Blog

  • Jalandhar News: 7 से 8 चोरी करने के मामले में चोर काबू, गंजा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 से 8 चोरी करने के मामले में चोर काबू, गंजा करके की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: घास मंडी के पास जैना नगर में लोगों ने चोर को काबू किया। इस दौरान लोगों ने जमकर चोर की छित्तर परेड की और उसे खंभे से बांधकर गंजा कर दिया। लोगों का आरोप है कि इलाके में चोर 7 से 8 बार चोरियां कर चुका है। वहीं चोर हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। काफी देर तक हंगामा होने के बाद चोर को लोगों ने खुद ही छोड़ दिया। लोगों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। वहीं लोगों का कहना है कि नशे के कारण घटना को अंजाम दे रहे है। व्यक्ति ने कहा कि उसके बुलेट बाइक की बैटरी चोरी की है। वहीं आज किसी का चोर ने साइकिल चोरी किया था। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति घटना स्थल पर आया और उसने कहा कि चोर दुकान से 1500 रुपए लेकर फरार हो गया था। ऐसे में घटना स्थल पर कई लोगों ने चोरी के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की वारदातें काफी बढ़ गई है। घटना को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई हल ना निकलने पर आज खुद ही चोर को काबू कर लिया और उसकी छित्तर परेड करने के बाद छोड़ दिया गया।
  • कोडीन कफ सिरप मामले में जायसवाल समेत 5 के खिलाफ लुकआउट नोटिस

    कोडीन कफ सिरप मामले में जायसवाल समेत 5 के खिलाफ लुकआउट नोटिस

    नई दिल्लीः कोडीन कफ सिरप मामले में 50 हजार के इनामी और मास्टर माइंड कहे जा रहे शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शुभम जायसवाल, प्रह्लादघाट निवासी, दिवेश जायसवाल, खोजवां निवासी, आकाश पाठक, सिद्धमाता लेन गोलघर मैदानी निवासी और अमित जासयवाल, काजीपुरा खुर्द निवासी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

    इसके साथ ही सोनभद्र पुलिस ने भी एक आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। ऐसे में अब तक कुल 5 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हो चुका है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद कोई भी देश छोड़कर बाहर नहीं जा पाएगा। इसको लेकर पुलिस की ओऱ से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाहों तक निगरानी बढ़ा दी गई है। बता दें कि कोडीन कफ सिरप की तस्करी से जुड़ा है। इसमें शुभम जायसवाल के साथ तीन अन्य लोग भी काम करते थे।

    शुभ जासयवाल पर आरोप है कि उसने बोगस फर्म बनाकर सिरप को देश और विदेश खास तौर पर बांग्लादेश तक तस्करी की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए SIT का गठन किया है। इसके साथ ही इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की जा रही है। गौर हो कि इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

  • Punjab News: नशा बेचने वालों का विरोध करना पड़ा महंगा, हुआ जानलेवा हमला, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा बेचने वालों का विरोध करना पड़ा महंगा, हुआ जानलेवा हमला, 2 युवक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के गेट हकीमा इलाके में एक परिवार को नशा बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाना महंगा पड़ गया। इलाके में हैरोइन की खुलेआम बिक्री का विरोध करने पर कुछ ड्रग तस्करों द्वारा 2 युवकों पर जानलेवा हमला करके उन्हें घायल कर दिया। गंभीर घायल युवकों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी देते पीड़ित युवकों ने बताया कि वे लंबे समय से अपने इलाके में ड्रग्स की बिक्री का विरोध कर रहे थे और लोगों को इसके खिलाफ जागरूक भी कर रहे थे। इसी बात से गुस्साए कुछ युवक देर रात उनके घर के बाहर आए और अचानक उन पर ईंट, पत्थर और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर मारपीट भी की जिससे दोनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

    घायल युवक की पत्नी सुनीता, इलाका वासी ममता और अन्य ने आरोप लगाया कि इलाके में ड्रग्स बेचने वाले युवक खुलेआम कहते हैं कि वे पुलिस को पैसे देते हैं और इसीलिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। ड्रग तस्कर बेखौफ हैं और धमकियां देते हैं और कहते हैं कि वे खुलेआम चिट्टा बेचते रहेंगे और उन्हें कोई नहीं रोक सकता। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की कि इस तरह के लोगों पर लगाम कसी जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    दूसरी तरफ, गेट हकीमा थाने के पुलिस ऑफिसर जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

  • Jalandhar News: मशहूर कलाकार शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ADC सहित कई कलाकार, देखें Live

    Jalandhar News: मशहूर कलाकार शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ADC सहित कई कलाकार, देखें Live

    जालंधर, ENS: जालंधर: मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता व उस्ताद पूरन शाहकोटी का 23 दिसंबर को निधन हो गया था। पूरन शाह कोटी को आज जालंधर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शाहकोटी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं आज शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने के लिए एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, गायक हंसराज, युवराज हंस, गुरलेज अख्तर, फिरोज खान, कंठ कलेर, मुकेश अनायत सहित कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सामने मास्टर सलीम आज फिर से भावुक हो गए और वह पिता को याद करते हुए रोने लगे।

    मीडिया से बात करते हुए एडीसी ने कहा कि शाहकोटी के निधन काफी दुखदाई खबर है। वह पंजाब की इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार थे और उन्होंने पंजाब की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया है। वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि वह पंजाब ही नहीं बल्कि भारत के स्टार थे, उनके निधन से पुलिस अधिकारी भी शोक में है। उन्होंने कहा कि आज सभी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे है। वहीं कंठ कलेर ने कहा कि शाहकोटी उनके गुरू है और वह उनके साथ पुरानी यादों को याद कर रहे है। अचानक उनके दुनियां से चले जाने से संगीत इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है।

    परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुखी की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। जी-खान ने कहाकि वह खुद उनके बच्चे है। उन्होंने कहा कि आज एक सदीं का कलाकार इस दुनियां को अलविदा कह गया। उन्होंने कहा कि वह उनकी बातों से वह काफी हंसते थे। इस दौरान उनके साथ बिताएं पलों को याद करते हुए कहा कि एक दिन वह कहते थे कि अगर तेरा एबीसीडी सब पूरा हो गया तो फिर क्या करेंगा तो मैंने कहा कि उस्ताद जी हम दोबारा से उड़ा ऐड़ा शुरू कर लेंगे और वह इस बात पर हंसने लग गए।

  • Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory पर गिरेंगी गाज, 3 की मौत को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory पर गिरेंगी गाज, 3 की मौत को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: धोगड़ी रोड़ पर मैक च्वाइस टूल की फैक्टरी में हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर डीएसपी डी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीते दिन 2 बजे आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि भोगपुर फैक्टरी में कंटेनर कर्मियों पर गिर गया। इस घटना में सिमी, चंचल रानी और अनिता देवी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है, वहीं घटना को लेकर जांच की जा रही है। वहीं लोगों द्वारा घटना को लेकर रोष पाए जाने को लेकर डीएसपी ने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं मृतकों के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि बीते दिन फैक्टरी अंदर स्थापित स्टील फ्रेम का रैक अचानक गिर गया, जिसके कारण लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर रखे लोहे के औजारों के लगभग 60 से 70 बक्से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 महिला कामगारों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    दूसरी ओर इस हादसे को लेकर नेता देर रात थाना भोगपुर में डीएसपी और एसएचओ से मिले। उनका कहना है कि फैक्टरी में हुए हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी की ओर से उन्हें सही बात बताई नहीं जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में एक महिला के पति की पहले की मौत हो चुकी है और उसके 2 बच्चे है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती तो वह अगल एक्शन लेंगे और धरना लगाने पर मजबूर होंगे। व्यक्ति ने अपील की है कि अगर पुलिस द्वारा फैक्टरी के खिलाफ जल्द बनती कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।

     

  • तेज रफ्तार Ambulance और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 2 युवकों की मौत

    तेज रफ्तार Ambulance और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 2 युवकों की मौत

    प्रतापगढ़ः शहर में बीती देर रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला को भी गंभीर चोटें आईं।

    जानकारी के अनुसार, मृतक प्रकाश (22) पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी बिलड़ी अपनी मां भगवती (45) पत्नी मोहनलाल मीणा और मामा शंकर (23) पुत्र कालूराम मीणा निवासी मोटा माइंडग के साथ पारिवारिक काम से सेमलिया गए थे। रात में सेमलिया से गांव बिलड़ी लौट रहे थे। तभी पीपलखूंट से प्रतापगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और तीनों गंभीर घायल हो गए। इस दौरान लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल महिला भगवती की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

    थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया। एम्बुलेंस को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • कर्ज में डूबे Pakistan की बिगड़ी हालत, सरकारी International Airlines की होगी निलामी

    कर्ज में डूबे Pakistan की बिगड़ी हालत, सरकारी International Airlines की होगी निलामी

    इस्लामाबादः कर्ज पर चल रहे पाकिस्तान की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। इसी कर्ज के चलते अब पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय एयरलाइंस को बेचने के लिए मजबूर हो चुका है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) को खरीदने के लिए बोली लगाई जा रही है और पाकिस्तान की बड़ी कंपनियां इस ऑक्शन का हिस्सा बन रही हैं। पाकिस्तान की सबसे बड़ी एयरलाइंस PIA को बेचने के पीछे पाकिस्तान की आर्थिक तंगी सबसे बड़ा कारण है।

    इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF की पॉलिसी के चलते पीआई को प्राइवेट हाथों में देने का फैसला लिया गया। दरअसल पाकिस्तान IMF से 7 अरब डॉलर का लोन लेना चाहता है, इसके बदले IMF ने पाकिस्तान की उन कंपनियों के प्राइवेटाइजेशन की शर्त रखी है, जो घाटे में चल रही हैं। यानी सिर्फ पीआईए नहीं, पाकिस्तान सरकार अपनी कई कंपनियों को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी कर रही है।

    पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) फिलहाल पूरी तरह से कर्ज में डूबी हुई है। 2020 में प्लेन क्रैश के बाद से ही कंपनी के हालात ठीक नहीं चल रहे हैं, इसके बाद इस कंपनी पर कई तरह की पाबंदियां लगीं और दुनिया के तमाम देशों ने गंभीर सवाल खड़े किए। पीआईए के कई पायलट्स को फर्जी दस्तावेजों के साथ विमान उड़ाने की इजाजत मिल गई, इस खबर के बाद कंपनी से लोगों का भरोसा उठ गया। आज ये एयरलाइन कंपनी करीब 24 हजार करोड़ से ज्यादा के कर्ज में डूबी हुई है।

  • Punjab News: परिवार पर जानलेवा हमला, गुब्बारे बेचने वाले ने साथियों सहित बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: परिवार पर जानलेवा हमला, गुब्बारे बेचने वाले ने साथियों सहित बरसाए ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के दुगरी इलाके में एक परिवार पर गुब्बारे बेचने वाले और उसके साथियों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल व्यक्ति की पिटाई की बल्कि बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उनकी कार पर पत्थर बरसाए। पुलिस ने इस मामले में ध्रुव खत्री, हंस सैनी, रोशन और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी देते सुनीता भारद्वाज ने बताया कि 14 दिसंबर की रात करीब 9:15 बजे वह अपने पति अजय भारद्वाज, 2 बेटियों और हेल्पर मुनीश के साथ दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। जब वे KFC के पास रुके तो वहां खड़े एक गुब्बारे बेचने वाले युवक को देखकर उनके पति उसे समझाने गए क्योंकि वह उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता था।

    महिला का आरोप है कि समझाने के दौरान आरोपी ध्रुव खत्री और उसके साथियों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते अजय भारद्वाज की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जब सुनीता अपने पति को बचाने आई तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। दहशत का माहौल देख जब परिवार गाड़ी में बैठकर वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर कार की पिछली खिड़की पर लगा जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा। परिवार ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

    घटना के कुछ CCTV फुटेज भी सामने आए हैं जिनमें कुछ युवक तेजी से भागकर हमला करते और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुगरी थाना पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अब इस जगह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़ंकप

    Punjab News: अब इस जगह कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़ंकप

    पटियालाः पंजाब में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। दरअसल, पहले अमृतसर और जालंधर में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। वहीं अब पटियाला के अर्बन एस्टेट फेस-2 में स्थित स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    स्कूल स्टाफ की ओर से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    जिसके बाद अब धीरे-धीरे अन्य स्कूलो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें डीएवी स्कूल, रयान पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूल शामिल है। घटना को लेकर जिले की पुलिस सतर्क हो गई है और मामले की गहनता से जांच जारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में छुट्टियों हो चुकी है, लेकिन स्टाफ स्कूलों में मौजूद है।

    वहीं पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि स्कूलों के जरिए उन्हें सूचना मिली है इसके बाद सुरक्षा के प्रबंध बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

  • Punjab News: गायक Sardool Sikander की पत्नी को मिली धमकी

    Punjab News: गायक Sardool Sikander की पत्नी को मिली धमकी

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर की पत्नी व गायिका अमर नूरी को धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अमर नूरी को व्हाट्सएप्प के जरिए धमकी मिली है। जिसको लेकर गायिका ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं खन्ना पुलिस ने गायिका की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

    दूसरी ओर पुलिस ने कहा कि गायिका की ओर से थ्रेट कॉल को लेकर शिकायत उन्हें मिली है। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाने को लेकर थ्रेट कॉल दी गई है।