Blog

  • निधि अग्रवाल के बाद अब Samantha Prabhu के साथ हुई बदतमीजी, फैंस से परेशान दिखी Actress

    निधि अग्रवाल के बाद अब Samantha Prabhu के साथ हुई बदतमीजी, फैंस से परेशान दिखी Actress

    मनोरंजन: फैंस अपने पसंदीदा स्टार की झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। उनसे एक मुलाकात के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो काफी परेशान करने वाला है। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ फैंस ने बदतमीजी की थी अब कुछ ऐसा ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुआ है। सामंथा का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक्ट्रेस परेशान नजर आ रही हैं।

    निधि अग्रवाल के साथ हुई थी बदतमीजी

    निधि अग्रवाल अपनी आने वाली फिल्म द राजा साब के इवेंट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रही थी। उसी दौरान फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। एक्ट्रेस को उनके बॉडीगॉर्ड ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बिठाया परंतु निधि इस घटना से काफी दुखी हुई थी। अब बस कुछ दिनों में वैसा ही कुछ दोबारा हुआ है हालांकि इस बार ऐसा मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई है।

    सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी हुई बदसलुकी

    बीते दिन सामंथा हैदराबाद में एक शॉप का उद्घाटन करने पहुंची थी। वहां वो काफी देर तक रही। इवेंट से जाते समय उनके आस-पास फैंस की भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें यह देखा जा सकता है कि सामंथा को अपनी गाड़ी की ओर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एक पल के दौरान वह लड़खड़ा भी गई थी परंतु उन्हें उनके बॉडीगार्ड के द्वारा बचाया गया। फैंस लगातार एक्ट्रेस को धक्का देते हुए दिखे। सामंथा इस दौरान काफी असहज भी दिखी। उनके चेहरे पर परेशानी भी साफ नजर आ रही थी। फिर जैसे-तैसे करके उन्हें गाड़ी में बिठाया गया। एक्ट्रेस को सुरक्षित गाड़ी में बैठाने के लिए पुलिस फोर्स को आना पड़ा। उन्होंने बहुत मुश्किल से सामंथा को भीड़ से बचाकर रखा।

    यूजर्स हुए परेशान

    सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई इस घटना के बाद कई साउथ के यूजर्स भी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन लोगों को फटकार रहे हैं जो सिर्फ एक सेल्फी या फोटो लेने के लिए हीरोइन्स के साथ ऐसी हरकत करने पर उतर जाते हैं। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा ने हाल ही में द फैमिली मैन सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी की है। तलाक के चार साल बाद एक्ट्रेस ने दोबारा से शादी की है।            
  • युवा नेता को मारकर हमलावार हुए फरार, हालत गंभीर

    युवा नेता को मारकर हमलावार हुए फरार, हालत गंभीर

    ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब युवा नेता को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार दी। हमलावर अटैक के बाद फरार होने में कामयाब रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एनसीपी (नेशनल सिटिजन पार्टी) के खुलना डिविजनल चीफ और पार्टी के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर को गोली मार दी गई है। सिकदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकदर पर हमले में भी उस्मान हादी पर हुए अटैक जैसा ट्रेंड दिखा है। ऐसे में मोतालेब सिकदर पर हमले से बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ने का अंदेशा है। सिकदर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

    एनसीपी पार्टी बीते साल शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं ने बनाई थी। दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि खुलना में सोमवार को नेशनल सिटिजन्स पार्टी के केंद्रीय श्रमिक संगठन के नेता मोहम्मद मोतालेब सिकदर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके कान के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सोनडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि बदमाशों ने सुबह करीब 11:45 बजे शहर के गाजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास मोहम्मद मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई।

    वहीं, डॉक्टरों के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोतालेब खतरे से बाहर हैं। गोली उसके कान के एक तरफ से अंदर गई, स्किन को भेदते हुए दूसरी तरफ से निकल गई। एनसीपी के खुलना महानगर पालिका के आयोजक सैफ नवाज ने प्रोथोम आलो को बताया कि मोतलेब सिकदर एनसीपी के श्रमिक संगठन जातीय श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक और खुलना मंडल संयोजक थे।

    पार्टी कुछ दिनों में खुलना में एक संभागीय श्रमिक रैली आयोजित करने वाली थी और मोतालेब सिकदर उसी की तैयारियों में जुट हुए थे। बता दें कि देश में हिंसा का ये सिलसिला वीरवार को छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद शुरू हुआ है। उस्मान हादी की मौत पर गुस्साई भीड़ ने ढाका समेत कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की है। अल्पसंख्यक हिंदू और राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भीड़ का निशाना बन रहे हैं।

  • Homework न करने पर Teacher ने छात्र के सिर में मारी Steel की Bottle, फिर दीवार पर पटका, गंभीर घायल

    Homework न करने पर Teacher ने छात्र के सिर में मारी Steel की Bottle, फिर दीवार पर पटका, गंभीर घायल

    मध्यप्रदेशः 11 के छात्र के साथ स्कूल टीचर की ओर से मारपीट करने का मामला सामने आया है। निजी स्कूल की शिक्षिका ने छात्र के सिर पर पहले स्टील की बोतल मारी, फिर बार-बार उसका सिर दीवार पर पटका। जिससे बच्चा खून से लथपथ होकर गंभीर घायल हो गया। मारपीट की वजह इतनी थी कि छात्र ने होमवर्क पूरा नहीं किया था। घटना जेंटल शेफर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की है। पीड़ित बच्चे की बहन भी इसी स्कूल में पढ़ती है।

    परिजन का आरोप है कि 20 दिसंबर शाम से ही स्कूल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश करता रहा। खून बहता देख भी उन्होंने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा। रविवार देर रात परिजन खुलकर सामने आए। पीड़ित छात्र के पिता पुष्पेंद्र पांडेय ने कहा कि स्कूल की ओर से एफआईआर दर्ज न कराने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जबकि हम थाने से लेकर एसडीओपी तक अपनी बात कह चुके हैं। परिजन ने बताया कि घटना के बाद बच्चा गहरे सदमे में है। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  • Punjab News: फुटपाथ से टकराई BMW गाड़ी, खुले एयरबैग, चालक घायल, देखें Live

    Punjab News: फुटपाथ से टकराई BMW गाड़ी, खुले एयरबैग, चालक घायल, देखें Live

    लुधियानाः जिले में एलिवेटिड रोड पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां बीएमडब्ल्यू गाड़ी फुटपाथ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए और कार चालक की जान बच गई। लेकिन कार चालक के मुंह पर गहरी चोटें आई है। इस दौरान सड़क पर भारी हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, कार चालक की मदद के लिए लोग आए तो कार चालक लोगों से उलझने लग गया।

    मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने बताया कि वह बीएमडब्ल्यू गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। इस घटना में गाड़ी फुटपाथ से टकराई और उसके बाद डिवाइवर से टकराई। गाड़ी की जोरदार आवाज सुनकर वह मौके पर आए और कार चालक को बचाने की कोशिश की। व्यक्ति का कहना है कि गाड़ी में एक ही व्यक्ति मौजूद था और वह सभी को गालियां निकालने लगा। घटना में गाड़ी के एयरबैग खुल गए। व्यक्ति ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई, लेकिन कार चालक पुलिस को भी गालियां निकालने लगा। घटना में कार चालक के जबड़े पर गहरी चोटे आई है। घटना में किसी अन्य वाहन से टक्कर नहीं हुई। बताया जा रहा हैकि कार चालक ने नशा किया हुआ था। जिसके बाद पुलिस घायल व्यक्ति को गाड़ी में बिठाकर उपचार के लिए ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

  • भारत-न्यूजीलैंड में हुआ व्यापारिक समझौता, अब India में निवेश करेगा NewZealand

    भारत-न्यूजीलैंड में हुआ व्यापारिक समझौता, अब India में निवेश करेगा NewZealand

    नई दिल्ली: भारत वैश्विक स्तर पर व्यापार रणनीति को मजबूत बना रहा है। अब इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच में फोन पर बात हुई है। इस बातचीत के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते की संयुक्त घोषणा भी कर दी गई है। यह समझौता सिर्फ दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को ही ठीक नहीं करेगा बल्कि अमेरिका की संरक्षणवादी व्यापार नीतियों के दौरे में भी भारत की वैकल्पिक वैश्विक साझेदारियों को मजबूत बनाएगा।

    9 महीनों में व्यापारिक समझौता हुआ मजबूत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच में एफटीए पर बातचीत मार्च 2025 में शुरु हुई थी। इस दौरान पीएम लक्सन भारत के दौरे पर आए थे। सिर्फ 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में इस मुक्त व्यापार समझौते के पूरे होने से देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और रणनीतिक समझ का पता चलता है। दोनों नेताओं ने इस पर सहमति जताई है कि एफटीए लागू होने के बाद अगले पांच सालों में मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होगा। इससे भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, निवेश. नवाचार और सप्लाई चेन सहयोग को भी गति मिलेगी।

    भारत में न्यूजीलैंड करेगा निवेश

    इस समझौते के अंतर्गत न्यूजीलैंड अब आने वाले 15 सालों में भारत में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इस निवेश से कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही यह समझौता पिछले कुछ सालों में भारत का सातंवा प्रमुख है। इससे पहले भारत, ओमान, यूएई, यूके, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस और ईएफटीए देशों के साथ ऐसे समझौते कर चुका है। इससे यह पता चलता है कि भारत तेजी के साथ एक भरोसेमंद वैश्विक व्यापार केंद्र के तौर पर उभर रहा है।

    इन देशों के साथ है भारत का FTA

    पिछले कुछ सालों में भारत का 7वां मुक्त व्यापार समझौता है। इससे पहले भारत ओमान, यूनाईटेड किंगडम (यूके), ईएफटीए देशों, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ऑस्ट्रेलिया और मॉरिशियस के साथ एफटीए कर चुका है। भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता वार्ताओं के समापन की भी घोषणा की है।  
  • Punjab News: लेंटर डालने को लेकर 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: लेंटर डालने को लेकर 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरु हरसहाय हलके के गांव गुंदड़ ढंडी में लेंटर डालने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पक्ष ने बताया कि पड़ोसियों ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर परिवार पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मौके पर हुई मारपीट और कहासुनी का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसके पड़ोसी जबरदस्ती उनकी दीवार पर लैंटर डालना चाहते थे, जिसको लेकर एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। पीड़ित परिवार ने माननीय कोर्ट में केस किया था, जिस पर कोर्ट ने परिवार को स्टे ऑर्डर भी जारी किया था, लेकिन उसके बावजूद पड़ोसियों ने जबरदस्ती युवक बुलाकर उनकी दीवार गिरानी शुरू कर दी और उस पर जबरदस्ती कब्जा करना शुरू कर दिया।

    जब उन्होंने उन्हें रोका तो उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित परिवार पर हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पीड़ित परिवार पर पड़ोसियों द्वारा हमला किया जा रहा है, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं और उन्होंने कहा कि कोर्ट में केस चलने के बावजूद पड़ोसी जबरन दीवार पर कब्जा करके उस पर अपना लैंटर लगाना चाहते हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, दुकानदार से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, दुकानदार से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की बढ़ रही वारदातों से इलाका निवासी परेशान हो गए है। वहीं ताजा मामला थाना भार्गव कैंप के अंतगर्त आते कोट सद्दीक में गन प्वाइंट पर लूट का सामने आया है। जहां अहाते के साथ मीट की दुकान चलाने वाले दुकानदार से लुटेरों ने गोली चलाकर नगदी लूट ली। लुटेरे दुकानदार से 8 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। दरअसल, बेसमेंट में बनी मीट की दुकान के साथ अहाता भी है।

    इस दौरान लुटेरे अहाते की दुकान पर गए और वहां से पहले रेट पूछने लगे और बाद में अहाते वाले दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर 8 हजार लूट लिए और उसके बाद बाहर आकर शराब के ठेकेदार पर हवा में फायरिंग की और उससे नगदी छीनने की कोशिश की। ठेकेदार द्वारा शोर मचाने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए हनी ने बताया कि वह दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान लुटेरे आए और ठेके पर बोतल के पहले रेट पूछने लगे। जिसके बाद दुकानदार को शक हो गया कि वह ग्राहक नहीं लुटेरे है। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और लुटेरे हवा में एक फायर करके मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि शराब के ठेके पर लूट नहीं हुई, लेकिन घटना में मीट की दुकान से लुटेरे 8 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

  • Jalandhar News: मास्टर सलीम के पिता का निधन, हंसराज हंस सहित पहुंचे कई कलाकार, देखें Live

    Jalandhar News: मास्टर सलीम के पिता का निधन, हंसराज हंस सहित पहुंचे कई कलाकार, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान 85 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। इस घटना को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियो नोवा अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मास्टर सलीम के पिता पूरन जालंधर के देयोल नगर में रहते थे। वहीं पूरन शाह कोटी के निधन की खबर सुनकर सूफी गायक हंस राज हंस सहित कई गायक व राजनेता मास्टर सलीम के घर पहुंच गए है।

  • Punjab News: दंपति में खूनी झड़प मामले में महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपति में खूनी झड़प मामले में महिला की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में कुछ दिन पहले दपंति में घरेलू विवाद को लेकर खूनी झड़प का मामला सामने आया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों ने एक-दूसरे के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत होने के बाद दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा था। मामले में अब महिला की मौत हो गई है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों के पेट पर गहरे घाव होने के साथ-साथ अंतड़ियां तक बाहर आ गईं थी। लोगों के अनुसार घायल दपंति के 7 बच्चे है।

    पीड़ित दंपती की बेटी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे। उन्हें फोन आया कि उनकी मां और पिता दोनों घायल हुए है। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया था। जहां आज महिला की मौत हो गई है। आरोप है कि पहले पत्नी ने चाकू से हमला किया जिसके बाद उसने बचाव में पत्नी पर वार कर दिया।

  • दिल्ली में जल्द लागू होगी नई EV Policy, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

    दिल्ली में जल्द लागू होगी नई EV Policy, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

    नई दिल्ली: राजधानी में अब नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू होने वाली है। सरकार अगले फाइनेंशियल ईयर से यह पॉलिसी लागू हो जाएगी। इस पॉलिसी का मकसद सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को बढ़ाना नहीं है बल्कि पॉल्यूशन के चलते हवा को भी साफ करना है। सीएम रेखा गुप्ता से 20 दिसंबर को इस पॉलिसी से जुड़ी जानकारी शेयर की है। दिल्ली EV पॉलिसी 2.0 में तीन मुख्य क्षेत्रों में फोकस किया जाएगा। इसमें EV खरीदने पर सब्सिडी, स्क्रैपेज स्कीम और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

    लोगों को नहीं होगी दिक्कत

    सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों की कीमत में फर्क को कम करने के लिए सब्सिडी देने का प्लान बनाया जा रहा है हालांकि अभी तक सब्सिडी की अंतिम राशि और स्ट्रक्चर तय नहीं किया गया है। सरकार के अनुसार, ईवी की ज्यादा कीमत अब लोगों के लिए मुश्किल नहीं बनेगी।

    ईवी पॉलिस में शामिल होगी ये चीजें

    . ईवी पॉलिसी में वाहन स्क्रैपेज योजना भी शामिल है। इसके अंतर्गत पुराने और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल-डीजल वाहनों को हटा दिया जाएगा। यदि कोई शख्स अपनी पुरानी गाड़ी स्क्रैप करेगा और नई ईवी खरीदेगा तो उसे इसका आर्थिक फायदा होगा। . दिल्ली ईवी पॉलिसी का एक मकसद बैटरी रीसाइक्लिंग भी है। इलेक्ट्रिक वाहनों की यदि बात करें तो इनकी बैटरियों की लाइफ 8 साल होती है। पुरानी लिथियम आयन बैटरियों का निपटान करना भी चुनौतियों भरा काम है। ऐसे में ड्राफ्ट से संगठित बैटरी रिसाइक्लिंग चेन विकसित करने का भी प्रस्ताव है। यह व्यवस्था दिल्ली में पहली बार लागू होगी। . इसके अलावा सरकार ने साल 2030 तक 5 हजार सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन को स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा हुआ है। इसमें हर स्टेशन से अब 4-5 चार्जिंग प्वॉइंट भी होंगे। इन चार्जिंग स्टेशन पर मार्केट कॉम्पलेक्स, मल्टीवेल पार्किंग, सरकारी इमारतें और ऑफिस भी बनाएं जाएंगे।