Blog

  • Jalandhar News: पठानकोट हाईवे पर ट्रक व कार में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें Live

    Jalandhar News: पठानकोट हाईवे पर ट्रक व कार में हुई टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS; महानगर के पठानकोट हाईवे रोड पर ट्रक व कार के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि कार सवार अपनी कार लेकर साइड से निकल रहा था इसी दौरान ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक व कार ड्रावर में आपस में बहसबाजी शुरू हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबी कतारें लग गई जिसके कारण यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा।

    लंबा जाम लगने से वाहन चालकों को हुई दिक्कत
    ट्रक व कार में हुई टक्कर के बाद दोनों चालकों में बहस बीजी होने लगी। इस दौरान दोनों लोगों एक दूसरे पर गलत साइड से आकर टक्कर मारने का आरोप लगाते दिखे। काफी देर तक हुई बहसबाजी की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिससे मौके से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा।

     

     

  • केंद्र की नई VB-G RAM G योजना पर सीएम मान की चेतावनी: पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर आवाज उठाएंगे

    केंद्र की नई VB-G RAM G योजना पर सीएम मान की चेतावनी: पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर आवाज उठाएंगे

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदलकर VB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) लाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे गरीबों की आजीविका पर सीधा हमला बताया और कहा कि बीजेपी सरकार महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ-साथ योजना की मूल भावना को खत्म करने पर लगी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें पंजाबियों की आवाज़ को केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।

    लोकसभा में इस नए विधेयक को पारित कर दिया गया है, जिसमें ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 125 दिन का रोजगार गारंटी देने का प्रावधान है। हालांकि, विपक्ष और आम आदमी पार्टी का आरोप है कि यह बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित है। योजना का वित्त पोषण अब राज्यों और केंद्र के बीच 60:40 के अनुपात में होगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों जैसे पंजाब के लिए यह बड़ी चुनौती बन सकती है। इसके अलावा, “नॉर्मेटिव फंडिंग”, “नो वर्क पीरियड” और बेरोज़गारी भत्ते जैसे बदलाव अधिकार आधारित योजना को विवेकाधीन बना सकते हैं।

    इस फैसले के खिलाफ पूरे पंजाब में विरोध शुरू हो गया है। किसान मजदूर यूनियन और विपक्षी दलों ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के पुतले फूंके। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की सरकार गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ेगी और सुनिश्चित करेगी कि ग्रामीण मजदूरों को उनकी मजदूरी और रोजगार की गारंटी मिले। उनका जोर है कि नाम बदलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि असली काम यह है कि गरीबों की आजीविका सुरक्षित रहे।

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस में 2 छात्र घायल, एक की मौत

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस में 2 छात्र घायल, एक की मौत

    फिरोजपुरः पंजाब में कोहरे के कहर से लगातार सड़क हादसे हो रहे है। वहीं कोहरे के कारण हुए स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में स्कूल की 2 छात्र घायल हो गई। लोगों के अनुसार हादसे में हर्षकर्ण सिंह और गुरविंदर सिंह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा फिरोजपुर के कस्बा जीरा के पास हुआ।

    बताया जा रहा है कि कस्बा जीरा के गांव मनसूरवाल कलां के बच्चे जब स्कूल के वाहन में सवार होकर जा रहे थे तब घने कोहरे की वजह से हादसा हो गया। जहां बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां हर्षकर्ण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद बच्चे के माता‑पिता में भय और सदमे का माहौल देखा जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: करंट लगने से झुलसा RCF कर्मी, हुई मौत

    Punjab News: करंट लगने से झुलसा RCF कर्मी, हुई मौत

    कपूरथलाः जिले के आरसीएफ में काम कर रहे व्यक्ति को बीते दिन करंट लग गया था। घायल अवस्था में व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान आज व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान इंद्रमणि पुत्र दयानंद शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि इंद्रमणि आरसीएफ में बिजली विभाग में काम करता था, ड्यूटी के दौरान करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।

    उसे उपचार के लिए आरसीएफ के लाला लाजपत राय अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां प्रारम्भिक इलाज के बाद उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • राष्ट्रीय गणित दिवस का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय गणित दिवस का सफल आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के मैथमेटिक्स विभाग द्वारा आज राष्ट्रीय गणित दिवस का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं गणितज्ञ डॉ. रमेश ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैथमेटिक्स विभागाध्यक्ष रीना देवी ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं गणितीय समझ को प्रोत्साहित करने हेतु पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गणित के महत्व, उपयोगिता एवं महान गणितज्ञों के योगदान को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के परिणाम प्रथम स्थान: संजना एवं कल्पना, द्वितीय स्थान, आकृति, तृतीय स्थान: कशिश ठाकुर ने प्राप्त किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रमेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणित केवल अंकों और सूत्रों का विषय नहीं है, बल्कि यह तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के युग में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में गणित की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग से प्रोफेसर सिकंदर नेगी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

  • Haryana News: हथियार तस्करी और चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हथियार तस्करी और चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने शातिर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 20 दिसंबर को हमें गुप्त सूत्र से एक युवक के अवैध हथियार के साथ कालका क्षेत्र के गांव कंगुवाला में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

    इसी के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश दी और युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के पास से 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नितिन उम्र 38 साल निवासी गांव टिपरा कालका के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कालका में ऑर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच भी शुरु कर दी गई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी नितिन एक अपराधी है।

    उसने 11 नवंबर को कालका रेलवे स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा 19 नवंबर की सुबह कालका क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करके स्नैचिंग की कोशिश भी की थी। स्नैचिंग के मामले में एक आरोपी पहले से ही गिरफ्तार हो चुका है।

    पुलिस ने आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 3 दिन का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान उससे अवैध हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह, बाकी चोरी और स्नैचिंग की वारदातों के बारे में गहराई से पूछताछ की जाएगी।

    इस मौके पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। पुलिस की टीमें पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।

  • कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा: डेजी ठाकुर

    कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा: डेजी ठाकुर

    डेजी ठाकुर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ऊना/सुशील पंडित: भाजपा कार्यालय दीपकमल ऊना में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला ऊना के सभी दस मंडलों से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जमीनी स्तर पर महिला मोर्चा की भूमिका और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष डेजी ठाकुर ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संगठन संचालन और जनसंपर्क को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डेजी ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक परंपरा से चलने वाली पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं की राय और सुझावों को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की रीढ़ है और आगामी समय में महिलाओं की भूमिका और अधिक निर्णायक होने वाली है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों और गारंटियों के सहारे सत्ता में आई और अब प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है। विशेष रूप से महिलाओं के साथ किए गए वादों को लेकर उन्होंने कहा कि 15-15 सौ रुपये देने की गारंटी केवल चुनावी जुमला साबित हुई है और महिलाओं के साथ सीधा छल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं। डेजी ठाकुर ने दावा किया कि आने वाला समय भाजपा का है और कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, पूर्व विधायक चतन्या शर्मा,सह प्रवक्ता मंजू जरियाल, संतोष सैणी,महामंत्री नेहा कुमारी ,कोषा अध्यक्ष रितु अशोत्रा सहित जिला की कार्यकारिणी मौजूद रहीं।
  • Punjab News : कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार का जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News : कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार का जताया विरोध, देखें वीडियो

    पठानकोट। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के बाद पूरे देश में कांग्रेसियों में रोज पाया जा रहा है। वहीं, आज पठानकोट में भी कांग्रेसी लीडरों की ओर से सड़कों पर उतर कर लाइट वाले चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया गया।

    इस मौके कांग्रेसियों ने बताया है कि मोदी सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण’ (VB-G RAM G) किया गया है। जिसमें पहले स्टेट का हिस्सा 10% होता था और केंद्र का 90% पर केंद्र सरकार में बैठे मोदी सरकार की ओर से इसमें स्टेट का हिस्सा 40% और केंद्र का 60% किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले लोगों के साथ गलत किया जा रहा है। इसके विरोध में आज मोदी सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया है।

  • Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory में हुआ हादसा, 2 की मौत, कई घायल, देखें Live

    Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory में हुआ हादसा, 2 की मौत, कई घायल, देखें Live

    जालंधर, ENS: धोगड़ी रोड़ पर मैक च्वाइस टूल की फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। इस घटना में एक मृतक महिला भी शामिल है। परिवार का घटना को लेकर अस्पताल में रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गदईपुर में विशाल टूल नामक संचालक की दूसरी धोगड़ी रोड़ पर मैक च्वाइस टूल की फैक्टरी है।

    जिसके संचालक केशव शूर है। वहां फैक्टरी में चाबियां से बड़े कैंटर गिर गए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है, जिसमें फैक्टरी में नौकरी करते 10 दिन ही हुए थे। मृतक के परिवार ने बताया कि सिम्मी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

    मृतक सिम्मी के 2 बच्चे है। घटना को लेकर अस्पताल में सभी परिवारिक मैंबरों में गमहीन माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना का सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना है कि अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। हालांकि फैक्टरी के स्टाफ मैंबर भी अस्पताल में पहुंच गए है। फैक्टरी मैनेजर ने मीडिया के सामने आने से इंकार कर दिया। लोगों के अनुसार 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर एसएसपी से इस मामले को लेकर बात की गई। जहां एसएसपी ने बताया कि अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल में थाना प्रभारी पहुंच गए है और मृतक लोगों के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है।

  • पंजाब की हल्लुमाजरा ने जीता जय माता क्रिकेट क्लब के पहला टूर्नामेंट

    पंजाब की हल्लुमाजरा ने जीता जय माता क्रिकेट क्लब के पहला टूर्नामेंट

    अंतिम गेंद पर छक्का लगा कर जीता मैच

    बद्दी/सचिन बैंसल: जय माता क्रिकेट क्लब बूराँवाला  की ओर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 36 टीमो ने भाग लिया था। फाइनल मैच में अलीना हेल्थकेयर कम्पनी की एचआर हेड सुषमा चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक आदित्य ने बताया कि सेमीफाइनल में हल्लुमाजरा ने बरोटीवाला व जय माता क्लब ने डुमन्वाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बडा रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए जय माता क्लब ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाये। जिसमे मन्ना इस्माइलपुर ने सर्वधिक 40 व नितेश ने 18 रन बनाए।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी हल्लुमाजरा को जीत आसानी से नही मिली। अंतिम ओवर में मैच बड़े रोमांचक मोड़ पर मौज किया जहां मैच की अंतिम दो गेंद में सिर्फ जीत के लिए हल्लू माजरा को 6 रन चाहिए थे और हल्लू माजरा टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ जाने छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच जीता दिया। विजेता टीम को 25000 का नकद इनाम व ट्रॉफी दी गई वही उपविजेता को 15000 नकद इनामी राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में  मन्ना इसमालिपुर को बेस्ट बल्लेबाज़ व आदित्य मेहता को बेस्ट बोलर चुना गया। इन दोनों को 2100 रुपये की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी दी गई।