Blog

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का ऐलान, राज्य बनेगा पॉलीप्रोपिलीन मैन्युफैक्चरिंग का नंबर-1 हब, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का ऐलान, राज्य बनेगा पॉलीप्रोपिलीन मैन्युफैक्चरिंग का नंबर-1 हब, देखें वीडियो

    रिफाइनरी में 2600 करोड़ का मेगा निवेश

    बठिंडा: गुरु गोबिंद सिंह एचपीसीएल रिफाइनरी बठिंडा में 2600 करोड़ रुपए का और निवेश किया जा रहा है। जिसके तहत पालिप्रोपलीन की डाउन स्ट्रीम इंडस्ट्री स्थापित की जा रही है। इसी के साथ ही फाइन कैमिकल के प्रोजेक्ट लगाए जा रहे है। इसका ऐलान रिफाइनरी के सीईओ प्रभदास और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह 2 हजार एकड़ में फैला बठिंडा रिफाइनरी का प्लांट है। जिसमें की यह वार्षिक 90 हजार करोड़ का रिव्नियू जनरेट करते है। उन्होंने कहा कि अब 2600 करोड़ की नई इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है। जिसमें प्लास्टिक के दाने भी बनाते है। उन्होंने कहा कि इसके बाद लुधियाना के पास यह प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं जल्द गैस स्टेशन भी लगाने की तैयारी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर किसी को पेट्रोल पंप की परमिशन चाहिए तो यह 2 दिन में लाइसेंस दे देते हैं। मित्तल इन्वेस्टमेंट की तरफ से बठिंडा में रिफाइनरी लगा हुआ है, उन्होंने बताया कि देश की पालिप्रोपलीन का 14 प्रतिशत हिस्सा इस रिफाइनरी से पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी प्लांट 2011 में स्थापित इस रिफाइनरी साल भर में 90 हजार करोड़ रुपए का व्यापार करती है जिसमें से 2100 करोड़ रुपए का सालाना टैक्स पंजाब के खजाने में आता है। अब यह कंपनी अपना और विस्तार करना चाहती है। नए प्लांट के लिए हम कहीं भी जा सकते थे, लेकिन हमने पंजाब में ही इसे लगाने का फैसला किया है कि काम यहीं करेंगे अन्यथा हमारे पास कई ऑप्शन थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फाइन केमिकल का हम प्रोजेक्ट लगा रहे है जोकि 2600 करोड़ की इन्वेस्टमेंट के साथ एक जगह इन्वेस्ट खत्म नहीं होगा। संजीव अरोड़ा ने प्रभदास को भराेसा दिलाया कि उन्हें अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए जो भी सहयोग चाहिए, वह पंजाब सरकार से दिया जाएगा। उन्हें जो भी अप्रूवल चाहिए वे समयबद्ध ढंग से उपलब्ध करवाई जाएंगी। संजीव अरोड़ा ने बताया कि कंपनी अब अपने पैट्रोल पंप स्थापित करने जा रही है जिस किसी को भी चाहिए उसके दो दिन में लाइसेंस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये ऐसे पैट्रोल पंप होंगे जिसमें आज के वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हर ईंधन की जरूरत को पूरा किया जाएगा। चाहे वह पैट्रोल वाले हों, गैस वाले हों या इलेक्ट्रिक। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के इलावा एनवायरमेंट फ्रेंडली सबसे ज्यादा है, जिसमें की प्राइवेट इंडस्ट्री पॉलिसी को लेकर आ रहे जिसमें की पंजाब सबसे अच्छा है।
  • महिला की हत्या कर अनजान घर में फैंका शव, इलाके में मचा हड़कंप

    महिला की हत्या कर अनजान घर में फैंका शव, इलाके में मचा हड़कंप

    जयपुरः शहर में एक महिला की बुरे तरीके से हत्या कर लाश अनजान घर में फेंकने का मामला सामने आया है। घटना शहर के शास्त्री नगर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला की बॉडी बोरे में बंद थी। घर की मालकिन ने किराएदार का सामान समझकर बोरी खोली तो उसमें से बदबू आने लगी। अंदर लाश देखकर मालकिन की चीख निकल गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की जांच के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया है।

    एडि. डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह ने बताया कि शव सुभाष कॉलोनी परशुराम पार्क के पास कॉन्ट्रैक्टर सूरज प्रकाश सांवरिया के घर में मिला है। कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो चुकी है। उनके 3 मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर में उनकी पत्नी मुन्नी देवी और ऊपर के दोनों फ्लोर पर 2 किराएदार रहते हैं। मंगलवार सुबह 9.30 बजे घर के पोर्च में एक प्लास्टिक का कट्‌टा पड़ा हुआ मिला। कॉन्ट्रैक्टर की पत्नी को लगा कि किराएदारों का सामान है। किराएदारों ने मना किया कि उनका सामान नहीं है। उसे चेक करने पर उसमें से लाश मिली। कंबल से बांधकर शव को प्लास्टिक के दो कट्टों में पैक किया गया था। इस कारण बदबू बाहर नहीं आई।

    पुलिस को एफएसएल टीम की मदद से सबूत मिले हैं जिसमें सामने आया है कि शव को करीब 45 फीट ले जाया गया था। कॉर्नर के मकान को छोड़कर उसके पास वाले मकान का मेन गेट खोलकर डेड बॉडी घसीटकर अंदर पोर्च में डाली गई थी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाए। इस दौरान पुलिस का डॉग वारदात स्थल से कुछ दूरी पर स्थित पड़ोसी के घर पहुंचा। घर में रहने वाले पड़ोसी जीतू को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जीतू से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: थाने में जमकर हंगामा, पुलिस के सामने महिलाओं में हुई हाथापाई, देखें Live

    Jalandhar News: थाने में जमकर हंगामा, पुलिस के सामने महिलाओं में हुई हाथापाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के टाहली वाले चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां शिवसेना नेता की चेयरमैन महिला ने लक्खो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना भार्गव कैंप पहुंच गए। इस दौरान थाने में महिलाओं में हाथापाई हो गई। जहां महिला को धक्के मारे गए और पुलिस के सामने एक-दूसरे पर महिलाओं ने थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान थाने के बाहर हालात तनावपूर्ण हो गए है।

    इस दौरान माहौल तनावपूर्ण होने पर थाने के गेट बंद कर दिए गए। लक्खोवाल की मां ने कहा कि बंटी की पत्नी व शिवसेना नेत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि महिलाओं को आगे कर रहे है। पुलिस के सामने धक्केशाही की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना को लेकर तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई, लेकिन उसके बावजूद पुलिस कर्मी हाथापाई होने से मना कर रहे है। जिसके बाद जांच अधिकारी ने इस मामले में बयान से गुरेज करते हुए कहा कि शिकायत करने वाले 2 ही व्यक्ति अंदर आए और बाकी सभी थाने से बाहर चले जाए।

    मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि पुलिस बंटी की पत्नी को थाने के अंदर ले गई, जबकि उन्हें थाने के बाहर खड़ा कर दिया है। आरोप है कि पुलिस बताए कि किसकी शह पर थाने के अंदर उनके साथ हाथापाई की गई है। लक्खोवाल की मां ने कहा कि उनके पक्ष में सारा मोहल्ला थाने आया है। लेकिन भारी संख्या में लोगों की मौजदूगी में थाने में महिलाओं में हाथापाई होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। बता दें कि महिला ने लक्खों पर नशा तस्करी करने के आरोप लगाए है। वहीं लक्खोवाल ने महिला पर छेड़छाड़ करके लोगों से समझौता करने के आरोप लगाए है।

  • Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन विपन सभ्रवाल के पिता की रस्म किरया कल

    Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन विपन सभ्रवाल के पिता की रस्म किरया कल

    जालंधर (ens): वाल्मीकि समाज के सीनियर नेता और भगवान वाल्मीकि आश्रम के चेयरमैन विपन सभ्रवाल के पिता का 13 दिसंबर को देहांत हो गया था। स्वर्गीय रामू सभ्रवाल की रस्म किरया 24 दिसंबर को श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में 1 से 2 बजे तक संपन्न होगी।

    एनकाउंटर न्यूज विपन सभ्रवाल के परिवार के प्रति अपना सांत्वना व्यक्त करता है।

  • कलेक्टर को बम से उड़ाने की धमकी, कार्यालय करवाया खाली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हुई Alert

    कलेक्टर को बम से उड़ाने की धमकी, कार्यालय करवाया खाली, पुलिस और सुरक्षा एजेंसी हुई Alert

    अजमेरः जिला कलेक्टर लोकबंधु को ईमेल के जरिए तीसरी बार बम से उड़ने की धमकी मिली है। इस बार जिला कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ने की धमकी दी गई है। धमकी का मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    जिला कलेक्टर लोकबंधु दफ्तर से बाहर जाते हुए।
    जिला कलेक्टर लोकबंधु दफ्तर से बाहर जाते हुए।

    जानकारी मुताबिक, जिला कलेक्टर लोकबंधु को एक धमकी भरा मेल मिला है। मेल में कलेक्ट्रेट पर 3 जगह आरडीएक्स लगाने की धमकी मिली है। मेल करने वाले ने लिखा- धमाके से पहले कलेक्ट्रेट को जल्द खाली करवा दीजिए। मेल की जानकारी मिलने के बाद एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़, सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह और सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है। कलेक्ट्रेट को खाली करवाकर चेकिंग की जा रही है।

    एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि ईमेल के जरिए अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में आरडीएक्स से धमाके की धमकी मिली। मेल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस करीब 11:30 बजे अलर्ट हो गई थी। कर्मचारियों को चैंबर से निकाल लिया गया। लेकिन डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने वाली टीम 12:25 पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और उसके बाद चेकिंग शुरू हुई है। वहीं इससे पहले भी तीन बार कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में भारी हंगामा, महिला और लक्खो ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में भारी हंगामा, महिला और लक्खो ने लगाए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के टाहली वाले चौक पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां शिवसेना नेता की चेयरमैन महिला ने लक्खो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया है कि लक्खो पर पुरानी रंजिश के चलते उस पर देह व्यापार सहित कई गंभीर आरोप लगा रहा है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां महिला ने कहाकि लक्खो उन्हें धंधा करने के सबूत दें नहीं तो वह थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगी। महिला ने व्यक्ति पर नशा तस्करी के आरोप लगाए है।

    महिला का आरोप है कि उसके भाई पर 2019 में तेजधार हथियारों से हमला हुआ था और उस घटना में व्यक्ति पर मामला दर्ज हुआ था और उसी की वह रंजिश निकाल रहा है। वहीं दूसरी ओर लक्खो नामक व्यक्ति ने कहाकि वह उसने कोई धंधा करने के महिला पर आरोप नहीं लगाए है। लक्खो ने आरोप लगाए है कि महिला द्वारा पर्चा दर्ज करने के बाद वह पैसे लेकर समझौता कर लेती है। लक्खों ने कहा कि महिला ने 3 दिन पहले एक वीडियो जारी के उसकी छवि को खराब करने की कोशिश की है।

    लक्खों ने एक पत्र दिखाते हुए कहा कि महिला ने छेड़छाड़ के मामले में पर्चा दर्ज किया था और बाद में पैसे लेकर समझौता कर लिया। इस दौरान उसके पास कई सबूत मौजूद है। इस घटना को लेकर भार्गव कैंप में भारी हंगामा हो रहा है। लक्खों ने प्रशासन से दोनों ओर से जांच करके बनती कार्रवाई करने की अपील की है। लक्खों ने कहाकि उसका कोरियर का काम है और उसके पास तो पहले से गाड़ियां है।

    लेकिन महिला के काम की जांच करे और पता करे कि उनके पास गाड़ियां कहां से आई है। वहीं महिला पर धंधा करने के मामले में लक्खों ने कहा कि उसने कोई उस पर आरोप लगाए है। जबकि लक्खों की मां ने कहा कि महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसको लेकर अब विवाद बढ़ गया है। लक्खों ने महिला को जल्द नोटिस भेजने का दावा किया है।

  • बांग्लादेश में युवक की हत्या को लेकर हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बांग्लादेश में युवक की हत्या को लेकर हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान हाईकमीशन के बाहर भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। प्रदर्शन कर रहे एक शख्स ने रोते हुए कहा कि वहां लोग मारे जा रहे हैं, ये देश राम का है, ये देश कृष्ण का है। हम किसी को नहीं मारते पर वहां हमारी बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी बैरीकेड को तोड़ने की भी कोशिश कर रहे थे। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

    जहां कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र की हत्या कर दी गई थी। पहले यह दावा किया जा रहा था कि दीपू ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इसका कोई सबूत नहीं मिला। बांग्लादेश ने मंगलवार को भारत में अपने राजनयिक मिशनों पर हुए हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक इन्हीं घटनाओं के विरोध में भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया गया। ये घटनाएं नई दिल्ली और सिलीगुड़ी में हुईं।

    बयान में कहा गया कि बांग्लादेश इस तरह की सोची-समझी हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं की कड़ी निंदा करता है। ऐसे कृत्य न सिर्फ राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, बल्कि आपसी सम्मान, शांति और सहिष्णुता जैसे मूल्यों को भी कमजोर करते हैं। विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रणय वर्मा को भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थित बांग्लादेशी मिशनों के आसपास बन रही सुरक्षा स्थिति को लेकर बुलाया गया था। उनसे कहा गया कि भारत में मौजूद बांग्लादेश के सभी दूतावासों और संबंधित ठिकानों की सुरक्षा और कड़ी की जाए। तब बांग्लादेश ने आरोप लगाया था कि भारत में रहकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना लगातार ऐसे बयान दे रही हैं जिन्हें वह भड़काऊ मानता है।

  • Jalandhar News: सुपुर्द ए खाक किए गए पूरन शाहकोटी, कलाकारों की आंखे हुई नम, देखें Live

    Jalandhar News: सुपुर्द ए खाक किए गए पूरन शाहकोटी, कलाकारों की आंखे हुई नम, देखें Live

    जालंधर, ENS: मास्टर सलीम के पिता व उस्ताद पूरन शाह कोटी को आज सुपुर्द ए खाक किया गया। दरअसल पूरन शाहकोटी की अंतिम इच्छा थी कि मुझे श्मशानघाट ना ले जाया जाएं और मुझे सुपुर्द-ए-खाक किया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार प्लाट नंबर 13, केपी नगर नजदीक देओल में 12 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जा रहा है। सुपुर्द-ए-खाक से पहले उनके शव को घर से बाहर लाया गया और सभी को उनके आखरी बार दर्शन करवाए गए।

    जिसके बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान शाहकोटी के दर्शन करने पर सभी कलाकारों की आंखे नम हो गई। शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने के लिए एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, गायक हंसराज, युवराज हंस, गुरलेज अख्तर, फिरोज खान, कंठ कलेर, मुकेश अनायत, सचिन अहूजा, जी-खान, राय जुझार, अफसाना सहित कई दिग्गज कलाकार पहुंचे।

    इस दौरान मीडिया के सामने मास्टर सलीम आज फिर से भावुक हो गए और वह पिता को याद करते हुए रोने लगे। वहीं गायक सलीम ने मीडिया से अपील की कि उनके पिता की अंतिम रस्में और सुपुर्द ए खाक करने की वीडियोग्राफी न की जाए। जिसके बाद मीडिया को बाहर ही रुकने को कहा गया है। पंजाबी सिंगर राय जुझार ने बताया कि वह बहुत सॉफ्ट बोलते थे। कई बार दबका मारते तो इनका प्यार छिपा होता है। दबका भी सिखाने के लिए मारते थे। बड़े-बड़े आर्टिस्ट उन्होंने इंडस्ट्री को दिए है। यह घाटा कभी पूरा नहीं होगा। मैं डेढ़ साल पहले उनसे मिला था।

    इसके अलावा सिंगर जसबीर जस्सी भी उस्ताद शाहकोटी के शागिर्द रह चुके हैं। उनके निधन पर जस्सी ने कहा- मैंने उस्ताद पूरण शाहकोटी को अपना उस्ताद धारण किया। उनके साथ मेरी हर मुलाकात पहली मुलाकात जैसी होती थी। गुरु का चले जाना बहुत दुखदायी होता है। मुहब्बत के उस्ताद पूरण शाहकोटी अपनी उस्तादी की महक फैलाकर चले गए। एक युग चला गया। शाहकोटी के निधन पर पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कहा- पूरण शाहकोटी उन नेक रूहों मैं से एक थे, जिन्होंने अपनी पूरी लाइफ म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा दी, जो अब वापिस नहीं आएंगे।

  • आर्मी चीफ Asim Munir पर भड़के पाकिस्तानी मौलाना, उठाए सवाल, भारत के हक में कह दी ये बात

    आर्मी चीफ Asim Munir पर भड़के पाकिस्तानी मौलाना, उठाए सवाल, भारत के हक में कह दी ये बात

    नई दिल्ली: पाकिस्तान की सियासत में घमासान मचा हुआ है। कराची के ल्यारी में अब पाकिस्तान के बड़े सियासतदां जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने आर्मी चीफ से कुछ ऐसा सवाल कर दिया है जिसके बाद वह भड़क गए हैं। मौलाना फजलुर रहमान 21 दिसंबर को कराची के ल्यारी में गए थे। इस दौरान वह तहफ्फुज दीनिया मदारीस कान्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। मौलाना फजलुर रहमान 21 दिसंबर को कराची के ल्यारी में गए थे। उन्होंने फौज की पॉलिसी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सेना के कारण से पाकिस्तान-अफगानिस्तान के रिश्ते खराब हो रहे हैं।

    देश में होने चाहिए नए चुनाव

    मौलान फजलुर रहमन ने देश में नए चुनावों की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वोट रिंगिंग से बनी हुई इस सरकार को चले जाना चाहिए। आर्मी चीफ आसिम मुनीर की उन्होंने कड़ी आलोचना की। पाकिस्तान को ऐसा अफगानिस्तान चाहिए जो की प्रो-पाकिस्तान हो लेकिन जाहिर शाह से लेकर अशरफ गनी तक अफगानिस्तान की सरकार प्रो इंडिया है। प्रो पाकिस्तान नहीं ऐसा हमेशा से होता आया है।

    भारत पर ऐतराज करना गलत

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने मुरीदके और बहावलपुर जैसे आंतकी अड्डों पर भारत की स्ट्राइक को सही ठहराया है। पाकिस्तान की सेना ने सवाल से पूछा है कि – यदि आप कहते हैं कि हमने दुश्मनों के मरकजों पर स्ट्राइक किया है और आप इसको जायज बयान कहते हैं तो हिंदुस्तान आपसे कहता है मैंने बहावलपुर में हमला किया है मैंने मुरीदके में हमला किया मैंने कश्मीर में हमारे खिलाफ हमला करने वाले मरकजों पर स्ट्राइक किया है। आप इंडिया पर ऐतराज क्यों कर रहे हैं। अगर आप उस पर ऐतराज करते हैं तो यही से इल्जाम अफगानिस्तान के हवाले से है फिर आप क्या जवाब देंगे।
  • Punjab News: चार Labor Code का सफाई कर्मियों ने किया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: चार Labor Code का सफाई कर्मियों ने किया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम जोन D में सफाई मजदूर यूनियन, डिस्पोजल वर्कर यूनियन ऑफ नगर निगम लुधियाना (संबंधित एटक) की तरफ से चार लेबर कोड वापस लेने के लिए एक मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन के प्रेसिडेंट कामरेड विजय कुमार और डिस्पोजल वर्कर यूनियन लुधियाना के प्रेसिडेंट महिपाल, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रेसिडेंट कामरेड गुरजीत जगपाल और प्रेस सेक्रेटरी जगदीश सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि उनका विरोध नगर निगम में ओवर-एज कर्मचारियों को रेगुलर करने और चार लेबर कोड वापस लेने के लिए है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 कानून खत्म किए है और 44 में से 15 कानून खत्म करके चार लेबर कोड लगाए हैं जोकि मजदूरों के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। इन कानूनों में मजदूरों और कामगारों के लिए कुछ नहीं हैं। इसमें फिक्स टर्म आई है जिसमें मजदूरों को बस एक बार पैसे दिए जाएंगे और बाद में उन्हें हटा दिया जाएगा जोकि सहीं नहीं है। इससे कई लोग बाद में बेरोजगार हो जाएंगे।

    इसी के साथ कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करना था। इसको लेकर पोस्टें भी आ गई, लेकिन इसमें कई मुलाजिमों को ओवरएज के चक्कर में बाहर निकाल दिया जोकि गलत है। उन्होंने मांग की कि सरकार को उन कर्मियों को भी रेगुलर करना चाहिए, क्योंकि जो कर्मी ओवरएज हुए हैं वह यहीं हुए हैं। इसलिए उन्हें भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी न की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।