Blog

  • सर्दियों में हुई बर्फबारी का मजा लेते दिखे पर्यटक, देखें वीडियो

    सर्दियों में हुई बर्फबारी का मजा लेते दिखे पर्यटक, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश : लाहौल स्पिति की घाटी में सर्दियों की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र की खूबसूरती और रोमांच ने पर्यटकों को काफी आकर्षित किया है। बर्फ से ढकी हुई वादियां और सड़कों पर पर्यटकों ने दारचा शिंकुला सड़क पर जाकर बर्फ का मजा लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने सड़क का रास्ता खोलने, यातायात व्यवस्था को बनाए रखने और सुरक्षा के सभी इंतजाम करने के लिए जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का धन्यवाद भी किया। जिला परिषद ने खुद जा कर पर्यटकों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों से मुलाकात की। पर्यटकों ने कहा कि समय पर सड़क रास्ता अच्छे होने और सरकार के सहयोग से उनकी यात्रा और भी यादगार बन गई। ऐसे मौसम का उन्हें लंबे समय से इंतजार रहता है। देश भर से पर्यटक बर्फ देखने लाहौल स्पिति आते हैं। कुंगा बोध ने भी प्रशासन और बीआरओ के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और तुरंत कार्रवाई से लाहौल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटकों से उन्होंने अपील की है कि वो मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते प्रशासन के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  • विकसित भारत-G RAM G बिल बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, जानें इसकी खास बातें

    विकसित भारत-G RAM G बिल बना कानून, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी, जानें इसकी खास बातें

    नेशनल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी बिल, 2025 यानी वीबी-जी राम जी को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह विधेयक अब आधिकारिक तौर पर कानून बन गया है। इससे पहले यह बिल संसद के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पारित हो चुका था।

    मनरेगा की जगह लेगा नया कानून
    यह नया कानून करीब 20 साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि यह कानून विकसित भारत 2047 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

    100 की जगह अब 125 दिन का रोजगार
    नए कानून के तहत अब ग्रामीण परिवारों को हर वित्तीय वर्ष में कम से कम 125 दिन का रोजगार देना सरकार की कानूनी जिम्मेदारी होगी। पहले यह सीमा 100 दिन थी। यानी अब ग्रामीण मजदूरों को 25 दिन ज्यादा काम और मजदूरी मिलेगी।

    1 अप्रैल 2026 से लागू होगा कानून
    सरकार इस कानून को 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद ग्रामीण रोजगार से जुड़ी सभी योजनाएं इसी नए कानून के तहत चलाई जाएंगी।

    मजदूरी भुगतान के सख्त नियम
    कानून में मजदूरी भुगतान को लेकर भी सख्त प्रावधान किए गए हैं। मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक या अधिकतम 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय पर भुगतान नहीं हुआ तो मजदूरों को देरी का मुआवजा भी दिया जाएगा।

    ग्रामीण विकास और टिकाऊ संपत्तियों पर जोर
    केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, इस कानून का उद्देश्य सिर्फ रोजगार देना नहीं है, बल्कि टिकाऊ और उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण, स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आय सुरक्षा को मजबूत करना भी है।

    संसद में विपक्ष का विरोध
    यह विधेयक संसद में विपक्ष के विरोध के बीच पारित हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा में से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनकी विरासत को कमजोर किया है।

    सरकार का पलटवार
    ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के आदर्शों की हत्या की, जबकि मोदी सरकार उन्हें जिंदा रखे हुए है। उन्होंने साफ कहा कि नया कानून ग्रामीण हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

    विकसित भारत 2047 से जुड़ा कानून
    सरकार के मुताबिक जी राम जी कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का अहम हिस्सा है। इसका मकसद है—ग्रामीण रोजगार बढ़ाना, आजीविका के नए अवसर पैदा करना, कृषि और गैर-कृषि रोजगार में संतुलन बनाना, योजनाओं का आपसी एकीकरण करना, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा फायदा, सरकार का दावा है कि यह कानून ग्रामीण इलाकों में मजदूरी रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देगा और गांवों के समग्र विकास में मदद करेगा।

     

     

  • बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भड़की एक्ट्रेस Falaqnaaz, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

    बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भड़की एक्ट्रेस Falaqnaaz, वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास

    मनोरंजन: पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। कट्टरपंथ का एक नया चेहरा शहर में देखने को मिला है। मयमनसिंह जिले में भीड़ ने ईशा निंदा के आरोप में एक हिंदू युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। इस मामले को लेकर अब भारत में भी गुस्सा देखा जा रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस फलक नाज ने पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

    दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले

    टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि – ‘मैंने बहुत परेशान करने वाली वीडियो देखी जो बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहा है बहुत ही डिस्टर्बिंग वीडियो है। मैं उम्मीद करती हूं कि जो बांग्लादेश में हुआ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इतना बुरा करने का किसी को हक नहीं है। बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ हो रहा है उसे देखकर सॉरी फील हो रहा है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Falaq Naazz (@falaqnaazz)

    मैं नहीं देखती हिंदू मुस्लिम

    एक्ट्रेस ने आगे कहा कि – ‘मैंने दो तीन दिन पहले नकाब को लेकर एक वीडियो बनाया कि नकाब क्यों हटाया? बहुत से हिंदू भाई-बहनों को लगता है कि मैं सिर्फ मुस्लिम के हक में बात करती हूं और मैं हिंदुओं को सपोर्ट नहीं करती। मैं एक चीज साफ कर दूं कि मैं हिंदू मुस्लिम नहीं देखती मैं सिर्फ यही देखती हूं और सही का ही साथ देती हूं। अगर हिंदू गलत होंगे तो बोलूंगी मुस्लिम गलत होंगे तो मुस्लिम को बोलूंगी जो मैंने पहले भी बोला था। मेरे लिए इंसानियत पहले है’।

    हिंदू युवक की हत्या

    गुरुवार को मयमनसिंह जिले के बालुक इलाके में 25 साल के दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई। वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। उन्हें ईशानिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसका शव आग में जला दिया। इसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई। सरकार ने भी शुक्रवार को कहा कि लिंचिंग की कड़ी निंदा की है और कहा कि नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।    
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा बसदेहड़ा मंडल की बैठक, वन बूथ 10 यूथ अभियान की समीक्षा

    भारतीय जनता युवा मोर्चा बसदेहड़ा मंडल की बैठक, वन बूथ 10 यूथ अभियान की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा बसदेहड़ा मंडल की बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में हुई और भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रजत राणा व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रूपिंदर सिंह दहल विशेष रूप से उपस्थित थे ।

    इस बैठक में प्रदेश सत्र पर चले वन बूथ 10 यूथ अभियान को लेकर समीक्षा की गई । और आने वाले समय में इस अभियान को और तेजी से चलाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में ऊना विधान सभा में बढ़ रहे नशे को लेकर भी गंभीर चर्चा की गई और आने वाले समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई । इस अवसर पर विधान सभा में वीर बाल दिवस को लेकर युवा मोर्चा की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया जिससे इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाए।

    इस अवसर पर जिला महामंत्री अभय राणा ,हरौली मंडल अध्यक्ष अमित कटवाल ,मंडल महामंत्री बलराम दत्त भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष दलजीत सिंह ,हरजिंदर सिंह , हिमांश अग्निहोत्री, नीतीश सनोली , अंशुल कपिला,मिलनजीत सिंह भुवनेश वशिष्ठ, गुरजिंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

  • बद्दी में 1100 गीता प्रेमियों ने किया सामूहिक गीता पाठ

    बद्दी में 1100 गीता प्रेमियों ने किया सामूहिक गीता पाठ

    गीता परिवार हिमाचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण भक्तों ने उठाया हिमाचली धाम का लुत्फ

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल व किशोर योगा एकेडमी द्वारा सामूहिक गीता पारायण का आयोजन किया गया जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हिमाचल प्रान्त प्रभारी राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे वहीं समारोह की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने  की । लर्न गीता की ओर से आयोजित कार्यक्रम हर घर गीता – हर कर गीता को लोंगों ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ गीता का 12वाँ, 15वाँ व 16वाँ अध्याय का सामूहिक पाठ किया। सर्व प्रथम दीपज्योति के उपरान्त हनुमान चालिसा हिन्दी अनुवाद सहित तथा श्रीरामरक्षास्तोत्राम का पाठ किया गया तथा इनका मनुष्य जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

    गीता परिवार संयोजक राम गोपाल अग्रवाल ने कहा कि पूज्य संतों के निर्देशानुसार गीता जी का 12वाँ अध्याय भक्ति योग तथा 15वाँ अध्याय पुरूषोतम योग प्रत्येक मनुष्य प्रतिदिन पढ़ना चाहिए जोकि हर मनुष्य को भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर करता है तथा भगवान के गुणों के बारे में दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि हर घर गीता – हर कर गीता का अभियान पूरे हिमाचल में लर्न गीता की ओर से चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत घर बैठे सभी को अपने समयानुसार और अपनी भाषा में आनलाईन जूम के माध्यम से गीता पढ़नी सिखाई जाती है। कार्यक्रम का समापन गीताजी की आरती के साथ हुआ। उसके उपरांत महिलाओं ने कृष्ण के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।

    श्रोताओं ने भंडारे में परोसी गई बिलासपुरी धाम का खूब उठाया लुत्फ

    सार्वजनिक भंडारे में पहली बार आयोजित बिलासपुरी धाम का अनेक राज्यों के गीता प्रेमियों ने खूब प्रशंसा की। छपरा, बिहार निवासी लाल बाबू यादव ने कहा कि ऐसी धाम परोसकर मन बहुत ही प्रसन्न हो गया। उन्होंने कहा कि भंडारा वितरण में भोजन की बिल्कुल ही शून्य के बराबर हुई, वहीं धाम का स्वाद हर  किसी के मन का भा गया। वहीं राजेश मिश्रा गोरखपुर निवासी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आज भी भंडारा तैयार करने की वही शुचिता और शुद्वता बरकरार है जो सदियों से चली आ रही है। शहरों में ज्यादा तेज भाग दौड़ के चक्कर में हम ठीक से भोजन अथवा भंडारा ग्रहण करना भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने परिवार को भारत के मूल  संस्कार, संस्कृति और सभ्यताओं से जोड़ना है तो बैक टु बेसिक आना ही होगा। इसी में हम सभी का सम्पूर्ण आत्म विकास समाया हुआ है।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रभारी रामगोपाल अग्रवाल सह प्रभारी डा. किशोर ठाकुर, अखिल मोहन अग्रवाल, गजेंद्र त्रिपाठी, मोहित कुमार, सुरेश बंसल, पंकज गुप्ता, श्रीराम सेना के अध्यक्ष राजेश जिंदल, विनोद गोयल, गुरचरण सिंह, राजेश मिश्रा, सागर कुमार, सिम्पल कुमार, कमलेश कुमार, जसवंत सिंह, राज संधू, रामबली, हंसानंद झा, कमलेश बंसल, सुरेश शर्मा, रवीकान्त राय, कृष्ण कांत यादव, प्रमोद गुप्ता, कपिल सिंह, अमित शुक्ला, नरेश भारद्वाज, अनिल गुप्ता, कपिल शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद पांडे, हरीश शर्मा, धीरज मिश्रा, रिचा राणा, रितु अग्रवाल, अर्पणा ठाकुर, अर्चना मिश्रा, शशि प्रभा शुक्ला,शालिनी गोयल, बिंदु शर्मा, मुस्कान, जीवन कुमारी, वसुधा गुप्ता, नीतू पाल, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Asia Cup 2025 Final: पाकिस्‍तान ने पहली बार U-19 एशिया कप जीता, जानें भारत को कितने रनों से दी शिकस्त

    Asia Cup 2025 Final: पाकिस्‍तान ने पहली बार U-19 एशिया कप जीता, जानें भारत को कितने रनों से दी शिकस्त

    Asia Cup 2025 Final : खेल डेस्क। पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। रविवार को दुबई स्थित ICC एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन के बड़े अंतर से मात दी। यह मैच पूरी तरह पाकिस्तान के पक्ष में रहा। Read in English:
    Pakistan Clinch U-19 Asia Cup Title with Dominant Win Over India
    भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन बनाए।

    पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 113 गेंदों में 172 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल थे। उनके अलावा अहमद हुसैन ने भी अहम भूमिका निभाते हुए 56 रन बनाए।

    भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। खिलन पटेल और हेनिल पटेल को 2-2 विकेट मिले, जबकि कनिष्क चौहान ने 1 विकेट हासिल किया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम महज 26.1 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

    ओपनर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 26 रन ही बना सके। दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

    पाकिस्तान के गेंदबाजों ने किया कमाल पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सय्याम, हुजैफा अहसान और अब्दुल सुभान को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर भारत को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। अली रजा ने लिया चार विकेट 26.2 ओवर में अली रजा की गेंद पर दीपेश देवेंद्रन आउट हुए और इसी के साथ मुकाबले का अंत हो गया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में दीपेश का शॉट स्लाइस हुआ और गेंद हवा में पॉइंट की ओर गई, जहां अहमद हुसैन ने शानदार कैच लपक लिया। U-19 एशिया कप फाइनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार यह हार U-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई। इससे पहले 2023 के फाइनल में बांग्लादेश ने UAE को 195 रन से हराया था, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है। जीत के बाद पाकिस्तान टीम ने मनाया जश्न अंतिम विकेट गिरते ही पाकिस्तान अंडर-19 टीम एशिया कप 2025 की चैंपियन बन गई। खिलाड़ी पाकिस्तान के झंडे लेकर मैदान में दौड़ पड़े, एक-दूसरे को गले लगाया और जीत का जश्न मनाया। इस शानदार जीत के साथ पाकिस्तान ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी। अंडर 19 एशिया कप जीतने वाली टीम
    • 1989: भारत
    • 2003: भारत
    • 2012: भारत/पाकिस्‍तान
    • 2013/14: भारत
    • 2016: भारत
    • 2017: अफगानिस्‍तान
    • 2018: भारत
    • 2019: भारत
    • 2021: भारत
    • 2023: बांग्‍लादेश
    • 2024: बांग्‍लादेश
  • बांग्लादेश में हिंदुओं का शिकार जारी, यह दंगे नहीं, सुनियोजित जिहादी हिंसा– गौरव कुमार

    बांग्लादेश में हिंदुओं का शिकार जारी, यह दंगे नहीं, सुनियोजित जिहादी हिंसा– गौरव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ चल रही हिंसा अब किसी भ्रम या संयोग का परिणाम नहीं रही। यह एक सुनियोजित, संगठित और वैचारिक रूप से प्रेरित हिंसा है, जिसका उद्देश्य हिंदुओं को डराकर, तोड़कर और उनके अस्तित्व को समाप्त करना है। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट इस नरसंहार जैसी स्थिति की तीव्र शब्दों में निंदा करता है।

    ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसी भयावह घटनाएँ सामने आ रही हैं, जहाँ हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को निशाना बनाकर तोड़ा जा रहा है, मूर्तियों का सार्वजनिक अपमान किया जा रहा है, महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है और पूरे हिंदू समाज को जबरन पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा,“यह अत्याचार नहीं, यह हिंदुओं को मिटाने की कोशिश है। यह लोकतंत्र नहीं, यह भीड़तंत्र और कट्टरता की खुली तानाशाही है।” गौरव कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि यदि बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रही, तो यह उसकी अयोग्यता है, और यदि जानबूझकर चुप है, तो यह उसकी सीधी सहभागिता मानी जानी चाहिए।

    हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर सरकार की चुप्पी अपराधियों को खुली छूट देने के समान है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और तथाकथित सेक्युलर ताकतों की चुप्पी भी उतनी ही घृणित और शर्मनाक है। जब-जब हिंदुओं पर हमला होता है, तब दुनिया की संवेदनशीलता अचानक अंधी और गूंगी हो जाती है।

    स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट स्पष्ट चेतावनी देता है की,बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को तुरंत नहीं रोका गया, तो यह एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संकट बनेगा। हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बांग्लादेश सरकार की नैतिक, संवैधानिक और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी है। दोषियों को संरक्षण देने वाली किसी भी व्यवस्था को बेहद गंभीरता से कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

    ट्रस्ट भारत सरकार से मांग करता है कि वह कूटनीतिक शिष्टाचार छोड़कर इस विषय को संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय न्याय मंचों और वैश्विक शक्तियों के समक्ष सख्ती से उठाए। अब केवल बयान नहीं, दबाव और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। गौरव कुमार ने सभी हिंदू संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, संत समाज और राष्ट्रवादी नागरिकों से आह्वान किया कि अब चुप रहना पाप है। शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक लेकिन निर्णायक आंदोलन खड़ा करना समय की मांग है।

  • अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं युवा, राष्ट्रनिर्माण में दें योगदान: अनुराग ठाकुर

    अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं युवा, राष्ट्रनिर्माण में दें योगदान: अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस को राम के नाम से सदा आपत्ति: अनुराग सिंह ठाकुर  ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज ऊना के बसाल में रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल पहुंचने पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो सहित निजी स्कूल प्रबंधन, स्टाफ और स्थानीय लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने दीप प्रज्वलन कर स्कूल के बार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। वहीं स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि “आज हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प। इस संकल्प की सिद्धि में आप छात्रों का योगदान आवश्यक है। हमारे पूर्वजों ने देश के निर्माण के लिए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया, आज हमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। आज दुनिया देख रही है कि इन दस सालों में भारत में ऊर्जा और उत्साह से भरा एक सकारात्मक माहौल बदल चुका है । 2014 से लेकर 2025 के बीच भारत में जो कुछ एतिहासिक परिवर्तन हुए वह 2047 में  विकसित भारत का नीव रख रहा है खासकर यदि मैं युवाओं, छात्रों और देश के शैक्षणिक संस्थानों की बात करूँ तो एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। हमारे छात्र बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से जागृत हो चले हैं हमारे युवा देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं । हमारे युवा ज्ञान, विज्ञान, कल्याण, योगदान और अध्यात्म इन पञ्च तत्वों की बातें करते हैं । उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्व का बोध है” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “युवा साथी अमृतकाल में अपार अवसरों का लाभ उठाएं और विकसित भारत निर्माण व राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें। आप यहां से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आप आगे चलकर नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने, दुनिया में आपकी पहचान बने आप सभी को इस दिशा में काम करना चाहिए।  आज का भारत तेजी से बुलंदियों को छू रहा है तथा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत के लिए अमृतकाल के अगले 25 वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसमें युवाओं के लिए अपार अवसर हैं। हमारे युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ें और राष्ट्रनिर्माण में भी अपना हरसंभव योगदान दें। आईआईआईटी ऊना में वर्षों के अध्ययन और परिश्रम से आपने जो योग्यता, ज्ञान और अनुभव प्राप्त किया है, वह 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे सामूहिक स्वप्न में एक बहुमूल्य योगदान होगा” अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” हमारा राष्ट्र एक स्वर्णिम युग से गुज़र रहा है और आप उभरते भारत की स्वर्णिम पीढ़ी हैं। आप युव खुद को भाग्यशाली मान सकते हैं कि आप ऐसे समय में डिग्री प्राप्त कर रहे हैं, जब भारत अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश कर चुका है, जहां अवसरों और संसाधनों की कोई कमी नहीं है। ये 2047 तक भारत को विकसित बनाने की हमारी तैयारी के स्तर और आधार हैं। आप, स्वर्णिम पीढ़ी पर अब विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलने की ज़िम्मेदारी है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप यह दृढ़ संकल्प लें कि आप अपना ज्ञान, नेतृत्व और संसाधन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल विकास कार्यों को बढ़ावा दिया,  बल्कि लाखों लोगों के मन में भारत के परिवर्तन के लिए एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ने की लौ भी जगाई है। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा की जा बयानबाजी पर पलटवार किया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस बात को हजम नहीं कर पा रही है कि मोदी सरकार ने गरीबों और मजदूरों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब देश के करोड़ों जरूरतमंदों को मनरेगा के तहत 100 दिन की बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने सिर्फ रोजगार के दिन ही नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी की है। साथ ही जो भुगतान पहले 15 दिन बाद मिलता था, वह अब एक सप्ताह के भीतर सीधे श्रमिकों के ऑनलाइन खातों में पहुंचेगा। उन्होंने कांग्रेस पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार गारंटी योजनाएं कोई नई नहीं हैं। वर्ष 1960 में रोजगार गारंटी योजना शुरू हुई थी। इसके बाद 1989 में इसका नाम जवाहर रोजगार योजना रखा गया। दस वर्ष बाद इसका नाम बदलकर जवाहर स्वर्णिम योजना कर दिया गया। इसके बाद यह संपूर्ण रोजगार योजना बनी और वर्ष 2004 में इसे नरेगा नाम दिया गया। इसके पांच वर्ष बाद इसे महात्मा गांधी नरेगा कहा गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के नाम की बात करती है, लेकिन वर्ष 2009 से पहले कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम क्यों याद नहीं आया। उन्होंने कहा कि आज अगर मोदी सरकार नई योजना लेकर आ रही है और उसका नाम विकसित भारत जी राम जी रखा गया है, तो कांग्रेस को राम नाम से ही आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा राम में विश्वास करने वालों का विरोध किया है। राम सेतु का विरोध किया, राम मंदिर का विरोध किया और अब गरीबों के हित में लाई जा रही योजना का भी विरोध कर रही है।
  • क्या सच में हाथों में अंगूठी पहनने से बदलती है किस्मत? Premanand Maharaj से जानें जवाब

    क्या सच में हाथों में अंगूठी पहनने से बदलती है किस्मत? Premanand Maharaj से जानें जवाब

    धर्म: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की सीख से लोगों के जीवन में कई तरह के बदलाव होते हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु उनके दर्शन करने के लिए आते हैं। अपनी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछकर परेशानियों का हल निकलवाते हैं। अब हाल ही में एक भक्त ने महाराज से सवाल किया कि आजकल काफी लोग अपना नाम बदल देते हैं या नाम के आगे-पीछे नंबर, अक्षर या स्पेलिंग जोड़ रहे हैं और हाथों में अंगूठियां पहन रहे हैं क्या सच में इससे किस्मत बदलती है?

    कोई बदलाव नहीं आता

    इस प्रश्न का प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही आसान जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यदि नाम बदलने या उसमें जोड़ घटाव करने से किस्मत बदलती तो आज हर कोई व्यक्ति ऐसा ही कर रहा होता। उन्होंने भक्तों से यह कहा कि खुद ही आप ऐसा करके देख लें और फिर अपना अनुभव बताएं। महाराज ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे उपाय करने वाले लोग भ्रम में रहते है और वो बेवकूफी कर रहे होते हैं। सिर्फ अंगूठी पहन लेने, छल्ला करने या जंतर-मंतर करने से जीवन में कोई बदलाव नहीं आता है।

    सिर्फ एक संयोग है

    महाराज ने समझाया कि यदि सच में किस्मत बदलनी है तो उसका सिर्फ एक ही उपाय है और वो है ईश्वर का नाम जपना और कड़ी मेहनत। नाम जप से ही मन शुद्ध होता है, पॉजिटिव विचार आते हैं और कर्म सही दिशा में बढ़ते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि कई बार लोगों को लगता है कि किसी उपाय से उन्हें अचानक फायदा हो रहा है परंतु वास्तव में वह पहले किए गए पुण्य कर्मों का फल होता है। यदि ऐसा हो तो यह सिर्फ एक तुक्का या संयोग हो सकता है।

    नाम जप से मिलेगा फायदा

    महाराज ने आगे कहा कि नाम बदलने या उसके स्पेलिंग बदल लेने से न ही सपने पूरे होते हैं और न ही जिंदगी की परेशानियां खत्म होती है। सपनों को सच करने के लिए अच्छी मेहनत, ईमानदारी और निरंतर प्रयास की जरुरत होती है। इसके अलावा भगवान का नाम जपने से शक्ति मिलती है और कठिन समय में ताकत बढ़ती है।      
  • अवैध रूप से बाइक छीना, अदालत के आदेशानुसार मामला दर्ज

    अवैध रूप से बाइक छीना, अदालत के आदेशानुसार मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: अवैध रूप से बाइक छीनने के आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने अदालत के आदेशानुसार पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में माननीय अदालत ऊना के आदेश पर जीवन सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह, निवासी गांव सनौली की शिकायत पर रविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव सनोली के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बीती 9 अक्टूबर 25 को रविन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू ने आपराधिक मंशा से उसकी की मोटरसाइकिल संख्या (एचपी-20 एच-0141) को उसकी मर्जी के बिना जबरन छीन लिया तथा 9 अक्टूबर 25 से 19 अक्टूबर 25 तक उसे अवैध रूप से अपने कब्जे में रखकर दुरुपयोग किया। इस दौरान इसके मोटरसाइकिल को जानबूझकर 20 हजार रुपये का नुक्सान पहुंचाया गया है। इस सन्दर्भ में आरोपित के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।