Blog

  • Punjab News: स्कूली झगड़े में फायरिंग, 11वीं के छात्र को लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूली झगड़े में फायरिंग, 11वीं के छात्र को लगी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर: लुहारका रोड पर देर शाम उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो युवकों के बीच झगड़े के दौरान गोलियां चल गईं। इस फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में मीडिया से बात करते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल युवक की पहचान अशप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो 11वीं क्लास का स्टूडेंट है।

    पुलिस के मुताबिक, झगड़ा स्कूल में शुरू हुआ, जहां 11वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के बीच किसी गलतफहमी के कारण झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद दोनों पक्ष समझौता करने के लिए लुहारका रोड पर इकट्ठा हुए थे, लेकिन वहां फिर से झगड़ा हो गया।

    इस दौरान निजाम के साथी हरिंदर सिंह ने गोली चला दी, जो अशप्रीत सिंह के पैर में लगी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की खबर है। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या नहीं। पुलिस ने साफ किया कि दूसरी पार्टी की तरफ से फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घायल युवक अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही उसका बयान दर्ज होगा, मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।

  • Punjab News: Orison Hospital की बड़ी लापरवाही, किसी ओर को दे दिया किसी का शव, हो गया संस्कार, परिवार में अब रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: Orison Hospital की बड़ी लापरवाही, किसी ओर को दे दिया किसी का शव, हो गया संस्कार, परिवार में अब रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के Orison Hospital में स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां महिला का अस्पताल में ईलाज करवाने परिवार आया था और ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान जसवीर कौर के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव किसी और मरीज को अस्पताल के स्टाफ की ओर से दे दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए सुखमंदर सिंह ने बताया कि वह मोगा के रहने वाला है और उसका गांव धर्मकोट के पास है।

    वहीं उसका लुधियाना में भी घर है। पीड़ित ने भाभी का उपचार करवाने के लिए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां भाभी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले आज सुबह अस्पताल से महिला का शव लेने गए। थे ओर जब उन्होंने जब शव देखा तो पारिवारिक मेंबर ने कहा कि यह शव उनका नहीं है।

    परिवार का कहना है कि इस मामले को लेकर जब के स्टाफ से बात की तो उन्होंने एक ओर मृतक के परिवार से संपर्क किया, जिसके साथ शव की अदला-बदली हो गई थी। परिवार का आरोप है कि दूसरे परिवार की ओर से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। ऐसे में परिवार की ओर से अस्पताल की लापरवाही को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सोमवार को उन्होंने महिला का अंतिम संस्कार करना था। वहीं इस घटना को लेकर अभी तक अस्पताल की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar News: कोहरे का कहर, ट्रक सहित 2 बसों में हुई टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोहरे का कहर, ट्रक सहित 2 बसों में हुई टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 8 जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है।

    वहीं आज धुंध के कारण जालंधर-लुधियाना हाईवे पर पीएपी चौक से पीछे इंडियन ऑयल डिपो के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर चढ़ते समय ट्रक की चपेट में 2 बसें आ गईं। हादसे के बाद दोनों बसें और ट्रक बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में रुक गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल डिपो से लोड लेकर ट्रक चालक फ्लाईओवर की ओर चढ़ रहा था।

    इसी दौरान धुंध के कारण पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-1 के बस चालक को ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग पाया और बस ट्रक से टकरा गई। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही नरवाल ट्रांसपोर्ट की बस भी रोडवेज बस से जा टकराई। हादसे के समय बसों में अधिक सवारी नहीं थी। इस दुर्घटना में पंजाब रोडवेज के दो अधिकारियों को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों उछले

    शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत, Sensex-Nifty दोनों उछले

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सुबह 9 बजकर 30 मिनट के आस-पास बीएसई सेंसेक्स 480.91 अंक की तेजी के साथ 85,410.27 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई निफ्टी भी 162.45 अंक की तेजी के साथ 26,128.85 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा।

    निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, हिंदाल्को, टेक महिंद्रा, टीसीएस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रमुख रहे, जिन्होंने सूचकांक को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी तरफ दबाव बनाने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, मैक्स हेल्थकेयर और सिप्ला शामिल रहे, जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सेक्टोरल प्रदर्शन की बात करें तो कैपिटल गुड्स, मेटल और आईटी सेक्टर ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया, इनमें करीब 1% की तेजी दर्ज की गई, जिसने पूरे बाजार को मजबूती प्रदान की।

    निवेशकों की संपत्ति में तेजी से उछाल आया। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सत्र के ₹465.8 लाख करोड़ से बढ़कर ₹471 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया, जिससे एक ही दिन में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ। भारतीय शेयर बाजार इससे पहले शुक्रवार, 19 दिसंबर को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिससे चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हो गया। इसे स्थिर रुपये, पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और बैंक ऑफ़ जापान की उम्मीद के मुताबिक पॉलिसी के नतीजों से सपोर्ट मिला।
  • भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार क्रेटा कार ने हाईवे पर डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग एक दीनी जलसे से लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों को कार से निकालकर मोर्चरी भिजवा दिया है। लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त कार के एयरबैग नहीं खुले, जिससे कार सवार किसी की भी जान नहीं बची।

    सभी के सिर में गंभीर चोट आने से मौत की बात कही जा रही है। एएसपी सिटी डा.कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कारी इकबाल पुत्र कबीर अहमद निवासी सराय आलम थाना नांगलसोती, 25 वर्षीय अशफाक पुत्र मुशब्बर, 25 वर्षीय एहतेशाम पुत्र एहसान और 26 वर्षीय सलाउद्दीन पुत्र मुमताज निवासी गन राहतपुर खुर्द थाना मंडावली के रूप में हुई है। कारी इकबाल क्षेत्र के प्रसिद्ध आलिम थे, जो जलसे में प्रवचन देने राहतपुर खुर्द गए थे। उनके साथ कार में सवार तीनों युवक उन्हें जलसे के बाद क्रेटा कार से सराय आलम छोड़ने जा रहे थे।

    हादसे में जान गंवाने वाले एहतेशाम और सलाउद्दीन गहरे मित्र थे और इस्लामिक शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुहेल ने बताया कि चारों लोगों को अस्पताल लाया गया था, लेकिन सभी की मृत्यु हो चुकी थी। शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

  • Jalandhar सहित इन जिलो में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, हो सकती है बारिश

    Jalandhar सहित इन जिलो में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, हो सकती है बारिश

    जालंधर, ENS: पंजाब में घना कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ रही है। वहीं आज सुबह सुबह जालंधर में धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 5 दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड रहेंगी। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है।

    जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक ठंड रहने की संभावना है।

    वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। सुबह की दृश्यता 200 मीटर से भी कम हो गई, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा कारणों से सात उड़ानें रद्द और कुछ उड़ानों को विलंबित कर दिया। रद्द हुई उड़ानों में इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल हैं। प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान स्थिति पहले जांचने की अपील की है।

     

     

  • आज का राशिफल 22 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल 22 दिसंबर 2025

    आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरा रात पार करके कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। साथ ही आज का शुभ अंक और शुभ रंग भी जानें।

    मेष राशि- आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है।

    कर्क राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें।

    कन्या राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी| भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी, जिससे आपका मन काम करने में लगा रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा।

    कुंभ राशि- आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा।

    मीन राशि-आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे।व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे|आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

  • Punjab News : राणा बलाचौरिया की हत्या के बाद चुराये गये चेन, पिस्तौल व मोबाइल फोन लौटाने की लोगों से अपील, देखें वीडियो

    Punjab News : राणा बलाचौरिया की हत्या के बाद चुराये गये चेन, पिस्तौल व मोबाइल फोन लौटाने की लोगों से अपील, देखें वीडियो

    सामान वापिस लौटाने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा

    मोहाली। पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं, राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में वैदवान स्पोर्ट्स क्लब की संरक्षक रूपा सुहाना ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने राणा बलाचौरिया को गोली लगने के बाद उनका चेन, पिस्तौल और मोबाइल चुराया है, वे कृपया उन्हें मैनेजमेंट को लौटा दें।

    उनके नाम गोपनीय रखे जाएंगे। उन्हें उतने पैसे दिए जाएंगे, जितने की वे इन चीज़ों की कीमत समझते हैं, क्योंकि उन्होंने कहा कि ये राणा बलाचौरिया और उनके माता-पिता की आखिरी निशानियां हैं, इसलिए वे उन निशानियों को उनके माता-पिता को लौटाना चाहते हैं। हालांकि, पिस्तौल चोर की तस्वीरें भी कैमरे में कैद हो गई हैं, जो पुलिस के पास मौजूद हैं, और बाकी तस्वीरों को भी CCTV से स्कैन किया जा रहा है।

  • हनुमान जी को नवनिधि के दाता क्यों कहा जाता है? जानें इसका क्या अर्थ है

    हनुमान जी को नवनिधि के दाता क्यों कहा जाता है? जानें इसका क्या अर्थ है

    हनुमान चालीसा में गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है। अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता, अस बर दीन जानकी माता।इसका मतलब है कि हनुमान जी को नौ प्रकार की दिव्य निधियों (नवनिधि) देने का अधिकार है। ये निधियां केवल भौतिक संपत्ति ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्तियों और समृद्धि का प्रतीक भी हैं। नवनिधि सिद्धि क्या है? नवनिधि सिद्धि का अर्थ है नौ दिव्य निधियों पर पूर्ण अधिकार।
    • पुराणों के अनुसार ये निधियां भगवान कुबेर की संपत्ति मानी जाती हैं।
    • हनुमान जी इन निधियों के स्वामी हैं।
    • वे इनका उपयोग स्वयं नहीं करते, बल्कि योग्य भक्तों को देते हैं।
    • हनुमान जी की भक्ति से साधक को धन, स्वास्थ्य, सम्मान और मोक्ष तक की प्राप्ति होती है।
    चालीसा में उल्लेख है कि यह वरदान माता जानकी (सीता जी) से मिला। यह दिखाता है कि हनुमान जी की भक्ति और सेवा कितनी महान है। नवनिधियां कौन-कौन सी हैं? शास्त्रों में नौ निधियों का वर्णन इस प्रकार है
    1. पद्म – कमल जैसी शुद्धता, सौभाग्य और समृद्धि।
    2. महापद्म – असीम धन और वैभव।
    3. शंख – कीर्ति, सम्मान और सफलता।
    4. मकर – शक्ति और सुरक्षा।
    5. कच्छप – स्थिरता और दीर्घायु।
    6. मुक्ता – सौंदर्य और शांति।
    7. नील – दुर्लभ और मूल्यवान संपदा।
    8. खर्व – विशाल धन।
    9. कण – सूक्ष्म लेकिन अनंत विस्तार वाली निधि।
    इन निधियों से केवल धन ही नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, सम्मान और आध्यात्मिक शक्ति भी मिलती है। नवनिधि सिद्धि का आध्यात्मिक महत्व
    • यह सिद्धि केवल भौतिक लाभ नहीं, बल्कि मन की शांति, स्वास्थ्य और मोक्ष का मार्ग भी देती है।
    • हनुमान जी की भक्ति से साधक संतोष, संयम, सेवा और शुद्ध आचरण सीखता है।
    • यह सिद्धि साधना, मंत्र जप और ईश्वर की कृपा से प्राप्त होती है।
    • हनुमान जी स्वयं इन शक्तियों का उपयोग नहीं करते, बल्कि भक्तों को देते हैं। यह उनकी निस्वार्थ भक्ति और महानता का प्रतीक है।
     
  • दून विधायक ने किया नागरिक अस्पताल बद्दी का निरीक्षण

    दून विधायक ने किया नागरिक अस्पताल बद्दी का निरीक्षण

    सभी सुविधाओं से लैस है बद्दी का अस्पताल – राम कुमार

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने रविवार को नागरिक अस्पताल बद्दी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

    निरीक्षण के उपरांत रामकुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग बद्दी अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों एवं स्टाफ की कमी को लेकर भ्रामक बातें फैला रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बद्दी अस्पताल में 9 डॉक्टर, 2 फार्मासिस्ट, 2 वार्ड सिस्टर, 10 स्टाफ नर्स, 1 ऑप्थैल्मिक ऑफिसर, 1 लैब असिस्टेंट, 1 ओटीए, 1 एमएचएस, एक एफएचएस, 1 रेडियोग्राफर सहित अन्य गैर-चिकित्सीय कर्मचारियों को मिलाकर लगभग 90 प्रतिशत स्टाफ तैनात है।

    विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिछले दौरे के दौरान बद्दी अस्पताल को 100 बिस्तरों का दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी भवन के निर्माण का कार्य 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से प्रगति पर है, जिसका शुभारंभ शीघ्र किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही मरम्मत कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन में अस्पताल की विभिन्न आधुनिक लैब स्थापित की जाएंगी।

    रामकुमार चौधरी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में 1 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिनमें ऑटोमेटिक डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, डेंटल मशीन, लेबर रूम के लिए आधुनिक मशीनें तथा आधुनिक सुविधाओं से लैस बेड्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी सुविधाएं सीएसआर के माध्यम से स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एनएचआरएम के तहत भी लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि अस्पताल में आधुनिक उपकरणों की स्थापना के लिए स्वीकृत करवाई जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओपीडी के लिए कमरे शीघ्र तैयार कर उनका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से अस्पताल में प्रति माह होने वाली डिलीवरी की संख्या 30–35 से बढ़कर 100 से अधिक हो जाएगी।

    100 मरीजों के लिए इनडोर सुविधा उपलब्ध होगी, मरीजों के रेफरल में कमी आएगी तथा एनेस्थीसिया स्टेशन की स्थापना के तुरंत बाद शल्य क्रियाएं भी शुरू की जा सकेंगी। साथ ही कार्डियक मॉनिटर की सहायता से हृदय रोगियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में शव ग्रह  का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने बताया कि अस्पताल में शव ग्रह का निर्माण भी किया गया है जिसमें छह फ्रिज लगाएंगे हैं ।जिसमें की एक साथ 6 शव रखे जा सकेंगे । विधायक ने कहा कि बद्दी अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें।