फंस गए।

    पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। मौके पर ही छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान 10 और लोगों की मौत हो गई। 2 निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती 18 घायलों में पांच की हालत गंभीर है जबकि 13 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंडोनेशिया की टीवी रिपोर्टों में दिखाया गया कि पीले रंग की बस एक तरफ पलट गई है। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी के कर्मी, पुलिस और राहगीर बस को घेरकर खड़े हैं जबकि एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को दुर्घटनास्थल से दूर ले जा रही थी।