Blog

  • Punjab News: ANTF और BSF ने की 12.50 किलो हेरोइन बरामद

    Punjab News: ANTF और BSF ने की 12.50 किलो हेरोइन बरामद

    अमृतसरः नशे पर कड़ी लगाम लगाने की जारी जंग में पंजाब को एक और बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पंजाब, बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ड्रोन-आधारित नशा तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। यह अभियान अमृतसर जिले के लोपाokee पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव डल्लेके के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों के बारे में ठोस सूचना मिली थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/major-blow-to-drug-smuggling-in-border-area-more-than-12-kg-heroin-recovered-near-lopoke/

    इन सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ और बीएसएफ की टीमों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीमों ने खेतों के पास लगभग 12 किलो 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। इतने बड़े मात्रा में नशीले पदार्थों की ज़ब्ती से स्पष्ट होता है कि तस्कर ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से पंजाब में नशे की सप्लाई करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की जा रही है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है।

    जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्य और मानव गुप्त जानकारी का उपयोग करके इस तस्करी के पीछे नेटवर्क के संबंधों को जोड़ने का काम कर रही हैं। यह पहचानने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ किसने ऑर्डर किए थे, उन्हें कहां पहुंचाया जाना था, और कौन-कौन शामिल हैं। पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह चौकस और प्रतिबद्ध है। सीमा क्षेत्रों में चल रहे नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है, और युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

  • शादी समारोह में 2 भाइयों में विवाद, छोटे ने बड़े के पेट में मारा चाकू, आंतें बाहर आई

    शादी समारोह में 2 भाइयों में विवाद, छोटे ने बड़े के पेट में मारा चाकू, आंतें बाहर आई

    छत्तीसगढ़ः शादी समारोह के दौरान 2 भाइयों के बीच विवाद हो गया। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट पर चाकू से वार किया। जिससे उसके पेट की आंतें बाहर आ गई थीं, गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 22 दिसंबर को छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 के मोची मोहल्ले में हुई, बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त शादी वाले घर में कई रिश्तेदार भी मौजूद थे।

    पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कैम्प-2 स्थित एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाईयों के बीच विवाद तेजी से बढ़ता चला गया। गुस्से में आकर छोटे भाई अजय कोलते ने चाकू निकाल लिया और बड़े भाई विजय कोलते के पेट में जोरदार वार कर दिया।

  • Jalandhar News: पूरन शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हंसराज हंस सहित कई कलाकार, देखें Live

    Jalandhar News: पूरन शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हंसराज हंस सहित कई कलाकार, देखें Live

    जालंधर, ENS: मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता व उस्ताद पूरन शाहकोटी का 23 दिसंबर को निधन हो गया था। पूरन शाह कोटी को आज जालंधर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शाहकोटी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जैसे ही उनके निधन का पता चला तो उनसे संगीत सीखने वाले हंसराज हंस तुरंत घर पहुंचे। इस दौरान हंसराज हंस अपने गुरू के दुनिया छोड़ने पर वह खूब रोते नजर आए।

    उनके शागिर्द हंसराज हंस ने सहित कई दिग्गज कलाकार आज पूरन शाहकोटी की पार्थिव देह अंतिम दर्शन करने पहुंचे है। परिवार ने बताया कि पटियाला संगीत घराने के चिराग शाहकोटी ने अपनी गायकी से शाहकोट कस्बे को विश्व में पहचान दिलाई। समय के साथ वे जालंधर सिटी आकर रहने लगे।

    जालंधर को उन्होंने काफी कुछ दिया। उन्होंने साधारण परिवारों के बच्चों को संगीत की रोशनी दी। ये संगीत उन्हें बॉलीवुड तक लेकर गया। उस्ताद पूरन शाहकोटी के आवास पर उनके शागिर्द पूर्व सांसद हंस राज हंस पहुंचे। आज दोपहर 12 बजे उन्हें उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक देओल नगर में उनके घर के पास ही अंतिम विदाई दी जाएगी। उस्ताद शाहकोटी की आखिरी इच्छा यही थी कि उनकी पार्थिव देह को श्मशान घाट न ले जाया जाए।

    वहीं कमल खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरन शाहकोटी उनके गुरु के गुरुभाई है और वह उनके बच्चे है। अब वह इस दुनियां को अलविदा कह गए, जिसके कारण आज मन काफी उदास है। उन्होंने कहा कि आज गुरु का हाथ हमारे सिर से उठ गया है, ऐसे में वह सभी से परमात्मा को अरदास करने की अपील करेंगे कि परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान से और परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि गुरु ने मुझ जैसे रूल रहे गायक को काफी कुछ सिखाया।

    दूसरी ओर गुरलेज अख्तर ने कहा कि आज गुरु के अतिंम दर्शन करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि आज एक म्यूजिक इंडस्ट्री की सदी का अंत हो गया। वहीं उन्होंने फिर से 2 दिन पहले मुलाकात के दौरान बेटे तानवीर के गानों को लेकर बातें की और पुरानी यादों को फिर से ताजा किया। गुरलेज ने कहा कि अब युवा पीढ़ी को गाने से पहले अदब कौन सिखाएगा यह सबसे बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि परिवार को उनके जाने का घाटा तो होगा, वहीं इंडस्ट्री को भी काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

    अतिंम दर्शन करने पहुंचे मुकेश अनायत ने कहा कि आज पूरी संगीत इंडस्ट्री रो रही है। आज यह नुकसान इंडस्ट्री का कभी पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमारी इंडस्ट्री का सब कुछ पूरन शाहकोटी थी। आखिरी बार उनकी 2 दिन पहले मुलाकात हुई थी और वह अब उन्हीं पलों को याद कर रहे है। उन्होंने कहा कि सभी को वह एक ही संदेश देते थे कि अच्छा बोलना और अच्छा व्यवहार करना था। इस दौरान शायरी अंदाज में कहा कि बोते रोनंगे दिला दे जानी, मां बाप तैनू घट रोणंगे। उन्होंने कहा कि वह फकीरी आत्मा थे। ऐसे में परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

  • Punjab News: Born King Palace में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Born King Palace में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के कस्बा धर्मकोट में कोट ईसे खां रोड पर मौजूद बॉर्न किंग पैलेस में आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां बना डेकोरेशन का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, बॉर्न किंग पैलेस के बाहर गेट के पास बने डेकोरेशन में तारों के शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी डेकोरेशन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे डेकोरेशन को काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    फायरब्रिगेड ऑफिसर अमरजीत सिंह ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि आज पैलेस में कोई प्रोग्राम नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर काबू पाकर इसे और फैलने से भी रोका गया।

  • Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory में हुए हादसे में 3 महिलाओं की मौत, नेता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory में हुए हादसे में 3 महिलाओं की मौत, नेता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: धोगड़ी रोड़ पर मैक च्वाइस टूल की फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। जहां हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। एएसएपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि फैक्टरी अंदर स्थापित स्टील फ्रेम का रैक अचानक गिर गया, जिसके कारण लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर रखे लोहे के औजारों के लगभग 60 से 70 बक्से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 महिला कामगारों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दूसरी ओर इस हादसे को लेकर नेता का कहना है कि फैक्टरी में हुए हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी की ओर से उन्हें सही बात बताई नहीं जा रही है। जिसके बाद वह थाना भोगपुर में डीएसपी और एसएचओ से मिले। इस दौरान परिवार को एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में एक महिला के पति की पहले की मौत हो चुकी है और उसके 2 बच्चे है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती तो वह अगल एक्शन लेंगे और धरना लगाने पर मजबूर होंगे। व्यक्ति ने अपील की है कि अगर पुलिस द्वारा फैक्टरी के खिलाफ जल्द बनती कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।

    मृतकों की पहचान 56 वर्षीय चंचल रानी स्वर्गीय चरण दास भंडारी की पत्नी, निवासी संतोखपुरा, 35 वर्षीय सिमी स्वर्गीय राकेश कुमार की पत्नी, निवासी धोगरी और अनीता देवी, कलेश पासवान की पत्नी निवासी फोकल प्वाइंट के रूप में हुई है। इसके अलावा, 7 अन्य महिला कामगारों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखा गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने युवक पर किया चाकूओं से हमला, Mobile छीनकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने युवक पर किया चाकूओं से हमला, Mobile छीनकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियाना: खाना खाने जा रहे एक युवक से नकाबपोश बाइक सवार 2 लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना चंडीगढ़ रोड स्तिथ नीची मंगली इलाके में सोमवार देर रात करीब 10 बजे की है। युवक के विरोध करने पर उक्त बाइक सवार लुटेरों ने उस पर चाकूओं से हमला कर दिया।

    घायल युवक ने मोबाइल छोड़ वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और अपने कमरे में साथियों को सूचित किया। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसके कंधे और पांव पर करीब 20 टांके लगे। अस्पताल में से मेडिकल जांच करवाने के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस को दी।

    नीची मंगली गली नंबर-2 निवासी घायल 20 वर्षीय रोहित ने बताया कि वह करीब 8 बजे काम से कमरे में लौटा, जिसके बाद वह 10 बजे के करीब अपने कमरे में से खाना खाने के लिए कुछ ही दूरी पर होटल में जा रहा था। जहा रास्ते मे वह अपने घर गांव में फोन पर परिजनों से बात कर रहा था, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और अचानक उसका मोबाइल फोन छीन लिया। रोहित ने जब इसका विरोध किया तो दोनों हमलावरों ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया।

  • मैक्सिको में सैन्य मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

    मैक्सिको में सैन्य मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त, मरीज समेत 5 लोगों की मौत

    गैल्वेस्टनः मैक्सिको की नौसेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गैल्वेस्टन में बच्चों को ले जा रहा मैक्सिकन नौसेना का समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि छोटे विमान एक वर्षीय चिकित्सा रोगी और 7 अन्य लोग शामिल थे। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह दुर्घटना सोमवार को गैल्वेस्टन के पास एक पुल के आधार के पास हुई, जो टेक्सास तट के किनारे ह्यूस्टन से लगभग 50 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है। मेक्सिको की नौसेना ने एक बयान में कहा कि विमान एक चिकित्सा अभियान में सहायता कर रहा था और दुर्घटना का शिकार हो गया। उसने दुर्घटना के कारणों की जांच करने का वादा किया।

    नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि वह खोज और बचाव अभियान में स्थानीय अधिकारियों की मदद कर रही है। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने एक्स पर बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों के दुर्घटनास्थल पर पहुंचने की उम्मीद थी। मैक्सिको की नौसेना ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक बयान में कहा कि आपातकालीन अधिकारियों ने कुछ लोगों को बचा लिया गया है और विमान के अंदर फंसे लोगों की तलाश जारी है। नौसेना के अनुसार, विमान में सवार चार लोग नौसेना अधिकारी थे और चार नागरिक थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कौन लापता है और कौन मारा गया है।

    गैल्वेस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि उसकी गोताखोर टीम, अपराध स्थल इकाई, ड्रोन इकाई और गश्ती दल के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘घटना की जांच जारी है और जैसे ही अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जारी किया जाएगा।’

    उन्होंने आगे कहा कि जनता को उस क्षेत्र से दूर रहना चाहिए ताकि आपातकालीन बचावकर्मी सुरक्षित रूप से काम कर सकें। गैल्वेस्टन एक द्वीप है जो एक लोकप्रिय समुद्र तट पर्यटन स्थल है। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि मौसम इसका एक कारण था या नहीं। हालांकि, राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी कैमरून बैटिस्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है।

     

  • Stock Market में तेजी के बाद लगी ब्रेक, Nifty और Sensex लुढ़के

    Stock Market में तेजी के बाद लगी ब्रेक, Nifty और Sensex लुढ़के

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में कल दिखी तेजी पर आज ब्रेक लग गया। भारतीय इक्विटी सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत नरम रुख के साथ की। BSE Sensex और NSE Nifty आज लाल रंग के निशान पर खुले। एनएसई निफ्टी 26,175 पर सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स सुस्ती के साथ 85,555 पर खुला। बैंक निफ्टी 38 अंक या 0.06% बढ़कर 59,342 पर खुला। इसी तरह स्मॉल और मिडकैप शेयर हरे निशान पर खुले। निफ्टी मिडकैप 20 अंक या 0.03% बढ़कर 60,835 पर खुला।

    शुरुआती कारोबार में, निफ्टी 50 पर इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में कोल इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, सिप्ला, टाइटन और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में इंफोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा शामिल हैं। शुरुआती कारोबार में टॉप मूवर्स रहे शेयरों में इंफोसिस, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीराम फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। सुबह के कारोबार में ये शेयर्स प्रमुख मूवर्स थे। वहीं आज बाजार में KSH इंटरनेशनल का आईपीओ लिस्ट होगा।

  • Punjab News: घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, कई फ्लाइट्स रद्द, खराब AQI का भी असर

    Punjab News: घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, कई फ्लाइट्स रद्द, खराब AQI का भी असर

    जालंधर, ENS: पंजाब में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम और रात में घने कोहरे से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पंजाब में ठंड को खराब प्रदूषण दोनों का असर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में 201, अमृतसर में AQI 224 बठिंडा में 241,  लुधियाना में 138, खन्ना में 166, मंडी गोबिंदगढ़ में 78, पटियाला में 146 चल रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण जालंधर, अमृतसर में दृश्यता शून्य देखने को मिली। जबकि पटियाला में मात्र 10 मीटर और लुधियाना में 50 मीटर दर्ज की गई।

    आने वाले दिनों में कोहरे का कहर और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज से 4 दिनों के लिए पंजाब में बेहद घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सूबे में 6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अभी यह सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। विभाग ने अगले 7 दिन फिलहाल मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।

    पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे अधिक 24.1 डिग्री का पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से अमृतसर एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर दृश्यता 200 मीटर से भी कम रही। जिस वजह से कई  उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट की उड़ानें रद्द की गईं। इंडिगो और एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइंस की कुछ सुबह की उड़ानों को संचालन से बाहर रखा गया।

    इसके अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया। कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा। उड़ानों के रद्द होने और डायवर्ट किए जाने की वजह से यात्रियों को टर्मिनल पर घंटों इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से जरूर जांच लें।

     

  • Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, थाना प्रभारी पर लगे नशे में होने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, थाना प्रभारी पर लगे नशे में होने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दमोरिया पुल फ्लाईओवर के पास देर रात ट्रक पीछे कर चालक ने कार को चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं लेकिन कार चालकों ने ट्रक चालक से मारपीट करनी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थाना प्रभारी पर ही युवकों ने शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनका मेडिकल मुलाहिजा कराने की मांग की और पुलिस से ही उलझ पड़े। टक्कर के बाद सड़क के बीच खड़े ट्रक के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

    पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया। मिली जानकारी के अनुसार घास मंडी की रहने वाली अनु ने परिवार सहित कार में सवार होकर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी कि उसी दौरान दमोरिया पुल फ्लाईओवर के पास ट्रक बैक कर रहे ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान कार सवार युवक ट्रक चालक से उलझ पड़े और बात तू तू मैं मैं से शुरू हुई मारपीट तक पहुंच गई। ट्रक के बीच सड़क पर खड़े होने की सूचना राहगीरों ने थाने की पुलिस को दी।

    सूचना पाकर मौके पर थाना तीन के प्रभारी जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे तो कार चालकों की ओर से आए युवक थाना प्रभारी पर शराब में होने के आरोप लगाने लगे और उसका मुलाजा कराने के लिए कहने लगे लेकिन घटनास्थल पर मौजूद एसीपी संजय सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवाया। दोनों वाहनों को थाने में ले गए। वहीं थाना प्रभारी जसविंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है। गुस्से में परिवार बोल गया अगर ऐसा कुछ होता तो वह खुद जांच के लिए नहीं जाते। एसीपी संजय सिंह ने से बातचीत के दौरान पूछा गया कि परिवार ने थाना प्रभारी पर शराब में होने की बात कही तो वह कहने लगे कि रोड क्लीयर करने को लेकर बहसबाजी हुई थी ऐसी कोई बात नहीं है।